Friday, July 10, 2026 4:41 am

बड़ा वादा: अब कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपए हर महीने देने का वादा किया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने बड़ा वादा किया है। आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपए हर महीने देने का वादा किया है। 'आप' की 'महिला सम्मान' योजना के सामने कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी' योजना का लाने का वादा किया है। इस योजना के तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपए देने का वादा किया है। इसका ऐलान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया था। अब कांग्रेस ने भी महिला वोटरों को लुभाने के लिए 'प्यारी दीदी योजना' के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए हर महीना देने का वादा किया है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने प्यारी दीदी योजना के तहत दिल्ली में सरकार बनने के बाद महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया है। इससे पहले साल 2023 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए खातों में पैसे देने का वादा किया था। उस साल सरकार बनने के बाद से कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 'गृह लक्ष्मी योजना' के तहत महिलाओं को 2000 रुपए हर महीने महिलाओं के खातों में भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने एक और योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है। इसकी जानकारी सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी लगातार घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना के साथ ही आम आदमी पार्टी ने दलित छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई के लिए पूरा खर्च उठाने का वादा भी किया है। इसके अलावा भी आम आदमी पार्टी ने कई वादे किए हैं। recent visitors 81

अब भारतीय टीम करीब छह महीने के बाद जून में टेस्ट खेलेगी, ऑस्ट्रेलिया दौरे की गलतियों को सुधारना रहेगा लक्ष्य

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो गया है। अपने दो माह के इस दौरे में भारतीय टीम को अंत में 3-1 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही पिछले एक दशक से उसके पास रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी हाथ से निकल गयी है। इस सीरीज में दोनो ही टीमें बड़े स्कोर नहीं बना पायीं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से संघर्ष करती दिखी। अब भारतीय टीम करीब छह महीने के बाद जून में टेस्ट खेलेगी और उसका लक्ष्य इस ऑस्ट्रेलिया दौरे की गलतियों को सुधारना रहेगा। भारतीय क्रिकेट टीम अब जून में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। ये टेस्ट सीरीज इंग्लैंड में होगी। टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में। वहीं तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉडर्स में ओर चौथा 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होगा। पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। सीरीज के पांचों टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे से खेले जाएंगे। भारतीय टीम इसी महीने जनवारी में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी, इस सीरीज में टेस्ट मैच नहीं खेले जाएंगे। भारतीय टीम इस घरेलू सीरीज में 3 एकदिवसीय और 5 टी20 मैच खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी. दोनों टीमें पहले टी20 में कोलकाता में आमना-सामना करेंगी जबकि सीरीज का दूसरा टी20 मैच 25 को चेन्नई में वहीं तीसरा टी20 मैच 28 को राजकोट में खेला जाएगा। चौथा टी20 मैच 31 जनवरी को पुणे में जबकि पांचवां और आखिरी टी20 दो फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा।टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड से 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भी मुकाबला करेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से नागपुर में होगी जबकि दूसरा एकदिवसीय 9 फरवरी को कटक में जबकि तीसरा और आखिरी एकदिवसीय 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम फरवरी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए यूएई जाएगी।   recent visitors 85

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, एचएमपीवी का संक्रमण पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल रहा है, महाराष्ट्र में एडवायजरी जारी

मुंबई भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) ने दस्तक दे दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, कर्नाटक में HMPV के 2 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एचएमपीवी का संक्रमण पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल रहा है और विभिन्न देशों में इससे संबंधित श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचएमपीवी को लेकर लोगों के लिए सलाह जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। एचएमपीवी से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं… 1. छींकते या खांसते समय रुमाल और कपड़े का इस्तेमाल करें। 2. अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का उपयोग शुरू कर दें। 3. खांसी और सर्दी से प्रभावित लोग सार्वजनिक जगहों से दूर रहें। 4. आपको इन दिनों दूसरों से हाथ मिलाना बंद करना होगा। 5. एक ही टिश्यू पेपर या रुमाल का बार-बार प्रयोग न करें। 6. सार्वजनिक स्थानों पर थूकना बंद करना होगा। 7. किसी तरह का संक्रमण होने पर खुद से दवा शुरू न करें। कर्नाटक वाले मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 3 महीने की बच्ची को ब्रोंकोन्यूमोनिया की शिकायत थी। उसे बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला था। उसे पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ब्रोन्कोन्यूमोनिया से पीड़ित 8 महीने के एक शिशु को तीन जनवरी को बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद जांच में उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला। बताया जाता है कि शिशु के स्वास्थ्य में अब सुधार है। यह ध्यान रखना अहम है कि दोनों मरीजों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि वह सभी उपलब्ध निगरानी माध्यमों के जरिए स्थिति की निगरानी कर रहा है और आईसीएमआर पूरे साल एचएमपीवी संक्रमण के रुझानों पर नजर रखेगा। recent visitors 57

नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को बारूदी सुरंग से उड़ाया, नौ जवान शहीद

