उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में मुस्लिम छात्राएं बुर्का पहनकर पहुंची संस्कृत विश्वविद्यालय

हरिद्वार सनातन नगरी हरिद्वार के उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में बुर्का और हिजाब पहने हुए मुस्लिम छात्राओं के प्रवेश ने एक बार फिर से विवाद खड़ा कर दिया है। इसकी भी चर्चा हो रही है कि क्या उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में भी इस्लामीकरण की बयार बहने लगी है और वह भी सनातन तीर्थ स्थली में ? जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मुस्लिम छात्राएं, हिजाब और बुर्का पहने हुए परिसर में दिखाई दे रही हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय में कई मुस्लिम छात्राएं अध्ययनरत हैं। पहले ये सामान्य छात्राओं की तरह ही परिधान में विद्यालय आती थीं किंतु अचानक कुछ दिनों से ये सभी छात्राएं या तो बुर्के में या फिर हिजाब पहने हुए कॉलेज में आने लगी हैं और क्लासरूम में भी बुर्का और हिजाब पहनकर बैठती हैं। ऐसा क्यों हुआ? छिड़ी बहस “पाञ्चजन्य” ने इस बारे में विश्वविद्यालय प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए कुलपति से वार्ता की और उक्त वीडियो के बारे में जानकारी साझा की। इस पर कुलपति डा. दिनेश चंद्र शास्त्री ने बताया कि ये विषय उनके संज्ञान में आया है। इस बारे में कुलसचिव और संबंधित एचओडी से बैठक कर एक महिला चेंजिंग रूम बनाने का निर्णय लिया गया है ताकि छात्राएं बुर्का आदि बदलकर अपने क्लास रूम में जाएं। बहरहाल ये छात्राएं यहां इतिहास और अन्य विषय तो पढ़ने आ रही हैं, लेकिन क्या वे साथ ही साथ वे इस्लामिक संस्कृति को भी इस संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश कराने में सफल हो गई है ? ये बात हरिद्वार में चर्चा का विषय बन गई है। उल्लेखनीय ये भी है कि गंगा नगरी हरिद्वार के आसपास डेमोग्राफी चेंज की घटना भी सामने आई है, जिसको लेकर सोशल मीडिया और अन्य मीडिया में लगातार खबरें चल रही हैं। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा हिजाब और बुर्के पर प्रतिबंध के फैसले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ये निर्देश दिया कि क्लास में बुर्का अथवा हिजाब पहन कर बैठने की इजाजत नहीं दी जा सकती। विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा संभाग में एमपीआरडीसी के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा संभाग में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आमजन को इन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सीधी से सिंगरौली 4-लेन (लंबाई 105.59 किमी) और रीवा बायपास (लंबाई 19.20 किमी) के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण किया जाए। बताया गया कि सीधी-सिंगरौली मार्ग का शेष निर्माण कार्य 30 जून 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। रीवा बायपास का कार्य आगामी दो वर्षों में पूर्ण किया जाएगा। रीवा-बायपास के लिए आरओडब्ल्यू उपलब्ध है और चिन्हांकन का कार्य प्रगतिरत है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आगामी शहडोल रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव को ध्यान में रखते हुए संबंधित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीवा-शहडोल मार्ग (टेटका मोड़ तक एसएच-57) की प्रगति की समीक्षा की और वन विभाग द्वारा पूर्व में स्वीकृत मार्ग के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। एमडी एमपीआरडीसी अविनाश लवानिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

