वर्ष 2025 में खूब बजेंगी शादी की शहनाइयां, नोट करें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्तों का बेहद विशेष महत्व बताया गया है. इन शुभ मुहूर्तों पर कई मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, सगाई, नामकरण, गृह प्रवेश और विवाह किए जाते हैं. हर व्यक्ति के जीवन में विवाह वाला दिन बहुत ही खास होता है. विवाह एक ऐसा मांगलिक कार्य होता है जिसे सिर्फ शुभ मुहूर्त में करना अच्छा माना जाता है. इसलिए, शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों को करने के लिए खास मुहूर्त और तिथि निर्धारित की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार नए साल 2025 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है. इस साल जनवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक खूब शहनाइयां बजेंगी. तो यहां देखें शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट. साल 2025 में ये रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त जनवरी 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त नए साल के पहले माह में 16 जनवरी, 17 जनवरी, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. फरवरी 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त फरवरी में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख, विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. मार्च 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त मार्च में 1, 2, 5, 6, 7 और 12 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. अप्रैल 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 29 और 30 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. मई 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त मई में 5, 6, 8, 9, 14, 16, 17, 18, 22, 23, 27 और 28 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. जून 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त जून में 2, 3, 4 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं. नवंबर 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त नवंबर में 2, 3, 8, 12, 15, 16, 22, 23 और 25 तारीख, विवाह के बंधन में बंधने के लिए शुभ तिथियां मानी जा रही हैं. दिसंबर 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त दिसंबर में 4, 5, 6 तारीख विवाह के शुभ मानी जा रही हैं. इन महीनों में नहीं होगी शादी नए साल 2025 में चार महीने जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह नहीं होंगे. क्योंकि 6 जुलाई से 31 अक्टूबर तक श्रीहरि योग निद्रा में चले जाएंगे, जिसके कारण सभी मांगलिक कार्यों पर रोक जाती है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 110

कुशवाहा समाज के द्वारा मनाई गई माता सावित्री बाई फूले की जयंती एवं मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह

 टीकमगढ़ जतारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनेरा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे बताकर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार को ग्राम कनेरा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नंदराम कुशवाहा जी (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त म प्र शासन) विशिष्ठ अतिथि – राजा परीक्षित कुशवाहा जी(जि.पं. सदस्य जतारा), श्री हृदेश कुशवाहा जी (जि.पं. सदस्य पलेरा), श्री आशाराम कुशवाहा जी (जि.पं. सदस्य पृथ्वीपुर) आयोजक कमेटी – रविन्द्र कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, सम्राट दीपक कुशवाह, इंजी.एल.एन कुशवाहा, एड. उमेश कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, डॉ.प्रीतम कुशवाहा एवं समस्त युवा टीम कुशवाह समाज के आए हुए अतिथियों ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि आजादी से पूर्व ही प्रथम शिक्षिका के रूप में महिलाओं की शिक्षा, छुआछूत, समानता, विधवाओं के पुनर्विवाह तथा 1848 में विद्यालय की स्थापना कर अपने संघर्ष में ग्रामीण अंचल में कैंप लगाकर बच्चों के कुपोषण समानता के लिए अपने संघर्ष में महिलाओं के लिए शिक्षा का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ ग्राम के सभी लोगों ने  एवं कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 184

फेरो से पहले ही दुल्हन नकदी और जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हा बोला- सब कुछ लुट गया

 गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के बीच दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई. दुल्हन के साथ उसकी मां भी मौके से गायब थी. इसके बाद दूल्हा इंतजार करता है, लेकिन दुल्हन नहीं लौटी. दूल्हे का कहना है कि उसने एक व्यक्ति को 30 हजार रुपये देकर रिश्ता पक्का किया था. एजेंसी के अनुसार, यह मामला गोरखपुर के खजनी इलाके का है. यहां 40 वर्षीय किसान अपनी दूसरी शादी के लिए रस्में पूरी कर रहा था. उसकी पहली पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था. दूल्हा सीतापुर के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है. उसने शादी के लिए 30,000 रुपये देकर एक मीडिएटर की मदद से रिश्ता तय किया था. दूल्हे का कहना है कि शादी से पहले उसने दुल्हन को साड़ियां और जेवरात दिए थे. शादी के अन्य खर्च भी किए. इसके बाद वह परिवार के लोगों के साथ शादी करने मंदिर पहुंचा, जहां दुल्हन अपनी मां के साथ मौजूद थी. शादी की रस्में शुरू होते ही दुल्हन ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और फिर वापस नहीं लौटी. इसी दौरान उसकी मां भी गायब हो गई. दूल्हे ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मैंने अपना परिवार फिर से बसाने के लिए रिश्ता तय किया था, लेकिन सब कुछ लुट गया. इस मामले को लेकर गोरखपुर के एसपी (दक्षिण) जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर शिकायत आती है तो पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जाएगी.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 78

