एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

मुंबई बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टीकू तलसानिया को कथित तौर पर हार्ट अटैक आया। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अभी कुछ कंफर्मेशन नहीं है। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है और कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार वह राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आए थे। टीकू तलसानियाकी उम्र 70 साल है। उन्होंने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो साल बाद 1986 में उन्होंने फिल्में कीं, जसमें 'प्यार के दो पल', 'ड्यूटी' और 'असली नकली' शामिल है। एक्टर ने सपोर्टिंग रोल करके लोगों को पर्दे पर खूब हंसाया। उन्होंने 'बोल राधा बोल', 'कुली नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हीरो नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'विरासत' और 'हंगामा 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। टीकी तलसानिया की फिल्में-टीवी शोज टीकू तलसानिया ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स भी किए हैं। जिसमें 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', 'जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट' और 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो' शामिल है। उन्हें आखिरी बार 2024 की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने अभिनय किया था। टीकू तललानिया की पत्नी-बच्चे एक्टर की शादी दीप्ति से हुई है, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा, संगीतकार रोहन तलसानिया और एक बेटी शिखा तलसानिया, जिन्होंने 'वीरे दी वेडिंग', 'कुली नंबर 1' और 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। recent visitors 167

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने लालगांव से कटरा मुख्यमार्ग से नेवरिया पहुंचमार्ग का किया भूमिपूजन

  रीवा  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नेवरिया गांव अब विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है। 40 लाख 73 हजार रूपये से अधिक लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क इसे लालगांव कटरा मुख्यमार्ग से जोड़ेगी और इस गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी व अच्छी स्थिति से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है। रीवा जिला विकास के पायदान पर आगे बढ़ रहा है। सभी के समन्वित प्रयास व सहयोग से इसे प्रदेश व देश का उत्कृष्ट जिला बनाने का संकल्प पूरा करेंगे। श्री शुक्ल ने सड़क निर्माण के लिये जमीन दान देने वाले दानदाताओं वंदना मिश्रा, गया मिश्रा व कुसुम तिवारी की ह्मदय से प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने लिये तो सभी जीते हैं मगर असली जीना उसी का है जो दूसरों के हित के लिये जिये। श्री शुक्ल ने कहा कि इस गांव से मेरा बचपन से जुड़ाव है। मेरे पिता जी की यह ननिहाल है उनका जन्म भी यहीं हुआ था। उन्होंने अपने पूज्य पिता जी के साथ विताये क्षणों को याद करते हुए संस्मरण सुनायें तथा कहा कि उनकी सेवाभाव व संस्कार से हमें जीवन में सीख मिली है और उन्हीं के स्थापित भव्यों पर आगे बढ़ने व सेवा का संकल्प लिया है।      इस अवसर पर अपने उद्बोधन में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि यह भूमि स्व. भैयालाल जी शुक्ल की जन्म स्थली है इसे नमन करता हूँ। उनका समस्त जीवन लोक कल्याण के लिये समर्पित रहा। इस अवसर पर विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल विकास के प्रति संकल्पित हैं। उनके मार्गदर्शन में मनगवां विधानसभा क्षेत्र भी विकास के पायदान पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में आयोजक संतोष तिवारी ने उप मुख्यमंत्री जी को प्रतीक चिन्ह सौंपा तथा स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता को, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्यामालाल द्विवेदी, त्रियुगीनारायण शुक्ल, राजेश पाण्डेय, सत्यनारायण चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। recent visitors 84

न्यू शिवम ज्वैलर्स में लाखों की चोरी

  बमीठा पुरुषोत्तम सोनी की न्यू शिवम ज्वैलर्स की दुकान की सटर तोड़कर करीब पाँच किलो चाँदी, पच्चास से सौ ग्राम सोने के आभूषण छः सात अज्ञात चोर ओमनी वाहन से आकर रात्रि में दो से चार बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दे कर भाग गए तीन थानों की पुलिस ने रात्रि चार बजे तक क्षेत्र का सघन गस्त भी जारी रही   recent visitors 110

