पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर पर इनकम टैक्स का छापा, पिता रह चुके शिवराज सरकार में मंत्री

सागर मध्य प्रदेश के सागर में आयकर विभाग ने पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर के भाई कुलदीप राठौर, पूर्व बीजेपी पार्षद व बीड़ी व्यवसायी राजेश केशरवानी के घर छापा मारा है. वहीं आयकर विभाग की दबिश के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा है. फिलहाल अधिकारी गेट बंद कर दस्तावेज खंगाल रहे हैं. रविवार की अलसुबह भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम सागर पहुंचीं. बीड़ी उद्योगपति कुलदीप सिंह के घर IT का छापा दरअसल, रविवार की सुबह आयकर विभाग की टीम पूर्व बीजेपी विधायक हरवंश सिंह राठौर के भाई और बीड़ी उद्योगपति कुलदीप सिंह और पूर्व बीजेपी पार्षद और बीड़ी व्यवसायी राजेश केशरवानी के घर और दफ्तर पर दबिश दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल आयकर विभाग की टीम घरों और दफ्तरों में जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है. 10 गाड़ियों से सागर पहुंचे अधिकारी सागर जिले के नामी बीड़ी कारोबारी कुलदीप सिंह राठौर के घर पर विभाग की टीमे पहुंची है. इसके साथ ही बीजेपी के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है. बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर के भाई कुलदीप राठौर के मकान पर सुबह आयकर विभाग पहुंची है. सुबह करीब 6 बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर की टीमें सागर पहुंचीं. खंगाले जा रहे दस्तावेज आयकर विभाग ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले और सागर के परकोटा स्थित राजेश केशरवानी और राकेश छाबड़ा के घर पर कार्रवाई चल रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्रदेश सहित के कई हिस्सों में राठौर परिवार की संपत्तियां है. वहीं आयकर विभाग को बीड़ी कारोबार और घोषित संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद IT ने जांच शुरू की. खुद विधायक और पिता रह चुके शिवराज के कार्यकाल में मंत्री हरवंश सिंह राठौर 2013 में सागर जिले की बंडा विधानसभा से विधायक थे. इसके अलावा उनके पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं. हरनाम सिंह राठौर के दोनों बेटे हरवंश और कुलदीप राठौर राजनीति में खासे एक्टिव हैं, और इस समय दोनों ही भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं. ऐसे में इनकम टैक्स की रेड दोनों की दावेदारी को कमजोर कर सकती है. छापे में हो सकता है बड़ा खुलासा माना जा रहा है कि इस छापेमार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नकदी का खुलासा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि राठौर परिवार के सागर जिले में कई बिजनेस हैं, इसके अलावा प्रॉपर्टी का काम भी बड़े लेवल पर किया जाता है. फिलहाल आयकर विभाग के अफसर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 142

