Friday, July 10, 2026 5:48 am

मुआवजे के प्रकरण ने रूक दिया भारतमाला प्रोजेक्ट का काम, अब पुलिस सुरक्षा में होगा शुरू

रायपुर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-वे के पहले फेस का काम ग्राम नायकबांधा के किसानों ने चार माह से रुकवा रखा है। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, काम शुरू करने नहीं देंगे। मगर, अब यह काम पुलिस सुरक्षा में किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ठेकेदार काम करने जाते हैं, तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच जाते हैं। दरअसल, 559 मीटर जमीन के मुआवजे का प्रकरण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रोक दिया है। इसलिए किसान आक्रोशित हैं। रुका हुआ काम शुरू कराने के लिए एनएचएआई ने अभनपुर एसडीएम को पुलिस बल उपलब्ध कराने का आवेदन किया है। वहीं, 559 मीटर जमीन के मुआवजे का प्रकरण एनएचएआई के अफसरों ने सीधे संभागीय कमिश्नर के कोर्ट में प्रस्तुत किया है। नियम है कि भू-अर्जन होने के बाद एनएचएआई काम शुरू कर सकती है। मुआवजा प्रकरण लंबित होने पर भी काम रोका नहीं जा सकता। पुलिस बल की मांग की गई है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा गया है। मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की आशंका एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यहां मुआवजा वितरण में भारी गड़बड़ी हुई है। इसका प्रकरण अब रायपुर कमिश्नर कोर्ट में लंबित है। सुनवाई 12 जनवरी को होनी है। राजस्व विभाग के अनुसार, 559 मीटर जमीन का मुआवजा करीब 29.5 करोड़ रुपये का होता है। अभनपुर के ग्राम नायकबांधा और उरला में भू-माफिया ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन को छोटे टुकड़ों में काटकर 159 खसरा बांट दिया गया। इसमें मुआवजा के लिए 80 नए नाम रिकॉर्ड में चढ़ा दिए गए। ऐसे में मुआवजा राशि 29.5 करोड़ से बढ़कर 78 करोड़ रुपये पहुंच गई। मुआवजे की राशि देने के लिए राजस्व विभाग से फाइल एनएचएआई को भेजी गई। वहां गड़बड़ी का संदेह होने पर प्राधिकरण ने मुआवजा रोका हुआ है।   246 करोड़ बांटा मुआवजा, 78 करोड़ रोका बता दें कि चार एकड़ भूमि एक ही व्यक्ति के नाम पर थी। मुआवजे के लिए सर्वे होने से तक उस भूमि को एक ही परिवार के 14 लोगों के नाम पर बांट दी गई। इसके बाद एक ही परिवार के सदस्यों को 70 करोड़ रुपये मुआवजा का भुगतान कर दिया गया। अभनपुर बेल्ट में 9.38 किलोमीटर के लिए 324 करोड़ की मुआवजा राशि निर्धारित की गई। इसमें से 246 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं, 78 करोड़ रुपये का भुगतान रोक दिया है। recent visitors 113

नगर पालिका में बदलीं सात नगर पंचायतें, छत्तीसगढ़-नए नगरीय निकायों का गठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल नगरीय निकाय चुनाव होना है। तैयारी को लेकर फुल तैयारी चल रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में पिछले साल जनवरी से दिसम्बर के बीच नौ नए नगरीय निकायों का गठन किया गया है। वहीं सात नगर पंचायतें का प्रमोशन कर उन्हें नगर पालिका के रूप में बदल दिया गया है। पिछले वर्ष गठित नगरीय निकायों को मिलाकर अब कुल 192 नगरीय निकाय हो गए हैं। इनमें 14 नगर निगम, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत शामिल हैं। स्थानीय रहवासियों की मांगों पर राज्य शासन ने संवेदनशीलतापूर्वक विचार करते हुए जन-आकांक्षाओं को पूरा करने नए नगरीय निकायों के गठन को मंजूरी दी है। इससे उभरते शहरों के रूप में विकसित हो रहे कस्बों में शहरी सुविधाएं जुटाने के कामों को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य की कस्बाई आवादी की मांग और उभरते शहरों के अनुरूप अधोसंरचनात्मक विकास को गति देने बीते कैंलेडर वर्ष 2024 में नौ नए नगर पंचायतों का गठन किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रीअरुण साव की पहल पर स्थानीय जन-आकांक्षाओं को पूर्ण करने तथा उन्हें मूर्त रूप देने नए नगरीय निकायों के गठन तथा ज्यादा आबादी वाले नगर पंचायतों के नगर पालिकाओं में उन्नयन की त्वरित कार्यवाही की गई है। वर्ष-2024 में ये बनीं नगर पंचायतें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष-2024 में जनवरी से दिसम्बर के बीच राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर और घुमका, मुंगेली के जरहागांव, कोरिया के पटना, बेमेतरा के कुसमी, गरियाबंद के देवभोग, सूरजपुर के शिवनंदनपुर, जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह और बालोद जिले के पलारी को नगर पंचायत बनाया गया है। वर्ष-2024 में ये बनीं  नगर पालिका वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला नगर पंचायत और पेंड्रा नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन किया गया है। इनके साथ ही मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत, रायपुर के अभनपुर नगर पंचायत, बिलासपुर के बोदरी नगर पंचायत, बलौदाबाजार-भाटापारा के सिमगा नगर पंचायत और बलरामपुर-रामानुजगंज के रामानुजगंज को भी नगर पालिका के रूप में उन्नयन किया गया है। recent visitors 185

