उत्‍तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्‍यक्ष मथुरा दत्‍त जोशी का इस्‍तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

 देहराूदन  नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, पूर्व दायित्वधारी बिट्टू कर्नाटक और पिथौरागढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीन निकायों में अध्यक्ष समेत पार्षद-सभासद के 40 पदों पर भाजपा की निर्विरोध जीत बताती है कि डबल इंजन की तरह नगर निकायों में भी भाजपा की सरकार आने वाली है। निकाय चुनाव में मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इनकी ऊर्जा व क्षमता का लाभ पार्टी को निकाय चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की समझ पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में योग्य व अच्छे लोगों की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने विधानसभा व लोकसभा चुनाव के साथ ही विस की केदारनाथ सीट के उपचुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा बंपर जीत दर्ज करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कथन कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा, का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों व उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इसी माह से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा। साथ ही शीतकालीन यात्रा को राज्य की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर बताया। कांग्रेस में ईमानदारी की कद्र नहीं: जोशी भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस में ईमानदारी व क्षमता से कार्य करने के बावजूद वहां इस सबकी कोई कद्र नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरे मनोयोग से ताउम्र भाजपा की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। बिट्टू कर्नाटक व जगत सिंह खाती ने कांग्रेस के अपने अनुभव साझा किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि तीनों वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में आने से पार्टी संगठन और सशक्त होगा। अभिभावक के नाते वह सभी के सम्मान का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भी तंज कसा और कहा कि कांग्रेस में योग्य, सभ्य व समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

चाकू लगने से एक की मौत, 10 लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में रंजिश में भिड़े दो परिवार

बेमेतरा। बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कारेसरा गांव में शुक्रवार को दो परिवार के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस बवाल के दौरान शत्रुघ्न साहू की मौत हो गई। मामले मे शनिवार को पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सात पुरुष व तीन महिलाएं हैं। बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि गांव में दो परिवार के बीच पूर्व से आपसी रंजिश थी। शुक्रवार दोपहर को पुरानी बातों को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने शत्रुघ्न साहू के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इससे शत्रुघ्न साहू की मौत हो गई। मामले में शनिवार को कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनका नाम टोप सिंह ऊर्फ तोप सिंह वर्मा उम्र 38, हीरालाल ऊर्फ हीरू वर्मा उम्र 36, रामायण वर्मा उम्र 24, भरत ऊर्फ भारत वर्मा उम्र 22, तीजू वर्मा 26 साल, सोमनाथ वर्मा उम्र19, कल्याण वर्मा उम्र 34, दुलौरीन वर्मा उम्र35 ये सभी निवासी कारेसरा व रानी ऊर्फ ठगेश्वरी वर्मा उम्र 19व जमना बाई उम्र 42 साल दोनों निवासी थाना आमानाका जिला रायपुर शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ थाना में धारा 296, 351 (2), 115(2), 103 (1), 191(3) बीएनएस दर्ज किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

IMD के अनुसार जनवरी से मार्च में मावठा होने की संभावना, रबी की फसल को फायदा

भोपाल  मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिसंबर माह में मावठा की अच्छी वर्षा से किसानों को काफी लाभ हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी)के अनुसार जनवरी-फरवरी के अलावा मार्च माह में भी मावठा यानी सर्दियों में बरसात होने की संभावना है। इससे रबी की फसल को फायदा हो सकता है। रबी की फसल के लिए अमृततुल्य है यह बारिश मौसम विज्ञान केंद्र पुणे के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अनुपम काश्यपि ने बताया कि दिसंबर माह में एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जहां उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हुई थी। साथ ही मैदानी इलाकों में अच्छी वर्षा भी हुई थी। इस समय रबी की फसल को भी पानी की दरकार रहती है। इसलिए वर्षा किसानों के लिए अमृततुल्य साबित हुई। मार्च में भी वर्षा होने के आसार डा. काश्यपि ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के लगातार उत्तर भारत पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। इसके आधार पर आइएमडी ने भी जनवरी से मार्च तक के लिए अपने विस्तारित रेंज पूर्वानुमान में भी मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में जनवरी, फरवरी के अलावा मार्च में भी वर्षा होने के आसार जताए हैं। मावठा की वर्षा किसानों के लिए लाभप्रद होने की संभावना है। क्यों होती है ऐसी वर्षा मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में तीव्र आवृत्ति के पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने पर राजस्थान के आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन जाता है। इससे हवाओं की दिशा भी बदल जाती है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने लगती है। इससे बादल छाने के साथ ही रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिस तरह से वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं, उसे देखकर इस वर्ष जनवरी-फरवरी में वर्षा होने का अनुमान है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 132

