Sunday, July 5, 2026 5:57 am

दिसम्बर महीने में दूसरी बार डाउन हुई आईआरसीटीसी की साइट, क्या है इसकी वजह

मुंबई ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाली IRCTC की वेबसाइट एक बार फिर डाउन हो गई है. इस बार आईआरसीटीसी की तरफ से इसे लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है. तमाम लोग सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि वो तत्काल टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि IRCTC की वेबसाइट डाउन है. बता दें कि IRCTC की वेबसाइट से लोग सिर्फ टिकट ही बुक नहीं करते हैं, बल्कि अपना स्टेटस और पीएनआर जैसी चीजों के लिए भी यहां जाते हैं. ऐसे में तमाम लोगों को वेबसाइट और ऐप डाउन होने से परेशानी हो रही है. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस क्योंकि लाखों लोग IRCTC ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में अगर ये डाउन हो जाए तो सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर करने लगते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. लोगों ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी परेशानी बताई और कहा कि तत्काल टिकट बुक कराने के वक्त ही ऐसा क्यों होता है. लोगों ने आईआरसीटीसी को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए. मेंटेनेंस की वजह से डाउन होती है साइट ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप डाउन हुआ हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. कई बार आईआरसीटीसी की तरफ से पहले से ही जानकारी दी जाती है कि मेंटेनेंस की वजह से आधे या एक घंटे के लिए साइट में दिक्कत आ सकती है. हालांकि इस बार ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई. क्योंकि लोगों ने सोशल मीडिया पर IRCTC को टैग कर सवाल पूछे हैं, ऐसे में जल्द ही इस बार के आउटरेज को लेकर भी जवाब आ सकता है. हालांकि करीब एक घंटे तक ही ये समस्या लोगों को हुई, उसके बाद वेबसाइट ने वापस काम करना शुरू कर दिया. फिलहाल आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर अपना पीएनआर चेक कर सकते हैं या फिर टिकट बुक करा सकते हैं. recent visitors 72

मेलबोर्न टेस्ट में भारत के जसप्रीत बुमराह ने फिर से ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को आउट किया

मेलबर्न  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-2025 का चौथा टेस्ट मैच एमसीजी में खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। कंगारू टीम ने तेज तर्रार शुरुआत की। डेब्यू कर रहेृ 19 साल के सैम कोंस्टास ने 65 गेंदो में 60 रन बनाकर तहलका मचाया। उन्होंने भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टारगेट किया और उनके खिलाफ रन बनाए। हालांकि सैम कोंस्टास के जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा अभी भी जसप्रीत बुमराह का तोड़ नहीं निकाल पाए हैं। जस्सी इस सीरीज में ख्वाजा के लिए काल बने हुए हैं। बुमराह ने लगातार उस्मान ख्वाजा को फंसाया है। वहीं अब मेलबर्न टेस्ट में भी बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर दिया। 57 रन बनाकर पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बुमराह का शिकार हो गए। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन पार कर चुका है. पैट कम‍िंंस -स्टीव स्म‍िथ क्रीज पर हैं. अब तक ऑस्ट्रेल‍िया के 6 विकेट ग‍िर चुके हैं. 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. भारत ने पर्थ टेस्ट को 295 रनों से जीता था. इसके बाद एड‍िलेड टेस्ट को ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता, वहीं ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में भारतीय क्रिकेट टीम 2018 और 2020 में खेले गए दोनों ही टेस्ट मैच जीती है. ऐसे में उसके पास यहां हैट्रिक का मौका होगा. 2018 में भारतीय टीम ने यहां 137 रनों से जीत दर्ज की, जबकि 2020 में उसे 8 विकेट से जीत मिली. 6 पारियों में बुमराह ने 5 बार किया आउट इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का दबदबा उस्मान ख्वाजा के खिलाफ देखने को मिला है। अब तक इस सीरीज में 7 पारियों में ख्वाजा ने बुमराह की 87 गेंद खेली हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए और 5 बार आउट हुए हैं। 1-1 की बराबरी पर चल रही सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच इस वक्त चरम पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 3 टेस्ट खेले गए हैं, जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। पर्थ में भारत ने बाजी मारी, एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट मैत जीता जबकि ब्रिस्बेन में खेला गया मैच ड्रॉ रहा। recent visitors 103

इंदौर में यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखकर रतलाम मंडल के इंदौर से प्रयागराज के लिए एक फेरा वन वे स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा

इंदौर भारतीय रेलवे गुरुवार 26 दिसंबर को इंदौर और मुंबई से प्रयागराज के लिए एक फेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09333 इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 26 दिसंबर को रात 10 बजे इंदौर से रवाना होग, जो कि अगले दिन 02.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 06.00 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार शाम 17.00 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। ये रहे स्टॉपेज इस दौरान ट्रेन देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 16 स्लीपर डिब्बे, 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन 26 दिसंबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन से प्रात: 11.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 1.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 4.30 बजे बीना स्टेशन होते हुए शाम 16.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। ये रहे स्टॉपेज यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।   recent visitors 108

