Sunday, July 5, 2026 4:56 am

दो शिक्षक बर्खास्त करने के निर्देश, छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही में डीईओ ने कर्मचारी को किया निलंबित

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मरवाही ब्लाक के स्कूल में पदस्थ कर्मचारी को निलबिंत कर दिया है तो सालों से स्कूलों से नदारद रहने वाले गौरेला ब्लाक में पदस्थ एक प्रधान पाठक व पेंड्रा ब्लाक में पदस्थ दो सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही जे पी शास्त्री अब एक्शन के मूड में आ गए है जहां अब लगातार कार्यवाही कर रहे। मरवाही ब्लाक के शा० उ० मा० वि० अण्डी स्कूल में पदस्थ कन्हैया कौशिक स०ग्रे0-02 के द्वारा स्कूल में अमर्यादित, अशोभनीय हरकत व अभद्र शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत के बाद उन्हें निलबिंत कर दिया है।आदेश में कहा गया है कन्हैया कौशिक स०ग्रे0-02 का कृत्य प्रथम दृष्टया छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत स्पष्ट रूप से परिलक्षित होने पर उनके खिलाफ निलबन की कार्यवाही की गई है।।वही गौरीशंकर दिनकर, प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला डोगरगढी, वि० ख०- गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-गरवाही छ.ग. दिनांक 18.06.2014 से बिना किसी पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहै है। तदसंबंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला द्वारा पत्र कमांक 478 दिनांक 22.07.2015 एवं पत्र कमांक 818 दिनांक 14.07.2016 व पत्र कमांक 2222 दिनांक 21.02.2017 के माध्यम से नोटिस जारी किया गया।पर उंसके बाद भी किसी प्रकार का कोई जवाब नही मिलने पर उनके खिलाफ छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, गौरीशंकर दिनकर, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डोगरगढी, वि० ख०- गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं पेंड्रा ब्लॉक के कोटमी कला स्कूल में पदस्थ निवेदित्ता लदेर, सहायक शिक्षक एल.वी. प्राथमिक शाला कोटमीकला,पिछले 01.07.2022 से बिना पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रही है। तद्संबंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा द्वारा पत्र कमांक 1112 दिनांक 14.02.2024 के द्वारा इस कार्यालय को अवगत कराये जाने पर कार्यालयीन पत्र कमांक 2471 दिनांक 24.11.2022 व पत्र कमांक 4849 दिनांक 21.03.2024 के माध्यम से नोटिस जारी किया गया।पर संबंधित के द्वारा कोई भी जवाब नही दिया गया जिसके चलते छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, निवेदिता लदेर, सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला कोटगीकला, वि०ख०- पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं पेंड्रा ब्लाक के ही बारीम राव स्कूल में पदस्थ रानू मसराम को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, रानू मसराम, सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला बारीउमराव वि० ख० पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है। recent visitors 48

ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर-अंबिकापुर गढ़वा रेल लाइन रोकने की मांग

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक ग्रामवासीयों ने कलेक्टर को अंबिकापुर से गढ़वा नवीन रेल लाइन निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा।ग्राम वासियों ने कहां की अंग्रेज के समय में जो अंबिकापुर से बरवाडी रेल लाइन विस्तार हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया था। जिसके लिए रेलवे का भूमि अधिग्रहण पुल पुलिया का भी निर्माण किया गया था। इस पर निर्माण हो नवीन निर्माण होने से ग्राम वासियों को बहुत नुकसान होगा। ग्राम वासियों ने अंबिकापुर से गढ़वा झारखंड रेल लाइन सर्वे भूमि अधिग्रहण के कार्य में रोक लगवाने की मांग की। ग्राम ओबरी, भवानीपुर, खुर्रा, नवाडीह खुर्द, तुर्रीडीह आमडंडा महाराजगंज सहित अन्य गांव से अंबिकापुर से गढ़वा झारखंड रेल लाइन निर्माण हेतु वर्तमान में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। ग्राम वासियों ने बताया कि वर्तमान में रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जो सर्वे कराए जा रहा है उसे बड़ी संख्या में हम सब ग्राम वासियों को नुकसान होगा रिहायशी क्षेत्र में रेल लाइन सर्वे करने से वह निर्माण होने पर ग्राम वासियों को नुकसान होगा। जो भूमि जारी है वह ग्राम वासियों की अपनी निजी भूमि है उसे भूमि के अलावा अन्य भूमि हम लोगों के पास नहीं है ऐसे में हम सबके सामने रोजी-रोटी का भी संकट उत्पन्न हो जाएगा। यदि नवीन रेल परियोजना अंबिकापुर से बरवाडीह रेल लाइन को बनाने से हमें या हमारे क्षेत्र वासियों को किसी तरह का दिक्कत नहीं है। रेल लाइन सर्वे जहां से किया जा रहा है वह घनी आबादी वाले क्षेत्र भी पड़ रहे है।ऐसे में जान माल का भी नुकसान होने का खतरा हर समय रहेगा। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। recent visitors 83