धम्मदीप शिक्षा और समाज कल्याण समिति ने उत्कृष्ट कार्य के लिए संतोष योगी का सम्मान

Dhammadeep Education and Social Welfare Committee honored Santosh Yogi for his excellent work सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। शिक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए अग्रणी धम्मदीप शिक्षा और समाज कल्याण समिति ने शनिवार को राजधानी भोपाल के पत्रकार संतोष योगी को सम्मानित किया। 9 मसाला में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुमेध वाघमारे ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संतोष योगी को फूल मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वाघमारे ने बताया कि हमारी समिति विगत 4 वर्षों से शिक्षा और समाज के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति का उद्देश्य सभी को शिक्षा मिलना है। इस अवसर पर दीपक राजपूत, अफजल खान, सुशील दामले, दीपाली सोनवणे, रवि आदि उपस्थिति थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 235

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की

भोपाल केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना मध्यप्रदेश की प्रथम, देश की सबसे बड़ी तथा विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं में से एक है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति हो रही है। इस क्षेत्र में भारत विश्व गुरु बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में स्थित फ्लोटिंग सोलर प्लांट से अभी 278 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री जोशी ने कहा कि प्रोजेक्ट से दिल्ली मेट्रो को भी बिजली देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक अनोखा प्रोजेक्ट है और देश में अन्य जगह पर यह प्रोजेक्ट लगाये जायेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में इस क्षेत्र में 90 गीगावॉट की संभावना है और इसको बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विशेषज्ञों को यहाँ आकर देखना चाहिए और जहां संभावना है वहां इस तरह के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करना चाहिए। जिससे अत्यधिक मात्रा में बिजली का उत्पादन हो सके। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावॉट और 2047 तक 1800 गीगावॉट बिजली का उत्पादन करना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। अपतटीय पवन, ज्वारीय ऊर्जा,भू-तापीय ऊर्जा आदि के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का निर्माण मध्यप्रदेश को विश्वपटल पर नवाचार एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित करेगा। केन्द्रीय मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में विश्व प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा ओंकार से देश की जनता की सुख, समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इसके अलावा उन्होंने ममलेश्वर मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया।  इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, ए.सी.एस. मनु श्रीवास्तव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा़ उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 84

