Sunday, July 5, 2026 7:18 pm

2025 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने तय किया ‘लक्ष्य’

मुंबई, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने खुलासा किया बेटी और पति के साथ 2025 का खुलकर स्वागत किया। फैंस संग अपने जीवन के अनमोल पल साझा किए। साथ ही बताया कि अब उनका लक्ष्य क्या है? प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी सहित कई तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन अपने आलीशान विला की छत पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह बीच पर निक के साथ लाल बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी बेटी पानी के साथ खेल रही है। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री जेट स्की पर बैठी नजर आ रही हैं। जबकि अन्य तस्वीरों में प्रियंका और बेटी मालती साथ में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, " जिंदगी को खुलकर जीना ही 2025 के लिए मेरा लक्ष्य है। खुशी, आनंद और शांति हो। हम सभी को इस नए साल में बहुत कुछ मिले। अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं। 2025 की शुभकामनाएं। ऐसी शानदार यादों के लिए शुक्रिया।" नए साल की पूर्व संध्या पर प्रियंका ने साझा किया कि कैसे वह उन लोगों को हैंडल करती हैं जिनसे बुरी वाइब्स आती हैं। उन्होंने एक पोस्ट फिर से शेयर किया, जिसमें नकारात्मक ऊर्जा वाले लोगों के साथ कैसे निपटना है, इसके बारे में बताया गया है। वीडियो में एक लड़की एक स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही। क्लिप में लिखा है, "मैं उन लोगों को बधाई देती हूं, जो बुरी ऊर्जा से भरे हैं।" एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें “हेड्स ऑफ स्टेट” भी शामिल है। इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना दिखाई देंगे। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। वह “द ब्लफ” में 19वीं सदी के कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका भी निभाएंगी। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन भी फ्लॉवर कर रहे हैं। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, प्रियंका वेब सीरीज "सिटाडेल" के दूसरे सीजन में वापसी करने के लिए तैयार हैं।     recent visitors 111

कोलेस्ट्रॉल को है ठीक से समझने की जरुरत

कोलेस्ट्रॉल लिवर द्वारा बनाया जाने वाला लिपिड है, जो शरीर की कई क्रियाओं के लिए जरूरी होता है। पिछले कुछ समय से कोलेस्ट्रॉल को सेहत का दुश्मन माना जाने लगा है, जबकि यह पूरी तरह सही नहीं है। दिल, मधुमेह, ब्लड प्रेशर के लिए इसे खतरा मानने से पहले जानें इससे जुड़े कुछ मिथक… मिथक-1, हृदय रोगों का कारण रक्तप्रवाह के दौरान कोलेस्ट्रॉल एलडीएल और एचडीएल के जरिए एक जगह से दूसरी जगह जाता है। एचडीएल यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल रक्त से कोलेस्ट्रॉल को लिवर तक ले जाता है, वहीं एलडीएल (बुरा कोलेस्ट्रॉल) इसे लिवर से शरीर के दूसरे हिस्सों तक। आहार विशेषज्ञ अनुपमा मेनन कहती हैं, एचडीएल धमनियों में जमता नहीं है, वहीं एलडीएल धमनियों की दीवारों पर जम सकता है, जिससे रक्त प्रवाह सीमित होता है और हृदय रोगों की आशंका बढ़ती है। ऐसे में जरूरत एलडीएल के स्तर पर ध्यान देने की है। मिथक-2, प्रभावित होता है ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट आदर्श सीके के अनुसार, ब्लड कोलेस्ट्रॉल दो स्रोत से उत्पन्न होता है, इसमें से अधिकतर यानी 85ः शरीर खुद बनाता है और शेष भोजन से मिलता है। ध्यान रखें, यदि भोजन में कोलेस्ट्रॉल अधिक है तो उसमें उच्च संतृप्त वसा व ट्रांस फैट की अधिकता भी होगी, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा कर नुकसान पहुंचा सकता है। हमारा शरीर आहार में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा के आधार पर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का निर्माण करता है। यदि आहार में कोलेस्ट्रॉल अधिक है तो शरीर इसका कम निर्माण करेगा। ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर जेनेरिक संरचना पर भी निर्भर करता है। मधुमेह पीड़ितों के लिए लिपिड प्रोफाइल व एलडीएल अधिक महत्व रखते हैं। मिथक-3, कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो लें लो फैट डाइट अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में छपे अध्ययन के अनुसार, कम वसा वाली डाइट का खास फायदा नहीं होता। इससे शरीर कई बार फायदेमंद वसा से भी वंचित रह जाता है और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ खाने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे हृदय रोग व मधुमेह का खतरा बढ़ता है। डॉ. अनुपमा मेनन कहती हैं, संतृप्त वसा जैसे रेड मीट, फुल क्रीम मिल्क प्रोडक्ट्स, घी और नारियल तेल शरीर में एलडीएल का स्तर बढ़ाते हैं, इसलिए इनका सेवन कम करना चाहिए। ट्रांस फैट, जो होइड्रोजेनेटेड वनस्पति तेल में पाए जाते हैं, सबसे हानिकर व शरीर के लिए अनुपयोगी वसा है, जिससे एलडीएल बढ़ता है और एचडीएल कम होता है। डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ जैसे आलू चिप्स, बेकरी प्रोडक्ट व मैदा आदि में फाइबर कम और ट्रांसफैट अधिक होता है। नारियल तेल को दोबारा इस्तेमाल करना भी ट्रांस फैट के स्तर को बढ़ाता है। मिथक-4, मेवा व अंडे का सेवन बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल पशु ऊतकों से ही कोलेस्ट्रॉल उत्पन्न होता है। मेवा वनस्पति जन्य है, इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। सूखे मेवे में असंत़ृप्त वसा होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार आता है। डॉ. अनुपमा के अनुसार, अंडे के पीले भाग में मिनरल, असंतृप्त वसा, विटामिन डी व बी-12 प्रचुरता में होते हैं। एक अंडे में 200 से 300 एमजी कोलेस्ट्रॉल होता है, जो शरीर के लिए अनुकूल नियमित 200 एमजी की सीमा से अधिक है। जिन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं है, वे सप्ताह में 5-6 दिन अंडा खा सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को यूं करें मैनेज:- -प्रतिदिन साबुत अनाज, प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, फल व सब्जियां खाएं। -प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करें। -ट्रांस फैट व सेचुरेटेड फैट का सेवन कम करें। -अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लिए सूखे मेवे, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज और फैटी फिश का सेवन करें। -कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए।   recent visitors 106