मनेन्द्रगढ़ में बहरूपिया प्रतियोगिता 2024 का आयोजन प्रतिभागी बहरूपिया बनकर करेंगे आम जनता का मनोरंजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी 31 दिसंबर 2024 को मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक माहौल में एक और महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। मनेन्द्रगढ़ सांस्कृतिक मंच ने इस साल भी बहरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन करने की घोषणा की है। यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी नगरवासियों और आसपास के क्षेत्रीय कलाकारों के लिए एक शानदार सांस्कृतिक उत्सव साबित होने जा रहा है। बहरूपिया प्रतियोगिता मनेन्द्रगढ़ में हर साल 31 दिसंबर को आयोजित होती है और इसका मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना, स्थानीय कला को बढ़ावा देना और नगरवासियों को एक बेहतरीन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। इस आयोजन के दौरान विभिन्न जिलों से युवा कलाकारों की टोली बहरूपिया की वेशभूषा में सजे-धजे हुए नगर के विभिन्न चौकों में घूमते हैं। ये कलाकार ना केवल अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं बल्कि विभिन्न पात्रों, मजेदार रूपों और भिन्न-भिन्न समाजिक संदेशों के माध्यम से जनता का मनोरंजन भी करते हैं प्रतियोगिता के लिये निर्धारित है दो वर्ग इस आयोजन की खास बात यह है कि बहरूपिया प्रतियोगिता को दो अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया जाता है वयस्क वर्ग- इस वर्ग में वयस्क कलाकार भाग लेते हैं जो बहरूपिया की परंपरा और सांस्कृतिक धारा को संरक्षित रखते हुए अपनी प्रस्तुति से नगरवासियों को प्रभावित , करते हैं। इस बार की बहरूपिया प्रतियोगिता में 100 से अधिक कलाकार भाग लेंगे जो विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी और आकर्षक वेशभूषाओं में सजकर नगर भर में घूमते हुए आम जन को मनोरंजन और हंसी-खुशी का अनुभव कराएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकार विभिन्न प्रकार के पात्रों के रूप में सजते हैं-कुछ ऐतिहासिक, कुछ सामाजिक संदेश देने वाले, तो कुछ परंपरागत भारतीय देवी-देवताओं के रूप में। कलाकारों के द्वारा किए गए विभिन्न प्रस्तुतियों में हंसी-ठिठोली, नृत्य, गाने, नाटक और अन्य प्रकार की मनोरंजन की विधाओं का मिश्रण होता है, इस प्रतियोगिता का सबसे अनूठा पहलू यह है कि कलाकारों को नगद पुरस्कार की बजाय उनके प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनेन्द्रगढ़ के सैकड़ों व्यापारी, जनप्रतिनिधि अपनी दुकानों से विभिन्न प्रकार के उपहार और वस्त्र प्रदान करते हैं। इन उपहारों को सभी भागीदारों के बीच वितरित किया जाता है। इस अनूठे तरीके से कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है और स्थानीय व्यापारियों का भी इस आयोजन में योगदान रहता है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी एक सकारात्मक बढ़ावा मिलता है। मनेन्द्रगढ़ की बहरूपिया प्रतियोगिता सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है बल्कि यह समाज में एकता और सहयोग का संदेश देने का भी एक महत्वपूर्ण साधन बन गई है। इस प्रतियोगिता के दौरान, विभिन्न क्षेत्रीय कलाकारों की एकजुटता से यह प्रमाणित होता है कि भिन्न-भिन्न समुदाय और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोग एक साथ आकर किसी भी आयोजन को सफल बना सकते हैं। यह आयोजन ना केवल सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक प्रयास है बल्कि यह एक सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक भी बन चुका है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

इंदौर पुलिस ने होटल, रिसोर्ट और फार्म हाउस की चेकिंग की, अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां और पुलिस बल तैनात रहेगा

