Monday, July 6, 2026 9:18 pm

राशिफल, गुरुवार 9 जनवरी 2025, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें, जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। लव के मामलें में आज दिल की नहीं बल्कि दिमाग की सुनें। वृषभ राशि- आज का दिन पैसों के मामलें में वृद्धि और करियर में उन्नति के अवसर प्रदान कर सकता है। प्रॉब्लम सॉल्व करने की कला आप जानते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में सफलता के प्रति स्ट्रेस फ्री रहें। मिथुन राशि- आज आप आप क्रिएटिव फील कर सकते हैं। व्यावसायिक चुनौतियों से मेहनत से निपटें आज। कोई वित्तीय समस्या नहीं रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आपका प्रेम जीवन मजबूत रहेगा। कर्क राशि- आज का दिन आपका शुभ माना जा रहा है। प्रेम के मामले में रोमांटिक रहें। आज पेशेवर जीवन रचनात्मक रहेगा। आपकी करंट वित्तीय स्थिति स्मार्ट मौद्रिक निवेश योजनाओं की अनुमति देती है। सिंह राशि- आज आपका स्वास्थ्य कोई तकलीफ नहीं देगा। लव लाइफ में एक दूसरे के बीच के मतभेद दूर करें। टास्क में भी उत्तम परिणाम दें। स्मार्ट निवेश करने के लिए आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कन्या राशि- आज आपको सेल्फ लव पर ध्यान देना चाहिए। वर्कप्लेस पर आज कोई चुनौती मौजूद नहीं रहेगी। प्रेम संबंधी मामले समझदारी से सुलझाएं और पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताएं। तुला राशि- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए पॉजिटिव रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक है। याद रखें आप काम के प्रेशर को ऐसे संभाल सकते हैं, जैसे कोई नहीं संभालता। स्ट्रेस को बाय-बाय कहें। लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। दफ्तर में बेहतर मौके सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता साबित करें। आर्थिक रूप से आज आप समृद्ध रहेंगे। हेल्थ के मामले में पेट से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। धनु राशि- आज का दिन इस राशि के लिए चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण लेकर आया है। आपका पॉजिटिव रवैया दिन को सफलता के साथ पार करने और व्यक्तिगत विकास के द्वार खोलने में महत्वपूर्ण होगा। मकर राशि- आज साहस और उत्साह के साथ दिन का आनंद उठाएं। हेल्दी डाइट लें। कुछ मकर राशि वाले नया प्यार पाने के लिए तैयार रहें। हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। मुद्दों को पॉजिटिव तरीके से सुलझाएं। कुंभ राशि- आज बेहतर पेशेवर मौके आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं। पैसों के मामलों को सावधानी से संभालें। यह भी ध्यान रखें कि आज आपके धन का बुद्धिमानी से उपयोग किया जाए। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मीन राशि- आज के दिन लव के मामले में विवादों को निपटाने के लिए सही सोल्यूशन खोजें। अपने ऑफिस में अपना बेस्ट दें और प्रोडक्टिव बने रहें। धन को चालाकी से संभालने की जरूरत है। ज्यादा स्ट्रेस न लें। recent visitors 89

गुरुवार 9 जनवरी 2025 का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें, जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। लव के मामलें में आज दिल की नहीं बल्कि दिमाग की सुनें। वृषभ राशि- आज का दिन पैसों के मामलें में वृद्धि और करियर में उन्नति के अवसर प्रदान कर सकता है। प्रॉब्लम सॉल्व करने की कला आप जानते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में सफलता के प्रति स्ट्रेस फ्री रहें। मिथुन राशि- आज आप आप क्रिएटिव फील कर सकते हैं। व्यावसायिक चुनौतियों से मेहनत से निपटें आज। कोई वित्तीय समस्या नहीं रहेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आपका प्रेम जीवन मजबूत रहेगा। कर्क राशि- आज का दिन आपका शुभ माना जा रहा है। प्रेम के मामले में रोमांटिक रहें। आज पेशेवर जीवन रचनात्मक रहेगा। आपकी करंट वित्तीय स्थिति स्मार्ट मौद्रिक निवेश योजनाओं की अनुमति देती है। सिंह राशि- आज आपका स्वास्थ्य कोई तकलीफ नहीं देगा। लव लाइफ में एक दूसरे के बीच के मतभेद दूर करें। टास्क में भी उत्तम परिणाम दें। स्मार्ट निवेश करने के लिए आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कन्या राशि- आज आपको सेल्फ लव पर ध्यान देना चाहिए। वर्कप्लेस पर आज कोई चुनौती मौजूद नहीं रहेगी। प्रेम संबंधी मामले समझदारी से सुलझाएं और पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताएं। तुला राशि- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए पॉजिटिव रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक है। याद रखें आप काम के प्रेशर को ऐसे संभाल सकते हैं, जैसे कोई नहीं संभालता। स्ट्रेस को बाय-बाय कहें। लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। वृश्चिक राशि- आज आपको अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। दफ्तर में बेहतर मौके सुनिश्चित करने के लिए अपनी क्षमता साबित करें। आर्थिक रूप से आज आप समृद्ध रहेंगे। हेल्थ के मामले में पेट से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। धनु राशि- आज का दिन इस राशि के लिए चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण लेकर आया है। आपका पॉजिटिव रवैया दिन को सफलता के साथ पार करने और व्यक्तिगत विकास के द्वार खोलने में महत्वपूर्ण होगा। मकर राशि- आज साहस और उत्साह के साथ दिन का आनंद उठाएं। हेल्दी डाइट लें। कुछ मकर राशि वाले नया प्यार पाने के लिए तैयार रहें। हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। मुद्दों को पॉजिटिव तरीके से सुलझाएं। कुंभ राशि- आज बेहतर पेशेवर मौके आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं। पैसों के मामलों को सावधानी से संभालें। यह भी ध्यान रखें कि आज आपके धन का बुद्धिमानी से उपयोग किया जाए। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मीन राशि- आज के दिन लव के मामले में विवादों को निपटाने के लिए सही सोल्यूशन खोजें। अपने ऑफिस में अपना बेस्ट दें और प्रोडक्टिव बने रहें। धन को चालाकी से संभालने की जरूरत है। ज्यादा स्ट्रेस न लें। recent visitors 86

ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं, ऐसे में पता करे अपने आधार से कितने सिम कार्ड लिंक हैं

इंदौर आजकल की डिजिटल दुनिया में ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अब यह बेहद जरूरी हो गया है कि आप जानें कि आपके आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड लिंक हैं। दूरसंचार विभाग (DoT) के अनुसार एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम नौ मोबाइल नंबर रजिस्टर कर सकता है। सिम कार्ड लेने के समय, पते का वैध प्रमाण और पहचान का प्रमाण आवश्यक होता है। आधार कार्ड इन दोनों आवश्यकताओं को पूरा करता है। हालांकि, धोखाधड़ी की घटनाओं में यह देखा गया है कि अपराधी किसी व्यक्ति का आधार नंबर चुराकर फर्जी सिम कार्ड बनवाते हैं। इसका दुरुपयोग वित्तीय अपराधों के लिए करते हैं। TAF-COP: धोखाधड़ी से बचने के लिए नया प्लेटफॉर्म इस बढ़ती समस्या को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसे टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAF-COP) कहा जाता है। यह प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को अपने आधार से जुड़े सिम कार्ड की संख्या को ट्रैक करने की सुविधा देता है, जिससे वे यह जान सकें कि उनके आधार से कितने सिम कार्ड लिंक हैं। अगर, कोई सिम कार्ड अवैध तरीके से जारी किया गया है, तो उसे तुरंत ब्लॉक भी कर सकते हैं।   संचार साथी पोर्टल के जरिए सिम कार्ड लिंक की जांच आधार से जुड़े सिम कार्ड की संख्या की जांच करने के लिए आपको दूरसंचार विभाग के पोर्टल 'संचार साथी' (www.sancharsaathi.gov.in) पर जाना होगा। इस पोर्टल से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड रजिस्टर हैं। इस प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया है। आधार से जुड़े सिम कार्ड की जांच करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप मार्गदर्शिका संचार साथी वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट (www.sancharsaathi.gov.in) पर जाना होगा। मोबाइल कनेक्शन देखे का विकल्प चुनें: वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आपको दो विकल्प दिखाई देंगे। यहां 'अपने मोबाइल कनेक्शन देखें' विकल्प पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर दर्ज करें: आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। कैप्चा कोड डालें: उसके बाद, वेबसाइट पर दिखाई जा रहे कैप्चा कोड को सही ढंग से टाइप करें। ओटीपी सत्यापित करें: अब आपको अपने फोन पर भेजे गए ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) को दर्ज करना होगा। सिम कार्ड की जानकारी प्राप्त करें: ओटीपी को सत्यापित करने के बाद, आपको आपके आधार से जुड़े सभी सिम कार्ड की सूची दिखाई जाएगी। धोखाधड़ी से बचने के लिए यह कदम उठाएं आजकल धोखाधड़ी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जहां अपराधी किसी अन्य के आधार का उपयोग करके मोबाइल सिम कार्ड जारी कराते हैं। उसका दुरुपयोग वित्तीय अपराधों के लिए करते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके आधार से केवल आपके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर ही जुड़े हों। recent visitors 80

मंत्री कृष्णा गौर ने कहा- गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण की जाए