मुख्यमंत्री ने लटेरी, विदिशा में किया 132 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ देश बनने की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। युवा, गरीब, किसान और महिलाएं हमारी विशेष प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश तेज गति से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को लटेरी (विदिशा) में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विशाल जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के लिए 132 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। इनमें 80 करोड़ 16 लाख रुपए के 54 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 51 करोड़ 96 लाख रुपए के 198 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए। कार्यक्रम में विदिशा जिले में 505 हेक्टेयर चरनोई की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किए जाने पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक युग के भगीरथ हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं से प्रदेश को दो बड़ी सिंचाई परियोजनाएं मिली है। इससे न केवल बुंदेलखंड अपितु मालवा और चंबल क्षेत्र में भी बड़े क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल सुविधा मिलेगी। इस क्षेत्र के भी 360 गांव को जल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है हर किसान के खेत में पानी पहुंचाना। हर खेत में पानी आने से किसान की जिंदगानी बदलेगी। कृषि उत्पादन में हम पंजाब, हरियाणा को भी पीछे छोड़ने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। हर गरीब को पक्का मकान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी संकल्पित हैं। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त है। उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उज्जैन, सागर, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में करोड़ों के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। युवा वर्ग के लिए सरकार शीघ्र ही एक लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में लगभग 3 लाख पदों पर भर्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा की महत्ता को हमेशा याद रखें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, शिक्षा की सारी व्यवस्था सरकार कर रही है। प्रदेश के 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस स्कूल खोले जा रहे हैं। गरीबों को परिवहन की अच्छी सुविधा देने के लिए सरकार मध्यप्रदेश राज्य परिवहन को दोबारा प्रारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन को भी सरकार बढ़ावा दे रही है। जो गाय पाले, वही गोपाल है तथा जहाँ गाय का कुल हो, वही गोकुल है। सरकार दुग्ध उत्पादन पर बोनस देने वाली है तथा 10 से अधिक गाय पालने पर अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में बड़ी संख्या में गौ-शालाएं बनाई जा रही हैं। प्रदेश की धरती पर जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण पधारे थे, उन सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उज्जैन में संदीपनी आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की, जानापाव में उन्हें सुदर्शन चक्र मिला। कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता वही है जब मित्र बगैर सामने आये मित्र की सहायता करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्र में रेलवे लाइन के लिए विशेष प्रयास करने को आश्वस्त किया। उन्होंने आनंदपुर में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा भी की। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में सिंचाई का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश में देश की दो नदी जोड़ो परियोजनाएं प्रारंभ हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के मसीहा बनकर कार्य कर रहे हैं। हमारा संकल्प पूरे प्रदेश को सिंचित करना है। सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने भी सभा को संबोधित किया। विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगे रखीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन, श्री हरि सिंह सप्रे, श्री हरि सिंह रघुवंशी, श्री सूर्य प्रकाश मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित था।   recent visitors 116