राज्यपाल वित्त सेवा अधिकारी संघ के सर्विस मीट समापन समारोह में शामिल हुए

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में कार्य और परिवर में संतुलन बनाकर रखना जरूरी है। परिवार के सदस्यों के प्रति आत्मीय व्यवहार और जिम्मेदारियों के प्रति सजग होना आवश्यक है। प्रयास करें कि जिस उत्साह के साथ घर से जाये, उसी प्रसन्नता के साथ घर आए। उन्होंने कहा कि जीवन में पारिवारिक उत्तरदायित्वों की उपेक्षा कर प्राप्त पद, मान और प्रतिष्ठा व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि समाज में बुजुर्ग मां-बाप की उपेक्षा के मामले आज-कल सुनाई दे रहे है। यह सामाजिक विसंगति अत्यंत चिंतनीय है। राज्यपाल पटेल, मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारी संघ के द्वारा आयोजित सर्विस मीट गेट-टू-गेदर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि वित्त, शासन-प्रशासन की रीढ़ होती है। वित्त एवं संस्कृति का एक साथ गठजोड़ बहुत कम देखने को मिलता है। इस दिशा में मध्यप्रदेश वित्त सेवा अधिकारियों की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में वित्त सेवा के अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे राज्य के खजाने के प्रबंधक है। शासन के सभी विभागों के वित्तीय संसाधनों का प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन का पालन और विकास की जरूरतों के लिए वित्त की उपलब्धता का कार्य जटिल और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। जरूरी है कि अधिकारी सक्रिय, संवेदनशील, प्रगतिशील, व्यवसायिक रूप से सक्षम, ऊर्जावान और विनम्र हो। उनका दृष्टिकोण व्यापक और समावेशी होना बहुत जरूरी है। आवश्यक है कि कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य की प्राथमिकताओं और परिवार की जिम्मेदारियों के प्रति समन्वय बना रहे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वित्त अधिकारियों की जिम्मेदारी और भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश वित्त सेवा के अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा के उच्च मानदण्डों को स्थापित किया है। वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले सर्विस मीट के आयोजन के अवसर पर भी अधिकारियों ने अपने दायित्वों को प्राथमिकता दी है। अवकाश दिवस होने पर भी कई अधिकारी सर्विस मीट को बीच में छोड़ कर कार्यालय के लिए चले गए। उन्होंने मीट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी। वित्त सेवा संघ के अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल पटेल का कार्यक्रम के प्रारम्भ में वित्त सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल पटेल ने संघ के द्वारा सायबर सुरक्षा पर प्रकाशित वर्ष 2025 के कैलेण्डर का लोकार्पण किया। उन्होंने संघ की पुस्तक वित्त व्यवस्था गत वर्ष प्रकाशित पुस्तक के निर्माण में योगदान के लिए सेवा निवृत्त अधिकारी गौरीशंकर गुर्जर, अनिल श्रीवास्तव को सम्मानित किया। गौरीशंकर गुर्जर की अनुपस्थिति में उनका पुरस्कार उनके बैच मेट डी.के. श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। राज्यपाल ने मीट के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता में विजेता अन्वेषा ठाकुर, उप विजेता प्रिशा बघेल, बच्चों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के विजेता तन्मय धाकड़, उप विजेता राघव मिश्रा, जूनियर वर्ग में विजेता भावमन्यु, उपविजेता प्रारब्ध, सोलो प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता गायन पुरूष विजेता नितेश पंवार, उप विजेता सतीश उपाध्याय, प्रतियोगिता गायन महिला विजेता सुमधु चौधरी, उप विजेता श्रीमती रश्मि सुब्बा शामिल है। कार्यक्रम में सचिव वित्त लोकेश जाटव, मध्यप्रदेश वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता श्रीवास्तव, मनीषा मिश्रा और आदित्य भदौरिया मंचासीन थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

