Wednesday, July 8, 2026 4:14 am

सड़क सुरक्षा माह परवाह के अंतर्गत दुर्घटना संभावित स्थान पर लगाए गए सोलर ब्लिंकर एवं कन्वैक्स मिरर

अनूपपुर  सड़क  सुरक्षा माह  अंतर्गत 01 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित विशेष अभियान के दौरान जिला स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में 10% कमी ले जाने का लक्ष्य निर्धारित कर जिले में दुर्घटनाओं हेतु संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सड़क इंजीनियरिंग के द्वारा सुधार कार्य किए जाने के क्रम में  आज दिनांक 09/01/2025 को क्रेडिट एक्सिस माइक्रोफाइनेंस कंपनी  के सहयोग से अनूपपुर मुख्यालय के अंडर ब्रिज तिराहा एवं  पुलिस कंट्रोल रूम के पास सोलर ब्लिंकर, एवं कन्वैक्स मिरर लगवाया गया।  1.अंडर ब्रिज तिराहा पर लगाया गया सोलर ब्लिंकर उपयोगिता- सोलर  ब्लिंकर के द्वारा उक्त मार्ग पर संचालित हो  रहे वाहनों के वाहन चालकों को गति नियंत्रण के लिए संकेत देकर गति नियंत्रित करने हेतु सचेत किया जाता है। जिससे तिराहा पर वाहन टकराने से  होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके  2.न्यू पुलिस कंट्रोल रूम के पास  कन्वैक्स मिरर लगाया गया उपयोगिता- कन्वैक्स मिरर के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित ब्लाइंड स्पॉट (अंधा मोड़) पर वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का दृश्य प्रदर्शित होगा, जिससे होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को काम किया जा सकता है।      उक्त कार्यों के द्वारा ट्रैफिक पुलिस द्वारा  सड़क दुर्घटनाओं को कम कर आमजन को सुरक्षित आवागमन प्रदान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। recent visitors 62

बिजली बिल अब डिजि लॉकर के माध्यम से उपलब्ध

भोपाल मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम तथा चंबल संभाग के 16 जिलों में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली बिल अब डिजिलॉकर के माध्यम से भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गौरतलब है कि डिजि लॉकर ‘’डिजिटल इंडिया’’ के तहत भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। डिजि लॉकर उपभोक्ताओं को सार्वजनिक क्लॉउड पर सुरक्षित दस्तावेज़ एक्सेस प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करता है। ये डिजिटल दस्तावेज़ भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत कानूनी रूप से मान्य दस्तावेज़ हैं। इसके अलावा, "सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2016" के नियम 9 ए के तहत डिजिटल लॉकर के माध्यम से उपलब्ध जारी किए गए दस्तावेज़ों को मूल फिजिकल दस्तावेज़ों के बराबर माना जाता है। कंपनी ने कहा है कि डिजि लॉकर मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं तक बिजली बिलों को पहुँचाकर उन्हें संग्रहित करने का एक सुरक्षित, सुविधाजनक और पेपरलेस तरीका है। उपभोक्ता इसे किसी भी एंड्राइड या आई  फ़ोन से डाउनलोड कर सकते है : बिजली बिलों तक पहुँचने के लिए डिजि लॉकर के लाभ कंपनी ने कहा है कि डिजि लॉकर के माध्यम से एक ओर जहाँ बिजली बिलों तक पहुँचना आसान होगा, वहीं कागजी बिल के स्थान पर उपभोक्ता अपने बिलों को यहां संग्रहित भी कर सकते हैं।  डिजि लॉकर एक सुरक्षित तरीका है जो बिजली बिल जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ को नुकसान, क्षति, चोरी अथवा इसके खोने से बचाता है। डिजि लॉकर में संग्रहीत बिलों को आसानी से अन्य संस्थाओं जैसे, बैंक, वित्तीय संस्थान या सरकारी एजेंसियां के साथ साझा किया जा सकता है। कोई उपभोक्ता यदि अपना कागजी बिल खो देता है या उसे पिछले बिल को देखना जरूरी है, तो डिजि लॉकर द्वारा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा डुप्लिकेट बिल या नया बिल हासिल करना है तो उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार सीधे डिजि लॉकर से अपने बिजली बिल को डाउनलोड कर सकते हैं।   recent visitors 55

