भारतीय टीम को दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी ने किया नाक में दम, 63 साल के बाद किसी जोड़ी ने किया ऐसा

नई दिल्ली भारतीय टीम को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए चौथे दिन आना पड़ जाता, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी ने ऐसा होने नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी इस मैच में दूसरी बार भारत के गले की हड्डी बनी है। पहली पारी में भी नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड ने आखिरी विकेट के लिए 50 से ज्यादा गेंदों का सामना किया था और दूसरी पारी में भी वे ऐसा कर चुके हैं। 63 साल के बाद किसी जोड़ी ने ऐसा दोनों पारियों में किया है। स्कॉट बोलैंड के क्रीज पर ने से पहले ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 64.1 ओवर में 173/9 था। इसके बाद उन्होंने नाथन लियोन के साथ करीब 18 ओवर खेले और मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82 ओर के बाद 228/9 था। पहली पारी में दोनों ने 455/9 (114.1) से 474-10 (122.4) तक बल्लेबाजी की थी। उस दौरान उन्होंने 8 ओवर और 3 गेंदों का सामना किया था। इस तरह ये जोड़ी दोनों पारियों में कम से कम 50 से ज्यादा गेंद खेलने में सफल रही है। दूसरी पारी में तो 100 से ज्यादा गेंदें लायन-बोलैंड ने खेल ली हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1961 के बाद से अब तक कोई भी जोड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में दोनों पारियों में 50 से ज्यादा गेंदों तक सर्वाइव नहीं कर पाई है, लेकिन नाथन लियोन और बोलैंड ने ऐसा कर दिया है। आखिरी बार 63 साल पहले पाकिस्तान के अफाक हुसैन और हसीब एहसान ने लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 9.2 ओवर और दूसरी पारी में 18.1 ओवर आखिरी विकेट के लिए बल्लेबाजी की थी। लियोन और बोलैंड ने 8.3 और 17.4 ओवर बल्लेबाजी कर ली है। वे नाबाद हैं। वे पांचवें दिन इससे आगे खेलना शुरू करेंगे। 333 रनों की बढ़त ऑस्ट्रेलिया को मिल चुकी है। recent visitors 66

दो लोगों की मौके पर मौत और दो गंभीर, छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से लगी आग

दुर्ग। दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और आग से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि कार दुर्ग से धमधा की ओर जा रहा था इसी दौरान मेडेसरा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई। जिसके मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कार में चार लोग दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। मेडेसरा के पास बने पावर ग्रिड के पास कार पहुंची कि अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। कार काफी तेज रफ्तार में थी और जैसे ही पेड़ से टकराई उसमें आग लग गई। कार टकराने से कार चालक अमित ताम्रकार (30 साल) निवासी वार्ड 12 तमेरपारा दुर्ग और आदित्य कसेर (33 साल) निवासी वार्ड 13 धमधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार के पीछे बैठे उनके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी लोगों को दुर्ग अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने अमित और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं,  उसके साथी अनीश और सुधांशु को गंभीर हालत के चलते भिलाई निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में आग इतनी भीषण लगी थी कि उससे कार तो पूरी तरह से जल ही गई साथ ही पूरा का पूरा पेड़ भी जलकर खाक हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 73

