Wednesday, July 8, 2026 3:37 am

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में मुस्लिम छात्राएं बुर्का पहनकर पहुंची, उठे सवाल

हरिद्वार सनातन नगरी हरिद्वार के उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में बुर्का और हिजाब पहने हुए मुस्लिम छात्राओं के प्रवेश ने एक बार फिर से विवाद खड़ा कर दिया है। इसकी भी चर्चा हो रही है कि क्या उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में भी इस्लामीकरण की बयार बहने लगी है और वह भी सनातन तीर्थ स्थली में ? जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मुस्लिम छात्राएं, हिजाब और बुर्का पहने हुए परिसर में दिखाई दे रही हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय में कई मुस्लिम छात्राएं अध्ययनरत हैं। पहले ये सामान्य छात्राओं की तरह ही परिधान में विद्यालय आती थीं किंतु अचानक कुछ दिनों से ये सभी छात्राएं या तो बुर्के में या फिर हिजाब पहने हुए कॉलेज में आने लगी हैं और क्लासरूम में भी बुर्का और हिजाब पहनकर बैठती हैं। ऐसा क्यों हुआ? छिड़ी बहस “पाञ्चजन्य” ने इस बारे में विश्वविद्यालय प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए कुलपति से वार्ता की और उक्त वीडियो के बारे में जानकारी साझा की। इस पर कुलपति डा. दिनेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि ये विषय उनके संज्ञान में आया है। इस बारे में कुलसचिव और संबंधित एचओडी से बैठक कर एक महिला चेंजिंग रूम बनाने का निर्णय लिया गया है ताकि छात्राएं बुर्का आदि बदलकर अपने क्लास रूम में जाएं। बहरहाल ये छात्राएं यहां इतिहास और अन्य विषय तो पढ़ने आ रही हैं, लेकिन क्या वे साथ ही साथ वे इस्लामिक संस्कृति को भी इस संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश कराने में सफल हो गई है ? ये बात हरिद्वार में चर्चा का विषय बन गई है। उल्लेखनीय ये भी है कि गंगा नगरी हरिद्वार के आसपास डेमोग्राफी चेंज की घटना भी सामने आई है, जिसको लेकर सोशल मीडिया और अन्य मीडिया में लगातार खबरें चल रही हैं। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा हिजाब और बुर्के पर प्रतिबंध के फैसले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये निर्देश दिया कि क्लास में बुर्का अथवा हिजाब पहन कर बैठने की इजाजत नहीं दी जा सकती। विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। recent visitors 127

दल से भटके हाथी ने गांव में जमकर मचाया उत्पात, घरों में की तोड़फोड़, धान भी किया चट

रायगढ़ जिले के होर्रोगुडा और लिबरा गांव में गजराज का आतंक देखने को मिला है. दल से भटके हाथी ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया है. जहां होर्रोगुडा गांव में दो घर में तोड़फोड़ करने के बाद छातासराई गांव में भी 4 घर में नुकसान पहुंचाया है. ग्रामीणों में हाथी के आतंक से ग्रामीणों ने डर में रात गुजारी है. वहीं घरों को तोड़ने के बाद हाथी लिबरा गांव के धान मंडी में भी पहुंचा. जहां गजराज ने धान के बोरों को भी चट कर दिया, साथ ही मंडी में बड़ा नुकसान पहुंचाया है. घटना लैलूंगा रेंज के धरमजयगढ़ वनमंडल की है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. recent visitors 63

