मध्‍य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य सरकार ने 18 IFS अफसरों के किए ट्रांसफर, किसे, कहां भेजा, देखें लिस्ट

भोपाल मध्य प्रदेश की 'मोहन सरकार' ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने शुक्रवार (27 दिसंबर) की रात भारतीय वन सेवा (IFS) के 18 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इंदौर, देवास, और बालाघाट के डीएफओ बदल दिए हैं। 2006 बैच के आईएफएस जे. देवा प्रसाद को छिंदवाड़ा सीसीएफ के पद से मुक्त करते हुए पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी का स्थाई फील्ड डायरेक्टर नियुक्त किया है। अभी तक उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। नर्मदापुरम के वन संरक्षक पीएन मिश्रा को इंदौर वृत का वन संरक्षक नियुक्त किया है।   रमेश चंद्र और हरिशंकर को भोपाल भेजा मध्य प्रदेश शासन के जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर में वर्किंग प्लान CF रमेश चंद्र विश्वकर्मा और सिवनी के वर्किंग प्लान सीएफ हरिशंकर मिश्रा को वन मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया है। इंदौर वर्किंग प्लान सीएफ आदर्श श्रीवास्तव को शिवपुरी सर्किल का सीएफ बनाया है। सामाजिक वानिकी सर्किल ग्वालियर के CF नरेश यादव को CF छतरपुर सर्किल बनाया है। एमपी सरकार ने 18 आईएफएस अफसर बदले मध्यप्रदेश शासन ने शुक्रवार देर रात को 18 आईएफएस और 11 राज्य वन सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए। इंदौर, देवास, और बालाघाट के डीएफओ बदल दिए गए हैं। 2006 बैच के आईएफएस जे. देवा प्रसाद को छिंदवाड़ा सीसीएफ के पद से मुक्त करते हुए पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी का स्थाई फील्ड डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, अभी तक उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। जबलपुर में वर्किंग प्लान सीएफ रमेश चंद्र विश्वकर्मा और सिवनी के वर्किंग प्लान सीएफ हरिशंकर मिश्रा दोनों को वन मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया है। इन अफसरों को दी ये जिम्मेदारी  नेहा श्रीवास्तव को वनमण्डलाधिकारी, उत्तर बालाघाट (सा.) वनमण्डल बनाया है। सीमा द्विवेदी को फॉरेस्ट ऑफिसर सामाजिक वानिकी वृत्त (प्रतिनियुक्ति से वापस लिया)। अमित कुमार चौहान को वनमण्डलाधिकारी, देवास भेजा दिया है। इन्हें प्रतिनियुक्ति से वापस लिया है। बालासुब्रमणी एन फॉरेस्ट ऑफिसर सामाजिक वानिकी वृत्त खंडवा होंगे। गौरव जैन फॉरेस्ट ऑफिसर (सामाजिक वानिकी वृत्त) होंगे। श्रेयस श्रीवास्तव वनमण्डलाधिकारी (उत्पादन वनमंडन) सिवनी होंगे। खंडवा की उप वनमंडला अधिकारी निधि चौहान को पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल भेजा है। recent visitors 100

सुपर टैकल ने हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में पहुंचाया, यूपी योद्धाज को 28-25 से हराया