VIP कार से कराई थी दुल्हनिया की विदाई, छत्तीसगढ़-बीजापुर के पत्रकार मुकेश हत्याकांड का दरिंदा पहुंचा था हेलिकॉप्टर से बारात लेकर

बीजापुर। 120 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मुकेश एक जनवरी से लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। हत्यारे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सैप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई। ठेकेदार के भाई रितेश चंद्राकर, रिश्तेदार दिनेश चंद्राकर और उसके मुंशी रामटेके ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई गई है। अब बात करते हैं सबूत मिटाने वाले मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की। पहले वह एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर) की नौकरी करता था। इसके बाद वह ठेकेदारी कर अकूत संपत्ति खड़ा कर करोड़पति बन गया। दोनों दलों बीजेपी और कांग्रेस में अपनी पकड़ बनाते हुए ठेकेकारी करता रहा। दोनों दलों के कद्दावर नेताओं के साथ खूब तस्वीरें भी खिंचवाई। दोनों पार्टियों ने भी उसकी खूब आवभगत की। शासन-प्रशासन से करीबी बढ़ाकर अपनी ठेकेदारी से अपने काले साम्राज्य का तेजी से विस्तार किया। अपना दबदबा बनाने के लिये इस हत्याकांड से पहले प्रदेश के एक प्रतिष्ठित अखबार में फुल पेज का 'संघर्ष की कहानी' नाम से विज्ञापन भी प्रकाशित करवाया। ताकि लोगों का ध्यान उसके घृणित पाप पर नहीं बल्कि उसके सामाजिक कार्यों पर बनी रहे। उसने पत्रकार मर्डर मामले को इस विज्ञापन के जरिये सफेद करने की कोशिश की। अब पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में लगातार पतासाजी में लगी हैं। इस दरिंदे ठेकेदार के बारे में सबसे बड़ी और खास बाते ये सामने आई है कि उसने अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से बारात लेकर जगदलपुर पहुंचा था, तब वह सोशल मीडिया पर सुखिर्यों में रहा। इतना ही नहीं अपनी दुल्हनिया को जगदलपुर से बीजापुर बीएमडब्ल्यू कार से विदाई कराकर लाया था। उसके रूतबे के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। पर्दे के पीछे समाज में अपनी छवि बेहतर बनाने के लिये सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा, ताकि लोगों का ध्यान उसके ऊपर न जाये। लेकिन कहा जाता है न कि लाख कोशिश कर लें सच्चाई छुपती नहीं है। आखिरकार उसके गुनाहों का पर्दाफाश हुआ। पत्रकार मुकेश की हत्या करवाने के बाद अब दबंग ठेकेदार चूहे की तरह बिल में छिप गया है। जिस क्षेत्र में वह दंबगई से रहता था वहां से पुलिस की डर से फरार है। अब पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि  उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