इंदौर  इंदौर ग्रामीण पुलिस ने 2024 के अंतिम दिन और नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और विघ्नहीन रूप से कराने के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी को जगह-जगह कार्यक्रम, इवेंट और पार्टी होगी। इन आयोजनों में सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए थाना खुड़ैल, सिमरोल, बड़गोंदा और मानपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी होटल, रिसॉर्ट और फार्म हाउस की चेकिंग की गई। दो दिन पूर्व भी महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों की चेकिंग की गई। शराब के लिए लेना होगा लाइसेंस ग्रामीण एसपी हितिका वासल के निर्देश पर एक माह पहले से ही होटल, रिसॉर्ट व फार्म हाउस मालिक व संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें आवश्कतानुसार एफएसएसएआई का लाइसेंस, गुमाश्ता लाइसेंस और पार्टी के अनुसार शराब का लाइसेंस लेने के निर्देश दिए थे। इंदौर में सबसे ज्यादा फार्म हाउस महू क्षेत्र में है। संचालकों से कहा गया कि फार्म हाउसों पर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराए जाए और हर आने वाले आंगतुक का रिकार्ड रखे। पार्टी के नाम पर हुंडदंग हुई और ग्रामीणों की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो फिर केस भी दर्ज हो सकता है। संचालकों ने कहा कि वे तय समय पर पार्टी समाप्त करवा देंगे। बगैर अनुमति शराब नहीं पिलाई जाना चाहिए। पबों पर कंट्रोल रुम से रखी जाएगी नजर शहर के पबों व बियर बारों पर एआई आधारित कैमरों से आबकारी विभाग के कंट्रोल रुम से नजर रखी जाएगी। इंदौर में अन्य होटलों में नए साल के जश्न के लिए एक दिन का बार लाइसेंस तय शुल्क जमा कर लिया जा सकता है। जिन्हें एक दिन का लाइसेंस दिया गया है वहां भी रात 12 बजे के बाद शराब का सेवन नहीं हो सकेगा। यदि अवैध रुप से शराब पार्टी हुई तो आबकारी विभाग इस मामले में एक्शन लेगा। उधर 31 दिसंबर को पुलिसकर्मी भी शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगे। तीन सवारी या शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन पुलिस जब्त करेगी। पुलिस ने रिसोर्ट में की चेकिंग इसके तहत उप पुलिस अधीक्षक उमाकांत चौधरी, थाना प्रभारी खुड़ैल, थाना प्रभारी सिमरोल, थाना प्रभारी बड़गोंदा एवं थाना प्रभारी मानपुर ने पुलिस बल के साथ रिसोर्ट पर चेकिंग की। रजिस्टर में होगी हर आने-जाने वाली की एंट्री सभी जगह सीसीटीवी फुटेज, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कर्मचारियों की आईडी प्रूफ सहित सूची थाने पर जमा कराने के भी निर्देश दिए। वहीं मैनेजरों को आने-जाने वाले लोगों की रजिस्टर में एंट्री करने की भी समझाइश दी। ग्रामीण एसपी सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां और पुलिस बल लगाया जा रहा है, जो कि आयोजनों पर नजर रखेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

महाकुंभ मेला में जाने से पहले ध्यान रखें ये विशेष बातें

प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। यह मेला हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है और इसे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव माना जाता है। लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, और पर्यटक इस आयोजन में भाग लेते हैं। महाकुंभ में जाना एक अनूठा आध्यात्मिक अनुभव होता है, लेकिन इसके लिए सही तैयारी जरूरी है। यात्रा के लिए ध्यान रखने योग्य बातें ठंड के कपड़े रखें साथ महाकुंभ का आयोजन जनवरी और फरवरी के ठंडे महीनों में होता है। गंगा और यमुना के संगम के पास वातावरण और ठंडा होता है। इसलिए, गर्म कपड़े जैसे जैकेट, स्वेटर, मफलर, और इनर साथ ले जाना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए फर्स्ट एड किट और दवाएं जरूर साथ रखें। बुखार, सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, और पेट दर्द जैसी सामान्य दवाएं अपने पास रखें। सही योजना बनाएं यात्रा की तारीख, समय, और आवास की पहले से व्यवस्था कर लें। कुंभ मेले के समय आवास ढूंढना मुश्किल हो सकता है। आप होटल, धर्मशाला, या टेंट सिटी में रुकने की योजना बना सकते हैं। भीड़ से बचाव करें मेले में बच्चों या बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों के गले में पहचान पत्र लटका दें, जिसमें माता-पिता का नाम, पता, और संपर्क नंबर लिखा हो। परिवार के लिए एक मीटिंग प्वाइंट तय करें। साथ ले जाने वाली चीजें खाने-पीने का सामान: हल्का और पोषण युक्त खाना जैसे ड्राई फ्रूट्स, फल, और पानी की बोतल जरूर रखें। दस्तावेज: पहचान पत्र, बुकिंग डिटेल्स, और अन्य जरूरी कागजात। स्वास्थ्य सामग्री: प्राथमिक चिकित्सा किट, मास्क, और सैनिटाइजर। ये सावधानियां रखें स्नान के लिए अधिकृत घाटों का ही उपयोग करें। कचरा फेंकने के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें। अजनबियों पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। महाकुंभ का यह पावन आयोजन न केवल आध्यात्मिकता को गहराई से समझने का अवसर है, बल्कि यह अनुशासन और सतर्कता की भी परीक्षा है। इन सावधानियों का पालन करके अपनी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