मध्य प्रदेश में 294 कॉलेजों को मिली नर्सिंग काउंसिल की मान्यता

भोपाल मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) ने GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) और B.Sc. नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 294 नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी गई है, जिसमें भोपाल के प्रमुख कॉलेजों जैसे आरकेडीएफ, पीपुल्स कॉलेज, जय नारायण कॉलेज और वीएनएस कॉलेज भी शामिल हैं। इस कदम के साथ नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है, लेकिन एनएसयूआई ने इस फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इसमें बीएससी नर्सिंग के 157 कॉलेज हैं। इनमें 16 सरकारी कॉलेज हैं। इनमें करीब 7,864 सीट हैं। इसके अलावा जीएनएम के लिए करीब 144 कॉलेजों को मान्यता जारी की गई है। इनमें 6,816 सीट हैं। दोनों कोर्स में 16,020 सीट हैं। इनमें प्रवेश के लिए छात्र रविवार तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सोमवार से छात्र कॉलेजों की च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर से शुरू हो गए थे। अब तक 7 हजार स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सीबीआई की जांच के बाद पहली लिस्ट में 66 अपात्र, 169 पात्र कॉलेज थे। वहीं, 73 में कमियां पाई गई थी। हालांकि, घूसकांड के बाद हाई कोर्ट ने पात्र कॉलेजों की फिर से जांच करने के आदेश दिए थे। नर्सिंग मामले से जुड़े एनएसयूआई के उपाध्यक्ष रवि परमार का कहना है कि सीबीआई की दूसरी जांच में कितने कॉलेज पात्र और कितने अपात्र मिले, इसका सूची सार्वजनिक नहीं की गई। अब ऐसा माना जा रहा है कि जिन्हें मान्यता जारी कर दी गई है, ये सभी पात्र हैं। वहीं, अधिकतर कमी वाले कॉलेजों काे मान्यता जारी नहीं की गई है। इनको लेकर हाई कोर्ट की कमेटी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे 129 कॉलेज हैं। फीस अभी तय नहीं, इसमें अभी एक सप्ताह लगेगा इन कॉलेजों की फीस एडमिशन एंड फी रेगुलेटरी कमेटी (एएफआरसी) की ओर से तय की जाती है। एएफआरसी सचिवालय के सेक्रेटरी डॉ. डीए हिंडोलिया का कहना है कि फीस निर्धारण के लिए पूरी तैयारी है। कॉलेजों की अधिकृत जानकारी मिलने पर एक सप्ताह में फीस निर्धारित कर दी जाएगी। मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सूची नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने मान्यता केवल उन्हीं कॉलेजों को दी है जो सीबीआई की जांच और उच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति की निगरानी में उपयुक्त पाए गए हैं। मान्यता प्राप्त कॉलेजों में कुल 294 कॉलेजों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 138 GNM नर्सिंग और 156 B.Sc. नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों में टोटल 14 हजार 680 सीटें हैं।     GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी): यह 3 साल का डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप भी शामिल होती है। इसमें 6 हजार 816 सीटें उपलब्ध हैं।     B.Sc. नर्सिंग (बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग): यह 4 साल का स्नातक स्तर का कोर्स है, जिसमें 7 हजार 864 सीटें हैं।     GNM नर्सिंग की कुल सीटें: 6 हजार 816     B.Sc. नर्सिंग की कुल सीटें: 7 हजार 864 मान्यता प्राप्त कॉलेज     GNM कॉलेजों की संख्या: 138     B.Sc. कॉलेजों की संख्या: 156 कॉलेजों की लिस्ट के जारी होने के बाद, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने सरकार और नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जनवरी में सत्र 2024-25 की मान्यता जारी किया जाना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आधे से ज्यादा शिक्षण सत्र निकल चुका है, जिससे छात्रों के सिलेबस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और हजारों छात्र दूसरे राज्यों में पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेजों की फीस का जल्द निर्धारण किया जाए ताकि मनमानी वसूली पर रोक लगाई जा सके। लंबित छात्रवृति जल्द जारी की जाए। साथ ही कहा कि फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी गई तो NSUI पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद से शुरू होगा

भोपाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद यानी कल 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया- वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी। जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी। दिन-रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं। उत्तर भारत, सूर्य के उत्तरायण होने पर भी सर्दी से नहीं मिलेगी राहत, वर्षा के आसार उत्तर के पहाड़ी भागों और दक्षिण-पूर्व के समुद्र में मौसमी हलचल तेज है। जनवरी के पहले सप्ताह से उत्तर में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ है, वह आगे जारी रह सकता है। नए वर्ष के पहले दिन आए पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी पूरी तरह निस्तेज भी नहीं हो पाया है कि दूसरे ने दस्तक दे दी है। अब तीसरा विक्षोभ भी दस जनवरी तक आने वाला है, जिसका असर 14 जनवरी से सूर्य के उत्तरायण होने के बाद भी जारी रह सकता है। बारिश, कोहरा और ठंड में वृद्धि तय स्पष्ट है कि महीने के तीसरे-चौथे सप्ताह में भी ठंड का तेवर ढीला नहीं होगा। इसी दौरान सात से दस जनवरी के बीच उत्तर भारत में जहां-तहां बारिश का भी अनुमान है, जिससे न्यूनतम तापमान गिरेगा। ठंड और बढ़ेगी। दरअसल एक निम्न दबाव का क्षेत्र पंजाब से सटे पाकिस्तान में बनने जा रहा है। दूसरा निम्न दबाव छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। तीसरा बंगाल की खाड़ी और चौथा अरब सागर में बना हुआ है। ऐसे में नमी युक्त हवाएं देश के दोनों हिस्सों से आगे बढ़ेंगी और मैदानी इलाकों में संघनित होंगी। इससे बारिश, कोहरा और ठंड में वृद्धि तय है। श्रीनगर में पिछले तीन दशक में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। आठ जनवरी से शीतलहर के रूप में यह आगे बढ़ेगा और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार-झारखंड तक जाएगा। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना भी अछूता नहीं रहेगा। बिहार-झारखंड तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठंड अत्यधिक प्रचंड हो सकती है। भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से बिहार-झारखंड तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस महीने का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति अभी अफगानिस्तान में है। उत्तर में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी यह चक्रवात के रूप में आगे बढ़ रहा है। दस जनवरी से तीसरा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर अगले एक हफ्ते तक देखा जा सकता है।निजी एजेंसी स्काइमेट का मानना है कि छह-सात जनवरी के दौरान उत्तर में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी। इसी दौरान उत्तर भारत के राज्यों में भी जहां-तहां बारिश हो सकती है। उसके बाद 13 एवं 14 जनवरी को फिर से बर्फबारी के आसार हैं। इसी के आसपास राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों तक बारिश दिखाई देगी। सामान्य तौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह से सर्दी की शुरुआत मानी जाती है और जनवरी में इसका अंत होता है, लेकिन पिछले पांच-सात वर्ष से सर्दी के पैटर्न में परिवर्तन दिख रहा है। देर से शुरू होकर देर तक रह रही है। अगर पश्चिमी विक्षोभ की संख्या बढ़ती है तो सर्दी फरवरी तक खिंच सकती है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड से राहत नहीं दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक वृद्धि हुई है। कोहरे से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिम से हवाएं छह किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन छह-सात जनवरी से फिर से उत्तर से ठंडी हवा चलनी शुरू हो जाएगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 97

दिल्ली में लगातार तीसरी सुबह धुंध और घने कोहरे का साया, 6 फ्लाइट कैंसिल, 100 से ज्यादा लेट…