आरंग क्षेत्र में चूना पत्थर खदान के अपशिष्ट से महानदी को पाटने की तैयारी

आरंग आरंग क्षेत्र में अपार खनिज संपदा है. यहां रेत, मुरूम और पत्थर जैसे बहुउपयोगी खदान है. लेकिन इस समय इन खनिज संपदाओं का लगातार दोहन पर्यावरण के लिए हानिकारक हो गया है. छत्तीसगढ़ की जीवनदायनी महानदी में NGT के नियमों की धज्जियां उड़ाते अवैध रेत उत्खनन के बाद अब आरंग क्षेत्र के चूना पत्थर खदान भी इसी तरह चल रहे है. ग्राम पंचायत निसदा के अंतर्गत संचालित हो रहे 15 चूना पत्थर खदान में पिछले 2 साल से पर्यावरण विभाग की बिना स्वीकृति के खदान संचालित होने की शिकायत पर्यावरण प्रेमी ग्रामीणों द्वारा की गई है. ग्रामीणों द्वारा 05 माह पूर्व इसकी शिकायत रायपुर कलेक्टर, खनिज विभाग सहित संबंधित विभागों में की गई थी लेकिन खनिज विभाग द्वारा खदान संचालकों पर जुर्माना लगाकर सिर्फ खानापूर्ति की कार्रवाई की गई. आपको बता दे कि ग्राम निसदा में महानदी पर बैराज बना हुआ है, जिससे महासमुंद जिले और आरंग रायपुर जिले में जल आपूर्ति होती है. इसके अलावा निसदा में बड़ी संख्या में चूना पत्थर खदान और पॉलिश कारखाना है. ग्रामीणों ने बताया कि निसदा में 15 चूना पत्थर खदान है लेकिन पिछले 02 साल से बिना पर्यावरण स्वीकृति के खदान अवैध रूप से संचालित हो रहे है. खदानों के अपशिष्टों को महानदी के तट पर भंडारण किया जा रहा है. रोजाना सैकड़ों वाहन कटिंग पत्थर से महानदी को पाट रहे है जिससे ग्राम निसदा में महानदी की चौड़ाई सिमट गई है. ग्रामीणों ने कहना है कि पहले गांव में बने बैराज के सभी गेट आसानी देखा जा सकता था लेकिन लगातार चूना पत्थर खदान के मलबे से महानदी के तट को पाटने के कारण अब सिर्फ एक तरफ का गेट ही दिखाई देता है. ग्रामीणों को आशंका है कि भविष्य में इसको गंभीरता से नहीं लिया गया तो गांव में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाएगी. सभी जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत लेकिन नहीं हो रही सुनवाई गांव के पर्यावरण प्रेमी और शिकायतकर्ता ओमप्रकाश सेन ने बताया है ग्रामीणों ने महानदी की स्थिति और चूना पत्थर खदान के अवैध संचालन को लेकर तमाम जिम्मेदारों के अलावा  रायपुर संभाग आयुक्त, कलेक्टर, खनिज विभाग के संचालक सहित लगभग सभी जिम्मेदार अधिकारियों से लिखित में शिकायत की गई है. लेकिन अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है. जिम्मेदार अधिकारियों के रवैए से ग्रामीणों में खासी नाराजगी है. उनकी शिकायत है कि पत्थर खदान के लिए स्वीकृत क्षेत्र से 05 गुना अधिक की जमीन पर अवैध खुदाई हो रही है जिससे गांव में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई हुई है.जानवरों के लिए चारागाह की जमीन भी नहीं है जिससे भविष्य में संकट उत्पन्न हो सकती है.   recent visitors 126

वित्त मंत्री ने रायगढ़ में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि अधोसंरचना विकास को लेकर जो भी प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं उनका प्रस्ताव भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करें। सड़क, पुल पुलिया, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल कॉलेज तथा अन्य दूसरे विभागों से जुड़े के कामों की रूपरेखा आने वाले 20 सालों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएं। ये प्रोजेक्ट ऐसे हों जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएं। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम काज की गहन समीक्षा की।        वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, सेतु, पीएमजीएसवाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, नगर निगम, केलो परियोजना, ग्रामीण यांत्रिकी विभागों के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ करने और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ इन विभागों में आगे के प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर विभाग प्रमुखों को भेजें। जिससे इन्हें बजट में शामिल किया जा सके। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए। जितने भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं अधिकारी इनका नियमित निरीक्षण करें। क्वालिटी मॉनिटरिंग पर सभी का फोकस होना चाहिए। समय-सीमा में काम पूरा हो इसका ध्यान रखें।  बैठक में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डीएफओ स्टाइलो मंडावी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 51

5 तस्कर चढ़े उड़नदस्ता टीम के हत्थे, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तेंदुए-भालू के खाल और हाथी दांत की तस्करी

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में तेंदुआ और भालू के खाल और मांस की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को उड़ानदस्ता टीम ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, बलरामपुर वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से वन्य प्राणियों के खाल और हाथी दांत की तस्करी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसके बाद सरगुजा उड़नदस्ता टीम ने क्षेत्र में दबिश दी और वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे. वहीं रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में भी उड़नदस्ता टीम ने तेंदुआ और भालू के चमड़े और मांस की अवैध बिक्री में लिप्त दो आरोपियों को पल्सर और स्कूटी वाहनों के साथ पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (रहवासी बभनी, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) और रामबचन (रहवासी पुरानीडीह, रामानुजगंज) के रूप में हुई है. उड़नदस्ता टीम ने आरोपी तस्कर अनिल कुमार से पल्सर वाहन क्रमांक UP 64 AD 0806 और रामबचन से स्कूटी क्रमांक CG 30 E 1027 को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. recent visitors 59

पाकिस्तान को हराकर साउथ अफ्रीका पहुंची WTC फाइनल में, पहली बार फाइनल में पहुंचा, अब एक स्पॉट के लिए 3 टीमों में जंग

