‘जूते मारे जाने चाहिए’, प्रियंका गांधी पर रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़के चंद्रशेखर आजाद

‘Shoes should be hit’, Chandrashekhar Azad furious at Ramesh Bidhuri’s statement on Priyanka Gandhi Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी का विवादित बयानों से पहले भी रिश्ता रहा है. साल 2023 के सितंबर में रमेश बिधूड़ी ने संसद में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है. भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है. इसके बाद अब आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी उनके बयान की कड़ी निंदा की है. सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “यह बहुत घटिया और ओछी टिपण्णी है जिस सांसद ने यह टिप्पणी दी है पहले भी उन्होंने ऐसी बात की है. यह राजनीति का गिरता हुआ स्तर है. राजनीति में ऐसी बयानबाजी की कोई जगह नहीं है. ऐसी टिप्पणी से महिलाएं उनसे खुश नहीं हुई हैं ,ऐसी टिपण्णी करने पर उनको जूते मारे जाने चाहिए. भाजपा को ऐसी टिप्पणी के लिए उनसे जवाब पूछना चाहिए.” क्या है मामला? दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कहते हैं, “लालू ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं. वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा.” कांग्रेस पार्टी की ओर से इस टिप्पणी पर भारी ऐतराज जाहिर किया गया है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने रमेश बिधूड़ी की कड़ी आलोचना करते हुए उनके बयान को “शर्मनाक” बताया और भाजपा पर “महिला विरोधी” मानसिकता रखने का आरोप लगाया. सुप्रिया श्रीनेत ने एक बयान में कहा, “प्रियंका गांधी के बारे में रमेश बिधूड़ी का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि महिलाओं के प्रति उनकी घृणित मानसिकता को भी दर्शाता है. लेकिन एक ऐसे व्यक्ति से और क्या उम्मीद की जा सकती है जिसने सदन में अपने साथी सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे कोई सजा नहीं मिली? यह भाजपा का असली चेहरा है.” recent visitors 328

स्वच्छता के दिए निर्देश, राजस्थान-पंचायती राज मंत्री पहुंचे बालोतरा जिले की पंचायतों का औचक निरीक्षण करने

जयपुर। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को बालोतरा जिले की ग्राम पंचायत आसोतरा एवं असाडा का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वच्छता को लेकर संवेदनशील है। हमारा प्रयास सभी गांवों में स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। राज्य सरकार आमजन के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें, इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने बालोतरा जिले के असाडा स्थित पीएचसी का निरीक्षण कर अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने हेतु अधिकारी सक्रिय होकर कार्य करें। पीएचसी में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पीएचईडी को लीकेज पाइप लाइन को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, बालाराम मूढ़ सहित कार्मिक उपस्थित रहे। recent visitors 145

विद्युत चालित चाक व पगमिल दी जाएगी, राजस्थान-करौली के 20 मिट्टी कामगारों का लॉटरी से चयन

करौली/जयपुर। श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक ने उद्योग भवन के सभागार में लॉटरी के माध्यम से करौली जिले के 20 मिट्टी कामगारों का चयन किया। श्री टाक ने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट घोषणा वर्ष 2024-2025 में 1000 विद्युत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गूंथने की मशीन) मिट्टी के कामगारों को देने के लिए की गई थी। इसी की क्रियान्विति में श्रीयादे माटी कला बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे गए और जागरूकता शिविरों का आयोजन कर ऑनलाइन आवेदन भरवाए गए। सभागार में माटी कला बोर्ड व बोर्ड के अधिकारियो, करौली जिले के कामगार, जनप्रतिनिधि तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई। श्री टाक ने बताया कि करौली जिले से प्राप्त कुल 150 ऑनलाइन आवेदन में से 4 दिव्यांगजन व 1 विधवा महिला कामगार का चयन वरीयता क्रम में किया गया और 15 कामगारों का चयन लॉटरी के माध्यम किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 20 चयनित कामगारों को करौली जिले में 10 दिवस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 13 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से चयनित 1000 कामगारों को विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनों का वितरण किया जाना है। प्रथम चरण में 25 जिलों का चयन किया गया है, उनमें से करौली जिला प्रथमता चयनित कर लॉटरी निकाली गई है। श्री टाक ने बताया कि अन्य जिलों के आवेदनों की जांच प्रक्रियाधीन है। उसके बाद जिलों से कामगारों व जनप्रतिनिधियों को सूचित किया जाकर उनकी निश्चित तिथियों में उनकी उपस्थिति में नियमानुसार लॉटरी द्वारा चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि चयनित कामगारों को जिला मुख्यालय पर 20 के समूह में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जावेगा 10वें दिन प्रशिक्षण प्राप्त कामगारों को विद्युत चालित चाक व पगमिल (मिट्टी गूंथने की मशीन) वितरित किया जायेगा। recent visitors 95