विराट कोहली पर लगा जुर्माना, कोहली ने अपना अपराध स्वीकारा, ICC का स‍िर्फ 5 घंटे के अंदर एक्शन

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. मुकाबले में पहले दिन स्टम्प के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 311 रन बना लिए. स्टीव स्मिथ 68 और पैट कमिंस 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं. मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. कोहली पर ICC का एक्शन मुकाबले के पहले दिन ही बवाल देखने को मिला, जिसके केंद्र में सैम कोंस्टास और विराट कोहली रहे. सैम कोंस्टास को कोहली ने उस समय कंधा मारा, जब वह भारतीय खिलाड़ी के पास से गुजर रहे थे. कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा. अंपायर और उस्मान ख्वाज ने किसी तरह मामला शांत कराया. कोहली पर अब आईसीसी ने चंद घंटों में ही एक्शन लिया है. उनपर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर मैदान पर हुआ क्या था? दरअसल पारी के 11वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे. डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्टार सैम कोंस्टस ना केवल मोहम्मद सिराज बल्कि बुमराह की गेंदों पर भी बड़े-बड़े हिट लगा रहे थे. ऐसे में 11वें ओवर के दौरान विराट कोहली गेंद को साफ करते हुए कोंस्टस की तरफ बढ़ रहे थे, तभी दोनों की टक्कर हो गई. वीडियो को गौर से देखने पर पता चलता है कि विराट खुद गेंद उठाने के बाद कोंस्टस की दिशा में बढ़ रहे थे, तभी दोनों की टक्कर हुई. क्या कहता है ICC का नियम? ICC की नियमावली में आर्टिकल 2.1 कहता है कि किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या मैदान पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क (फिजिकल कॉन्टैक्ट) होने पर खिलाड़ी को सजा सुनाई जा सकती है. क्रिकेट इतिहास में ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं और इतिहास उठाकर देखें तो कोहली को एक मैच का प्रतिबंध या सस्पेंशन जैसी सजा नहीं मिलेगी. हालांकि मैच रेफरी सजा के तौर पर उनकी मैच फीस में कटौती या डिमेरिट पॉइंट जरूर दे सकता है. recent visitors 131

तनाव का माहौल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज का निर्माणाधीन दुर्गा मंडप तोड़ने पहुंचा प्रशासनिक अमला

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज नगर की 75 वर्ष पुरानी नवयुवक दुर्गा पूजा कमेटी पीपल चौक में विधायक मद से दुर्गा मंडप का निर्माण कराया जा रहा है मंगलवार को तनाव की स्थिति तब निर्मित हो गई जब तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक हमला जेसीबी लेकर दुर्गा मंडप के किनारे निर्माण को तोड़ने फहुचे। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति एवं नगर वासियों के द्वारा यह कहते हुए जिसका विरोध किया जाने लगा कि पहले से यहां घूमटी लगता था वहां से करीब 2 से 3 फीट हम अंदर में निर्माण कार्य कर रहे हैं ऐसे में अनावश्यक रूप से प्रशासन की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। सुबह से लेकर देर शाम तक मध्य बाजार में तनाव की स्थिति निर्मित रही। गौरतलब है कि नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के द्वारा नगर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखने वाले दुर्गा मंडप  निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 3 दिन पहले कार्य को रोके जाने के मौखिक रूप से नायब तहसीलदार के द्वारा कहा गया था जिस पर समिति के लोगों ने कहा कि आप लिखित में दीजिए हम काम रोक देंगे परंतु लिखित में नहीं मिलने के बाद कार्य हो रहा था इस बीच मंगलवार को प्रशासनिक अमला जब जेसीबी से तोड़ने मौके पर पहुंचा तो तनाव की स्थिति हो निर्मित होकर देखते-देखते काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए एवं तोड़े जाने का विरोध करने लगे। काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारियों के सामने नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के लोगों एवं नगर वासियों के द्वारा अपनी बात रखी गई परंतु मामला हल नहीं हो सका। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से की मुलाकात नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल अग्रवाल, नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता,शैलेश गुप्ता नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल विकास गुप्ता बिक्की ने मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम से मामले को लेकर बात की। प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध विरोध किया कि आप मौके पर आकर मुआयना कीजिए। पहले जितना में काबिज थे उससे कम में निर्माण हो रहा है। लालचंद बाबू ने दान में दी थी जमीन नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय रहे स्वर्गीय लालचंद बाबू के द्वारा दुर्गा मंडप के लिए जमीन को दान में दी गई थी समिति के लोगों ने कहा कि जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है वह दान की भूमि है शासकीय भूमि नहीं है ऐसे में प्रशासन के द्वारा अनावश्यक रूप से क्यों हस्तक्षेप किया जा रहा है हम लोग नहीं समझ पा रहे है। पीपल चौक दुर्गा मंडप रखता है ऐतिहासिक महत्व पीपल चौक दुर्गा मंडप नगर के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। पूरे नगरवासियों की आस्था यहां से जुड़ी हुई है। जैसे ही मध्य बाजार के लोगों को जेसीबी से प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा तोड़ने जान के लिए आने की सूचना मिली काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा यहां 75 वर्षों से होते आ रहा है शासन के द्वारा राशि मिली जिससे कार्य हो रहा है वही कार्य होने से पहले नियमानुसार डीमार्केशन कराया गया था। वही जितना पर काबिज थे उससे कम जगह पर निर्माण कार्य हो रहा है। अगल-बगल के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है उसके बाद भी कार्य को क्यों रुकवाया जा रहा है समझ से परे है। recent visitors 44