अंडर ब्रिज की मांग के लिए वन परिक्षेत्राधिकारी का घेराव, छत्तीसगढ़-कोरबा में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा। कोरबा चांपा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 149 में बरपाली चौक पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। बरपाली गांव के महिलाओं ने हाथ में रस्सी लेकर सड़क पर खड़ी हो गई है। नेशनल हाइव के नीचे से अंडर ब्रिज मार्ग की मांग कर रहे है। सैकड़ों महिलाओं ने चक्काजाम किया है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई है इस जाम में  यात्री गाड़ी भारी वाहनों के अलावा चारपहिया और बाइक सवार फंसे हुए है। सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कथा लगने की वजह से लोग काफी परेशान है सुबह से ही महिलाएं आंदोलन पर है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें सड़क पार करने काफी दूरी तय करना पड़ेगा वहीं अंडर ब्रिज मार्ग नहीं होने से हादसे भी हो सकते हैं। पुष्पा भाई ने बताया कि बरपाली की निवासी है और इस नेशनल हाईवे के बनने के बाद से उन्हें और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा सड़क के उसे तरफ उसका घर है और नेशनल हाईवे बनने के बाद उसे स्टेशन बाजार और उप स्वास्थ्य केंद्र के अलावा निस्तार के लिए तालाब भी जाना होता है और अंडर ब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण उन्हें काफी लंबी दूरी तय कर जाना पड़ेगा जिससे भविष्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इन बातों को लेकर आज वह सड़क पर उतरी हुई है। वहीं ग्रामीण भगवती यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे बनते समय उन्हें लगा कि एक नीचे से रास्ता होगा लेकिन नहीं होने के कारण उन्हें भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इन सब बातों को लेकर गांव के सभी महिलाएं आज चक्का जाम कर अपनी मांग शासन प्रशासन के सामने रख रहे हैं। वहीं इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी यहां नहीं पहुंचेंगे और उनकी बातें अगर नहीं मानी गई तब तक वह चक्काजाम पर बैठे रहेंगे। recent visitors 63

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ का प्रोमो हुआ रिलीज, मन्नारा चोपड़ा के साथ बनी सुदेश लहरी की जोड़ी

मुंबई 'लाफ्टर शेफ्स' शो को खूब पसंद किया गया था। अब ये फिर से वापसी कर रहा है। नए सीजन के साथ। ये कब शुरू होगा, अभी मेकर्स ने इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में कौन-कौन नजर आएगा, इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस बार शो में रुबीना दिलैक से लेकर एल्विश यादव तक नजर आने वाले हैं। कलर्स चैनल पर मेकर्स की तरफ से 'लाफ्टर शेफ्स 2' का प्रोमो शनिवार रात को जारी किया गया। एकसाथ कई प्रोमो रिलीज किए हैं। एक में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की मस्ती है तो दूसरे में राहुल को एल्विश यादव के साथ शिमला घुमाते हुए देखा जा सकता है। मन्नारा चोपड़ा को सुदेश लहरी और समर्थ जुरेल के साथ चाय पीनी है तो समर्थ और अभिषेक कुमार किचन में खाना बनाते-बनाते खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। फैंस मिस कर रहे हैं पुरानी जोड़ियों को! इस शो के पहले सीजन को भारती सिंह ने होस्ट किया था। जज हरपाल सिंह थे, जोकि शेफ हैं। जोड़ियों की बात करें तो कृष्णा अभिषेक अपनी वाइफ कश्मीरा शाह, सुदेश लहरी और निया शर्मा, अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आईं। जन्नत जुबैर और उनकी दोस्त रीम शेख ने ग्लैमर का खूब तड़का लगाया। अली गोनी और राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी और करण कुंद्रा ने दर्शकों को खूब हंसाया। फैंस पुरानी जोड़ियों को मिस कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले सीजन की जोड़ियों का कोई मुकाबला नहीं है। recent visitors 66

एक्ट्रेस डेल हैडन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

एक्ट्रेस, एक्टिविस्ट और मॉडल रहीं डेल हैडन की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। उनके पेंसिल्वेनिया स्थित घर पर उनकी लाश मिली। अधिकारियों का मानना है कि उनकी मौत कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से हुई है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक होने से हुई मौत! पुलिस ने कहा कि जांच करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, गैस हीटिंग सिस्टम और एग्जॉस्ट पाइप (चिमनी) में खामी होने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक हुई। घर में ये गैस इतनी ज्यादा फैली थी कि उसके संपर्क में आने से 2 डॉक्टर और एक पुलिस अधिकारी बेहोश हो गए। कई फेमस मैगजीन कवर पेज पर छपी फोटो डेल हैडन बतौर मॉडल 1970 और 1980 के दशक में वोग, कॉस्मोपॉलिटन, एले और एस्क्वायर के कवर पेज पर दिखाई दीं। 1973 के स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट एडिशन में नजर आईं। दो दर्जन से ज्यादा फिल्मों में आईं नजर IMDb.com के अनुसार, वह 1970 से 1990 के दशक तक लगभग दो दर्जन फिल्मों में भी दिखाई दीं, जिनमें 1994 की जॉन क्यूसैक की 'बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे' भी शामिल है। पति की मौत के बाद काम पर लौटीं डेल हैडन ने बेटी रयान को जन्म देने के बाद मॉडलिंग छोड़ दी थी। लेकिन 1991 में पति की मौत के बाद उन्हें वापस काम पर लौटना पड़ा। पर इस बार मॉडलिंग इंडस्ट्री ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। उनसे कहा गया कि अब वो 38 साल की हैं और सक्षम नहीं हैं। विज्ञापन एजेंस में किया काम इसके बाद उन्होंने एक विज्ञापन एजेंस में मामूली नौकरी की। फिर एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का प्रचार करना शुरू किया। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहीं और वूमेनवन नाम का संगठन शुरू किया। इसका लक्ष्य महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा मुहैया कराना था। recent visitors 64

