चितरंगी/गढ़वा अंतर्गत बालू चोर सक्रिय

चितरंगी आप सभी लोग फोटो मे देख सकते है कि किस प्रकार सक्रिय चोर रात तो रात दिन मे भी पुलिस के नाक के नीचे से सोन नदी का सीना छलनी करके बालू थाना के सामने से होकर बेखौफ टीपर ट्रैक्टर फर्राटे भर रही हैं।सोन घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र सोन नदी से रेत लोड कर बिक्री किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना में 4 – 5 हर रुपए प्रति गाड़ी एक रात का इंट्री लिया जाता है।जंगल विभाग व सोन घड़ियाल मैं इंट्री वसूली जाती है फिर कार्यवाही की  उम्मीद किससे की जाय।बालू ठेकेदार कि उदासीनता के कारण चोर सक्रिय हैं।इसमे यह देखना दिलचस्प होगा कि यहां पुलिस और सोन घड़ियाल अभ्यारण्य,वन विभाग,एवं पुलिस विभाग कार्यवाही करना होगा तभी रेत का खेल बंद हो सकेगा। recent visitors 58

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश काल सेंटर के माध्यम से विभाग प्रमुख करें शिकायतकर्ता से संपर्क- कलेक्टर सीधी  सीएम हेल्पलाइन मे दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों को संतुष्टि के साथ निराकृत करायें। शिकायतों को फोर्स क्लोज अपवाद स्वरूप ही किया जाएगा। फोर्स क्लोज के लिए विभाग प्रमुख को निर्धारित प्रारूप में अपनी अनुशंसा सहित जानकारी देनी होगी। साथ ही खण्ड स्तरीय अधिकारी की रिपोर्ट तथा स्थल पंचनामा की कापी भी संलग्न करनी होगी।   कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में विभाग प्रमुखों को लीड लेने के लिए कहा है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला स्तरीय काल सेंटर के माध्यम से विभाग प्रमुख प्रतिदिन रैण्डम आधार पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क करेंगे। शिकायतकर्ता की समस्या को समझकर उनका तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने समाधान दिवस के माध्यम से अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने हितग्राहियों के भुगतान संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख भुगतान संबंधी लंबित शिकायतों की सूची मंगलवार तक उपलब्ध करा दें। सभी विभाग अपने सबसे कुशल अधिकारी को सीएम हेल्पलाइन के निराकरण की जिम्मेदारी देंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए है।  बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, कुसमी प्रिया पाठक सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 41

जनकल्याण शिविर में आमजनों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

     रीवा  जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही आमजनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 239 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें आमजनता से 29034 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 23395 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं।        इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि तीन और चार जनवरी को सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत रीवा में आयोजित शिविरों में ग्राम पंचायत खैरा में 105 तथा मगुरहाई में 135 आवेदन पत्र दर्ज किए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पर्ची तथा राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। जनपद पंचायत गंगेव में ग्राम पंचायत तेदुआ कोठार तथा ग्राम पंचायत परासी में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आमजनता शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर इनसे लाभ उठाये। जनकल्याण शिविर में प्रत्येक पात्र हितग्राही के आवेदन पत्र भरवाये जा रहे हैं।  विधायक ने जनकल्याण शिविर में कन्या पूजन करके बेटियो का सम्मान किया। ग्राम पंचायत डेढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर में आमजनता के आवेदन पत्र के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी। जनपद पंचायत सिरमौर की ग्राम पंचायत कटकी और परासी में भी शिविर आयोजित किये गये। ग्राम पंचायत मझियार बैकुण्ठपुर जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को नशामुक्त की शपथ दिलाई गयी। जनपद पंचायत त्योंथर में ग्राम पंचायत घूमा में 153 तथा देउर में आयोजित शिविर में 105 आवेदन पत्र दर्ज किये गये। विकासखण्ड सिरमौर की ग्राम पंचायत झिरिया में 294 तथा सथनी में 179 आवेदन पत्र दर्ज किये गये। इनमें सार्वधिक आवेदन पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड तथा खाद्यान्न पर्ची के लिए प्राप्त हुये हैं। इन आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही करके निराकरण किया जा रहा है। recent visitors 60

इंदौर में लवकुश चौराहा पर 174 करोड़ की लागत बनेगा डलब डेकर फ्लाईओवर, एक साल में होगा तैयार

