मुंबई
'लाफ्टर शेफ्स' शो को खूब पसंद किया गया था। अब ये फिर से वापसी कर रहा है। नए सीजन के साथ। ये कब शुरू होगा, अभी मेकर्स ने इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में कौन-कौन नजर आएगा, इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस बार शो में रुबीना दिलैक से लेकर एल्विश यादव तक नजर आने वाले हैं।
कलर्स चैनल पर मेकर्स की तरफ से 'लाफ्टर शेफ्स 2' का प्रोमो शनिवार रात को जारी किया गया। एकसाथ कई प्रोमो रिलीज किए हैं। एक में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की मस्ती है तो दूसरे में राहुल को एल्विश यादव के साथ शिमला घुमाते हुए देखा जा सकता है।
मन्नारा चोपड़ा को सुदेश लहरी और समर्थ जुरेल के साथ चाय पीनी है तो समर्थ और अभिषेक कुमार किचन में खाना बनाते-बनाते खूब मस्ती करते दिख रहे हैं।
फैंस मिस कर रहे हैं पुरानी जोड़ियों को!
इस शो के पहले सीजन को भारती सिंह ने होस्ट किया था। जज हरपाल सिंह थे, जोकि शेफ हैं। जोड़ियों की बात करें तो कृष्णा अभिषेक अपनी वाइफ कश्मीरा शाह, सुदेश लहरी और निया शर्मा, अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आईं। जन्नत जुबैर और उनकी दोस्त रीम शेख ने ग्लैमर का खूब तड़का लगाया। अली गोनी और राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी और करण कुंद्रा ने दर्शकों को खूब हंसाया। फैंस पुरानी जोड़ियों को मिस कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले सीजन की जोड़ियों का कोई मुकाबला नहीं है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