सब्जी और चावल के आटे निखारें चेहरा

हर लड़की अपने चेहरे पर नेचुरल निखार चाहती है, लेकिन फेस पर केमिकल घिसने से रिजल्ट नहीं मिलेगा, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको जरूरत है एक ऐसे नुस्खे की जो पहले ही इस्तेमाल के बाद चेहरे पर चमकदार निखार दे दे। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन हम आपको आज एक सब्जी से ग्लो लाने का तरीका बताने वाले हैं। जी हां, आज हम आपको चावल के आटे के साथ स्किन के लिए फायदेमंद सब्जी से फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो चेहरे पर निखार लाने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स की लेयर को हटाने में भी मदद करेगा। आइए जानते हैं वो कौन सी सब्जी है जो खाने के साथ लगाने के भी काम आती है। ये नुस्खा है चुकंदर का जी हां, हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि चुकंदर है, जिससे आज हम आपको फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं। चुकंदर में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं और ये सभी पोषक हमारी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये हमारी स्किन को हाइड्रेट रखता है। आइए जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका। फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?     चुकंदर- 1     चावल का आटा – 2 चम्मच     शहद – 1 चम्मच ऐसे तैयार करें फेस पैक     सबसे पहले आप चुकंदर को धो लें और एक कटोरी में कद्दूकस कर लें।     इसके पानी कद्दूकस किए हुए चुकंदर को हाथों से निचोड़कर इसका रस निकाल लें।     अब आप एक दूसरी कटोरी में और उसमें 2 चम्मच चावल का आटा, जरूरत अनुसार चुकंदर का रस और एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।     अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।     जब समय पूरा हो जाए तो हल्के गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।     देखिए कैसे पहले ही इस्तेमाल के बाद आपका चेहरे खिल उठा है।     आप इन नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। recent visitors 94

पांच किमी तक की खोजबीन, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सातधार में डूबे यश का 50 घंटे बाद मिला शव

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार में गुरुवार की सुबह धमतरी से पिकनिक मनाने आये युवक के पानी में डूब जाने के 50 घंटे बाद  यश का शव शनिवार की सुबह देखा गया, शव को खोजने के लिए पुलिस की अलग अलग टीम को लगाया गया था। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय यश कुमार नोहर धमतरी जिले के जोड़ातराई सिलौटी थाना अर्जुनी का निवासी है, जो गुरुवार को अपने 13 दोस्तों के साथ दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार आया हुआ था। गुरुवार की सुबह सातधार जाने का रास्ता बंद होने के बाद भी पानी के पास चला गया, इन 13 युवकों में से यश दोस्तों के साथ फ़ोटो खिंचवाने पानी मे उतर गया और डूब गया, घटना को बीते 50 घंटे होने के बाद शव सुबह तैरता हुआ दिखाई दिया, यश को खोजने के लिए दंतेवाड़ा से एसडीआरएफ टीम, जगदलपुर एसडीआरएफ टीम, पुलिस की 3 टीम, ग्रामीणों की टीम के अलावा अन्य टीम तैयार करके खोजबीन किया जा रहा था, वही 5 किमी दूर तक नदी में  तलाश किया गया था, लेकिन जहाँ पर यश डूबा था, वही से कुछ दूरी में अचानक से शव बाहर आ गया, पुलिस ने शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया। recent visitors 73