डिजिटल क्रांति से सुशासन की ओर अग्रसर होता मध्यप्रदेश

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रशासनिक कार्यवाही और प्रक्रिया को जन-हितैषी, पारदर्शी बनाने पर जोर देते हैं। उनकी प्रेरणा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रशासन में डिजिटल नवाचारों के साथ सुशासन के नए युग में प्रवेश कर रही है। प्रदेश सरकार ने प्रशासन में दक्षता, पारदर्शिता और नागरिकों की सहभागिता को बढ़ाने के लिए कई नवाचार किए हैं, इनसे प्रशासनिक तंत्र को आधुनिक और लोकसेवा को बेहतर बनाया जा सकेगा। ई-ऑफिस प्रणाली की हुई शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष-2025 के शुभारंभ के साथ ही 1 जनवरी को ई-ऑफिस सिस्टम का भी शुभारंभ किया। इस डिजिटल नवाचार से प्रशासन को सुशासन के मार्ग पर चलाने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। ई-ऑफिस सिस्टम प्रशासनिक प्रबंधन को पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही इस डिजिटल प्रणाली से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा, दस्तावेज़ों के खोने के जोखिम खत्म होगा और लोकसेवा की प्रक्रिया तीव्र हो जाएगी। डिजिटल फाइलिंग से विभागों में पारदर्शिता बढ़ेगी साथ ही आवश्यकतानुसार फाइलों की समय पर उपलब्धि सुनिश्चित हो सकेगी। आम नागरिक भी अब सरकारी प्रक्रियाओं को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे और सार्वजनिक सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, इससे सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ेगा। मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बनेगी। संपदा 2.0 से संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आई सरलता ई-ऑफिस सिस्टम के अलावा, मध्यप्रदेश सरकार ने कई अन्य महत्वपूर्ण नवाचार भी किए हैं, जिनमें संपदा 2.0 प्रणाली भी शामिल है। संपदा 2.0 प्रणाली संपत्ति लेनदेन के लिए ई-रजिस्ट्रेशन और ई-स्टाम्पिंग की सुविधा प्रदान करती है, इससे प्रक्रिया और भी तेज और सुविधाजनक हो जाती है। इस पहल से नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, साथ ही रजिस्ट्रेशन में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा। राजस्व महाभियान लाखों राजस्व प्रकरणों का हुआ निष्पादन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में मध्यप्रदेश सरकार ने राजस्व महाभियान चलाया, इसका उद्देश्य दो चरणों में 80 लाख से अधिक लंबित राजस्व प्रकरणों का निष्पादन करना है। इस अभियान के अंतर्गत नामांतरण, भूमि बंटवारा, अभिलेख सुधार और नक्शा संशोधन जैसे मुद्दों को हल किया गया। तीन चरणों में चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का समाधान निकालना था ताकि नागरिकों को उनके अधिकार और लाभ का शीघ्र प्राप्त हो सकें। प्रकरणों के बैकलॉग्स हटेंगे तो राजस्व विभाग की सेवा प्रदान करने की क्षमता में वृद्धि होगी। अब ऑनलाइन मिल रही आवासीय भू-खण्डों की स्वीकृति मध्यप्रदेश में आवासीय भूखंडों के अनुमोदन के लिए भी ऑनलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं। इसके अंतर्गत 105 वर्ग मीटर तक के भूखंडों के लिए ऑनलाइन डीम्ड अनुमोदन जबकि 300 वर्ग मीटर तक के भूखंडों के लिए त्वरित अनुमोदन प्रणाली लागू की गई है। प्रशासन की इस पहल से नागरिकों को अपने भूखंडों के लिए अनुमति प्राप्त करने में सुविधा होगी और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो जाएगी। सरकार भरेगी ग़रीब कैदियों का जुर्माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सरकार ने सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी कई जन-हितैषी निर्णय लिए हैं। फैसला किया गया है कि गरीब कैदियों के जुर्माने का भुगतान सरकार करेगी। इससे उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुधार माना जा रहा है, इससे कैदियों के समाज में पुन:स्वीकार्यता सुनिश्चित हो सकेगी। स्पीकर, डिप्टी-स्पीकर, मंत्री और नेता प्रतिपक्ष स्वयं भरेंगे अपना आयकर मध्यप्रदेश सरकार ने मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेता को अपने वेतन और भत्तों पर आयकर का भुगतान स्वयं करने की अनिवार्यता लागू की है। वर्ष 1972 से चले आ रहे पुराने नियम को बदलने से आम नागरिकों में अच्छा संदेश गया है। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए परिवहन जांच चौकियों के स्थान पर चेक पॉइंट्स की स्थापना की गई है। इससे बेहतर ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। यह बदलाव प्रदेश के व्यापारियों और नागरिकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री के निर्देशन में उठाए गए सुशासन के कदम              बच्चों के पेरेंट्स पर पाठ्यपुस्तकों, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षिक सामग्री को कुछ विशेष दुकानों से खरीदने का दबाव बनाने वाले स्कूल प्रबंधनों के विरुद्ध कार्रवाई।              शहीदों की पत्नी और माता-पिता को समान रूप से 50-50 प्रतिशत आर्थिक सहायता दी जाएगी, इससे शहीद परिवारों की आर्थिक स्थिति और सम्मान सुरक्षित रहेगा।              डिजिटल क्रांति की दिशा में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA) को मध्यप्रदेश विधानसभा में लागू करने का निर्णय लिया गया। इस परियोजना पर 23 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत आएगी। इससे विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटली संचालित किया जा सकेगा।              मध्यप्रदेश क्लाउड पॉलिसी-2024 को मंजूरी दी गई, जो राज्य की डिजिटल क्षमताओं को बढ़ाएगी। इससे सरकारी विभागों की क्लाउड सेवाओं तक पहुंच सुगम हो सकेगी। इन प्रयासों से सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और सरकार एवं नागरिकों के बीच विश्वास और सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32