वन विभाग की कार्रवाई पर जताया आक्रोश, छत्तीसगढ़-बीजापुर में ग्रामीणों ने एनएच जाम कर वापस मांगी लकड़ी

बीजापुर। बीजापुर में सामान्य वन परिक्षेत्र बीजापुर व इंद्रावती टाइगर रिज़र्व के बीजापुर बफर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोदकपाल के कुछ घरों में दबिश देकर वन अमले ने सागौन से बने फर्नीचर जब्त किए है। वन विभाग की इस कार्यवाही से ग्रामीणों में नाराज पनपी और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम कर वन विभाग की कार्यवाही को गलत बताते हुए विरोध कर लकड़ी वापस करने की मांग की है। मुखबिरी की सूचना के आधार पर बीते दिनों सामान्य वन परिक्षेत्र बीजापुर व इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर बफर  की संयुक्त टीम ने मोदकपाल के पांच घरों में दबिश देकर सागौन लकड़ी का बड़ा ज़ख़ीरा बरामद करने का दावा किया था। बुधवार की सुबह होते ही वन विभाग की इस कार्यवाही को गलत बताते हुए मोदकपाल के नाराज ग्रामीणों ने छोटे बच्चों को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। करीब घण्टे भर से ज्यादा तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। ग्रामीण गलत तरीके से जब्त की गई लकड़ी को वापिस करने की मांग कर रहे थे। अफसरों ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईस दी। इसके बाद  फिलहाल यातायात बहाल करवा दिया गया है। लेकिन मांगें नहीं मानने पर दोबारा नेशनल हाईवे जाम करने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। बताया गया है कि सामान्य वनविभाग और इंद्रावती टाइगर रिजर्व की टीम ने मंगलवार की शाम ग्राम मोदकपाल के पांच घरों में रखा सागौन लकड़ी, फर्नीचर, चौखट बरामद किया था। जिसकी कीमत अभी आंकी नहीं गई है। बीजापुर सामान्य वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक द्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने वहां से 27 हजार का सागौन से बना फर्नीचर जब्त किया है। वही इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर बफर परिक्षेत्र अधिकारी दीपक बघेल ने बताया कि उनकी टीम अभी मेजरमेंट कर रही है। इसके बाद ही सागौन की कीमत का आंकलन हो पायेगा। जानकारी के मुताबिक बीजापुर- भोपालपटनम सड़क पर स्तिथ मोदकपाल में आज वनविभाग की संयुक्त दल ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद किया। बरामद माल को जब्त कर वनविभाग अब मूल्यांकन में जुटा है। रेंजर दीपक बघेल ने बताया कि पक्की सूचना के आधार पर दबिश देकर लकड़ी बरामद की गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए ग्रामीण इन दिनों अपने घर के दरवाजे खिड़की और चौखट के लिए सागौन की लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। घर के साजो सामान और फर्नीचर के लिए सागौन की लकड़ी का सालों से उपयोग हो रहा है। भोपालपटनम और मद्देड रेंज में काटे गए सैकड़ों हजारों सागौन पेड़ों को काटे गए स्थल में भी वनविभाग कार्रवाई करने में ऐसी ही जल्दबाजी दिखाये। recent visitors 54

धारदार हथियार से चोट के निशान की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-दुर्ग में देर रात घायल मिले युवक की अस्पताल में मौत

दुर्ग। दुर्ग में अमलेश्वर थाना क्षेत्र पाहंदा गांव में देर रात युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए। युवक के शरीर में कई जगह धारदार हथियार से हमला करने के निशान पाया गया है।पुलिस ने मामले की जानकारी लगाने पर हत्या की संभावना जताते हुए जांच में जुट है। पुलिस 5 से 6 युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पाहंदा गांव के उमेश यादव 16 वर्षीय रात में अपने दोस्तो के साथ मेला मंडई घूमने गया था।जहां से घर वापस जा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे उमेश यादव को खून से लथपथ गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था राहगीरों से सड़क हादसे में घायल समझकर झीठ अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत के शरीर पर धारदार हथियार से वार करने का निशान मिला है जिसके बाद डॉक्टरो ने इसकी जानकारी अमलेश्वर पुलिस को दी।पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है। पाटन एसडीओपी प्रभारी हरीश पाटिल ने बताया कि अस्पताल से जानकारी मिली की एक 16 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे है जिसके मौत हो गई और उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार कर चोट पहुंचाया गया जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर युवक के शव को पीएम के लिए भेजवकर जांच में जुट गई है पुलिस मृतक के दोस्तो के साथ अन्य लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। recent visitors 68