BGT ट्रॉफी के लिए सिर्फ बॉर्डर को बुलाया और सुनील गावस्कर को नहीं बुलाकर सरेआम किया :ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो टेस्ट सीरीज खेली जाती है, उसे कुछ दशक पहले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम दिया गया था। ये ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर और भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर पड़ी थी, लेकिन कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय दिग्गज का अपमान 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने पर किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सिडनी में हराकर जब 3-1 से बीजीटी को जीता तो उस ट्रॉफी को देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एलन बॉर्डर को बुलाया, जबकि सुनील गावस्कर भी ग्राउंड में मौजूद थे। गावस्कर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस रवैये से नाराज हैं। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने और एलन बॉर्डर के नाम पर दी जाने वाली ट्रॉफी ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्रदान करने के लिए बुलाये नहीं जाने पर नाराजगी जताई। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को 6 विकेट से हराकर दस साल में पहली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उस समय मैदान पर मौजूद होने के बावजूद गावस्कर को इसके लिए बुलाया नहीं गया। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं था। 2018-19 में एलन बॉर्डर ने ही भारत को ट्रॉफी थमाई थी। 2020-21 में कोरोना के कारण ने अजिंक्य रहाणे ने अकेले ट्रॉफी उठाकर टीम को थमाई थी। 2022-23 में खुद सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को बीजीटी ट्रॉफी थमाई थी। वहीं, गावस्कर ने इसके बाद में कोड स्पोटर्स से कहा, "मुझे पुरस्कार वितरण समारोह में जाकर खुशी होती। आखिरकार यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है और ऑस्ट्रेलिया तथा भारत से जुड़ी है। मैं मैदान पर ही था। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया को दी जा रही थी। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला और जीते। ठीक है। सिर्फ इसलिए कि मैं एक भारतीय हूं। अपने अच्छे दोस्त एलन बॉर्डर के साथ ट्रॉफी प्रदान करके मुझे खुशी होती।’’ बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया 1996-97 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेल रहे हैं। चार बार भारत इसे जीत चुका है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

रतलाम में दर्दनाक हादसा, चार्जिंग पर लगी स्कूटर में धमाका , 11 साल की बच्ची की हुई मौत

रतलाम  शनिवार-रविवार दरमियानी रात रतलाम के लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी स्थित एक मकान में चार्जिंग के लिए रखी गई ई स्कूटर में आग लग गई। आग से पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई और हादसे में एक 11 साल बच्ची की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी दीपक किराना के पास रहने वाले भगवती मौर्य व परिवार के लोग टुनवाल कंपनी का ई स्कूटर चार्जिंग पर लगा कर सो गए थे। रात में चार्जिंग पूरी होने के बाद इसमें से चिंगारियां निकलने लगी, इससे पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई। 11 साल की बच्ची अंदर ही रह गई आग लगने के दौरान घर में सभी सदस्य सो रहे थे। धुंआ होने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने शुरू कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घर के सदस्यों को जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन 11 साल बच्ची अंतरा चौधरी अंदर ही रह गई। बाहर निकाला तब तक वह झुलस गई थी थोड़ी देर बाद बच्ची को भी निकाल कर बाहर लाया गया लेकिन तब तक वह झुलस गई थी। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान बालिका की मौत हो गई। अंतरा अपनी मां सोनाली के साथ नाना भगवती मौर्य के घर आई थी। उन्हें रविवार सुबह ही वापस बड़ोदरा गुजरात जाना था। शनिवार को मनाया था छोटी बहन का जन्मदिन शनिवार को छोटी बहन का जन्मदिन होने से सभी ने मिलकर जन्मदिन मनाया था। हादसे में घायल भगवती मौर्य और 12 वर्षीय लावण्या को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय परिषद कविता महावर, सुनील महावर सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 116

आईजी का खुलासा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में ठेकेदार के मुंशी और उसके भाई रितेश ने की मुकेश चंद्राकर की हत्या

बीजापुर। सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई है। मामले में बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने बड़ा खुलासा किया है। आईजी ने बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके और उसके भाई रितेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी गई है। दरअसल एक जनवरी की शाम सात बजे से मुकेश लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार और उनके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई। 'हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर' छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले पर कहा कि मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को हिरासत में लिया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहनता से जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की स्पीडी ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर है वह कांग्रेस प्रदेश का पदाधिकारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 122