पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू अशोक नगर से ‘नमो भारत कॉरिडोर’ का किया उद्घाटन, रैपिड रेल में किया सफर

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यू अशोक नगर से ‘नमो भारत कॉरिडोर’ का उद्घाटन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने ‘नमो भारत’ ट्रेन से सफर कर साहिबाबाद RRTS स्टेशन से न्यू अशोक नगर पहुंचे. पीएम मोदी 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का उद्घाटन किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो फेज-IV का पहले ओपनिंग सेक्शन 2.8 किमी लंबे जनकपुरी से कृष्णा पार्क खंड का भी उद्घाटन किया है. इस परियोजना को 1200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इससे पश्चिमी दिल्ली के इलाके जैसे कृष्णा पार्क, विकासपुरी और जनकपुरी के लोगों को फायदा होगा. रैपिड रेल में स्कूली बच्चों ने पीएम को सुनाई कविता रैपिड रेल में सफर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्कूली बच्चों ने कविता सुनाई. एक स्कूली छात्रा का कविता सुन कर पीएम मोदी मंत्रमुग्ध हो गए साथ ही स्कूली बच्चों ने मेट्रो ट्रेन की पेंटिग प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की. 4,600 करोड़ रुपये की लागत से 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ ‘नमो भारत’ कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक का निर्माण किया गया है. इस अब दिल्ली से मेरठ तक का सफर सिर्फ 40 मिनट में तय किया जा सकेगा. साथ ही यह दिल्ली की पहली नमो भारत कनेक्टिविटी है. नमो भारत ट्रेनों को लेकर अन्य फेजों पर भी काम जारी है. न्यू अशोक नगर से सराय काले खां और मेरठ साउथ से मोदीपुरम में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के काम पूरा होने के बाद ये कॉरिडोर कुल 82 किलोमीटर का हो जाएगा. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

आरोपियों को फांसी की उठ रही मांग, छत्तीसगढ़-बीजापुर के 28 साल के पत्रकार मुकेश के खुलासे से डर गया था ठेकेदार

बीजापुर। सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई। चंद्राकर एक जनवरी की शाम सात बजे से लापता थे। उनकी लाश आरोपी ठेकेदार और उसके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुई थी। इस खौफनाक हत्याकांड की जानकारी सामने आए के बाद पूरे प्रदेश की पत्रकार जमात इस मामले से जुड़े आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग सरकार से कर रहे हैं। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से पूरा इलाका सदमे में है। मुकेश सिर्फ़ 28 साल के थे और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे थे। जानकरी के मुताबिक 2021 में माओवादियों ने कुछ सीआरपीएफ जवानों को अगवा कर लिया था। मुकेश ने इन जवानों की रिहाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राज्य पुलिस ने उनकी इस बहादुरी की सराहना भी की थी। मुकेश बस्तर क्षेत्र में नक्सली हमलों, मुठभेड़ों और अन्य मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते थे। अब तक तीन हत्यारोपी गिरफ्तार – पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक रितेश चंद्राकर और अन्य दो लोग शामिल हैं। रितेश चंद्राकर को पत्रकार मुकेश चंद्राकर का चचेरा भाई बताया जा रहा है। दूसरे आरोपी सुरेश चंद्राकर को पुलिस ट्रेस कर रही है। सुरेश वही ठेकेदार है, जिसकी प्रॉपर्टी पर बने सेप्टिक टैंक के अंदर से मुकेश चंद्राकर का शव बरामद हुआ था। सरकार ने इस मामले में 11 सदस्यीय एसआईटी जांच टीम गठित की है। वहीं पुलिस आरोपी सुरेश के तीन बैंक खातों को सीज कर चुकी है और अन्यों की डिटेल निकाल रही है। मामले में बस्तर संभाग के आईजी पी. सुंदरराज ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके और उसके भाई रितेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम – पत्रकारों ने शनिवार को पत्रकार मुकेश चंद्राकर को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सभी की आंखें नम रहीं। सभी इस हत्याकांड को लेकर बेहद आक्रोशित दिखे। स्थानीय पत्रकारों ने राज्य शासन से इस मामले में आरोपियों को फांसी देने और उनके चल-अचल संपत्ति को नेस्तानाबूद करने की मांग की है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में बस्तर संभाग के पत्रकारों ने शनिवार को बीजापुर बंद का आह्वान किया था। हत्या के विरोध में बीजापुर अस्पताल चौक पर दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम भी किया। सीएम साय ने जताया दुख – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर शोक जताया है। परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम साय ने कहा कि इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। प्रियंका गांधी ने जताया दुख – कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर चौंकाने वाली है। खबरों के मुताबिक, मुकेश ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मैं राज्य सरकार से मांग करती हूं कि इस मामले में सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाए, दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने पर विचार किया जाए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

