Thursday, July 9, 2026 8:23 pm

युवा शक्ति की सहभागिता से होगा विकसित भारत का निर्माण: खेल मंत्री सारंग

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी युवा शक्ति को प्रोत्साहन देने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आज का युवा न केवल राष्ट्र का वर्तमान है, बल्कि कल का नेतृत्वकर्ता भी है। विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे युवा अपनी ऊर्जा, संकल्प और सृजनशीलता को राष्ट्रहित में लगाएंगे। श्री सारंग ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के साथ अपने कर्त्तव्यों के प्रति भी सजग रहना होगा। देश के प्रति समर्पण की भावना और कर्तव्य का बोध ही वह आधार है, जो हमारे युवाओं को अद्वितीय बना सकता है। मंत्री श्री सारंग सोमवार को भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यह उत्सव 8 जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रदेश के 10 संभागों से 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग 350 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेता 11-12 जनवरी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महती भूमिका मंत्री श्री सारंग ने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ दें, जिससे मानव जाति उन्हें सदैव याद रखे। युवा उम्र से नहीं जज्बे से होते है। युवा शक्ति ही देश में नये आयाम स्थापित करती है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महती भूमिका है। श्री सारंग ने युवाओं को पर्यावरण, पानी और बिजली बचाने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। ईमानदारी और अनुशासन के साथ संयम की भी जरूरत है। अपने दायित्व निर्वहन करना ही जिम्मेदारी है। युवाओं में कर्तव्य बोध होना बहुत जरूरी है। सशक्त और संस्कारी युवा ही मध्यप्रदेश और देश की पहचान बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा उत्सव का समापन तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन 8 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, जो 12 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ संवाद 28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव इस वर्ष 10 से 12 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 15 से 29 वर्ष के लगभग 7500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस महोत्सव में स्वयं उपस्थित रहेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 'पंच प्राण' और 'आजादी के अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के युवा प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन कर सकें। प्रदेश का दल राष्ट्रीय स्तर पर करेगा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व प्रदेश में जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस महोत्सव के जरिए युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराना और उन्हें देश की प्रगति में योगदान के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है। इस आयोजन में समूह लोक गीत, समूह लोक गायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन और कविता लेखन जैसी 7 विधाओं में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेता 8 जनवरी की रात्रि को भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे 12 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। युवा उत्सव प्रतिभाओं को निखारने में सहायक अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने कहा कि युवा उत्सव प्रतिभाओं को निखारने में सहायक सिद्ध होगा। युवाओं में युवा उत्सव की भावना केवल उत्सव तक ही सीमित न रहे बल्कि जीवन में ऊर्जा और उमंग के साथ हमेशा बनी रहे। खेल उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर समूहों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम में संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता और संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव सहित सभी संभाग से आये युवा, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। मंत्री श्री सारंग ने सभी संभाग के समूहों के साथ ग्रुप फोटो भी निकलवाया।   recent visitors 111

जिला स्तरीय बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तथा खेल अधिकारी गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल प्रांगण में जिला स्तर पर बालिका/महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तर की प्रतियोगिता 04 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ है। जिस प्रतियोगिता में खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्सा-कस्सी, हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे खेलों की स्पर्धाऐं आयोजित की गयी थी। 100 मीटर की दौड़ में 9 से 18 वर्ष के सुस्मिता प्रथम, कमलेश्वरी द्वितीय, निर्मला तृतीय, और 400 मीटर की दौड़ में सुमन प्रथम, सुस्मिता द्वितीय, दुर्गावती तृतीय तथा 100 मीटर की दौड़ में 19 से 35 वर्ष के प्रभावती प्रथम, रीता द्वितीय, अमरवती तृतीय और 400 मीटर की दौड़ में प्रभावती प्रथम, अमरवती द्वितीय, गायत्री सिंह तृतीय, रस्सा -कस्सी में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता भरतपुर, और 19 से 35 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, तवा फेंक में 9 से 18 वर्ष के कविता सिंह प्रथम, गीता सिंह द्वितीय, दीपिका सिंह तृतीय, और 19 से 35 वर्ष के पार्वती प्रथम, प्रभावती द्वितीय, दिपा तृतीय, खो-खो में 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, वॉलीबॉल 9 से 18 वर्ष के विजेता खड़गवॉ, उपविजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता मनेन्द्रगढ़, उपविजेता खड़गवॉ, बास्केटबॉल 9 से 18 वर्ष विजेता मनेन्द्रगढ़, और 19 से 35 वर्ष के विजेता भरतपुर, बैडमिंटन सिंगल में 9 से 18 वर्ष के पूर्वी गुप्ता प्रथम, अंजली द्वितीय, ज्योति तृतीय, बैडमिंटन डबल में पूर्वी -वैभव प्रथम, सुमन -प्रतिमा द्वितीय,प्रगति -अंजली तृतीय, वेटलिफ्टिंग में 9 से 18 वर्ष के संभवी प्रथम, और 19 से 35 वर्ष के सुचित्रा प्रथम, संध्या द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रही है। recent visitors 76