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरी सुबह धुंध और घने कोहरे का साया है. ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे गलन भी बढ़ गई है. बेहद कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेनों से लेकर उड़ानें तक प्रभावित हो रही हैं. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. IMD ने लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने बताया कि 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे 10 जनवरी को इस क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज भी कई उड़ानें देरी से चल रही है. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar के मुताबिक, घने कोहरे के कारण आज सुबह 8 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 114 उड़ानों में औसतन 18 मिनट की देरी हुई. शनिवार को IGI एयरपोर्ट पर करीब 48 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं और 564 उड़ानों में देरी हुई थी. सुबह 8 बजे IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी में थोड़ा सुधार हुआ और यह 50 मीटर हो गई. सुबह 4 से 8 बजे तक जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई. IGI एयरपोर्ट पर आज करीब चार घंटे की जीरो विजिबिलिटी देखी गई. IGI ने एडवाइजरी में कहा, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक ऑफ जारी है. जो उड़ानें CAT III का अनुपालन नहीं करती हैं, उन पर असर पड़ सकता है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें. किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है. देरी से चल रही हैं ट्रेनें मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह 5.30 बजे 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को भी इसी समय 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था. कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशान पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. दिल्ली में वायु गुणवत्ता भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. आज सुबह 6 बजे AQI 377 रिकॉर्ड किया गया. कल इसी समय यह 385 था. दिल्ली में 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही इससे पहले शनिवार को 10 से 12 घंटे तक दिल्ली में घना कोहरा रहा. करीब 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई. IMD ने बताया, पालम में शाम छह बजे से सुबह तीन बजे के बीच 9 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी रही, जो इस मौसम की सबसे लंबी अवधि थी. जबकि सफदरजंग केंद्र ने आठ घंटे तक जीरो विजिबिलिटी दर्ज की. शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेनें भी प्रभावित हुईं. उत्तर रेलवे ने बताया कि 59 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं. जबकि 22 ट्रेनें करीब आठ घंटे की देरी से चल रही हैं. आज भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में रविवार को धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में घना कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर में दक्षिण-पूर्व से हवा की गति बढ़कर 8-10 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन शाम और रात तक यह 6 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध/मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम/रात में धुंध/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. कहां हो सकती है बारिश? मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की भविष्यवाणी की है. 5 जनवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान में और 5- 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा, 5 और 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में और 6 जनवरी को उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. 7 और 8 जनवरी को कई पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. 6 जनवरी को उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, कश्मीर के कई इलाकों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है, जबकि इस क्षेत्र में व्यापक बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बर्फबारी और अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी का अनुमान है. अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में क्षेत्र के मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है. इससे पहले शनिवार सुबह श्रीनगर समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे हवाई यात्रा प्रभावित हुई. खराब विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान परिचालन बाधित हुआ, जिससे उड़ानों में देरी हुई. हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, दृश्यता में सुधार होने पर विमान परिचालन फिर से शुरू हो गया और पहला विमान सुबह 11.13 बजे उतरा. मौसम विभाग ने कहा कि मध्यम से मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर पर असर पड़ने की उम्मीद है. ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है. शनिवार रात से सोमवार सुबह के बीच सबसे ज़्यादा बर्फबारी होने की उम्मीद है. इस दौरान कश्मीर और चिनाब घाटी के मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें व्यापक बर्फबारी और अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग ने सड़क और हवाई परिवहन में संभावित अस्थायी व्यवधान की चेतावनी दी है. अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और व्यवधान कम से कम हो.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और … Read more

दिल्ली साइबर पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, मिले 700 लड़कियों के मिले न्यूड फोटो और वीडियो

 नई दिल्ली/नोएडा डेटिंग ऐप से एक नहीं, दो नहीं, 10-20 भी नहीं, तकरीबन 700 से अधिक लड़कियों से दोस्ती करके और उन लड़कियों की न्यूड फोटो के जरिए ब्लैकमेल करके 23 साल के युवक ने उन्हें ठग लिया। आरोपी खुद को विदेशी फ्रीलांस मॉडल बताकर 18 से 30 साल तक की लड़कियों से दोस्ती करता था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी तुषार बिष्ट को गिरफ्तार किया है। वह यमुनापार के शकरपुर का रहने वाला है। बीबीए पास बिष्ट पिछले तीन साल से नोएडा की एक फर्म में काम कर रहा था। डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर के मुताबिक आरोपी के पास से अलग-अलग बैंक के 13 क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। मोबाइल में 60 से ज्यादा का चैटिंग डेटा मिला है। ज्यादातर टारगेट दिल्ली-एनसीआर की लड़कियों को किया गया है। पुलिस को दो बैंक अकाउंट के बारे में भी पता चला है। इसके बारे में जानकारी मिलने पर चार और पीड़ित लड़कियां भी सामने आकर शिकायत कर चुकी हैं। खुद को बताया अमेरिकी मॉडल पुलिस ने बताया कि खुद को अमेरिका में रहने वाला मॉडल बताकर आरोपी ने एक वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई। लड़कियों को विश्वास में लेकर चैटिंग करता। फिर अंतरंग वीडियो और फोटो (न्यूड) हासिल कर लेता था। पहले उसने मजाक में यह सब किया, फिर पैसा ऐंठने के लिए लड़कियों को टारगेट करने लगा। कैसे पकड़ में आया आरोपी? एक लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए 13 दिसंबर को साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन लड़कियों से भी संपर्क करने के प्रयास में जुटी है, जो इसके झांसे में आई हैं। नोएडा में करता था नौकरी 23 साल का तुषार बिष्ट पूर्वी दिल्ली के स्कूल ब्लॉक में रहता था और नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहले महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती करता था। उसके बाद उनकी न्यूड फोटो और तस्वीरें मंगा लेता था, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसा ऐंठता था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने स्‍पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया

नई दिल्ली महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कुछ स्‍पेशल ट्रेनों (Maha Kumbh Special Trains) को चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेनें महाकुंभ मेला में शामिल होने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत देंगी. इन ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के किराये से अलग होगा. पश्चिमी रेलवे द्वारा साबरमती-लखनऊ, भावनगर टर्मिनस-लखनऊ और मुंबई सेंट्रल-लखनऊ के बीच विशेष किराये पर तीन वन-वे स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. ट्रेन संख्या 09469 साबरमती-लखनऊ वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09469 साबरमती–लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को साबरमती से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे. ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस-लखनऊ वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्‍या 09235 भावनगर टर्मिनस- लखनऊ स्पेशल 8 जनवरी को भावनगर टर्मिनस से 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 04:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में भावनगर परा, ढोला, बोटाद, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, चांदलोडिया, कलोल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे. ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ वन-वे स्पेशल ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ स्पेशल 6 जनवरी को मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे. ट्रेन संख्या 09469, 09235 एवं 09011 की बुकिंग 5 जनवरी से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी. यात्रियों के लिए ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध करवायी गई है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

ढेर हुए 4 नक्सली, AK 47, SLR जैसे हथियार बरामद… छत्तीसगढ़ में 1000 जवानों का बड़ा ऑपरेशन

अबूझमाड़ नक्सलियों की राजधानी कहे जाने वाले अबूझमाड़ पर फोर्स का वार जारी है। शनिवार देर रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस नक्सल मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। वहीं, मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के एक जवान भी शहीद हो गए। इस मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने की है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षण सुंदरराज पी बताया कि जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. उनके पास से AK 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं. नक्सलियों के साथ इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा DRG के जवान हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गए. सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है. दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF के 1 हजार जवानों ने शनिवार को नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था. दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई. जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं. बता दें कि पिछले एक-डेढ़ वर्ष के दौरान छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. इस दौरान 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं, लगभग 1000 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. पिछले साल 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया था कि 2026 तक राज्य नक्सल मुक्त हो जाएगा. छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण ओर बहादुरी की प्रशंसा की. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, 'मैं छत्तीसगढ़ के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विश्वास जताया है और हम सभी 2026 तक राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ पुलिस देश सबसे बहादुर पुलिस बलों में से एक है. छत्तीसगढ़ के गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश करते ही राज्य पुलिस को प्रेसिडेंट कलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह जवानों की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहादुरी और लोगों के प्रति उनके स्नेह का प्रमाण है.' 4 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद बस्तर आईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां बड़ी सफलता की संभावना है, उन्होंने रविवार सुबह 8 बजे जारी मुठभेड़ की अपडेट जानकारी देते हुए बताया कि जिला नारायणपुर और दंतेवाड़ा के दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद है। जवाबी कार्रवाई में चार नक्सलियों को मार गिराया है। फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चला रहे हैं। एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक हेड कांस्टेबल बलिदान हो गया। मुठभेड़ शनिवार शाम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद, चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल और सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम बलिदान हो गए। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। साल 2025 का दूसरी नक्सली मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में यह साल 2025 की दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 3 जनवरी को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली थी। कुछ अन्य नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की भी सूचना है। ऑपरेशन पर निकले थे 1 हजार जवान बताया जा रहा है कि, शनिवार देर रात 4 जिले के 1 हजार जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF की टीम को भेजा गया था। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59