इंदौर लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर के पियर तैयार होने के बाद स्पान पर सेगमेंट की लांचिंग का काम एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था। एक स्पान पर 1500 टन वजनी 13 सेगमेंट रखने का काम पुरा कर लिया गया है। अब ग्लू लगाकर स्टेचींग की जाएगी। इसके साथ ही कुसवेरियर और मेडीयन का काम भी होगा। फ्लाईओवर के स्पान पर एक साल में 30 हजार टन वजन के 247 सीमेंट के सिगमेंट रखे जाएंगे। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) द्वारा लवकुश चौराहा पर 174 करोड़ की लागत से डलब डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके 39 पीयर तैयार होने के बाद अब सेगमेंट रखने का काम शुरू किया गया है।   एक साल चलेगा सेगमेंट रखने का काम 24 स्पान पर सीमेंट और स्टील के स्पान रखे जाएंगे। एक स्पान में 13 सेगमेंट रखे जाएंगे और एक माह में दो स्पान में सेगमेंट रखने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अनुसार स्पान पर सेगमेंट रखने का काम एक साल चलेगा। सेगमेंट का निर्माण सुपर कारिडोर पर ही किया जा रहा है। अब तक 60 सेगमेंट बनाए जा चुके है। रात में होगा सेगमेंट रखने का काम आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार का कहना है कि पियर पर सेगमेंट रखने का काम रात्रि में किया जाना तय किया गया है, ताकि आवागमन बाधित नहीं हो और रखने का काम आसानी से पूरा हो सके। एक साल में इसका निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। 25 मीटर चौड़ा है सीमेंट का एक सिगमेंट लवकुश फ्लाईओवर पर रखे जाने वाले सीमेंट के एक सेगमेंट की चौड़ाई 27 मीटर और वजन 120 टन हैं। इसके अनुसार 13 स्पान की चौड़ाई 351 मीटर और वजन 1560 टन होगा। सेगमेंट में लगे सरीयों की मदद से डिवाइडर बनाया जाएगा। सभी सेगमेंट रखने के बाद ब्लेंसिंग कर ऊपर सिर्फ डामर की डबल परत चढ़ाई जाएगी। चौराहे पर सबसे बड़ी स्टील गर्डर लगेगी लवकुश चौराहा पर डबल डेकर फ्लाईओवर में 65 मीटर लंबी स्टील की गर्डर लगाई जाएगी। यह गर्डर अब तक की सबसे लंबी गर्डर होगी। यह गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर मुख्य चौराहे पर लगेगी। इसके अलावा दोनों तरफ दो-दो स्पान में 40 मीटर लंबी स्टील की गर्डर भी लगेगी। यह गर्डर अहमदाबाद और चंदीगड़ में बन रही है और इंदौर पहुंचने लगी है। यहां इनको जोड़ने का कार्य किया जाएगा। recent visitors 59

जिला शिक्षा अधिकारी का सघन निरीक्षण आगामी बोर्ड परीक्षा की समीक्षा एवं दिए कड़े निर्देश

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने आगामी बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी की सिलसिले में जिले के विभिन्न विद्यालयों शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  बेलबहरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोगापानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर का सघन निरीक्षण किया तथा प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की बैठक ली तथा छमाही परीक्षा के रिजल्ट की समीक्षा की तथा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा परीक्षा तैयारी के संबंध में कड़े  निर्देश दिए । सभी विषय  शिक्षकों से अलग-अलग चर्चा की साथ ही उन्होंने अन्य विभागीय कार्य परीक्षा पे चर्चा, अपार आईडी, नशा मुक्ति विद्यालय, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, व छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों की समीक्षा की उक्त समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी के साथ डॉ विनोद पांडेय प्राचार्य शासकीय स्कूल पिपरिया उपस्थित रहे। recent visitors 66

