आज प्रदेश में धूप से तापमान में हल्की बढ़ोतरी, कल इन जिलों में होगी जमकर बारिश

लखनऊ प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रभाव जारी है, लेकिन गुरुवार को दिन में धूप से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, रात का मौसम ठंडा और कोहरे से ढका रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंड से लोग कांप गए। यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को घने कोहरे की संभावना है। शुक्रवार को अनुमान है कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश कई हिस्सों में मौसम का मिजाज शुष्क होगा, लेकिन घने कोहरे से विजिबिलिटी कम रहेगी। इन ज‍िलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिसमें चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, और बरेली जैसे जिले शामिल हैं। कानपुर में पड़ी सबसे ज्यादा ठंडा प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड कानपुर में पड़ी। वहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उसके बाद सोनभद्र में लोगों की ठंड से कंपकंपी छूट गई, क्योंकि वहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस था। बुलंदशहर में भी जमकर ठंड पड़ी, वहां 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। बढ़ती ठंड के कारण मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी है कि वह अपना बचाव करें। अलाव जलाकर रखें, जिससे समय-समय पर खुद को गर्म रख सकें। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को आगरा में कोहरा या धुंध देखने को मिलेगी। दोपहर के बाद मौसम साफ होगा।   recent visitors 86

जबलपुर में हुईं संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी स्थायी समिति की बैठकें

मध्यप्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर है राज्यसभा की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति भोपाल राज्यसभा के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) प्रबंधन पर संसदीय स्थायी समिति की बैठकें गुरुवार को जबलपुर में हुईं। बैठकों की अध्यक्षता समिति के चेयरमेन राज्यसभा सांसद श्री निरंजन बिशी ने की। बैठकों में राज्यसभा सांसद श्री गुलाम अली समेत समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। इन बैठकों में तकनीकी प्रगति के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं को सशक्त बनाने तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर विशेष बल दिया गया। समिति के सदस्यों का दल 9 जनवरी से 11 जनवरी तक मध्यप्रदेश के जबलपुर और कटनी के दौरे पर रहेगा। समिति की पहली बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और स्थानीय प्राधिकरणों प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में मध्यप्रदेश में सार्वजनिक सेवाओं के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग और इसके संबंध में सार्वजनिक संस्थानों द्वारा उठाए गए कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। स्थायी समिति की दूसरी बैठक में एम.पी. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, पुलिस अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन तथा कॉमन सर्विस सेंटर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यहाँ साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं नागरिकों के डेटा की सुरक्षा के लिए साइबर कानूनों के प्रवर्तन पर चर्चा की गई। तीसरी बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक) और डाक विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में वित्तीय संस्थानों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। साइबर सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारी व संबंधित विषय से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्यसभा की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की बैठकों में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, संभागायुक्त श्री अभय वर्मा, डीआईजी श्री अतुल सिंह, कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नबर श्रीमती प्रीति यादव और अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।   recent visitors 53

‘मैं भी बाघ’ और ‘हम हैं बदलाव’ थीम पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में अनुभूति कार्यक्रम

भोपाल वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्य-प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गयी। मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्वय से “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता शिविर 9 जनवरी को आयोजित किया गया। शिविर में शासकीय राजीव गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माचना कॉलोनी भोपाल के 108 छात्र-छात्राओं एवं 7 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री ए.के. खरे, सेवानिवृत उप वन संरक्षक के साथ-साथ वन विहार के बायोलॉजिस्ट श्री विजय नंदवंशी भी उपस्थित रहे। इस दौरान संचालक वन विहार श्री मीना अवधेशकुमार शिवकुमार, सहायक संचालक वन विहार श्री एस.के. सिन्हा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। शिविर में सम्मिलित हुए प्रत्येक बच्चे को अनुभूति बुक, अनुभूति बैग, कैप, वन विहार के ब्रोशर के साथ-साथ जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति, गिद्ध कुंजी के ब्रोशर भी प्रदान किये गये। विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन, प्रकृति पथ भ्रमण, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों एवं फूड चैन की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों ने फूड वेब, फूड चेन सम्बंधित खेल, खेलकर जानकारी प्राप्त की। वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिविधियों कराई गई। उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। छात्र/छात्राओं को वन्यप्राणियों को कैसे रेस्क्यू किया जाता है, इस संबंध में वन विहार में उपलब्ध रेस्क्यू वाहन के माध्यम से रेस्क्सू टीम द्वारा अवगत कराया गया। समापन अवसर पर संचालक वन विहार श्री मीना अवधेशकुमार शिवकुमार द्वारा शिविर में सम्मिलित प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई एवं पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। अनुभूति कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी शिविर 14 जनवरी को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित किया जायेगा।   recent visitors 37

