पार्षद प्रियंका गौतम भाजपा में हुई शामिल, आप पार्टी को लगा झटका

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) की अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी/एसटी) इकाई के दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं कोंडली विधानसभा के वार्ड संख्या 194 की पार्षद प्रियंका गौतम बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयी। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में श्रीमती प्रिंयका सहित काफी संख्या में उनके कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री एवंय भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी का पट्टा पहना कर श्रीमती गौतम को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी अनिल सूद, दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अभय वर्मा, पार्टी के नेता अनिल त्यागी उपस्थि थे। भाजपा में शामिल होने के बाद श्रीमती गौतम ने कहा कि बड़ी उम्मीद के साथ हम आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। मुझे उम्मीद थी कि हम आप के साथ जुड़ कर अपने जाटव समाज की सेवा कर पाऊंगा, लेकिन आप ने हमारी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि बात महिला सम्मान योजना की हो या, संजीवनी योजना की, ये सब छलावा है। आम आदमी पार्टी ने समाज को सभी वर्गों विशेषकर जाटव समाज के साथ छल करने का काम किया है। दिल्ली की आप सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया है। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि आम आमदी पार्टी एवं जाटव समाज की नेता प्रियंका गांधी भाजपा में शामिल हुयी है। इसके साथ ही आप के अन्य नेता और समाज के विभिन्न वर्गों के नेता भी पार्टी में हुए हुए। इनके भाजपा में शामिल होने के पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं, हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि श्रीमती गौतम जाटव समाज की सशक्त नेता हैं और इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आप विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से छल कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ऐसी योजना के नाम पर लोगों से फॉर्म भरवा रहे हैं, जिसको लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं हुयी और जो योजना सरकारी दस्तावेजों में हैं ही नहीं।   recent visitors 62

जो बाइडेन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की मौत की सजा कम कर दी है, भड़के ट्रंप

वाशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय मौत की सजा पाए 37 व्यक्तियों की सजा कम करने के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के फैसले की आलोचना की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "जो बाइडेन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की मौत की सजा कम कर दी है। जब आप उनमें से प्रत्येक के कृत्यों को सुनेंगे, तो आपको विश्वास नहीं होगा कि उन्होंने ऐसा किया है। इसका कोई मतलब नहीं है। खबर के अनुसार, ट्रंप की यह टिप्पणी बाइडेन द्वारा यह घोषणा करने के एक दिन बाद आई है कि वह संघीय मृत्युदंड की सजा काट रहे 40 व्यक्तियों में से 37 की सजा को पैरोल की संभावना के बिना आजीवन कारावास में बदल रहे हैं। बाइडेन ने एक बयान में कहा, "मैं इन हत्यारों की निंदा करता हूं, उनके घृणित कृत्यों के पीड़ितों के लिए शोक मनाता हूं और उन सभी परिवारों के लिए दुख व्यक्त करता हूं, जिन्हें अकल्पनीय और अपूरणीय क्षति हुई है।" बाइडेन ने आगे कहा, "लेकिन मेरी अंतरात्मा और एक सार्वजनिक वकील, सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष, उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति के रूप में मेरे अनुभव के आधार पर मैं पहले से कहीं अधिक आश्वस्त हूं कि हमें संघीय स्तर पर मृत्युदंड के उपयोग को रोकना चाहिए।" निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा, "अच्छे विवेक के साथ मैं पीछे नहीं हट सकता और एक नए प्रशासन को फांसी को फिर से शुरू करने नहीं दे सकता, जिन्हें मैंने रोका था।" मंगलवार को एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि जैसे ही उनका पदभार ग्रहण होगा, वे न्याय विभाग को अमेरिकी परिवारों और बच्चों को "हिंसक बलात्कारियों, हत्यारों और राक्षसों" से बचाने के लिए "मृत्युदंड को सख्ती से लागू करने" का निर्देश देंगे। ट्रंप ने कहा, "हम फिर से कानून और व्यवस्था का राष्ट्र बनेंगे।" डेथ पेनाल्टी इन्फॉर्मेशन सेंटर के अनुसार अमेरिका में कुल मिलाकर 2250 कैदी मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका मिशन मीडिया, नीति निर्माताओं और आम जनता को मृत्युदंड और इससे प्रभावित होने वाले लोगों से संबंधित मुद्दों पर डेटा और विश्लेषण उपलब्ध कराना है। recent visitors 58