जनकल्याण शिविर में आमजनों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

    रीवा जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही आमजनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 239 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें आमजनता से 29034 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 23395 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं।        इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि तीन और चार जनवरी को सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत रीवा में आयोजित शिविरों में ग्राम पंचायत खैरा में 105 तथा मगुरहाई में 135 आवेदन पत्र दर्ज किए गए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पर्ची तथा राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। जनपद पंचायत गंगेव में ग्राम पंचायत तेदुआ कोठार तथा ग्राम पंचायत परासी में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आमजनता शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर इनसे लाभ उठाये। जनकल्याण शिविर में प्रत्येक पात्र हितग्राही के आवेदन पत्र भरवाये जा रहे हैं।  विधायक ने जनकल्याण शिविर में कन्या पूजन करके बेटियो का सम्मान किया। ग्राम पंचायत डेढ़ में आयोजित जनकल्याण शिविर में आमजनता के आवेदन पत्र के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी। जनपद पंचायत सिरमौर की ग्राम पंचायत कटकी और परासी में भी शिविर आयोजित किये गये। ग्राम पंचायत मझियार बैकुण्ठपुर जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को नशामुक्त की शपथ दिलाई गयी। जनपद पंचायत त्योंथर में ग्राम पंचायत घूमा में 153 तथा देउर में आयोजित शिविर में 105 आवेदन पत्र दर्ज किये गये। विकासखण्ड सिरमौर की ग्राम पंचायत झिरिया में 294 तथा सथनी में 179 आवेदन पत्र दर्ज किये गये। इनमें सार्वधिक आवेदन पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड तथा खाद्यान्न पर्ची के लिए प्राप्त हुये हैं। इन आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही करके निराकरण किया जा रहा है। recent visitors 54

WTC Final में ऑस्ट्रेलिया ने फिर से बनाई जगह, नए साल पर इंडिया का सफर समाप्त

 सिडनी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 का पांचवां एवं आखिरी आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के तीसरे दिन (5 जनवरी) के दूसरे सेशन में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद टेस्ट सीरीज जीत हासिल की है. इस सीरीज जीत के साथ ही कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल में भी एंट्री ले ली. अब WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल इस साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारतीय टीम लगातार दो फाइनल खेली थी, जहां उसे पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी. अब भारतीय टीम का तीसरी बार WTC फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम की दूसरी पारी 157 रनों पर सिमट गई. बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. यानी पहली पारी के आधार पर भारत को चार रनों की लीड मिली है. पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. जबकि मेलबर्न टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से अपने नाम किया था. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की हाइलाइट्स, बुमराह के बिना बिखरी दिखी गेंदबाजी टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और उसने 3.4 ओवरों में ही 39 रन बना लिए थे. यहां से प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम की वापसी कराई. प्रसिद्ध ने पहले सैम कोंस्टास (22) को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया. फिर मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) का भी उन्होंने शिकार किया. लाबुशेन और स्मिथ दोनों का ही कैच यशस्वी जायसवाल ने लपका. यहां से उस्मान ख्वाज और ट्रेविस हेड के बीच 5वें विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप हुई. सिराज ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर इस पार्टनरशिप का अंत किया. यहां से ट्रेविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने भारतीय टीम को कोई चांस नहीं दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे. ऐसे में भारतीय टीम की गेंदबाजी बिखरी नजर आई. वैसे भी 162 रनों का टारगेट ऑस्ट्रेलिया के लिए उतना बड़ा नहीं था. नए साल 2025 की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए मैच का नतीजा तीसरे ही दिन निकल आया। रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के कारण खुद को कप्तानी और प्लेइंग इलेवन से दूर रखा। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में कप्तानी की, लेकिन वे पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए। ऐसे में विराट कोहली ने बाकी मैच में कप्तानी की। इंडिया ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन पर सभी विकेट खोए थे। भारत दूसरी पारी में 157 रन ही बना सका। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने रो-धोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने इस डब्ल्यूटीसी साइकिल के अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के अभी दो मैच बाकी हैं। अगर इंडिया की टीम इस मैच को जीत जाती तो निश्चित तौर पर फाइनल की रेस में होती, लेकिन अब कोई भी समीकरण किसी भी टीम के लिए बाकी नहीं है। इंडिया की जीत से ना सिर्फ इंडिया के, बल्कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी फाइनल में पहुंचने के दरवाजे खुले रहते, जो अब श्रीलंका और भारत के लिए बंद हो चुके हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। WTC कब और कहां खेला जाएगा? WTC 2025 Final अब साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने 66.67 प्रतिशत जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 63.73 प्रतिशत जीत के साथ खिताबी मुकाबले के लिए जगह बनाई। लगातार तीसरी बार इंग्लैंड में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। आईसीसी ने इसके लिए इस बार लंदन के लॉर्ड्स को चुना है, जहां 11 जून से फाइनल खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले इस खिताब को जीत चुकी है। साउथ अफ्रीका की टीम अपना पहला खिताब जीतने के लिए उतरेगी। recent visitors 77