पंजाब सिंध बैंक और रेस्टोरेंट में देर रात लगी आग, एटीएम सहित कई सामान जला

कटनी कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित मुख्य मार्ग पर पंजाब सिंध बैंक और उसके बगल में संचालित रेस्टोरेंट में देर रात आग भड़क उठी। नगर निगम की फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मशक्कत के बाद 4 घंटे में आग पर काबू पाया। आग में कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग सकती है लेकिन बिल्डिंग का एक हिस्सा आग में जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग में पंजाब सिंध बैंक और उसका एटीएम संचालित है। अचानक से धुंआ उठने लगा उसके ही बगल में अलीबा रेस्टोरेंट का संचालन एक ही भवन में हो रहा था। 12 बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारी काम बंद करके चले गए। कुछ लोग बगल के कमरे में आराम कर रहे थे। अचानक से बिल्डिंग से धुंआ उठने लगा इसके बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर निकले और थोड़ी भी देर में देखते-देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को कब्जे में ले लिया। एटीएम जलकर खाक हो गया आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी जिसकी सूचना पुलिस और पुलिस को दी गई। नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक के अंदर तक आग नहीं पहुंची है लेकिन एटीएम जलकर खाक हो गया। रेस्टोरेंट का एक हिस्सा भी जल गया वहीं रेस्टोरेंट का एक हिस्सा आग में जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल भवन को खोलने के बाद जानकारी लग पाएगी की अंदर क्या नुकसान हुआ है। recent visitors 61

आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में चार दिवसीय मध्यप्रदेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ

भोपाल आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, बेंगलुरु में मध्यप्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित गए चार दिवसीय मध्यप्रदेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव का उद्देश्य मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, संगीत और कलात्मक धरोहर को बढ़ावा देना और इसे विश्व स्तर पर प्रस्तुत करना है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के कई कलाकार हिस्सा ले रहे हैं, जो प्रदेश की अनूठी सांस्कृतिक और लोक परंपराओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान लोक संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां भी लोगो को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। गुरुवार शाम सुप्रसिद्ध उदय भानवलकर द्वारा सुरमई ध्रुपद संगीत सुनाया गया एवं जाने-माने किरण बामनेरे और आमिर खान द्वारा आकर्षक वायलिन-सरोद की जुगलबंदी प्रस्तुत की गई। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की अपर प्रबन्ध संचालक बिदिशा मुखर्जी ने इस मौके पर कहा "आर्ट ऑफ लिविंग दुनिया की प्रमुख और अग्रणी आध्यात्मिक संगठनों में से एक है, जो भारत और विदेशों से साधकों और अनुयायियों को एक साथ लाता है। यह मंच निस्संदेह मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने का सबसे बेहतरीन अवसर है। यहाँ पर्यटन विभाग द्वारा भिन्न-भिन्न प्रदर्शनियाँ लगायी गई है। जिसमें प्रचार-प्रसार, फ़िल्म, निवेश, ग्रामीण पर्यटन के साथ मृगनयनी एंपोरियम एवं अन्य क्राफ्ट भी प्रदर्शित किए जा रहे है। प्रदेश के छह रीजन के खाने की स्टाल भी लगाये गये है। जो हर दिन अलग-अलग व्यंजन परोसेंगे” मध्यप्रदेश महोत्सव में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार की गई कला कृतियों और चंदेरी की साड़ियों ने भी अपनी छाप छोड़ रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में निवेश और फ़िल्म निर्माण के अवसरों पर भी पर्यटकों को जानकारी दी जा रही है। इसके साथ गोंड और भील चित्रकला, ज़री-जरदोज़ी, और चंदेरी सिल्क जैसी मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध हस्तशिल्प और वस्त्रों की प्रदर्शनी ने दर्शकों का ध्यान खींच रहे है। महोत्सव में पारंपरिक व्यंजनों का भी लोगो द्वारा लुत्फ उठाया जा रहा है। जिसमे इंद्रहार, मावा बाटी, भुट्टे की कीस और रागी बालूशाही जैसे लज़ीज़ व्यंजन उपलब्ध है। महोत्सव के माध्यम से आर्ट ऑफ लिविंग और मध्यप्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने एक मंच पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया है। यह आयोजन मध्यप्रदेश की समृद्ध परंपरा और कला को संजोने और आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है। महोत्सव 12 जनवरी तक चलेगा, जिसमें कई हज़ार दर्शकों और पर्यटकों के आने की उम्मीद है। प्रतिभागी इस दौरान ध्यान, ज्ञान और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की उपस्थिति का अनुभव भी करेंगे।   recent visitors 57

