Thursday, July 9, 2026 11:59 pm

सदन को संबोधित करने से किया इनकार, तमिलनाडु के राज्यपाल हुए राष्ट्रगान के अपमान पर नाराज

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि विधानसभा सत्र के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान से नाराज हो गए और विधानसभा सत्र को बिना संबोधित किए ही सदन से चले गए। तमिलनाडु विधानसभा के साल 2025 के पहले विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो रही है। नियमों के तहत विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल आरएन रवि के संबोधन से होनी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा सत्र की शुरुआत में तमिलनाडु सरकार के राज्य गीत 'तमिल थाई वजथु' का गायन हुआ। किस बात से नाराज हुए राज्यपाल आरएन रवि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राज्यपाल आरएन रवि ने तमिलनाडु के राज्य गीत के बाद राष्ट्रगान वादन की मांग की, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। इस बात से राज्यपाल इस कदर नाराज हो गए कि विधानसभा सत्र को संबोधित किए बिना ही सदन से चले गए। तमिलनाडु राजभवन ने पूरे विवाद पर बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर साझा बयान में राजभवन ने कहा कि 'भारत के संविधान और राष्ट्रगान का एक बार फिर तमिलनाडु विधानसभा में अपमान हुआ है। संविधान में पहला मौलिक कर्तव्य राष्ट्रगान का सम्मान बताया गया है। सभी राज्य विधानसभाओं में सत्र की शुरुआत और समापन पर राष्ट्रगान का गायन होता है। आज सदन में राज्यपाल के आने पर सिर्फ तमिल थाई वजथु का ही गायन हुआ। राज्यपाल ने सदन को सम्मानपूर्वक संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई और राष्ट्रगान के वादन की मांग की, लेकिन उनकी अपील को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और सदन के स्पीकर ने खारिज कर दिया। यह गंभीर चिंता की बात है। ऐसे में राष्ट्रगान और भारत के संविधान के अपमान का हिस्सा न बनते हुए राज्यपाल ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सदन छोड़ दिया।' पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान हो चुका है विवाद गौरतलब है कि बीते दो साल से विधानसभा सत्र में राज्यपाल के संबोधन के दौरान खासा विवाद देखने को मिला है। पिछली बार राज्यपाल ने संबोधन के दौरान सरकार के बयान की कुछ लाइनें पढ़ने से इनकार कर दिया था। जिस पर खूब विवाद हुआ था। इस साल भी विधानसभा सत्र के दौरान हंगामे की उम्मीद है क्योंकि तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का मामला गरमाया हुआ है और विपक्षी पार्टियां राज्य सरकार पर हमलावर हैं। अब राज्यपाल की नाराजगी से हंगामा और बढ़ने की आशंका है। अन्ना विश्वविद्यालय मुद्दे पर सदन में हंगामा राज्यपाल के इस तरह सदन छोड़कर जाने पर सत्ताधारी डीएमके और कांग्रेस के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की। तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के सेल्वापेरुन्थगई ने कहा, 'राज्यपाल तमिलनाडु के लोगों और पुलिस के खिलाफ हैं। वह विधानसभा से कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं करते।' राज्यपाल के जाने के तुरंत बाद अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ एआईएडीएमके ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्पीकर ने मार्शलों को प्रदर्शनकारी विधायकों को बाहर निकालने का आदेश दिया। पीएमके और भाजपा ने भी अन्ना विश्वविद्यालय मुद्दे पर वॉकआउट किया। recent visitors 60