घरेलू उपचार से संवारें अपने सौंदर्य को

आज की इस व्यस्त जीवनशैली में सुन्दर और आकर्षक त्वचा पाने की तमन्ना लिए रोज-रोज पार्लर के चक्कर लगाना किसी के लिए भी मुश्किल काम हो सकता है। ऐसे में अपनी इस समस्या के समाधान के लिए घर पर ही घरेलू उपाय अपनाकर भी आप सौंदर्य के रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करके आकर्षक स्किन पा सकती हैं। वो कैसे, आइये जानें.. ओपन पोर्स – एक टी स्पून कैलेमाइन पाउडर व एक टी स्पून चंदन पाउडर में टमाटर का जूस मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसकी लेयर अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को 15-20 मिनट तक लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस पैक में शामिल कैलेमाइन और चंदन पाउडर पोर्स को बंद करेंगे और टमाटर में मौजूद लाइकोपीन से स्किन टाइट होगी। ब्लैकहैड्स – एक टी स्पून मुल्तानी मिट्टी, एक टी स्पून जौ के आटे में थोड़ी सी खसखस, 4-5 चम्मच कच्च दूध और ताजी पुदीने की पत्तियों का पेस्ट मिलाकर स्क्रब बना लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और फिर सकरुलर दिशा में स्क्रब करें। कुछ देर के लिए उसे यूं ही छोड़ दें और फिर पानी से धो दें। इस स्क्रब से स्किन डीप क्लीन होगी, साथ ही रोजाना स्क्रब करने से ब्लैकहैड्स जैसी कोई समस्या नहीं होगी। पिंपल्स – नीम व पुदीने की सूखी पिसी पत्तियों के पाउडर में आधा चम्मच कैलेमाइन पाउडर, चुटकी भर हल्दी और गुलाब-जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक का रोजाना इस्तेमाल करने से मुहांसे कुछ ही दिनों में सूख जाएंगे। नीम में मौजूद डिसइंफेक्टिंग गुण और पुदीने में शामिल एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन का एक्ने से बचाव करेंगे, उन्हें हील करेंगे और गुलाब जल से त्वचा पर निखार आएगा। एक्ने मार्क्स और स्कॉर्स – मुहांसों के निशानों को हल्का करने के लिए घर पर स्क्रब बना सकती हैं। सूखी नीम की पत्तियां, 5-6 लौंग, एक-एक कटोरी उड़द की धुली दाल, लाल मसूर की दाल, चने की दाल को दरदरा पीस लें, फिर उसमें चुटकी भर हल्दी, आधी कटोरी चंदन पाउडर व मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर पाउडर बना लें। प्रतिदिन एक चम्मच पाउडर में पपीते का गूदा मिलाकर पेस्ट बना लें और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 2-4 मिनट तक चेहरे पर मलें और दस मिनट बाद पानी से धो दें। कच्चे पपीते में पैपीन नामक एंजाइम होता है, जो रंग साफ करता है साथ ही दाग-धब्बों को दूर करता है। यदि चेहरे पर मुहांसे हैं तो कोई भी स्क्रब करने से बचें। पिट्स यानी गड्ढे – घरेलू तौर पर आप इन निशानों को हल्का करने के लिए नारियल तेल से मसाज कर सकती हैं या विटामिन ई के कैप्सूल्स को फोड़कर भी लगा सकती हैं। अगर ये पिट्स काफी सालों से हैं तो इनका घरेलू तौर पर ठीक हो पाना मुश्किल है। इसके लिए आप किसी अच्छे कॉस्मेटिक क्लीनिक से लेजर ट्रीटमेंट की सिटिंग ले सकती हैं। रिंकल्स – अवोकेडो, मेल्टेड चॉकलेट, मिल्क पाउडर, आल्मंड पाउडर और फ्रेश क्रीम को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और हल्का सा सूख जाने पर कुछ देर के लिए स्क्रब करें। 15-20 मिनट फेस को यूं ही छोड़ देने के बाद उसे ठंडे पानी से धो दें। इस पैक में शामिल चीजों से आपकी स्किन को पोषण मिलेगा और वो जवां नजर आएगी।   recent visitors 100

पत्रकार की हत्या का मामला : उपमुख्यमंत्री शर्मा बोले- IPS गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन

रायपुर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में कहा कि "मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की स्पीड ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का प्रदेश का पदाधिकारी है" उपमुख्यमंत्री ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपी सुरेश चंद्राकर के बैंक खातों को सीज किया गया है और तीन बैंक खातों को होल्ड किया गया है। उनके अवैध कंस्ट्रक्शन को पर भी बुलडोजर से कार्रवाई हो रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा, चाहे वो जहां भी छिपा हो। पूरे केस में तीन से चार सप्ताह में कार्यवाही कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया जायेगा। जांच प्रक्रिया पूरी करेंगे और आरोपी को सजा मिले ये सुनिश्चित किया जायेगा। शर्मा ने कहा कि आरोपी सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का नेता हैं। इसे झुठलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के नेता पूरे मामले में संलिप्ते हैं। कांग्रेस कुछ भी कर लें। वो ये बताना चाह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में क्राइम ज्यादा बढ़ गया है। बलौदाबाजार मामले में भी यही किया गया। कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगिड़ भी इस तरह की बातें करते दिखाई दी। सूरजपुर घटना में भी कांग्रेस नेता की मामले में संलिप्तिता रही। नवंबर में दामाखेड़ा में घटनाभी कांग्रेस नेता का नाम आया। रायपुर सेंट्रल जेल फायरिंग में भी कांग्रेस नेता का नाम आया। गायों के ऊपर फायरिंग का मामला भी इससे जुड़ा रहा। राजधानी में हवाई हवाई फायरिंग में नमाज खान जो कांग्रेस से जुड़े रहे उनका भी नाम सामने आया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के अपराध की लिस्ट गिनाते हुए कहा कि एनएसयूआई के संयुक्त महासचिव ने युवती से दुष्कर्म किया था। हर अपराध में कांग्रेस नेता का नाम आ रहा है। इससे कांग्रेस की स्थिति साफ दिख रही है। मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला उठाया था। 24 दिसंबर को मुद्दा उठाया और उसे पर जांच कमेटी का गठन हुआ था। पीडब्ल्यूडी मंत्री इसमें जांच कर रहे हैं, जो भी केस हो विष्णुदेव सरकार आरोपियों को सजा जरूर देगी। भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जायेगा। कड़ी कार्रवाई होगी। सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई है। मामले में बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने बड़ा खुलासा किया है। आईजी ने बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके, उसके भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी गई है। दरअसल, एक जनवरी की शाम सात बजे से मुकेश लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार और उनके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई। recent visitors 171

देश की क्षमता के सदुपयोग के लिये सही दिशा में प्रयास आवश्यक: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वैभवशाली नेतृत्व में आज भारत में अपार संभावनाएं हैं। देश की क्षमता के सदुपयोग के लिये सही दिशा में प्रयास आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स पूरी निष्ठा के साथ देश के निर्माण में अपना योगदान दें। सभी अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि युवा शक्ति और वरिष्ठों के सतत मार्गदर्शन में भारत 2047 तक विश्वगुरु बनेगा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होटल जहांनुमा पैलेस भोपाल में आईसीएसआई (इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ़ इंडिया) की एमपी  स्टेट कॉन्फ्रेंस-2025 "संकल्प" में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि देश में तेज गति से विकास हो रहा है। औद्योगीकरण को गति मिली है। विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, कंपनियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। आज देश में प्रदेश में सकारात्मक वातावरण है। पूरा विश्व भारत को आशा की नज़रों से देख रहा है। कंपनियों का संचालन नियम अनुसार हो और वे सहजता से देश के विकास में सहभागी बनें इसके लिए कंपनी सेक्रेटरीज की भूमिका अहम है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कॉन्फ्रेंस की सफलता की शुभकामना दी। महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, संचालक ऐग्पा श्री राजेश गुप्ता, आईसीएसई के वाईस प्रेसिडेंट श्री धनंजय शुक्ला सहित आईसीएसआई के पदाधिकारी और कंपनी सेक्रेटरीज़ उपस्थित रहे।   recent visitors 65

राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने का भी लिया फैसला

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए साल की शुरुआत में दो बड़ी खुशखबरियां सामने आ सकती हैं। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के साथ ही रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने का भी फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में दो साल का इजाफा कर सकती है, जिसे वर्तमान में 60 साल से बढ़ाकर 62 साल किया जा सकता है। आंध्र प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी, और अब जल्द ही इस फैसले के बारे में आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि कर्मचारियों के रुके हुए बकाया का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा। AP NGO के प्रदेश अध्यक्ष शिव रेड्डी और महासचिव विद्यासागर ने हाल ही में विजयवाड़ा में एक कार्यक्रम में इस आश्वासन की पुष्टि की थी कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें अमरावती सीमा के भीतर भूखंड आवंटित किए जाएं और CPS प्रणाली को समाप्त कर पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल किया जाए। राज्य सरकार द्वारा लिए गए ये फैसले कर्मचारियों के लिए राहत की खबर साबित हो सकते हैं, और भविष्य में उनके हित में और भी निर्णय लिए जा सकते हैं। recent visitors 62