पुणे प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के पहले फाइनालिस्ट का नाम तय हो गया। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को हराकार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। अंतिम मिनट में राहुल सेतपाल द्वारा किए गए सुपर टैकल की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को 28-25 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। गगन ने पहली रेड पर शादलू का शिकार किया, लेकिन विनय ने मल्टीप्वाइंटर के साथ उन्हें रिवाइव करा लिया। इसके बाद यूपी ने लगातार चार अंक लेकर 5-2 की लीड ले ली। शिवम और विनय बाहर थे। फिर शादलू ने बोनस लेने के बाद भवानी को बैकहोल्ड कर स्कोर 4-5 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। 10 मिनट बाद यूपी 6-5 से आगे थे। ब्रेक के बाद स्कोर हुआ बराबर ब्रेक के बाद विनय ने डू ओर डाई रेड पर सुमित को बाहर कर स्कोर बराबर किया। इसके बाद संजय ने गगन को लपक हरियाणा को लीड दिला दी। फिर शिवम को डैश कर यूपी ने स्कोर 7-7 कर दिया। इस बीच विनय ने आशू को बाहर कर शिवम को रिवाइव करा लिया। इसके बाद भवानी ने मल्टीप्वाइंटर के साथ यूपी को 9-8 से आगे कर दिया। हरियाणा ने बनाई लीड हरियाणा ने पहला ऑलआउट ले 17-13 की लीड ले ली। आलइन के बाद हरियाणा ने 1 के मुकाबले दो अंक ले पांच की लीड बनाए रखा। इस बीच शिवम ने महेंदर को आउट कर लीड 6 की कर दी, लेकिन शादलू ने गगन के खिलाफ गलती कर दी। फिर यूपी ने लगातार दो अंक लेकर 30 मिनट बाद स्कोर 21-18 कर दिया। अंत में हरियाणा ने फाइनल में बनाई जगह इसके बाद यूपी ने लगातार दो अंक ले स्कोर 21-23 कर दिया। हालांकि, हरियाणा ने लगातार दो अंक के साथ फासला फिर 4 का कर लिया। फिर यूपी ने लगातार दो अंक के साथ स्कोर 23-25 कर दिया। 39वें मिनट में गगन ने जयदीप को बाहर कर फासला 1 किया, लेकिन विनय ने डू ओर डाई रेड पर भरत को बाहर कर फासला फिर 2 का कर दिया। हरियाणा सुपर टैकल सिचुएशन में थे। अगली रेड पर सेतपाल ने गगन को लपक हरियाणा की जीत पक्की कर दी।   recent visitors 102

ये है बेहतर करियर ऑप्शन, मिलेगा बढ़िया जॉब और शानदार पैकेज

अगर आप बेहतर करियर ऑप्शन की तलाश में हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह ऑप्शन न केवल आने वाले वक्त में बेहद डिमांड में रहेंगे, बल्कि बढ़िया पैकेज भी दिलाएंगे तो आइए डालते हैं इन पर एक नजर। डेटा साइंस डेटा साइंस आज के वक्त का सबसे ज्यादा डिमांडिंग करियर ऑप्शन है। इस बात की जानकारी समय-समय पर वाले रिसर्च से साबित हो रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार, लिंक्डइन ने कहा है कि डेटा साइंस 37% वार्षिक वृद्धि दर के साथ सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। साथ ही एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूरो ऑफ लेबर Statistics (BLS) के अनुसार, साल 2026 तक डाटा साइंटिस्ट की मांग 27.9% बढ़ने का अनुमान है। ऐसे में यह फील्ड आने वाले समय में ढेरों मौके हैं। दरअसल, तमाम बड़े- बड़े आर्गनाइजेशन से लेकर एमएनसीज कंपनीज आज बड़ी संख्या में डेटा जेनरेट करती हैं और फिर उसे कलेक्ट करते हैं, जिसे वे कस्टमर की दिलचस्पी को पहचान सके। साथ ही ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बना सके। इसी वजह से, ऐसे प्रोफेशनल्स की तत्काल आवश्यकता पैदा हो रही है, जो इस Data को प्रभावी ढंग से एनालाइज करके इसका यूज कर सके। बता दें कि आने वाले दिनों में एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, एविएशन सहित अन्य सेक्टर में भी इनकी मांग बढ़ेगी, क्‍योंकि इन फील्ड में डाटा को एनलाइज करके इनसाइट्स तैयार किए जाएंगे। साइबर सिक्योरिटी कोविड काल के बाद से, जितनी तेजी से देश डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ा है, उतनी ही तेजी से साइबर फ्रॉड भी हो रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें 21 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया है, जिन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों से 16,788 लोगों को करोड़ो का चूना लगा दिया है। यह कोई पहला केस नहीं है, आज कल साइबर अपराध की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते इन अपराधियों को पकड़ने के लिए इनके प्रोफेशनल्स की आवश्यकता भी तेजी से बढ़ रही है। अगर रिसर्च पर गौर करें तो साइबर सिक्योरिटी जॉब मार्केट के 2029 तक 31% बढ़ने की उम्मीद है, जिससे यह सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक बन जाएगा। इसके अलावा, साथ ही, बड़ी-बड़ी कंपनीज भी अपने डेटा और सिस्टम की सिक्योरिटी के लिए साइबर सुरक्षा में तेजी से इनवेस्ट कर रही हैं। इसलिए इस क्षेत्र में भी करियर बनाना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। recent visitors 96

खतरों और रोकथाम के संभावित तरीकों की बढ़ेगी जागरूकता, राजस्थान-सरकार ने डीपफेक से बचाव की जारी की एडवाइजरी