Sky Force Trailer: दमदार मूवी फिर एक्शन मोड में अक्षय कुमार, लेंगे पाक से बदला

मुंबई साल 2025 की शुरुआत देशभक्ति और आर्मी से जुड़े जज्बों से होने वाली है. अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाला है. फिल्म में अक्षय के साथ सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी हैं. वीर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं. बताते हैं कैसा है ट्रेलर… एरियल शॉट्स और इमोशन्स का संगम स्काई फोर्स नाम से ही जाहिर है कि ये एक देशभक्ति फिल्म है. अक्षय कुमार आर्मी के जाबांज ऑफिसर टाइगर हैं, तो वहीं वीर पहाड़िया- टैबी के रोल में हैं. वीर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं सारा अली खान. ट्रेलर से पूरी कहानी लगभग साफ होती है कि ये पाकिस्तान से बदला लेने, एक होनहार ऑफिसर से खो जाने और उसके बाद उस दर्द से जूझ रहे उसके परिवार की कहानी है. लेकिन वो ऑफिसर बाद में मिलता है या नहीं? ये फिल्म देखने पर पता चलेगा. फैंस की अक्षय से बंधी उम्मीदें ट्रेलर में खूब सारे एरियल शॉट्स हैं, जो आपको जाने-पहचाने से लगेंगे. वहीं एक छोटे से बच्चे को गोद में लिए पत्नी का दर्द, अपने भाई जैसे ऑफिसर को वापस ढूंढने की जद्दोजहद और सरकार की नजरअंदाजी भी आपको नया सा फील नहीं देती है. लेकिन देशभक्ति एक ऐसा जज्बा है जो जब भी पर्दे पर आता है तो दर्शकों के दिलों पर कुछ छाप छोड़ जाता है. वहीं अक्षय कुमार का भी फैंडम ऐसा है, जिनसे उम्मीदें कभी टूटती नहीं हैं. ऐसे में देखना तो दिलचस्प होगा कि अक्षय अपने कंधों पर इस फिल्म की कामयाबी का भार कितनी मजबूती से उठाते हैं?  'स्काई फोर्स' को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को दिनेश विजान, अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रही हैं. फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में निम्रत कौर भी होंगी. सारा अली खान इससे पहले 'ऐ मेरे वतन के लोगों' फिल्म में अपनी देशभक्ति वाली इमेज दिखा चुकी हैं. वहीं अक्षय का तो पैट्रोटिज्म से पुराना नाता रहा है. ऐसे में वीर पहाड़िया अपनी पहचान कितनी बना पाते हैं ये भी देखना मजेदार होगा.   recent visitors 60

युद्धाभ्यास के जरिए मानी जा रही चीन की चेतावनी?, ताइवान की सीमा में लगातार तीसरे दिन घुसे चीनी विमान और पोत

ताइपे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने सोमवार को बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सात विमानों और पीएलए नौसेना (पीएलएएन) के सात जहाजों ने उनकी सीमा में प्रवेश किया। गौरतलब है कि लगातार तीसरे दिन चीन के विमानों और पोत ने ताइवान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के छह विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश कर गए। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने लिखा, 'ताइवान के आसपास 7 पीएलए विमान, 7 पीएलएएन जहाज और 1 आधिकारिक जहाज को सोमवार सुबह छह बजे देखा गया।' इससे पहले रविवार और शनिवार को भी चीनी विमानों और जहाजों ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया था। चीन द्वारा बीते दिनों ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास भी किया गया था। इस युद्धाभ्यास को चीन की ताइवान को चेतावनी के रूप में देखा गया था। पीएलए के जवाब में ताइवान ने भी रणनीतिक स्थानों पर युद्ध की तैयारी का अभ्यास किया था। क्या कुछ बड़ा करने वाले हैं जिनपिंग? हाल ही में नए साल पर देश को संबोधित करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुलेआम ताइवान को धमकी दी थी और कहा था कि 'ताइवान को चीन के साथ मिलने से कोई नहीं रोक सकता और चीन अपनी कोशिशों को जारी रखेगा।' जिनपिंग ने कहा कि 'चीन और ताइवान के लोग एक ही परिवार हैं। कोई भी हमारे पारिवारिक बंधन को नहीं तोड़ सकता।' जिनपिंग के हालिया बयान और चीनी सेना की गतिविधियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि चीन कुछ बड़ा करने की तैयारी कर रहा है। चीन और ताइवान के बीच संप्रभुता एक जटिल और लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा है। चीन, ताइवान को अपना ही हिस्सा मानता है, लेकिन ताइवान खुद को स्वतंत्र राष्ट्र मानता है। बीजिंग ने ताइवान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने के लिए कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य दबाव बनाया हुआ है और ताइवान को अपने साथ मिलाने का लगातार दावा कर रहा है। recent visitors 61