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में बांके बिहारी लाल के किए दर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को अपने मथुरा प्रवास के दौरान कन्हैया की लीला स्थली वृंदावन में स्वस्तिवाचन के साथ सांवरे सलोने ठाकुर जी और ठकुरानी श्री राधिका रानी के युगल विग्रह रूप "श्री बांके बिहारी लाल" के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बांके बिहारी लाल के दर्शन कर जीवन कृतार्थ हो गया। उन्होंने श्री बांके बिहारी से अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने और सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की। कुल्हड वाली लस्सी का लिया आनंद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में दर्शन के बाद सपरिवार कुल्हड़ वाली लस्सी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हजारों की संख्या में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के बीच वृंदावन के भक्तिमय वातावरण ने लस्सी का आनंद दोगुना कर दिया। दुकानदार द्वारा लस्सी का पेमेंट यूपीआई से लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह नए और बदलते भारत का प्रतीक है।   recent visitors 172

मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रारंभ,17 लोगों को मिली नेत्र ज्योति

मनेंद्रगढ़/एमसीबी राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन  प्रारंभ हो गया है, डॉ अविनाश खरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक व डॉ पुष्पेंद्र सोनी, डॉ. एस.एस. सिंह बीएमओ के मार्गदर्शन में सोमवार को 17 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ. आर एस सेंगर नेत्र विशेषज्ञ द्वारा किया गया। ज्ञात हो  कि विगत जुलाई माह में बारिश के करण ऑपरेशन थियेटर में नमी आ जाने के कारण ऑपरेशन को बंद किया गया था, ओटी की रिपेयरिंग कराने के बाद कल्चर निगेटिव आने के बाद ओटी में ऑपरेशन शुरू हो गया है।। स्वास्थ्य मंत्री  के द्वारा डॉ मनोज सिंह आई सर्जन बिलासपुर और डॉ श्रीमति उमा खापर्डे अपनी सेवाएं जिला चिकित्सालय में दे रहे हैं। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में ऑपरेशन होते रहेगा, आवश्यक दवाई संसाधन की व्यवस्था की जा रही हैं। नेत्र ऑपरेशन में डॉ सेंगर के अलावा आर. डी. दीवान सहायक नोडल अधिकारी,(अंधत्व), किरण वर्मा, वर्षा श्रीवास्तव,अल्पना पटेल,प्रियंका साहू, दशरथ राम, रामकरण साहू, अरुण ताम्रकार रजनीश कुमार, संजय द्विवेदी एवं गिरधारी ने सफल नेत्र ऑपरेशन में सहयोग दिया। recent visitors 50

नव गठित जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक में महाविद्यालय का नाम चांगभखार शासकीय महाविद्यालय जनकपुर किए जाने का प्रस्ताव

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में नव गठित जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य जनभागीदारी समिति के सचिव अतुल कुमार वर्मा बताया की इस नवगठित समिति के प्रथम बैठक में महाविद्यालय के विकास से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया। महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए पीने के लिए पानी की समस्या को दूर करने के लिए दो पेयजल उपकरणो की खरीददारी, आगंतुकों तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था हेतु स्टील चेयर , कम्प्यूटर आपरेटर के वेतन का निर्धारण कलेक्टर दर पर किए जाने का निर्णय लिया गया। महाविद्यालय परिसर के बगल में स्थित विवेकानंद वाटिका के सौंदर्यीकरण, महाविद्यालय के शौचालयों के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुरोध पत्र। महाविद्यालय के विस्तार हेतु भूमि आवंटन की मांग तथा महाविद्यालय के नाम को क्षेत्र की ऐतिहासिक सांस्कृतिक तथा भौगोलिक पहचान को को ध्यान में रखते हुए चांगभखार शासकीय महाविद्यालय जनकपुर किए जाने सम्बंधित प्रस्ताव को शासन को प्रेषित किए जाने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया। बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य भरतपुर सोनहत विधायक प्रतिनिधि निलेश मिश्रा,अजय जगवानी, राहुल सोनी, निशांत गुप्ता, राजेश मिश्रा, भरतलाल गुप्ता, सुनील कुमार, सत्ते लाल बैंगा, अमित सोनी,नूरसबा, ओमप्रकाश पटेल, सुशीला सिंह उपस्थित रहे। recent visitors 81