महाकुंभ में होगा स्पेशल कलर कोड, वीआईपी, साधु-संतों से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षा

प्रयागराज प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा, अच्छी व्यवस्था के अलावा सुरक्षा के लिए छह रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं. पुलिस से लेकर अखाड़े और वीआईपी तक के लिए अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. साथ ही, कैटेगरी के आधार पर कोटा निर्धारित किया जा रहा है. देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इस लिहाज से विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं. यूपीडेस्को के जरिए ई-पास प्रणाली लागू करने की व्यवस्था वाहन ई-पास के लिए उत्तर प्रदेश की नोडल आईटी संस्था यूपीडेस्को के जरिए से ई-पास प्रणाली लागू करने की व्यवस्था की गई है. व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए कई विभागों के नोडल अधिकारी, मेला पुलिस, सभी संस्थाओं के वाहन पास के आवदेनों का सत्यापन निर्धारित कोटा के आधार पर करेंगे. ये कागजात हैं जरूरी आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक वाहन पास के लिए आवेदक का व्यक्तिगत विवरण, कलर्ड पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस की छाया प्रति लेनी होगी. यूपीडेस्को की ओर से अनुबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि की ओर से अस्थायी मेला पुलिस स्थल पर अनुमोदित ई-पास को प्रिंट कर मेला पुलिस कार्यालय से ही उपलब्ध कराया जाएगा. किस तरह जारी होंगे अलग-अलग ई-पास उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक और अप्रवासीय भारतीयों के साथ केंद्र, राज्य के विभाग के लिए सफेद रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है. अखाड़ों और संस्थाओं को केसरिया रंग का ई-पास प्रदान किया जा रहा है. वहीं, कार्यदायी संस्थाओं, वेंडर, फूड कोर्ट और मिल्क बूथ के लिए पीले रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है. मीडिया को आसमानी, पुलिस बल को नीला और आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए लाल रंग का ई-पास प्रदान किया जा रहा है. सभी सेक्टर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अफसरों को स्पष्ट निर्देश है कि देश दुनिया के कोने-कोने से आने वाले एक भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो पाए. इसी के मद्देनजर मेला प्राधिकरण की ओर से सभी सेक्टर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. निकटतम पार्किंग तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के वाहनों के ई-पास जारी किए जाने हैं. वाहनों के पास के लिए कैटेगरी के आधार पर कोटा निर्धारित किया गया है, जिसके अनुरूप वाहन पास के अनुमोदन के लिए प्रत्येक विभाग के स्तर से नोडल अधिकारी नामित किया जा रहा है. उनकी संस्तुति के आधार पर ही वाहन पास के लिए जरूरी सभी विवरण ऑनलाइन भरकर सबमिट किए जा रहे हैं.   recent visitors 130

‘चुनाव जीतने के बाद वह सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देंगे, भड़की कांग्रेस-AAP: रमेश बिधूड़ी

नई दिल्ली भाजपा के पूर्व सांसद और दिल्ली चुनाव में कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर कथित विवादित टिप्पणी वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह दिल्ली में कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने एक कार्यक्रम में माइक पर बोलते हुए दिख रहे हैं कि 'चुनाव जीतने के बाद वह कालकाजी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गालों जैसी बना देंगे।' भाजपा ने शनिवार को ही बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। रमेश बिधूड़ी के इस आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसकी निंदा की है। कांग्रेस ने इसे सभी महिलाओं का अपमान बताया है और रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सफाई में क्या बोले बिधूड़ी भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हेमा मालिनी और पवन खेड़ा ने जब प्रधानमंत्री के पिताजी पर विवादित बयान दिया था क्या उसके लिए किसी ने माफी मांगी। बता दें कि, रमेश बिधूड़ी का विवादित बयानों से पुराना नाता है। पिछली लोकसभा में दक्षिणी दिल्ली से सांसद रहते हुए उन्होंने 21 सितंबर, 2023 को बसपा के तत्कालीन सांसद दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया था। जिसको लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ था। इसे बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया था। बाद में बिधूड़ी ने माफी मांगी थी। गौरतलब है कि, भाषा के अनुसार कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद दानिश अली ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने संसद के भीतर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले रमेश बिधूड़ी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का टिकट देकर लोकतंत्र को कलंकित किया है। भाजपा ने शनिवार को ही बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। अली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "शर्मनाक। भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना कर फिर साबित कर दिया है कि भाजपा का संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक शिष्टाचार से कोई सरोकार नहीं है।" उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के मंदिर में भद्दी गालियां देने वाले को पुरस्कृत कर भाजपा ने समूचे लोकतंत्र को कलंकित किया है। अली ने दावा किया किया यह टिकट देना इस बात साफ ऐलान है कि नफरत की राजनीति अभी रुकने वाली नहीं है, क्योंकि इसी तरह से आगे बढ़े बड़े नेता अब नई पीढ़ी के इस तरह के नेताओं को आगे बढ़ाएंगे। recent visitors 58