आज CM यादव 66 मेडिकल मोबाइल यूनिट को दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूलमंत्र के अनुक्रम में प्रदेश के दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ‘पीएम जनमन’ के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) सेवा की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 6 जनवरी को पीएम जनमन योजना के तहत 21 जिलों के 87 विकासखंडों के लिए 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री निवास श्यामला हिल्स में कार्यक्रम होगा। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम प्रदायगी सुनिश्चित होगी। 1268 ग्रामों की 3.12 लाख आबादी को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएँ प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट की लागत 33 लाख 86 हजार रूपये है। इस यूनिट से अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दतिया, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी, शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, उमरिया एवं विदिशा जिले के 87 विकासखंड के 1268 गांव की लगभग 3 लाख 12 हजार से अधिक की आबादी को सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। जीपीएस से लैस इन यूनिट में सक्शन मशीन, कान जांच की आटो स्कोप, एक्स-रे मशीन, स्ट्रेक्चर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि उपकरण होंगे। माह में 24 दिन गाँव का भ्रमण मोबाइल मेडिकल यूनिट माह में 24 दिन गांवों का भ्रमण करेंगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगी। ये यूनिट दिन में 2 गांव तथा 50 मरीजों को देखेगी। इस यूनिट में एक-एक डॉक्टर, नर्स, एएनएम/एमपी डब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन और फीजियोथेरेपिस्ट मरीजों को सेवाएं प्रदान करेंगे। मरीजों को 65 प्रकार की दवाईयां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी उपस्थित रहेंगे।   recent visitors 140

डॉक्टर सुनील साहू हत्या कांड: पत्नी आशिक को बता रही थी पति की लोकेशन

इंदौर होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या में पुलिस ने उसकी पत्नी सोनाली सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक शूटर हुल्ला उर्फ हुल्लन और मुख्य षड्यंत्रकारी वकील संतोष शर्मा फरार है। पुलिस ने वेटनरी डॉक्टर प्रकाश यादव और वकील मनोज सुमन को भी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों साजिश और हत्यारों का प्रबंध करने शामिल थे। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा 27 दिसंबर को 29 वर्षीय डॉ. साहू की कुंदन नगर स्थित क्लिनिक (जीवनधारा) में मरीज बनकर आए अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अलीगढ़ से हुई गिरफ्तारी पुलिस ने रविवार को डॉ. सुनील की पत्नी सोनाली, उज्जैन के वकील मनोज सुमन, वेटरनरी डॉक्टर प्रकाश यादव निवासी देवकी नगर (अलीगढ़), संग्रामसिंह ठाकुर निवासी देवकीनगर अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित वकील संतोष शर्मा उज्जैन व शूटर हुल्लन उर्फ हुल्ला यादव अलीगढ़ फरार है। डीसीपी के मुताबिक डॉ. साहू की पत्नी सोनाली पीएंडपी इन्फोटेक में काम करती है। संतोष एडवाइजरी फर्म चलाता था। संतोष व सोनाली के अवैध संबंध थे। डॉ. सुनील विरोध करता था। सोनाली ने रोते हुए संतोष से कहा कि पति परेशान करता है। संतोष ने दोस्त मनोज सुमन से चर्चा की व हत्या की साजिश की। अलीगढ़ में रहने वाली डॉ. प्रकाश यादव से शूटर की व्यवस्था करवाई। आरोपितों को एक लाख 40 हजार रुपये में सुपारी देकर डॉ.सुनील की हत्या करवा दी। पुलिस से बचने के लिए इंटरनेट कॉल लगाते थे आरोपित संतोष और सोनाली विदुरनगर स्थित रूम पर मिलते थे। उसने शूटर संग्राम और हुल्ला को दो दिन तक रूम पर रखा और क्लिनिक की रैकी करवाई। आरोपित बचने के लिए फोन का उपयोग बंद कर कर इंटरनेट कॉल लगाते थे। संतोष ने फोन घर(उज्जैन) में छोड़ दिया था। हत्या के पहले सोनाली बार बार डॉ. साहू को कॉल कर लोकेशन ले रही थी। हुल्लन संग्राम ने चाय की दुकान पर बैठे शिवा तिवारी(राहगीर) से फोन लेकर डॉक्टर सुनील से अपाइंमेंट लिया और साढ़े नौ बजे क्लीनिक पर आ गए। संतोष के इशारा करने पर आरोपितों ने क्लीनिक में घुस कर डॉ. सुनील के सीने में गोली मार दी। पुलिस संतोष के पीछे लगी है। वह कोर्ट पेश होने की फिराक में है। recent visitors 73