अगले तीन दिन ठंडी से राहत, छत्तीसगढ़-सरगुजा संभाग में शीतलहर का कहर जारी

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम खुलने से ठंड बढ़ गई है। वहीं आउटर इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे छाए रहे। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में शीतलहर का कहर जारी है। जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए मौसम में राहत के संकेत दिए हैं। सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में नीचे जाने की वजह से संभाग में ठंड बढ़ गई है। अंबिकापुर और मैनपाठ इलाके में ठिठुरन बढ़ी है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही अन्य इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां अब राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके अगले दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। इसी के साथ ही प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा। फिर आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। बताते चलें कि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है। पेंड्रा में तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं बलरामपुर में 5.4 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा दिन का तापमान 31.4 डिग्री के साथ सुकमा सबसे गर्म रहा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़-पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार ने छोड़ी पार्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार रहे रुचिर गर्ग ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा है. उनके इस्तीफे से कांग्रेस में हलचल मच गई है. बता दें कि रुचिर गर्ग ने 2018 में पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में कदम रखा था. राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. बताया जा रहा है कि रुचिर गर्ग ने अपना इस्तीफा पीसीसी चीफ दीपक बैज को भेज दिया है. हालांकि उनके इस्तीफे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. लेकिन इस इस्तीफे से प्रदेश में सियासी भूचाल आ गया है. बता दें कि  रुचिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कोर टीम का अहम हिस्सा रहे थे. उन्होंने ने पिछले विधानसभा चुनाव के बाद खुद को सक्रिय राजनीति से अलग कर लिया था. हाल ही में उन्हें दक्षिण विधानसभा चुनाव टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई थी. राहुल गांधी ने दिलाई थी सदस्यता रुचिर गर्ग पत्रकारिता छोड़कर 2018 में राजनीति में आए थे. राहुल गांधी ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी. वे भूपेश बघेल की कोर टीम का अहम हिस्सा थे, खास तौर पर मीडिया सलाहकार के तौर पर उनकी भूमिका अहम थी. निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी. दरअसल, छत्तीसगढ़ के 14 में से 10 नगर निगम में मेयर का कार्यकाल खत्म होने के बाद यहां प्रशासक बैठाए गए हैं. जिनकी कमान अब जिलों के कलेक्टरों के हाथ में होगी. यानि शहर की सरकार कलेक्टर चलाएंगे, वहीं कामकाज देखेंगे और फैसले भी लेंगे. इस दौरान टेंडर और सभी काम जारी रहेंगे. हालांकि प्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से निकाय चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63

मौनी अमावस्या करे इन चीजों का दान, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष महत्त है. इस पवित्र नदियों में स्नान दान करने से साथ पितरों का तर्पण और पिड़दान भी किया जाता है. कहते हैं इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है. इसके अलावा कुछ खास वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों के दान करना चाहिए. मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान     धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन चावल का दान करना बेहद शुभ होता है. चावल को अन्न के रूप में जरूरतमंदों को दान करना शुभ होता है.     इस दिन सफेद तिल का दान भी कर सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.     अगर आप पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन आंवला दान में देना चाहिए . मान्यता है कि इससे जीवन में चल रही सभी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं.     धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दान करने से पितरों की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही, शनि दोष के दुष्प्रभावों से भी राहत मिलती है. मौनी अमावस्या का महत्व मौनी अमावस्या सभी अमावस्या तिथि में बहुत ही खास मानी जाती है. इस दिन जातक मौन रहकर मन और वाणी की शुद्धि करता है. इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम में देवताओं का वास होता है, इसलिए मौनी अमावस्या पर इन पवित्र नदियों के जल से स्नान किया जाता है. इस दिन जरुरतमंदों को दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी होती है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 64

महायज्ञ में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में मुख्यमंत्री आज 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पांच जनवरी को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यो की सौगात देंगे। इसके अलावा सीएम साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 11:55 बजे रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय दोपहर 3:10 बजे गरियाबंद के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 4:45 बजे रायपुर लौट आएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 73

एक जवान शहीद, छत्तीसगढ़-बस्तर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं, डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है। मौके से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर कल शाम 6 बजे से मुठभेड़ चल रही  है। डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान हुए हैं। ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ शामिल हैं। एक अधिकारी ने बतायाृ कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार शाम को उस समय गोलीबारी शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61