जिलों में विकास कार्यों में आएगी तेजी, राजस्थान-राज्य सरकार ने नियुक्त किए प्रभारी मंत्री

जयपुर| मुख्यमंत्री श्रीभजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर विभिन्न जिलोंके प्रभारी मंत्री नियुक्त किये हैं| उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी अजमेर व ब्यावर एवं उपमुख्मंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा भीलवाड़ा व राजसमन्द के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये गए हैं | वहीं केबिनेट मंत्री श्री किरोड़ी लाल अलवर व खैरथल-तिजारा, श्री गजेन्द्र सिंह बीकानेर व जैसलमेर, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ दौसा, श्री मदन दिलावर जोधपुर व फलौदी, श्री कन्हैयालाल नागौर व डीडवाना-कुचामन, श्री जोगाराम पटेल जयपुर, श्री सुरेश सिंह रावत भरतपुर व डीग, श्री अविनाश गहलोत चुरू व झुन्झुनू, श्री सुमित गोदारा श्री गंगानगर व हनुमानगढ़, श्री जोराराम कुमावत बाड़मेर व बालोतरा, श्री बाबूलाल खराड़ी बांसवाडा व डूंगरपुर इनके साथ ही श्री हेमन्त मीणा उदयपुर व सलुम्बर के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये गए हैं | राज्यमन्त्री श्री संजय शर्मा सीकर, श्री गौतम कुमार कोटा व सवाई माधोपुर, श्री झाबर सिंह खर्रा पाली, श्री हीरालाल नागर टोंक व बूंदी,श्री ओटा राम देवासी झालावाड़ व बारां, डॉ. मंजू बाघमार प्रतापगढ़ व चित्तोड़गढ़, श्री विजय सिंह कोटपूतली-बहरोड़, श्री के. के. बिश्नोई सिरोही व जालोर एवं श्री जवाहर सिंह बेढम करौली व धोलपुर के प्रभारी मंत्री रहेंगे| recent visitors 173

5000 के इनामी ने की थी करोड़ों की ठगी, राजस्थान-दौसा में सात साल से फरार बदमाश गिरफ्तार

दौसा। दौसा पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी बदमाश गब्बरसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिछले 7 साल से फरार चल रहा था। गब्बरसिंह निवासी चारणवास खुरीकलां थाना सैंथल को न्यू मंडी रोड दौसा से पकड़ा गया है। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा लोकेश सोनवाल और वृत्ताधिकारी दौसा रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में, थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली दौसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 8 जनवरी 2025 को पुलिस थाना कोतवाली दौसा और साइबर सेल दौसा की टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से करोड़ों की ठगी के शातिर स्थायी वारंटी गब्बरसिंह को गिरफ्तार किया। गब्बरसिंह चारणवास खुरीकलां थाना सैंथल का रहने वाला है और वर्तमान में धौकरिया मोटर्स के पीछे न्यू मंडी रोड दौसा में रह रहा था। उसके खिलाफ कोतवाली दौसा में धोखाधड़ी के मामलों और 138 एनआई एक्ट के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं। गब्बर सिंह 8 स्थायी वारंटों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे जयपुर से गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त दौसा सहित कई थानों में 138 एनआई एक्ट के प्रकरणों में वांछित था। recent visitors 78