सागर में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हरवंश सिंह राठौर के घर पर आयकर का छापा

सागर मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हरवंश सिंह राठौर के घर पर रविवार सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची। भोपाल से करीब 10 गाड़ियों में आयकर अफसर सुबह 8 बजे राठौर के बंगले पर पहुंचे। छापे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने बंगले के गेट को बंद कर दिया और वहां सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी। हरवंश सिंह राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनका दूसरा बेटा कुलदीप सिंह भी बीजेपी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयकर विभाग को राठौर परिवार की बीड़ी कारोबार और संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि राठौर परिवार की कई संपत्तियां देश के विभिन्न हिस्सों में फैली हुई हैं। इससे पहले 23 दिसंबर को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिदायत दी थी कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य में पिछले कुछ दिनों में आयकर विभाग और लोकायुक्त के छापों के दौरान हुए बड़े खुलासों के बाद मुख्यमंत्री यादव का बयान सामने आया है। इसमें परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने का मामला सबसे अहम है। वहीं, राज्य के धार जिले के पीथमपुर में सोमवार को आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत के बाद लोकायुक्त इंदौर के दलों ने पांच स्थानों पर दबिश दी जिसमें पांच करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ।   recent visitors 132

हमास के वीडियो पर नेतन्याहू से बोला परिवार, अब यह सोचकर फैसला लिया जाए कि उनके अपने बच्चों को बंधक बनाया गया है

इजराइल हमास के लड़ाकों ने बंधक बनाई गई एक और लड़की का वीडियो जारी किया है। इसे देखने के बाद 19 वर्षीय लिरी अलबाग के परिवार ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायली राजनेताओं और विश्व नेताओं से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अब यह सोचकर फैसला लिया जाए कि उनके अपने बच्चों को बंधक बनाया गया है। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम प्रधानमंत्री, विश्व नेताओं और सभी निर्णय निर्माताओं से अपील कर रहे हैं। अब यह यह मानकर फैसला लेना होगा जैसे कि ये आपके अपने बच्चे हों।' 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के लड़ाकों ने लिरी अलबाग का अपहरण कर लिया गया था। वह उस वक्त 18 साल की थी जब उसे 6 अन्य महिला सैनिकों के साथ गाजा सीमा पर नाहल ओज बेस से पकड़ा गया। इनमें से 5 अभी भी उनकी कैद में हैं। हमास की सशस्त्र शाखा एजेदीन अल-कसम ब्रिगेड नाम से जानी जाती है। उसने इजरायली बंधक का शनिवार को एक वीडियो जारी किया। साढ़े तीन मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग में अल्बाग ने हिब्रू भाषा में इजरायली सरकार से अपनी रिहाई की अपील कर रही है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 251 लोगों को बना लिया था बंधक हमास और उसके सहयोगी इस्लामिक जिहाद ने गाजा में बीते 15 महीने की लड़ाई के दौरान इजरायली बंधकों के कई वीडियो जारी किए हैं। मालूम हो कि हमास के लड़ाकों ने 2023 के हमले के दौरान 251 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें से 96 गाजा में रह गए। इजरायली सेना का कहना है कि उनमें से 34 लोग मार दिए गए हैं। गाजा में लगभग 15 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए हमास और इजरायल के बीच वार्ता ने हाल के हफ्तों में गति पकड़ी है। हालांकि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बाधाएं पैदा करने और समझौतों से पीछे हटने का आरोप लगाया है। युद्धविराम में देरी करने और बंधकों की रिहाई में देरी करने के भी आरोप लगे हैं। recent visitors 40