लोकतंत्र हमारे विचारों और कार्यप्रणाली में है, इसीलिए भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है: ओम बिरला

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के विकास में महिलाओं ने योगदान को अहम बताते हुए कहा कि लोकतंत्र हमारी विरासत है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों की महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना है। वे साेमवार काे संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित 'पंचायत से संसद 2.0' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि आजादी की लड़ाई की पहली शुरुआत 1857 में रानी झांसी ने की थी। इस आजादी के आंदोलन के संघर्ष में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष सभी क्षेत्रों में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोकतंत्र की सबसे मजबूत संस्था पंचायत है। इसमें महिलाओं के नेतृत्व से जनजातीय क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक विकास, महिलाओं को स्वावलंबी बनाना, कुटीर उद्योग को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था खास है। दुनिया के अंदर भारत ही एकमात्र देश है जहां पंचायत में भी लोकतंत्र है और देश में सबसे बड़ी संस्था के रूप में संसद में भी लोकतंत्र है। इसलिए हम कहते हैं कि लोकतंत्र हमारी विरासत है। लोकतंत्र हमारी प्राचीन सभ्यता है। लोकतंत्र हमारे विचारों और कार्यप्रणाली में है। इसीलिए भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की विरासत और इतिहास इस बात का प्रमाण है कि इसमें महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में ओम बिरला ने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि 150 वर्ष पूर्व बिरसा मुंडा ने देश की आजादी और जनजाति क्षेत्र के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने जंगल और जमीन, जनजातियों के सम्मान के लिए संघर्ष किया था। बिरसा मुंडा का जीवन हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजातियों की महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की अनुसूचित जनजातियों की पांच सौ से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहीं।   recent visitors 127

गुरु गोविंद सिंह जी पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र धर्म के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमें सिखाया कि धर्म, समाज व राष्ट्र के प्रति हमारी पहले जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार साहिब, आनंद नगर में कहीं। उन्होंने गुरुद्वारा में मात्था टेका और अरदास की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। गुरु गोविंद सिंह जी की राष्ट्र के प्रति समर्पण की हर जगह चर्चा होती है। उन्हें सिखों के 10वें गुरु के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने धर्म को सशक्त बनाने का काम किया।   recent visitors 125

कलेक्टर पहुंचे जनकल्याण शिविर में लोगों की सुनी समस्यायें

रीवा मऊगंज कलेक्टर श्री अजय श्रीवास्तव ने हनुमना विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत लासा में आयोजित शिविर में पहुंचकर लोगों की समस्यायें सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जनकल्याण शिविर राजस्व प्रकरणों के साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ मौके पर पात्र हितग्राहियों को देने का सशक्त माध्यम है। शिविर में जहां एक ओर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के विषय में जनकारी दी जाती है वहीं दूसरी तरफ पात्र हितग्राही इसका लाभ भी ले रहे है। उन्होंने बताया कि शिविर में 107 आयुष्मान कार्ड बनाने के आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्य भी बनाये जा रहे हैं। बैठक में एसडीएम कमलेशपुरी सहित विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इससे पूर्व कलेक्टर ने हनुमना में राजस्व अधिकारियों की बैठक में जनकल्याण अभियान अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे शिविरों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की तथा प्रस्तुत आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किये जाने हेतु भी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। recent visitors 72

मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

सीधी  आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत दिनांक 06.01.2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन समस्त मतदान केन्द्रों एवं जिला स्तर पर किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मतदाता सूची की कॉपी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।   बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, कुसमी प्रिया पाठक, मझौली आर पी त्रिपाठी, चुरहट शैलेश द्विवेदी सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में सीपीएम से सुंदर सिंह, भाजपा से अमित प्रधान तथा कांग्रेस से अखंड प्रताप सिंह उपस्थित रहे। recent visitors 73

एंबुलेंस ने पैदल तिरुमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को मरी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

तिरुपति तिरुपति जिले में सोमवार को एक 108 एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंबुलेंस ने पैदल तिरुमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना चंद्रगिरी मंडल के नरसिंहपुरम के पास हुई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। मृतक महिलाओं की पहचान अन्नामय्या जिले के रामसमुद्रम मंडल के चंपलपल्ली निवासी पेड्डा रेड्डम्मा (40) और लक्ष्मम्मा (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु पुंगनूर से तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर जा रहे थे, जबकि एंबुलेंस मदनपल्ली से एक मरीज को लेकर तिरुपति जा रही थी। दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को संदेह है कि इलाके में घना कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना हुई। चंद्रगिरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कई भक्त अलग-अलग स्थानों से पैदल चलकर तिरुमाला के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर तक पहुंचते हैं। आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्त हर दिन मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इस बीच, रविवार देर रात बापटला जिले में एक घर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना परचूर के तुरपु बाजार में आधी रात के बाद हुई। आग में दो बहनों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गई। मृतकों की पहचान नागमणि (34) और माधवी लता (30) के रूप में हुई है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।   recent visitors 67