भीमताल में हुए दर्दनाक बस हादसा, रोडवेज बस गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत कई घायल, कई घायल

नैनीताल उत्तराखड़ के अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर आमडाली के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस बस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। भीमताल में हुए दर्दनाक बस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ (नेशनल डिसास्टर रिस्पांस फोर्स) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं। इन टीमों ने घायलों को निकालने और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्तपताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला जा रहा है। भीमताल में हुए बस हादसे के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजे गए हैं, ताकि घायल यात्रियों को जल्दी से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।" उत्तराखंड में हाल के दिनों में सड़क हादसों में वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले महीने नवंबर में अल्मोड़ा में एक और बड़ा हादसा हुआ था, जब यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक घटना में 36 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह, 12 नवंबर को देहरादून में भी एक भयावह कार दुर्घटना हुई, जिसमें छह छात्रों की मौत हो गई थी। recent visitors 74

प्रवेश वर्मा ने कहा- केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने 'महिला सम्मान योजना' की घोषणा की है तो दूसरी तरफ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में "जरूरतमंद" महिलाओं को नकद सहायता देनी शुरू कर दी है। इसे लेकर अब दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप ने 'महिला सम्मान योजना' के नाम पर लोगों को सरकारी कार्ड दिया है और दूसरी तरफ आज उन्हीं के विभाग ने अखबारों में विज्ञापन देकर कहा है कि ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल एक बार फिर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं, जैसा उन्होंने पंजाब में किया। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के संभावित उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं महिला सम्मान के लिए खड़ा हुआ तो आज ये बौखला गए हैं।" इससे पहले प्रवेश वर्मा के यहां पहुंचने वाली हर महिला को 1,100 रुपये देने को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करने, उनको गिरफ्तार करने और उनके घर ईडी की जांच करने की मांग की थी। आतिशी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर महिलाओं को बुलाया जा रहा है और उन्हें लिफाफे में 1,100 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को 1,100 रुपये बांटे जा रहे हैं। ईडी-सीबीआई और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए, वहां करोड़ों रुपये रखे हुए हैं। प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अब इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई एजेंडा नहीं, कोई काम नहीं और कोई चेहरा नहीं है। प्रवेश वर्मा ने आतिशी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह कोई गलत काम नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि ये पैसे उनके खुद के और राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान के हैं जिसकी स्थापना 25 साल पहले उनके पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा ने की थी। पाई-पाई की हिसाब किताब है। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से योजना बनाकर मासिक सहायता राशि देने का काम चुनाव के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में आचार संहिता लागू नहीं हुई है और आप सरकार चाहे तो वह भी महिलाओं के खाते में पैसे दे सकती है। लेकिन उनकी मंशा ही नहीं है। उन्होंने आप की घोषणा को "केवल चुनावी स्टंट" बताते हुए कहा कि वोट दीजिए, तब पैसे देंगे यह दुर्भाग्य की बात है। भाजपा नेता ने साफ किया कि उनकी योजना आचार संहिता लागू होने तक जारी रहेगी और "जो भी महिला-बहन मेरे घर पर आएंगी निराश नहीं जाएंगी"। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "11 दिन से मैं यहां की महिलाओं का जो दुख देख रहा हूं वह केजरीवाल 11 साल में नहीं देख पाए।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि वह कम से कम शराब नहीं बांट रहे हैं जो अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली को बांट रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि कोविड के समय जब दिल्ली के लोग दवा मांग रहे थे, अस्पताल मांग रहे थे, केजरीवाल उन्हें शराब बांट रहे थे, 'शीश महल' बना रहे थे। recent visitors 82

वीर बाल दिवस सप्ताह में विद्यार्थियों ने बनाये शहीदों के चित्र

भोपाल प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में 'वीर बाल दिवस' सप्ताह के मौके पर 26 दिसम्बर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों ने गुरू गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत पर चित्र बनाए। प्रदेश के अनेक स्कूलों में 'मेरे सपनों का भारत', 'मुझे किससे खुशी होती है', 'राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका' और 'विकसित भारत के लिये मेरा दृष्टिकोण' विषय पर चित्रकला, निबंध लेखन, कविता और डिजिटल प्रेजेन्टेशन के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये। अनेक स्कूलों में प्रार्थना सभा और विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों की प्रेरणा के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त बच्चों की प्रेरणादायी कहानी सुनाई गई। उल्लेखनीय है कि सिक्खों के 10वें गुरू गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों ने 26 दिसम्बर 1705 को 9 वर्ष और 6 वर्ष की अल्पायु में अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन दोनों महान बाल वीरों को श्रद्धाजंलि देने के लिये स्कूलों में यह आयोजन किये गये। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये थे।   recent visitors 65