मंधाना आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान होंगी, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम हुई घोषित

नई दिल्ली महिला क्रिकेट में भारत का आयरलैंड से सामना होगा. भारतीय महिला टीम 10 जनवरी से वनडे सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. स्मृति मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंधाना आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तान होंगी. भारत-आयरलैंड के बीच तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. ये सभी मैच राजकोट में आयोजित होंगे. मंधाना भारत की कप्तान होंगी. वे अनुभवी खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुकी हैं. दीप्ति शर्मा टीम इंडिया की उपकप्तान होंगी. इनके साथ-साथ प्रतिका रावल और हरलीन देओल को भी टीम इंडिया में जगह मिली है. हरलीन दमदार बैटिंग करने में माहिर हैं. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा था. वनडे सीरीज के लिए कितनी मजबूत है टीम इंडिया – भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ यंग प्लेयर्स को भी मौका मिला है. विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा और तनुजा कंवर टीम का हिस्सा हैं. वहीं अनुभवी विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्ज और राघवी बिस्ट को भी मौका मिला है. भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. उसने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था. हरमनप्रीत-रेणुका को क्यों रखा गया बाहर – दरअसल कप्तान हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह को टीम इंडिया ने आराम दिया है. जब खिलाड़ी लगातार खेलते हैं तो उनके चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है. इसी वजह से कई बार प्लेयर्स को आराम दिया जाता है. हालांकि हरमनप्रीत और रेणुका के मामले को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं मिली है. बीसीसीआई ने सिर्फ रेस्ट देने की बात कही है. आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे recent visitors 56

मेसी अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ जीतने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बने

वाशिंगटन लियोनेल मेसी ने 4 जनवरी को अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली जब उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। व्हाइट हाउस ने अपने आधिकार एक्स हैंडल पर पुरस्कर विजेताओं के नामों की घोषणा की। यह पदक उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की समृद्धि, मूल्यों या सुरक्षा, विश्व शांति या अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक, सार्वजनिक या निजी प्रयासों में योगदान दिया हो। मेसी यह पुरस्कार जीतने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर (सॉकर खिलाड़ी) बन गए और 2022 में मेगन रेपिनो के बाद इस खेल से दूसरे खिलाड़ी बन गए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पुरस्कार प्रदान किया, जिसमें अर्जेंटीना के खिलाड़ी 19 प्राप्तकर्ताओं में से एक थे। मेसी के क्लब इंटर मियामी ने एक बयान में कहा, मेसी ने कार्यक्रम से पहले व्हाइट हाउस को बताया कि वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और यह सम्मान प्राप्त करना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है। हालांकि, शेड्यूल में टकराव और पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण, वे इसमें शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने इस कदम की सराहना की और कहा कि उन्हें निकट भविष्य में मिलने का अवसर मिलने की उम्मीद है। मेसी जुलाई 2023 में पेरिस सेंट-जर्मेन से फ्री ट्रांसफर पर इंटर मियामी में शामिल हुए और मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) की ओर से 39 मैचों में 34 गोल और 18 असिस्ट किए हैं। उन्होंने अब तक टीम के साथ लीग कप और एमएलएस सपोर्टर्स शील्ड जीती है। अमेरिका में अपने समय के दौरान, उन्होंने 2023 में एक बार बैलन डी'ओर और फीफा मेन्स बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता और पिछले साल अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने में मदद की। मियामी के नियमित सत्र के 15 मैच मिस करने के बावजूद वे एमएलएस मोस्ट वैल्यूबल (सबसे बहुमुखी खिलाड़ी) भी रहे।   recent visitors 51