अपने धर्म को छोड़कर किसी दूसरे धर्म की जूठन मत खाइए : प्रदीप मिश्रा

रायपुर  सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम के संस्थापक और प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का कहना है कि क्रिसमस के दिन अपने बच्चों को लाल कपड़े और टोपी पहनाकर उन्हें जोकर मत बनाइए। बल्कि अगर बनाना है तो उन्हें वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप या रानी लक्ष्मीबाई बनाइए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपने धर्म को छोड़कर किसी दूसरे धर्म की जूठन मत खाइए। उन्होंने कहा, 'अभी हम आ रहे थे तो रास्ते में हमने देखा कि बहुत सारी दुकानें यहां पर रायपुर के इन रास्तों पर लगी हुई थी, लाल कलर के कपड़े पहने बच्चों की ड्रेस में पुतले और उसके ऊपर टोपी। बहुत सारे कपड़े बिक रहे थे, कोई कुछ बेच रहा था, कोई कुछ बेच रहा था। जिसके बाद हमने अपने पीएसओ से पूछा कि ये आज क्या बिक रहा है, तो उसने हमें बताया कि आज लोग लेते हैं बच्चों को पहनाने के लिए। तो हमने कहा बताओ दुनिया कहां चली गई।' आगे पंडित मिश्रा ने कहा, 'अगर भारत की भूमि पर किसी को पहनाना है तो वीर शिवाजी के कपड़े पहना दो, भारत की भूमि पर पहनाना है तो महाराणा प्रताप के कपड़े पहना दो, भारत की भूमि पर अगर पहनाना है तो अपने बच्चों को वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी और मां अहिल्या बाई बना दो, पर अपने बच्चों को ऐसे कपड़े पहना के जोकर मत बनाइए जिससे उनकी हंसी उड़ जाए।' साथ ही उन्होंने नया साल मनाने वाले सनातनी लोगों से कहा कि वे नया साल शराब की दुकानों पर जाकर नहीं बल्कि शिव मंदिरों में पूजा-पाठ कर मनाएं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी नए साल के मौके पर लोग जमकर पीते हैं और गटर में मिलते हैं। कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने ये बातें रायपुर के सेजबहार में आयोजित कथा में कहीं। यहां 24 से 30 दिसंबर तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष चैत्र नव वर्ष में गंगाजल खुलता है, जबकि 31 दिसंबर को शराब की बोतलें खुलती है। उन्होंने कहा, सनातनी लोग चैत्र नव वर्ष में मंदिर और शिवालय में मिलते हैं। recent visitors 20

कलेक्टर हर्ष सिंह ने फ़िल्टर प्लांट और सीवर ट्रीटमेंट प्लाण्ट डिंडौरी का निरीक्षण किया