राजस्थान में अवैध चंदन तस्करी का ये मामला अब राजस्थान के लिए एक बड़ी चेतावनी बन चुका, हुआ भंडाफोड़

जयपुर कर्नाटक के वन विभाग से मिली सूचना पर राजस्थान वन विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, जिसने पुष्पा-2 फिल्म की तस्करी की कहानी को हकीकत में बदल दिया। अवैध चंदन तस्करी का ये मामला अब राजस्थान के लिए एक बड़ी चेतावनी बन चुका है, और इसके खुलासे के बाद यह सवाल उठता है कि क्या तस्करों की पहुंच सरकार तक है, जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है। शास्त्री नगर स्थित RSY Enterprises नामक फर्म के खिलाफ यह कार्रवाई 24 दिसंबर को की गई, और यह एक हकीकत से भरी क्राइम स्टोरी की तरह सामने आई। यह फर्म दक्षिण भारत से चंदन की लकड़ी मंगवाकर उसे कर्नाटक में अवैध रूप से भेजने का धंधा चला रही थी। वन विभाग की कड़ी निगरानी और सटीक सूचना ने इस तस्करी के धंधे का पर्दाफाश कर दिया। मुख्य वन संरक्षक राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ वन विभाग की सख्ती का हिस्सा है। फर्जी कागजात के सहारे चल रहे इस कारोबार को नष्ट करने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं। कर्नाटक वन विभाग द्वारा 19 दिसंबर को दी गई जानकारी के बाद राजस्थान वन विभाग ने इस फर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। 24 दिसंबर को जब विभाग ने शास्त्री नगर स्थित फर्म के पते पर दबिश दी, तो वहां किसी भी तरह का ऑफिस नहीं मिला। लेकिन, ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के जरिए पते और पुलिस थाना भट्टा बस्ती के सहयोग से फर्म के मालिक यूसुफ खान तक पहुंचने में सफलता मिली। विद्याधरनगर में छापेमारी के दौरान 100 किलो चंदन की लकड़ी, चिप्स, बुरादा और तेल बरामद किए गए। इन सभी उत्पादों के पास कोई वैध ट्रांजिट पास नहीं था, और राजस्थान वन अधिनियम के तहत इन्हें जब्त कर लिया गया। यह पहली बार है जब इस फर्म के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। तीन दशकों से यह फर्म चुपके-चुपके इस अवैध व्यापार में लिप्त थी, और अब इसे वन विभाग के द्वारा नकेल कसी जा रही है। इस जब्ती को राजस्थान में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुष्पा-2 की तस्करी के किरदार अल्लू अर्जुन की तरह, इन तस्करों की पहुंच और उनकी रणनीतियों का पर्दाफाश इस कार्रवाई के जरिए हुआ है। वन विभाग के द्वारा उठाए गए ठोस कदम तस्करी के इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकते हैं। इस कार्रवाई से वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी, और अवैध तस्करी पर एक बड़ा अंकुश लगेगा। recent visitors 42

नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने कार्यभार गृहण किया

भोपाल श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने मंगलवार को भोपाल में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष का पदभार गृहण किया। मूलत: अकादमिक पृष्ठभूमि से आने वाले श्री राव सदैव शैक्षणिक दायित्वों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में अपने अध्यापन कार्य से अनेक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने में मार्गदर्शन दिया है। कार्यभार गृहण करने के बाद श्रीयुक्त श्रीनिवास राव ने कहा कि वे टीम भावना के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल में पारदर्शिता के साथ परीक्षा व्यवस्थाओं का संचालन सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में तनावरहित वातावरण प्रदान करने से विद्यार्थी परीक्षाओं में पूरी क्षमता के साथ शामिल हो सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्री के.डी. त्रिपाठी ने मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी।   recent visitors 53