सात जवान शहीद और कई घायल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के वाहन को आईईडी से उड़ाया

बीजापुर। बीजापुर के कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में सात जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं इस वजह से वह घात लगाकर किसी बड़े हमले को अंजाम देने में लगे हुए थे। बस्तर आईजीपी सुंदर राज पी. ने सात जवानों के शहीद होने की पुष्टि कर दी है। इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग तीन किलो का आईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। recent visitors 54

मौके पर जांच में जुटे आला अधिकारी, छत्तीसगढ़-कोरबा में सराफा व्यवसायी की हत्या कर क्रेटा कार लूटी

कोरबा। कोरबा जिले के नया ट्रांसपोर्ट नगर से लगे इलाके लालू राम कॉलोनी में सराफा व्यवसायी की हत्या कर दी गई। उन्हें लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सोमवार को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कोरबा पहुंचे। कोरबा पहुंचते ही आईजी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले से अवगत हुए। आईजी और उनकी टीम ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में हुआ है। उससे कहीं न कहीं पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का बड़ा दबाव है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक होटल ब्लू डायमंड के सामने अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का निवास है। रात करीब 9 बजे अपने घर पर थे कि घर के बाहर खड़ी उनकी क्रेटा कार को चोरी करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बाहर निकल कर अज्ञात चोरों को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया गया और क्रेटा कार (jh01cc4455), सफेद कलर की लूट कर भाग निकले। दूसरी तरफ यह जानकारी भी सामने आ रही है कि उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हमला किया और फिर वाहन चोरी कर ले गए। गोपाल राय सोनी पर किस चीज से हमला किया गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी और परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की ओर से सूचना सिविल लाइन थाना रामपुर में दे दी गई है। पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। घटना की खबर आम होते ही शहर में सनसनी फैल गई है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी दल-बल के साथ घटनास्थल लालूराम कॉलोनी पहुंच चुके हैं। recent visitors 102

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया है। श्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा 'मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को उनके प्रकाश उत्सव पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जो प्रगतिशील, समृद्ध और दयालु हो।' उन्होंने पोस्ट में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के व्यक्तित्व में अनेक विधाओं का संगम था। वह गुरु तो थे ही , भक्त भी श्रेष्ठ थे। वह जितने अच्छे योद्धा थे उतने ही बेहतरीन कवि और साहित्यकार भी थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद जी के मानवता की रक्षा के लिए , राष्ट्र की रक्षा के लिए ,धर्म की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान से देश दुनिया परिचित है। उन्होंने कहा कि उनमंर वीरता के साथ धीरता थी , उनका धैर्य अद्भुत था , वे संघर्ष करते थे लेकिन त्याग की पराकाष्ठा अभूतपूर्व थी। श्री मोदी ने कहा कि खालसा पंथ के सृजनहार , मानवता के पालनहार एवं भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित श्री गुरु गोबिंद सिंह को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। वाहे गुरु जी का खालसा , वाहे गुरु जी की फतह। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह को प्रकाश पर्व पर नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री खरगे ने कहा "सरबंस दानी, साहिब-ए-कमाल एवं सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक, धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने सम्पूर्ण मानवता को शांति, प्रेम, एकता, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया तथा जन-जन के हृदय में मानव सेवा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना जागृत की थी जो सदैव प्रेरणादायी रहेगी।" कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक पेज पर गुरु गोविंद सिंह को याद करते हुए कहा "गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के शुभ अवसर पर हम उनके जीवन और विरासत को नमन करते हैं। आइए हम एकता, साहस और मानवता की उनकी शिक्षाओं को याद करें जो हमारे लिए मार्गदर्शन का एक स्थायी स्रोत हैं। उनके मार्ग पर चलते हुए आईए एक समावेशी समाज का निर्माण करने का हम प्रयास करें।"   recent visitors 62