ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंदौर में की समीक्षा

भोपाल बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए विद्युत कंपनी की टीम गंभीरता से कार्य करे। आरडीएसएस के नए कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को लाभ मिले, ताकि उपभोक्ता संतुष्टि में बढ़ोत्तरी हो। उपभोक्ता सुविधाओं से संबंधित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ये बातें रविवार को पोलोग्राउंड इंदौर स्थित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान कही उन्होंने कहा कि आरडीएसएस के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए नए कार्य हो रहे हैं। यह कार्य गुणवत्ता से हो, समय से पूर्ण किए जाए। ताकि परियोजना का उद्देश्य समय पर पूरा हो। श्री तोमर ने कहा कि आरडीएसएस अंतर्गत जो ऐजेंसियों लापरवाही कर रही है, उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले एजेंसी को नियमानुसार अतिरिक्त कार्य दिया जा सकता है। श्री सिंह ने केपेसिटर बैंक की स्थापना के बाद उनका गुणवत्ता परीक्षण एवं उनसे हो रहे फायदे की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएबीएल, एलटीएमटी लेब का सतत पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए। कंपनी के प्रबंध निदेश श्री अनूप कुमार सिंह ने कहा कि आरडीएसएस अंतर्गत 97 में से 87 ग्रिड का कार्य पूर्ण कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई हैं। वहीं सात हजार सात सौ ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके है। एलटी केबल कार्य, अंडर ग्राउंड केबल, ग्रिड रिनोवेशन व अन्य कार्य सतत पूर्ण होते जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान, मुख्य अभियंता श्री एसएस करवाड़िया, श्रीमती सुषमा वैश्य, श्री आरसी जैन, श्री एससी वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 44

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यों की गहन समीक्षा की

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि तकनीकी एवं वितरण हानियाँ कम करें। उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग के आधार पर बिजली बिल दें। आकलित खपत के आधार पर बिल देने की प्रक्रिया रोकी जाये। आदतन बिजली बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली सुनिश्चित करें। मंत्री श्री तोमर ने वृत्तवार जले एवं खराब ट्रांसफार्मर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार समय-सीमा में ट्रांसफार्मर बदले जायें। इसी तरह खराब घरेलू मीटर भी शीघ्र बदलें। साथ ही मीटर खराब होने के कारण भी पता करें। समस्याओं के निराकरण के बाद लें फीडबैक मंत्री श्री तोमर ने नवीन विद्युत कनेक्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने प्रकरणों के लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लंबित कनेक्शन पात्रतानुसार समय-सीमा में दें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के बारे में लोगों को जागरूक किया जाये। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण होना चाहिये। समस्याओं के निराकरण के बाद फीडबैक लेना भी जरूरी है। एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी सुश्री रजनी सिंह ने कम्पनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 104