महासमुन्द सर्किट हाऊस में प्रेस कान्फ्रेस के दौरान मची अफरा तफरी, आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय के लोग

महासमुन्द महासमुंद सर्किट हाउस में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में ही भीड़ गए आए विवाद देखते देखते इतना बढ़ गया कि चाकू रॉड एक दूसरे पर बरसाने लगे। कुछ लोगों के सिर फूटे तो किसी को चाकू मार दिया गया। कुछ कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और भीड़ को तीतर बितर किया गया। हम आपको बता दें कि आज स्थानीय सर्किट हाउस में डॉक्टर सलीम राज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड वक्फ बोर्ड समितियों और संस्था के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे। महासमुंद पहुंचते ही मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में आपस में विवाद हो गया। विवाद के बीच ही वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सर्किट हाउस पहुंचे और प्रेसवार्ता शुरू किए। अपनी बात पूरी कर भी नहीं पाए थे के अध्यक्ष के सामने ही मुस्लिम समुदाय के दोनों गुट आपस में भीड़ गए। दोनों गुट के लड़ाई के भीड़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को सर्किट हाउस के एक कमरे में सुरक्षित किया गया। सर्किट हाउस के बाहर भी लगभग 20-25 मिनट तक एक दूसरे पर लात घुसो, लाठी, रॉड और चाकू से एक दूसरे पर वार करते रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

बिलासपुर में साइबर अपराधी लोगों से कर रहे ठगी, डिजिटल प्लेटफार्म पर जानकारी साझा करने से बचें

बिलासपुर आधुनिक जीवनशैली के बीच साइबर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिससे हर वर्ग परेशान है। गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक टेलीफोन काल पर सतर्कता के संदेश भी दिए जा रहे हैं। फिर भी साइबर अपराधी लोगों को नई-नई तरकीबों से ठगने में सफल हो रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए जागरूकता और सतर्कता अनिवार्य हैं। साइबर ठगी का मुख्य कारण हमारी निजता का हनन और डिजिटल प्लेटफार्म पर जानकारी साझा करने की लापरवाही है। पर्यटन, स्कूल-कॉलेज या रेंटल कार जैसी सामान्य जानकारियों की खोज करने पर उनसे संबंधित विज्ञापन और डेटा सोशल मीडिया पर स्वतः दिखने लगते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से साइबर अपराधी हमारी आदतों और गोपनीयता तक पहुंच बना लेते हैं। सावधानी और जागरूकता ही हमारी सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच है। सटीक निर्णय और सतर्कता से हम साइबर अपराधियों के जाल से बच सकते हैं। सामान्य ठगी के प्रकार फर्जी ईमेल और कॉल: बैंक या सरकारी विभाग के नाम से ईमेल भेजकर डराने और त्रुटियों को ठीक करने के नाम पर पैसे मांगना। फर्जी एप और ओटीपी: अनजान नंबर से आए फोन या ईमेल पर अपलोड लिंक या ओटीपी साझा करने की गलती से बचें। आपात स्थितियों का बहाना: स्वजनों के एक्सीडेंट या बीमारियों की झूठी सूचना देकर मदद के नाम पर पैसे मांगना। कोरियर ठगी: कस्टम जब्ती और कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे ऐंठना। पुलिस कार्रवाई के नाम पर भी धमकाते हैं। फर्जी सोशल मीडिया आईडी: दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आर्थिक मदद मांगना। बचने के लिए अपनाएं ये उपाय     किसी भी अज्ञात फोन कॉल या ईमेल पर तुरंत विश्वास न करें। पहले उसके सही होने की पुष्टि करें।     कभी भी ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के भी साथ साझा करने से बचें।     अनावश्यक दबाव या डर के माहौल में कोई भी निर्णय लेने से बचें। किसी जानकार से मदद मांगे।     गलतफहमी होने पर डरें नहीं, तुरंत साइबर पुलिस या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कराएं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53