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़क उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण की जाए। निर्माणधीन सड़कों पर विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य तत्परता से करें। श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में ऑडिटोरियम निर्माण करने और एक स्वीमिंग पूल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मंत्री श्रीमती गौर ने बुधवार को मंत्रालय में गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विकास कार्य की समीक्षा की। बैठक में मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री संजय मास्के सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भोपाल शहर में बावड़िया कला वार्ड 52 में पल्लवी नगर से ऋषि नगर तक जाने वाले मार्ग, जुबली गेट (BHEL) से अयोध्या बायपास तक का मार्ग, रायसेन रोड से सोनागिरी (बीमा हॉस्पिटल के पास) कल्पना नगर एवं जेके रोड से सोनागिरी तक का निर्माण कार्य और खेजड़ा बरामद पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जिन जगहों पर पुल और पुलियों का निर्माण कराया जाना आवश्यक है उसके प्रस्ताव भी तैयार किये जायें। अतिक्रमण की स्थिति में विधिनुसार कार्रवाई की जाये। श्रीमती गौर ने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में कैरियर कॉलेज के डीआरएम तक आरसीसी मार्ग, डीआरएम मुख्य आधार शिला कॉलोनी के मार्ग पिरामिड टाउन, प्रताप नगर से होली वाड़ा बरखेड़ा पठानी से वीडीए कॉलोनी तक के बाईपास रोड, एसओएस महात्मा गांधी चौराहे से न्यू फोर्ट शिव मंदिर तक का मार्ग, अवधपुरी से बालग्राम तक सी.सी. रोड मार्ग का प्रस्ताव तथा पौरिया मौहल्ला से रायसेन रोड़ एवं संपदा कॉलोनी तक सी.सी. मार्ग निर्माण कार्य का प्रस्ताव अनुपूरक बजट के लिये तैयार कराये जाये। recent visitors 79

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यों की गहन समीक्षा की

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि तकनीकी एवं वितरण हानियाँ कम करें। उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल दें। आकलित खपत के आधार पर बिल देने की प्रक्रिया रोकी जाये। आदतन बिजली बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली सुनिश्चित करें। मंत्री श्री तोमर ने वृत्तवार जले एवं खराब ट्रांसफार्मर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार समय-सीमा में ट्रांसफार्मर बदले जायें। इसी तरह खराब घरेलू मीटर भी शीघ्र बदलें। साथ ही मीटर खराब होने के कारण भी पता करें। समस्याओं के निराकरण के बाद लें फीडबैक मंत्री श्री तोमर ने नवीन विद्युत कनेक्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लंबित कनेक्शन पात्रतानुसार समय-सीमा में दें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के बारे में लोगों को जागरूक किया जाये। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण होना चाहिये। समस्याओं के निराकरण के बाद फीडबैक लेना भी जरूरी है। एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी सुश्री रजनी सिंह ने कम्पनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 102

आईसीसी मेंस टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में नंबर-1 पर विराजमान बुमराह, रचा कीर्तिमान, रोहित-कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान

नई दिल्ली भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर खूब महफिल लूटी। भले ही भारतीय टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में 1-3 से करारी शिकस्त मिली हो, लेकिन बुमराह ने अपनी तरफ से पूरा योगदान दिया। बुमराह को उनकी मेहनत का फल आईसीसी से मिल गया है। मौजूदा समय में वह आईसीसी मेंस टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में नंबर-1 पर विराजमान हैं। BGT 2024-25 में 32 विकेट लेने के बाद  बुमराह ने आईसीसी रैंकिंग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वह आईसीसी रैंकिंग में सबसे हाईएस्ट रैंकिंग प्वाइंट (908) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बॉलर बने। बुमराह के अलावा आईसीसी रैंकिंग में काफी फेरबदल देखने को मिले। ICC Rankings में हुआ बड़ा बदलाव, पंत ने लगाई लंबी छलांग आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जबरदस्त फायदा हुआ हैं। पंत आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। सिडनी टेस्ट में पंत ने 33 गेंद पर 61 रन की पारी खेली थी, जिसका उन्हें अब फायदा मिला। पंत के अलावा आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा को 3 स्थान का फायदा हुआ। टेम्बा अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस एक स्थान ऊपर उठकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को भी 5 स्थानों का फायदा मिला हैं। बाबर आजम अब आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में 12 स्थान पर पहुंच गए। भारत के ओपनर शुभमन गिल को 3 स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा। गिल अब 23वें स्थान पर हैं। विराट कोहली 3 स्थान नीचे खिसककर 27वें स्थान और 2 स्थान का घाटा झेलकर रोहित 42वें पायदान पर मौजूद हैं।   recent visitors 75

तिरुपति मंदिर में भगदड़, 3 की मौत: टिकट बुकिंग काउंटर के पास हादसा, 150 से ज्यादा भक्त घायल

Stampede in Tirupati temple, 3 dead: Accident near ticket booking counter, more than 150 devotees injured आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्रों के पास भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 150 से ज्यादा भक्त घायल हो गए। दरअसल, करीब 4 हजार श्रद्धालु वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट के लिए तिरुपति के विभिन्न टिकट केंद्रों पर कतार में खड़े थे। यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई थी। भगदड़ मचने से वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसमें मल्लिका नाम की एक महिला की मौत हो गई। recent visitors 241