Emergency Trailer: ‘कौरवों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है’, दमदार लगीं कंगना रनौत

मुंबई बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मच-अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' का सेकंड ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 1975 में लगी इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने के मौके पर कंगना ने अपनी पॉलिटिकल ड्रामा में इतिहास के उस विवादित पहलू को दिखाया है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी. 'इमरजेंसी' का दूसरा ट्रेलर रिलीज फिल्म के सेकंड ट्रेलर में इमरजेंसी लगाने के बाद देश में मची उथल-पुथल को दिखाया गया है. इंदिरा गांधी के रोल में दिखीं कंगना पर चौतरफा हमले होते हैं. एक सीन में अकेले इमरजेंसी का फैसला लेने पर जब राष्ट्रपति उनसे सवाल करते हैं तब वो कहती हैं- मैं ही कैबिनेट हूं. कहानी में आगे दिखाया गया है कैसे देश में युद्ध का ऐलान होता है. इंदिरा गांधी के खिलाफ 'सिंहासन खाली करो' की मांग चारों ओर उठती है. फिल्म में अनुपम खेर (जयप्रकाश नारायण), श्रेयस तलपड़े (अटल बिहारी वाजपेयी) और मिलिंद सोमन (फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ) के रोल में नजर आएंगे. कंगना के मुरीद हुए फैंस ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स कंगना रनौत से खासे इंप्रेसिव हैं. एक्ट्रेस को शेरनी का टैग दिया है. लोगों का कहना है इंदिरा गांधी के रोल में कंगना दमदार लगी हैं. उनकी डायलॉग डिलीवरी से लेकर एक्सप्रेशंस तक, सब माइंड ब्लोइंग हैं. फैंस को इमरजेंसी फिल्म का ये ट्रेलर पसंद आया है. एक यूजर का कहना है ये फिल्म कंगना को उनका अगला नेशनल अवॉर्ड दिलवाएगी. फिल्म से जब कंगना का पहला लुक सामने आया था, तभी से फैंस इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड थे. अब ट्रेलर रिलीज ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. फिल्म की रिलीज डेट पर रहा विवाद कंगना के निर्देशन में बनी फिल्म शुरुआत से विवादों में घिरी है. इसके सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर काफी बवाल हुआ था. पहले मूवी 14 जून 2024 को रिलीज होनी शेड्यूल थी. फिर इसकी रिलीज 6 सितंबर के लिए खिसकी. सिख समुदाय ने आरोप लगाया कि उनके समाज की फिल्म में गलत छवि दिखाई गई है. इसे बैन करने की मांग हुई. सिखों का आक्रोश देश सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं दिया. CBFC ने रिवाइजिंग कमेटी बनाई और मेकर्स को बदलाव के लिए कुछ सुझाव बताए. कई सीन्स हटाने को कहा गया. ऐतिहासिक मुद्दों पर डिस्क्लेमर लगाने के आदेश दिए. ये सभी बदलाव सुनिश्चित करने के बाद मूवी की 17 जनवरी की रिलीज डेट मिली.   recent visitors 52

यूनियन कार्बाइड का कचरा पर MP हाईकोर्ट में आज सुनवाई

जबलपुर भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड परिसर का रासायनिक कचरा हटाए जाने संबंधी प्रकरण की सुनवाई छह जनवरी को होगी। हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगलपीठ ने दिसंबर माह में हुई सुनवाई के दौरान यूनियन कार्बाइड परिसर का जहरीला कचरा एक माह में हटाने के निर्देश दिए थे। इस सिलसिले में एक सप्ताह में संयुक्त बैठक कर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने को कहा गया था। यह चेतावनी भी दी गई थी कि यदि कोई विभाग आदेश का पालन करने में विफल रहता है तो उसके प्रमुख सचिव के विरुद्ध अवमानना कार्रवाई की जाएगी। राज्य के मुख्य सचिव व भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग के प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर स्पष्टीकरण देना होगा। recent visitors 56