डीमैट खातों की संख्या पहुंची 185 मिलियन के पार

नई दिल्ली. बीते वर्ष 2024 में देश में डीमैट खातों की संख्या में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस एक वर्ष की अवधि में डीमैट खातों की संख्या में करीब 46 मिलियन की वृद्धि हुई, जो प्रति माह औसतन 3.8 मिलियन खातों की वृद्धि को दर्शाता है। एनएसडीएल और सीडीएसएल के अनुसार, इससे पिछले वर्ष 2023 की तुलना में नए डीमैट खातों में 33 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जिससे अब कुल डीमैट खातों की संख्या 185.3 मिलियन हो गई है। कोरोना काल के बाद से ही भारत में डीमैट खातों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। डीमैट खातों की संख्या में उछाल की वजह खाता खोलने की आसान प्रक्रिया, स्मार्टफोन का बढ़ता इस्तेमाल और अनुकूल मार्केट रिटर्न जैसे कारकों को माना जा रहा है। 2019 में 39.3 मिलियन से पिछले पांच वर्षों में डीमैट खातों की संख्या चार गुना से अधिक हो गई है। 2024 के पहले नौ महीनों में सेकेंडरी मार्केट में लाभ और रिकॉर्ड आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के बीच 36 मिलियन डीमैट खाते जोड़े गए। 2021 से औसतन हर साल 3 करोड़ नए डीमैट खाते खोले गए हैं। एसबीआई रिसर्च के अनुसार, "भारत में 2021 से हर साल कम से कम 3 करोड़ नए डीमैट खाते खोले जा रहे हैं और लगभग हर चार में से एक अब महिला निवेशक है, जो बचत के वित्तीयकरण के चैनल के रूप में पूंजी बाजार का इस्तेमाल करने के बढ़ते प्रचलन को दर्शाता है।" इसके अलावा, पिछले 10 वर्षों में डीमैट खातों की संख्या में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। देश में अगस्त 2024 तक 17.10 करोड़ से अधिक डीमैट खाते खोले जा चुके थे। जबकि वित्त वर्ष 2014 में डीमैट खातों की यह संख्या 2.3 करोड़ थी। इस अवधि के दौरान डीमैट खातों की संख्या में 650 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। recent visitors 113

प्रतीका रावल ने कहा – मनोविज्ञान की छात्रा होने से क्रिकेट में काफी मदद मिली

नयी दिल्ली. भारत की युवा क्रिकेटर प्रतीका रावल ने कहा कि मनोविज्ञान की छात्रा होने से उन्हें सीनियर महिला टीम में अपनी जगह पक्की करने में मदद मिली क्योंकि उन्हें मानसिक पहलू के महत्व के बारे में पता था। प्रतीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई महिला वनडे श्रृंखला में शानदार पदार्पण करके स्मृति मंधाना के साथ पारी की शुरूआत के लिये अपना दावा पक्का किया है। प्रतीका ने पहले दो मैचों में 40 और 76 रन बनाये। चौबीस वर्ष की प्रतीका ने कहा कि मनोविज्ञान में उनकी गहरी रूचि और क्रिकेट के लिये प्यार ने भारतीय टीम तक उनका सफर आसान किया। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा ‘एक्स’ पर साझा किये गए वीडियो ‘प्रतीका रावल : मनोविज्ञान का क्रिकेट से मिलन’ में कहा, ‘‘मैं इंसानी दिमाग के बारे में पढना चाहती थी। जब मैने पढना शुरू किया तो मैं जानना चाहती थी कि हम मैदान पर और उससे बाहर हालात का सामना कैसे करते हैं। इससे मुझे क्रिकेट में भी काफी मदद मिली।’’ दिल्ली की इस क्रिकेटर ने कहा, ‘‘जब मैं मैच से पहले मैदान पर होती हूं तो खुद से काफी सकारात्मक बातें करती हूं। मैं अभी क्या करना चाहती हूं और भविष्य में क्या करूंगी। बल्लेबाजी के दौरान भी मैं खुद से कहती हूं कि तुम बेस्ट हो और यह कर सकती हो।’’ आयरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला के लिये टीम में जगह बरकरार रखने वाली रावल ने कहा, ‘‘मैं मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा में पढती थी। मेरे परिवार का जोर शिक्षा पर हमेशा रहा हालांकि क्रिकेट के लिये अपने प्यार और जुनून से मुझे इनकार नहीं है। मैं हमेशा से क्रिकेट ही खेलना चाहती थी। ’’ recent visitors 131