  डिंडौरी कलेक्टर  हर्ष सिंह ने  बुधवार को नगर परिषद डिंडौरी में सीवर ट्रीटमेंट प्लाण्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने अपशिष्ट जल के प्रबंधन के लिए बनाये जा रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लाण्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्लांट का निर्माण कार्य पुरा हो चुका है, ट्रायल रन का कार्य भी हो चुका है। वर्तमान में नगर के 1600 घरों में कनेक्शन कर लिया है, शेष घरों में कनेक्शन कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने ट्रीटमेंट प्लांट की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली, उन्होंने पानी के पुन उपयोग के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसमें बताया गया, कि 3.84 एमएलडी पानी के लिए प्लांट क्षमता है। किसानों से चर्चा रीयूज़ वाटर के उपयोग की योजना पर कार्य चल रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने पानी शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया,उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 तक घरेलु कनेक्शन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए,उन्होंने फ़िल्टर हुए पानी का सदुपयोग वन क्षेत्र का विकास, सिंचाई आदि रूप से करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर  सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को प्लांट के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए।उक्त निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, एसडीएम डिंडोरी  रामबाबू देवांगन, सीएमओ  सत्येंद्र सालवार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। recent visitors 50

Bsw व msw छात्रों की कराई एक्सपोजर विजिट

डिंडोरी म प्र जन अभियान परिषद जिला व ब्लॉक  डिण्डोरी  द्वारा संचालित bsw msw छात्रों की एक्सपोजर विजिट नेवसाफाल में कराई गई जहां उनको बताया गया कि हमको किताब पढ़ने के साथ साथ प्रेक्टिकल भी करना चाहिये इसी उद्देश्य के साथ छात्रों का भ्रमण कराया गया ।  सर्वप्रथम सभी छात्रों  के  द्वारा सामूहिक श्रमदान कर पूरे स्थान की पॉलीथिन को एकत्रित किया गया । फिर सभी के द्वारा श्रमदान कर लगभग 70 बोरियों का बोरिबंधान कर पानी रोका गया । साथ ही जिला समन्वयक बद्री प्रसाद चौहान के द्वारा सभी छात्रों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुऐ पानी बचाने विभिन्न तरीके बताये गए । और सभी को अपने ग्रामो में बोरिबंधान हेतु बताया  फिर सभी छात्रों के द्वारा समरसता भोज बनाया गया व सभी को सामाजिक समरसता विषय पर बताया गया । अंत मे समरसता भोज के पश्यात समापन किया गया । सम्पूर्ण कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक गणेश सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में परामर्शदाता प्रकाश राजपूत ब्रजमोहन  ललित कुमार उइके रतन बेलिया रघुनाथ चंदेल व समस्त छात्र छात्रोंओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । recent visitors 35

IAS सलोनी सिडाना ने विभाग में नकेल कसनी शुरू कर दी, सिडाना ने सिर्फ 500 रुपए में शादी की थी