Chhattisgarh Naxal Attack: नए साल की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीजापुर जिले में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सोमवार को जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है. इसमें 9 जवान शहीद हो गए. नक्सल प्रभावित कुटरू से बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. इस हमले में अब तक 9 जवानों के शहीद होने की पुष्टि एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने की है. बताया जा रहा है कि शहीदों की संख्या और बढ़ सकती है. साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए हैं. बस्तर आईजी के मुताबिक, हमले में कुल 10 लोग मारे गए हैं, जिसमें 9 DRG जवान और एक सिविलियन (पिकअप वाहन का ड्राइवर) शामिल हैं. घात लगाकर बैठे थे नक्सली पहले से ही नक्सलियों ने यहां बारूदी सुरंग बिछा रखा था, जैसे ही जवानों की वाहन इस बारूदी सुरंग की चपेट में आई तुरंत नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में 15 से ज्यादा जवान सवार थे जो नक्सल विरोधी अभियान से वापस कैंप लौट रहे थे. नक्सलियों ने पहले से ही जवानों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछा रखा था जिसकी चपेट में आकर 9 जवान शहीद हो गए. फिलहाल घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जवानों की टीम रवाना किया गया है. संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट रहे थे. दोपहर करीब 2.15 बजे बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास अज्ञात माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया गया. इसमें Dantewada DRG के 9 जवान शहीद हो गए. recent visitors 283

रिकी पोंटिंग ने कहा- बल्लेबाजी शैली में बदलाव के कारण विफल रहे शुभमन

मेलबर्न भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अपने इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रन बनाने में विफल रहे हैं। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि शुभमन ने अपनी बल्लेबाजी शैली में पिछले कुछ समय में बदलाव किये हैं, इसलिए लिए वह विदेश दौरों पर असफल हो रहे हैं। उन्हें इससे उबरने अपना आत्मविश्वास बनाये रखना होगा इसके अलावा अपनी रक्षात्मक तकनीक को भी बेहतर करना होगा। गिल अंगूठे की चोट के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे। वहीं एडीलेड में दूसरे टेस्ट में वह अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट में भी वह पहली पारी में रन नहीं बना पाये। मेलबर्न में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद सिडनी में उन्हें शामिल किया गया पर वह वहां भी असफल रहे। पोंटिंग ने कहा, ‘मुझे उसे खेलते देखना पसंद है। जब आप उसे अच्छी बल्लेबाजी करते देखें तो उसका कोई जवाब नहीं है पर विदेश में उसका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है। पोंटिंग ने कहा कि एडीलेड में दूसरे टेस्ट में उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की तकनीक में काफी बदलाव देखे जिससे उनसे रन नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैने एडीलेड में उसे बल्लेबाजी करते देखा और लगा कि उसने काफी बदलाव कर लिया है। स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी कर रहा था और उसने ऑफ स्टम्प पर पड़ती गेंद पर फ्रंट पैड आगे कर विकेट गंवा दिया। पोंटिंग ने कहा कि शैली में बदलाव करने की जगह शुभमन को अपने आप पर भरोसा करके बल्लेबाजी में सुधार करना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘उसे अपनी रक्षात्मक तकनीक को और बेहतर करना होगा जिससे वह रन बना सके। उसने अपने देश में या दुनिया में हर जगह आक्रामक होकर रन बनाए हैं। वह आउट होने के बारे में नहीं बल्कि रन बनाने के बारे में ही सोचता आया है। उसे उसी मानसिकता के साथ खेलना चाहिये।   recent visitors 114