सेंचुरियन साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल में जगह बना ली है. टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन टेस्ट में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर ये उपलब्धि हासिल की. मुकाबले में अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 148 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने खेल के चौथे दिन (29 दिसंबर) के दूसरे सत्र में हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका पहली बार WTC फाइनल में पहुंचा है. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने एक समय 99 रनों पर ही आठ विकेट खो दिए थे. यहां से मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 51 रनों की नाबाद पार्टनरशिप करके साउथ अफ्रीका को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया. रबाडा 31 और जानसेन 16 रन पर नॉटआउट रहे. तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन जानसेन-रबाडा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा.   वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 में फाइनल में साउथ अफ्रीक की तो एंट्री हो गई है, लेकिन दूसरी टीम का इंतजार जारी है. अब एक स्पॉट के लिए तीन टीमें रेस में बनी हुई हैं. इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शामिल है. न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज फाइनल की रेस से पहले ही आउट हो चुके हैं. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. ♦ भारतीय टीम को आसानी से फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों टेस्ट (मेलबर्न भी शामिल) जीतने होंगे. यदि भारतीय टीम एक भी मुकाबला ड्रॉ कराती है या हारती है तो उसे दूसरे नतीजों पर निर्भर रहना होगा. ♦ यदि भारतीय टीम सीरीज को 2-1 से जीतती है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की घरेलू सीरीज में कम से कम एक मैच को ड्रॉ करा ले. ♦  यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ होती है, तो भारत 55.26 प्रतिशत अंकों पर समाप्त होगा. ऐसे में भारतीय टीम तभी फाइनल में पहुंचेगी जब श्रीलंका अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 या 2-0 से जीत हासिल करे. ♦ यदि मेलबर्न और सिडनी टेस्ट ड्रॉ पर छूटते हैं तो भारतीय टीम 53.51 अंकों पर समाप्त करेगी. ऐसे में भारत तभी फाइनल में पहुंचेगा, जब श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 से सीरीज जीते या 0-0 से बराबरी करे. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 0-0 से बराबर होने पर ऑस्ट्रेलिया के भारत के समान 53.51 प्रतिशत अंक होंगे. लेकिन इस चक्र में अधिक सीरीज जीतने के आधार पर भारत उससे आगे रहेगा. यदि श्रीलंका 2-0 से सीरीज जीतता है, तो वो भारत से आगे हो जाएगा. ♦  यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-2 से हार जाती है तो वो 51.75 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल की रेस बाहर हो जाएगी. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी पॉइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी थी. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 पॉइंट मिलते हैं. वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाते हैं. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 पॉइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध हैं. जीत प्रतिशत के आधार पर पॉइंट्स टेबल में रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है recent visitors 110

डिजिटल अरेस्ट का मामला मुंबई में भी हुआ, लेकिन युवक ने ऐसी चली चाल कि फर्जी पुलिस अधिकारी ने खुद काटा फोन

मुंबई आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले खूब आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई में भी आया। लेकिन यहां पर युवक की चालाकी देखकर ठग खुद ही परेशान हो उठा। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही वक्त के बाद स्कैमर खुद ही फोन काटने पर मजबूर हो गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। स्कैम करने वाले ने कहाकि वह मुंबई के अंधेरी ईस्ट पुलिस थाने से बोल रहा है। वीडियो की शुरुआत में पुलिस अधिकारी कहता है कि मैं अंधेरी ईस्ट पुलिस थाने से बोल रहा हूं। फोन उठाने वाला शख्स अपना चेहरा नहीं दिखाता है। बदले में वह अपने छोटे पपी को मोबाइल कैमरे के सामने रख दिया। इसके बाद वह तथाकथित पुलिसवाले से बोलता है, ‘यह लीजिए सर। आ गया मैं कैमरे के सामने।’ इसके बाद वह पपी को कैमरे के और करीब ले जाता है। इस तरह का जवाब मिलते ही पुलिस अधिकारी बताने वाला शख्स भी हैरान रह जाता है। वह मुस्कुराने लगता है और अपना चेहरा कैमरे से हटा लेता है। इस पर वह शख्स कुत्ते को कैमरे पर रखते हुए कहता है। अरे यह रहा है मैं। अरे, थानेदार। दिख रहा है? अरे नकली वर्दी। इसके बाद वह हंसने लगता है। यह सब देखकर स्कैमर भी फ्रस्ट्रेट होने लगता है। वह अपना चेहरा कैमरे से हटा लेता है और फोन काट देता है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में डिजिटल अरेस्ट के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इन मामलों ने अधिकारियों को भी परेशान कर दिया है। कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु में रहने वाले एक जापानी शख्स के साथ 35.5 लाख रुपए की ठगी की गई। स्कैमर्स ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाया था। इसके बाद युवक से विभिन्न माध्यमों से पैसे उगाहे गए। वहीं, बेंगलुरु के ही एक टेकी को डिजिटल अरेस्ट करके 11.8 करोड़ उगाह लिए गए थे। recent visitors 57