पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सीएम साय बोले- जल्द करेंगे लागू

गरियाबंद  बस्तर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद छत्तीसगढ़ में फिर से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठी है. कैबिनेट से मंजूरी और विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद भी यह कानून अब तक राजभवन में ही अटका हुआ है. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गरियाबंद जिले में ऐलान करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून को जल्द लागू करेंगे. जिस तरह बीजापुर मामले में हमने त्वरित कार्यवाही किया है, उसे पूरा देश देखा है, सरकार पत्रकारों के साथ है. हालांकि पत्रकारों के समयावधि के सवाल पर सीएम साय ने पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू कराने का भरोसा दिलाया है. गरियाबंद को विकास कार्योे की मिली सौगात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गरियाबंद जिले के दौरे पर हैं. उन्होंने 338 कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के अलावा बिंद्रा नवागढ़ पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की मांग पर देवभोग में झाखरपारा मार्ग पर 36 गांव जाने वाले मार्ग में बेलाट नाला पर उच्च स्तरीय पूल निर्माण करने का भी ऐलान किया है. साथ ही सीएम साय ने यह भी ऐलान किया कि सुपबेड़ा गांव में किडनी पीड़ितों के मामले में जल्द विशेषज्ञों से संपर्क कर रिसर्च करवाएंगे. recent visitors 59

सीएम मोहन उज्जैन में आयोजित ‘रन फॉर गुड हेल्थ’ मैराथन में शामिल हुए और लाठी भी घुमाई

उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित 'राहगीरी आनंद उत्सव' कार्यक्रम में सहभागिता की। सीएम मोहन उज्जैन में आयोजित 'रन फॉर गुड हेल्थ' मैराथन में शामिल हुए और लाठी भी घुमाई। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के गुरुद्वारे में दर्शन भी किए। सीएम यादव ने उज्जैन में यह भी कहा कि, आने वाले समय में उज्जैन में पूरे साल घाटों पर पवित्र क्षिप्रा जी के जल से स्नान होगा। आने सिंहस्थ को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है। लोग शिप्रा में स्नान के लिए यहां आते हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भी इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। "स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन का आधार" यह कहते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में आयोजित 'रन फॉर गुड हेल्थ' मैराथन को हरी झंडी दिखाई और 'राहगीरी आनंद उत्सव' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा सुबह भ्रमण अवश्य करें, योग करें। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के दूधतलाई गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में  सहभागिता कर मत्था टेका और जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर आभार प्रकट किया। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए चारों साहिबजादों का बलिदान प्रदेश और देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। बता दें कि, 'राहगीरी आनंद उत्सव' के लिए कोठी रोड से करीब एक किलोमीटर के रास्ते को सजाया गया था। कई फ़ूड स्टॉल इस उत्सव में लगाए गए थे। सीएम मोहन यादव ने स्टाल पर जाकर मीठा खाया। इस उत्सव में युवाओं के कई ग्रुप्स ने परफॉर्मेंस भी किया।   recent visitors 61

केजरीवाल ने कहा, नितिन गडकरी जी मुझे अच्छे लगते हैं, उनका काम भी अच्छा लगता है, उन्होंने काफी काम किया है

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवन मंत्री नितिन गडकरी की खुलकर तारीफ की है। 'आप' मुखिया ने कहा उनके कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि वह उन्हें अच्छे लगते हैं। केजरीवाल ने एक तरफ नितिन गडकरी की तारीफ की तो दूसरी तरफ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी साफ नीयत वाला नेता बताया। अक्सर कांग्रेस और भाजपा को भ्रष्ट बताने वाले केजरीवाल को कम ही मौकों पर इस तरह दूसरे दलों के नेताओं की तारीफ करते हुए देखा गया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अरविंद केजरीवाल ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कई बड़ी बातें कहीं। केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या भाजपा के किसी नेता का काम अच्छा है? इस पर 'आप' मुखिया ने कहा, 'नितिन गडकरी जी मुझे अच्छे लगते हैं। उनका काम भी अच्छा लगता है। उन्होंने काफी काम किया है, सड़कों पर। मुझे वह अच्छे लगते हैं।' नितिन गडकरी मोदी सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री हैं। देश में कई अच्छे राजमार्ग बनाने की वजह से उन्हें 'हाईवे मैन' भी कहा जाने लगा है। उनके कामकाज की विपक्ष के भी कई नेता तारीफ कर चुके हैं। अब इनमें 'आप' प्रमुख भी शामिल हो गए हैं। मनमोहन सिंह की तारीफ में क्या बोले केजरीवाल अरविंद केजरीवाल से इसी इंटरव्यू में जब पूछा गया कि वह अपने अलावा क्या देश में किसी राजनेता को साफ नीयत वाला समझते हैं तो उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम लिया। केजरीवाल ने कहा कि वह बहुत साफ नीयत वाले नेता थे। एक अन्य सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, 'पढ़े लिखे थे, शांत थे। उनकी उपलब्धियां इतनी ज्यादा है। उन्होंने राइट टु एजुकेशन दिया, राइट टु इन्फॉर्मेशन ऐक्ट दिया, मनरेगा दिया, न्यूक्लियर डील किया, कितना काम किया, कभी गाया उन्होंने। न्यूक्लियर डील उन्हें लगा कि देश हित में है उन्होंने अपनी सरकार दांव पर लगा दी। कितने लोगों में हिम्मत होती है। 2008 में पूरी दुनिया में मंदी थी, वह अर्थशास्त्री थे उन्होंने देश को बचा लिया।' recent visitors 117

उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन ने गुरुग्रंथ साहिब के आगे टेका माथा, मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को दिखाई हरी झंडी

भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन के दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की है। वहीं उन्होंने उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सीएम ने यहां गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार माना। इस अवसर पर सरोपा भेंट कर सीएम डॉ. यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया। सीएम ने अरदास में भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। सिख समाज ने सामूहिक रूप से डॉ मोहन यादव का आभार माना और उनके गौरवमय कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। सीएम ने उज्जैन में मैराथन को दिखाई हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने रविवार को सुबह मुंगी चौराहा उज्जैन से मैराथन “गुड फॉर हेल्थ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने कहा कि हम सब प्रण ले कि सुबह-सुबह भ्रमण अवश्य करें और योग करें, जिससे जीवन में आनंद बढ़ता है और स्वस्थ जीवन से बड़ा कोई आनंद नहीं होता है। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इस अवसर पर सीएम ने उज्जैन की जनता को आने वाले मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामना दी। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, सभापति कलावती देवी जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। recent visitors 51

भाजपा ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की, रायपुर शहर के बने रमेश ठाकुर, ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग

रायपुर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा करनी शुरू कर दी है. पार्टी के ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इनमें रायपुर शहर के नए जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग बनाए गए हैं. इसकी घोषणा जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने की है. रायपुर जिले के साथ-साथ बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर समेत अन्य जिलों के भी जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है. नए भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम रायपुर शहर अध्यक्ष – रमेश ठाकुर रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष – श्याम नारंग भिलाई जिला अध्यक्ष – पुरूषोतम देवांगन मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष – नम्रता सिंह कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन बीजापुर जिला अध्यक्ष – घासीराम नाग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष – लाल जी यादव रायगढ़ जिला अध्यक्ष – अरूणधर दीवान सूरजपुर जिला अध्यक्ष – मुरली मनोहर सोनी बलरामपुर जिला अध्यक्ष – ओमप्रकाश जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह recent visitors 63

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, खाई में बोलेरे गिरने से चार की मौत

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। इस बोलेरो में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव टीम वहां पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मामले को लेकर किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर से बात की है। पुलिस ने यहां बताया कि पद्दार से मासु गांव की ओर जा रहा एक वाहन खाई में गिर गया। उन्होंने कहाकि दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई है और दो लापता हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान गढ़, पद्दार, किश्तवाड़ के रहने वाले राज कुमार, मुकेश कुमार, हकीकत सिंह और सतीश कुमार के रूप में हुई है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों को मौके पर ही मृत पाया गया है। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चला है। शोक संतप्त परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं। इससे पहले शनिवार को बांदीपुरा जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से सेना के चार जवान मारे गए। इस हादसे में एक जवान घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल वहां पर पहुंच गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे की वजह जानने के लिए जांच हो रही है। recent visitors 143

गुजरात के पोरबंदर कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

पोरबंदर गुजरात के पोरबंदर कोस्ट गार्ड एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पोरबंदर के कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण वो क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में दो पायलट के साथ तीन न्य लोग सवार थे। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दो अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहां उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर एएलएच ध्रुव दो पायलट और तीन अन्य लोगों के साथ सवार थे। यह हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण के लिए रविवार को उड़ान भर रहा था। recent visitors 99