चोट से जूझ रहे थंडर की मदद के लिए रिटायरमेंट से वापस लौटे डैन क्रिस्टियन

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टी20 के दिग्गज डैन क्रिस्टियन संन्यास से वापस आ गए हैं और बिग बैश लीग (बीबीएल) में चोट से जूझ रहे सिडनी थंडर की मदद के लिए आगे आए हैं। 41 वर्षीय ऑलराउंडर ने आखिरी बार दो साल पहले सिडनी सिक्सर्स के लिए पेशेवर रूप से खेला था और तब से थंडर में सहायक कोच के रूप में काम कर रहे हैं। क्रिस्टियन ने सिक्सर्स की बीबीएल 12 सेमीफाइनल में ब्रिसबेन हीट से हार के बाद से कोई पेशेवर क्रिकेट मैच नहीं खेला है, लेकिन वह एनएसडब्ल्यू प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में यूएनएसडब्ल्यू के साथ फिट रहने में लगे हुए हैं। वह 40 की उम्र में बीबीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों के एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएंगे, जिसमें ब्रैड हॉज, पीटर सिडल, फवाद अहमद और दिवंगत शेन वार्न शामिल हैं – जो 43 साल की उम्र में लीग के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। क्रिस्टियन टूर्नामेंट के शेष भाग के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें पहले से ही थंडर के शानदार प्रदर्शन से काफी सुधार हुआ है। क्रिस्टियन की वापसी डेनियल सैम्स और कैमरन बैनक्रॉफ्ट की चोटों के बाद हुई है, जो पिछले हफ्ते पर्थ स्कॉर्चर्स पर जीत के दौरान मैदान में एक भयानक टक्कर के बाद बाहर हो गए थे। क्रिस्टियन ने क्लब की ओर से जारी एक बयान में कहा, मैंने ऑफ सीजन के दौरान ही यह फैसला कर लिया था कि बीबीएल या किसी अन्य टी20 लीग में वापसी मेरे लिए कभी भी पूरी तरह से संभव नहीं है। शरीर बहुत अच्छा महसूस कर रहा है, और मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि अगर कोई अवसर आया तो मैं तैयार रहूँ। कैम बैनक्रॉफ्ट और डैन सैम्स के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन मैं इस अवसर के लिए वास्तव में आभारी हूँ। मैं उनके ठीक होने की कामना करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि वे जल्द ही मैदान पर वापस आ जाएँगे। इसके अलावा, थंडर टूर्नामेंट में बाद में सैम कोंस्टास को ऑस्टेलियाई टेस्ट ड्यूटी के लिए खो सकता है और आईएलटी20 में जाने से पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड और लॉकी फर्ग्यूसन को विदाई दे सकता है। थंडर के जनरल मैनेजर ट्रेंट कोपलैंड ने कहा, हम बहुत भाग्यशाली हैं कि डैन पहले से ही क्लब में हैं। वह बीबीएल के लीजेंड हैं और हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह अभी भी उस स्तर पर हैं। हम उन्हें इस माहौल में वापस आते और प्रभाव डालते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। क्रिस्टियन को टी20 विशेषज्ञ माना जाता है, जिन्होंने अपने करियर में छह अलग-अलग देशों में 18 अलग-अलग टीमों के लिए 409 मैच खेले हैं। उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 43 बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और तीन बीबीएल खिताब,ब्रिस्बेन हीट, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिक्सर्स के साथ जीते हैं।   recent visitors 62

बड़ा विवाद: ‘शीशमहल’ पर राजनीती तेज, 29 लाख का तो बस एक TV, खर्च किए गए 8 की जगह 33 करोड़!

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले उस बंगले को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है जिसमें बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे और जिसे भाजपा और कांग्रेस के नेता 'शीशमहल' कहते हैं। बंगले पर अब सीएजी रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें कही गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को परिवर्तन रैली में इसका जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया था। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएजी ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण पर 33 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए, जबकि शुरुआती अनुमान 7.9 करोड़ रुपए ही था। बंगले का नवीनीकरण 2020 में शुरू हुआ था, जब यह अरविंद केजरीवाल के नाम आवंटित था। सीएजी रिपोर्ट में बंगले में लगाए गए सामानों का भी जिक्र किया है। रिपोर्ट में कहा गया है, '88 इंच OLVED TV (8K LG) लगा है जिसे 28.9 लाख रुपए में खरीदा गया। 10 अन्य OLED टीवी (4K Sony) पर 43.9 लाख रुपए खर्च किए गए। एक माइक्रोवेव ओवन 1.8 लाख रुपए का लगाया गया है। दो स्टीम ओवन की कीमत 6.5 लाख है। वॉशिंग मशीन 1.9 लाख रुपए का है। 10 बेड और सोफे पर 13 लाख रुपए का खर्च किया गया है।' दिल्ली सरकार के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) की ओर से बंगले में जकूजी, सॉना और स्पा की भी व्यवस्था की गई थी जिस पर 19.5 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा 7 सर्वेंट क्वॉर्टर 19.8 करोड़ रुपए में बनाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सीएजी ने रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से ऑडिट के लिए सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। कई बार कहने के बावजूद ऐसा नहीं किया गया। सीएजी रिपोर्ट को एलजी को सौंप दिया गया है। सीएजी ने बजट बढ़ाए जाने और खर्च की प्रक्रिया में भी अनियमितताएं पाईं। 21000 स्क्वॉयर फीट में बने 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगले में 8 बेडरूम, 3 मीटिंग रूम, दो ड्रॉइंग रूम, दो किचन, 12 टॉयलेट और एक डायनिंग हॉल है। तीन मंजिला भवन में 24 सोफा, 76 टेबल, 45 कुर्सियां, 8 बेड, 5 रिक्लाइनर सोफे (हर सोफा 81 हजार का) लगे हैं। 11 अक्टूबर 2024 को पीडब्ल्यूडी ने जो इनवेंट्री बनाई थी इसके मुताबिक 75 बोस सीलिंग स्पीकर, 50 एसी थे, जो किचन, टॉयलेट, वॉशिंग एरिया जिम समेत अन्य स्थानों पर लगे थे। भाजपा इस बंगले को 'शीशमहल' कहती है और इसकी सुख-सुविधाओं का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी करती है। भाजपा याद दिलाती है कि कैसे वह सत्ता में आने से पहले कहते थे कि वह अन्य नेताओं की तरह बड़ा बंगला-गाड़ी आदि सुविधाएं नहीं लेंगे। वहीं, हाल के दिनों में अरविंद केजरीवाल ने इस विवाद पर कहा कि यह उनका पर्सनल घर नहीं था, बल्कि सीएम आवास है, जो भी सीएम बनेगा वह इस घर में रहेगा। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद केजरीवाल ने इसे खाली कर दिया था। फिलहाल दिल्ली की सीएम आतिशी के नाम यह बंगला आवंटित है। recent visitors 48