भोपाल  आपने अक्सर देखा होगा कि सरकारी कार्यालयों में सरकारी पैसे को पानी की तरह बहाया जाता है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सरकारी पैसे का खूब दुरुपयोग करते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में भी कुछ दिनों पहले तक ऐसा ही हो रहा था। चाय—पानी के खर्चे के लालची अफसर सरकारी पैसे को फोकट का समझकर उड़ा रहे थे। लेकिन जनाब! अब जमाना बदल गया है। यहां कोई आम अधिकारी नहीं, डॉ. सलोनी सिडाना मिशन डायरेक्टर बनकर आ गई हैं। इन्हें कोई मामूली आईएएस समझने की गलती मत कीजिएगा। अपनी सख्ती और सादगी के लिए मशहूर डॉ सिडाना ने सिर्फ 500 रुपए में शादी की थी। एनएचएम एमपी में पदस्थ एक सूत्र ने हमें बताया कि डॉ. सलोनी सिडाना बेहद ईमानदार और सख्त अफसर हैं। उन्होंने एनएचएम में मची भर्राशाही को खत्म करने के लिए नकेल कसनी शुरू कर दी है। एनएचएम में पदस्थ फोकट का माल लूटने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं है। सूत्रों के अनुसार डॉ. सलोनी सिडाना ने अधिकारियों को साफ कह दिया है कि ऑफिस में किसी की मनमानी नहीं चलेगी। अधिकारियों का उतर गया मुंह सरकारी पैसे से बोतलबंद पानी खरीदकर ऑफिस में पानी पीने वाले और कई बोतलें घर ले जाने वाले अधिकारियों का मुंह उतर गया है। अब उन्हें ऑफिस में लगे वाटर प्यूरीफायर का पानी पीना पड़ रहा है। इसलिए क्योंकि मिशन संचालक हर बिल को गौर से पढ़ रही हैं। एनएचएम के एक ईमानदार अधिकारी ने हमें बताया कि कई अधिकारी ऐसे थे जो कि आरओ का शुद्ध पानी पीने के बजाय बेफालतू में बोतल खरीदकर पानी पीते थे। इसका बिल एनएचएम के खाते में जुड़ता था और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाता था। लेकिन ईमानदार एमडी डॉ. सलोनी सिडाना ने इस फिजूलखर्ची पर रोक लगा दी है। पानी का सालाना खर्चा था 8 लाख एक सूत्र ने बताया कि एनएचएम ऑफिस में वाटर प्यूरीफायर लगे होने के बाद भी कुछ अधिकारी हर साल करीब 8 लाख रुपये का बोतल बंद पानी खरीदकर पी जाते थे। इस तरह हर महीने करीब 70 हजार रुपए का पानी एनएचएम द्वारा खरीदा जाता था। पानी पर पैसों की बर्बादी रुकने के बाद अब उन अधिकारियों को डर सता रहा है जो कि सरकारी पैसे से चाय, काफी, नाश्ता करते हैं। अब एमडी डॉ. सलोनी सिडाना इस फिजूलखर्ची पर भी रोक लगाने का मन बना सकती हैं। इस पहल से सरकार के लाखों रुपये बच सकते हैं। वाटर प्यूरीफायर हैं तो बॉटल क्यों? एक सूत्र ने बताया कि एनएचएम में अधिकारियों और कर्मचारियों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए ऑफिस में विश्वस्तरीय वाटर प्यूरीफायर आरओ लगे हैं। लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारी सरकारी पैसे से बोतल खरीदकर पानी पीते थे। कई अधिकारी 5-5 बोतल की पेटी अपने सरकारी गाड़ियों में घर ले जाते थे। लेकिन अब केवल हाई लेवल मीटिंग में ही बोतलबंद पानी का उपयोग हो रहा है। प्लास्टिक बॉटल खतरनाक होती हैं डॉ. सलोनी सिडाना खुद डॉक्टर रही हैं। वे हेल्थ के मुद्दे को बहुत अच्छे से समझती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना बढ़ सकती है। हृदयरोग और डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। प्लास्टिक में रखी गर्म चीज खाने या पीने से कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। प्लास्टिक की बोतल में मौजूद रसायन बीपीए और फ़ेथलेट्स प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं। ये पानी हार्मोन असंतुलन का कारण बनता है। माइक्रोप्लास्टिक से दूषित पानी कोशिकाओं में सूजन और क्षति का कारण बनता है। recent visitors 146

क्रिसमस की खुशियों में झूम उठा शहर

The city rejoiced in the joy of Christmas सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राजधानी में क्रिसमस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया,रोशनी से जगमगाते शहर के गिरजाघरों से कैंडल रैलियां निकाली गई ! तो वहीं कैरोल गीत गूंजते रहे ! देर रात तक क्रिसमस पर्व को मनाया गया ! इस दौरान बालक यीशु का जन्म हुआ ! वैसे ही शहर के गिरजाघरों में मैरी क्रिसमस की स्वरलहरियों गूंज उठी ! लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी केक काटकर खुशियां मनाई ! बच्चों को उपहार बांटे गए गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई ! सेंट जॉन्स चर्च के फादर अनिल मार्टिन ने बताया कि,बालक यीशु के जन्मोत्सव के साथ ही,क्रिसमस की शुरुआत हो गई ! शहर के गिरजाघरों में देर रात से प्रार्थनाएं शुरू हुई ! वही फादर अनिल मार्टिन ने बताया कि,प्रभु यीशु का जन्म प्रेम शांति आनंद के लिए हुआ था ! मैं आप सबको आशीर्वाद देता हूं की शहर में हमारे प्रदेश में एवं देश में अमन चैन शांति और खुशहाली हो ! प्रभु यीशु मसीह का जन्म इसलिए हुआ था ! कि लोगों को पापों से मुक्ति और उनकी बुराइयों से छुटकारा मिल सके ! recent visitors 89