जयपुर. राजस्थान सरकार ने डीपफेक- खतरों और जवाबी उपायों पर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसका फोकस जमीनी स्तर पर आम जनता के बीच प्रभावी साइबर स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। एडवाइजरी के अनुसार पहचाने गए लक्षित दर्शकों या संभावित लाभार्थियों में व्यक्ति और संगठन दोनों शामिल हैं। यह एडवाइजरी "साइबर सुरक्षा: उभरती चुनौतियाँ" थीम के तहत मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान साइबर सुरक्षा उपायों या कार्रवाई योग्य बिंदुओं के अनुरूप जारी की गई थी। एडवाइजरी में डीपफेक तकनीक को वीडियो, छवियों और यहां तक ​​कि ऑडियो में हेरफेर करने में एआई के अनुप्रयोग के रूप में समझाया गया है। डीपफेक तकनीक से जुड़े प्रमुख जोखिम गलत सूचना का प्रसार, धोखाधड़ी या घोटाले और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना हैं। एडवाइजरी में डीपफेक के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों अनुप्रयोगों की पहचान की गई है। जबकि फिल्मों में विशेष प्रभाव उत्पन्न करने और आकर्षक या इंटरैक्टिव शैक्षिक सामग्री के रूप में सकारात्मक अनुप्रयोग देखे जा सकते हैं, इसके कई नकारात्मक उपयोग भी हैं। प्रतिरूपण के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम है, जनता की राय में हेरफेर करने के लिए गलत सूचना, साथ ही गैर-सहमति वाली स्पष्ट सामग्री के माध्यम से भावनात्मक और वित्तीय जबरन वसूली। डीपफेक तकनीक के बारे में निवारक उपाय संबंधित सलाह में कुछ निवारक कदमों पर भी प्रकाश डाला गया है, जिनका उल्लेख डीपफेक तकनीक और इसके नकारात्मक अनुप्रयोगों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए व्यक्तियों और संगठनों दोनों द्वारा किया जा सकता है। व्यक्तियों और संगठनों को सलाह दी जाती है कि वे हर जानकारी के लिए क्रॉस-रेफ़रेंसिंग करें और व्यक्तिगत जानकारी के मामले में अत्यधिक सावधानी बरतें। मल्टी-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन या MFA, मज़बूत गोपनीयता सेटिंग्स, सत्यापन प्रोटोकॉल और लगातार सुरक्षा ऑडिट जैसे कुछ उपाय आम जनता को डीपफेक तकनीक के दुष्प्रभावों से निपटने में सहायता कर सकते हैं। व्यक्तिगत स्तर पर, आम जनता को डिजिटल स्पेस में कोई भी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। संबंधित जानकारी के स्रोत की प्रामाणिकता का आकलन करने की सलाह दी जाती है। संगठनों के लिए विशिष्ट उपाय संबंधित सलाह में संगठनों के लिए विशेष रूप से कुछ निवारक उपाय भी दिए गए हैं। बड़ी मात्रा में कंपनी और ग्राहक डेटा से निपटने वाले संगठनों के लिए, डेटा के सुरक्षित उपयोग, भंडारण और हस्तांतरण को सुनिश्चित करने के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन या MFA का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। संगठनों को संचार के एन्क्रिप्टेड तरीकों के उपयोग के साथ-साथ नियमित अंतराल पर सुरक्षा ऑडिट करने की भी सलाह दी जाती है। सलाह में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में संकट प्रबंधन योजना तैयार करने का भी सुझाव दिया गया है। आगे की सहायता और जानकारी के लिए, सलाह आम जनता के संदर्भ के लिए उपलब्ध है। recent visitors 65

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल आएंगे इंदौर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहेंगे मौजूद

इंदौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। 29 दिसंबर को राजनाथ इंदौर आएंगे और फिर महू जाएंगे। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। 29 और 30 दिसंबर को महू शहर के आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद वे सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री महू में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन उज्जैन के लिए रवाना होंगे। बता दें कि राजधानी सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी इंदौर आएंगे। दोपहर 12.40 पर डॉ आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पहुंचेंगे। जहां राजनाथ सिंह, सीडीएस और आर्मी चीफ माल्यार्पण के कर अस्थि कलश दर्शन करेंगे। 12.55 के लिए आर्मी वार कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह 29 और 30 दिसंबर को महू शहर के आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद वे सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री महू में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन उज्जैन के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को लेकर आर्मी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 29 दिसंबर का कार्यक्रम 29 दिसंबर को दोपहर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए महू जाएंगे और आर्मी वार कॉलेज में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर करीब 12:40 बजे वे डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पहुंचेंगे, जहां वे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अस्थि कलश के दर्शन कर स्मारक का भ्रमण करेंगे। स्मारक में लगभग 15 मिनट रुकने के बाद वे 12:55 पर आर्मी वार कॉलेज के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग यूनिट का दौरा करेंगे। शाम को वे देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का दौरा करेंगे। इसके बाद शूटिंग और अन्य खेलों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट भी जाएंगे। महू में रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन उज्जैन जाएंगे। उज्जैन से इंदौर लौटकर रक्षा मंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। महू में आर्मी हेडक्वार्टर की तीन प्रमुख संस्थाएं जानकारी के अनुसार महू में मिलिट्री हेडक्वार्टर की तीन प्रमुख संस्थाएं हैं- स्टेशन हेडक्वार्टर, आर्मी वार कॉलेज और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग। इनके साथ ही इंफेंट्री स्कूल भी है। इन संस्थानों में कई तरह के कोर्स संचालित किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री इन जगहों का भी दौरा कर सकते हैं। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कब और कहां इंदौर दौरे पर आ रहे हैं? केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 29 दिसंबर को इंदौर के महू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि वहीं विश्राम करेंगे। इसके बाद 30 दिसंबर को वे उज्जैन जाएंगे और फिर इंदौर वापस आकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह के साथ कौन-कौन से वरिष्ठ अधिकारी इंदौर आ रहे हैं? राजनाथ सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी इंदौर आएंगे। राजनाथ सिंह इंदौर दौरे के दौरान कौन से प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे? राजनाथ सिंह और उनके साथ आने वाले अधिकारियों का प्रमुख कार्यक्रम डॉ. आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पर माल्यार्पण और अस्थि कलश दर्शन करना होगा। इसके बाद वे आर्मी वार कॉलेज में अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राजनाथ सिंह का इंदौर दौरा कब शुरू होगा और कब खत्म होगा? राजनाथ सिंह का इंदौर दौरा 29 दिसंबर को शुरू होगा और 30 दिसंबर को उज्जैन जाने के बाद वे इंदौर वापस आएंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह का इंदौर दौरा किस उद्देश्य से हो रहा है? केंद्रीय रक्षामंत्री का यह दौरा विभिन्न सैन्य कार्यक्रमों में भाग लेने और रक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हो रहा है। recent visitors 59

निवेश करारों को धरातल पर उतारने के दिये निर्देश, राजस्थान-जयपुर कलेक्टर ने की ‘राइजिंग राजस्थान’ की समीक्षा

जयपुर। जयपुर जिले में निवेश को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए विभागीय अधिकारी राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश करारों को धरातल पर उतारने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बना कर समस्त एमओयू का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह दिशा निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश करारों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान कलक्टर ने अधिकारियों को निवेश करारों को धरातल पर उतारने एवं निवेश करारों के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए भू आवंटन सहित समस्त प्रकार की आवश्यक कार्यवाहियों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के भी निर्देश प्रदान किये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनिता सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्रीमती शिल्पी आर. पुरोहित सहित रीको, जयपुर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। recent visitors 75

नर्मदापुरम में 59.84 लाखकी शराब पर चला रोड रोलर चला

नर्मदापुरम नर्मदापुरम में आबकारी विभाग द्वारा जब्त 59.84 लाख रुपए की हाथभट्टी कच्ची शराब और देशी विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र रावत अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष कचरा पटटी, खोजनपुर रोड ईदगाह में नष्टीकरण की करवाई हुई। जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक, वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं सितम्बर 2024 तक जिले में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण, विनिर्माण, धारण एवं चैर्यनयन के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत 4001 प्रकरणों में जब्त देशी मदिरा 4829 पाव, विदेशी मदिरा बीयर 30 बोतल (650 एमएल) 174 (500 एमएल केन), विदेशी मदिरा स्प्रिट 1416 पाव, कच्ची हाथभटटरी शराब 27014.7 बल्क लीटर मदिरा/लाहन (सेम्पल) को नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 59,84,870 रुपए है। कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर, विनोद सल्लाम सहायक जिला आबकारी, राहुल ढोके, सहायक जिला आबकारी, उप-निरीक्षक वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, नीलेश पवार, सुयश फौज़दार, राजेश साहू, हेमन्त चौकसे समेत आबकारी बल उपस्थित रहा। recent visitors 59