अनुगूंज हमारी सांस्कृतिक विरासत के विस्तार और युवा प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मंच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "अनुगूंज" जैसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका भी देते हैं। कला हमारी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। कला से कलह का शमन होता है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आहवान किया कि वे अपने भीतर छिपी संभावनाओं को पहचाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि युवाओं को शिक्षा, कला, साहित्य और खेलों में समुचित प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूल और यहां पढ़ने वाले बच्चे हमेशा से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार शाम को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि में राज्य स्तरीय "अनुगूंज" कार्यक्रम 2024 में शिरकत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की। उनकी प्रस्तुतियों से प्रसन्न होकर मंच से सभी प्रतिभागी 16 टीमों को राज्य शासन की ओर से एक-एक लाख रूपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीत-संगीत, नृत्य, वादन एवं रंग मंच से जुड़े 7 मेंटर्स (प्रयोगधर्मी कलाकारों) को मंच से सम्मानित किया और उनके परिश्रम और समर्पण की भी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि अनुगूंज के इस रंगारंग आयोजन ने यह साबित कर दिया कि हमारा युवा वर्ग कला प्रदर्शन और संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है। इस अवसर पर गीत-संगीत, नृत्य, नाटक और अन्य कलात्मक गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हम मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम स्कूलों के अधोसंरचनात्मक विकास, आधुनिकीकरण, डिजिटल एजुकेशन और विद्यार्थियों की भावी जरूरत के मुताबिक शिक्षा की ओर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम शासकीय स्कूलों को बेहतर बनाने की दिशा में कोई कमी नहीं रखेंगे। हमारे बच्चे अब किसी से भी पीछे नहीं रहेंगे। स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि यह अनुगूंज का छठवां संस्करण है। यह शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की कला अभिव्यक्ति के प्रदर्शन का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। इसके माध्यम से विद्यार्थी गीत-संगीत, रंगमंच, नाटक एवं अन्य कला विधाओं का प्रदर्शन करते हैं। यह कार्यक्रम स्कूल के विद्यार्थियों में अब बेहद लोकप्रिय हो चुका है। विद्यार्थी हर साल इसकी प्रतीक्षा करते हैं। उन्होंने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत अभिनंदन किया। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने सभी का आभार माना। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, नगर पालिक निगम के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, संचालक लोक शिक्षण श्री के.के द्विवेदी सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य सभी अधिकारी, प्रतिभागी बच्चे, दर्शक विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकगण उपस्थित थे।   recent visitors 136

उप मुख्यमंत्री बोले- रेलवे परियोजना के कार्यों में भू अर्जन की सभी बाधाएं दूर करें

रीवा कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पन्ना से सतना, गोविंदगढ़ से सीधी तथा सीधी से सिंगरौली तक रेलवे लाइन निर्माण की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास से ही क्षेत्र का विकास होगा। विन्ध्य क्षेत्र में विकास के लिए हाईवे एयरपोर्ट की सुविधा हो गई है। ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन का कार्य पूरा होते ही पूरे विन्ध्य के विकास को गति मिलेगी। इसके माध्यम से रोजगार के अवसरों और औद्योगीकरण में तेजी से वृद्धि होगी। ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन निर्माण में भू अर्जन की सभी बाधाएं सात दिवस में दूर करके रेलवे को जमीन उपलब्ध कराएं। जिन स्थानों से गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवारों को विस्थापित किया जा रहा है उन्हें वैकल्पिक आवासीय भूमि देकर मकानों की व्यवस्था कराएं। कलेक्टर पूरी संवेदनशीलता के साथ विस्थापन की कार्यवाही पूरी करें। केवल मुआवजे के लिए रेलवे के लिए चिन्हित भूमि पर परिसम्पत्ति बनाने वालों पर कठोरता से कार्यवाही करें। रेलवे के निर्माण कार्य में अनुचित ढंग से बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी से सिंगरौली के बीच के निर्माण कार्यों के लिए रेलवे द्वारा वन विभाग में 17 करोड़ रुपए जमा करा दिए गए हैं। वन मण्डलाधिकारी 15 दिन की समय सीमा में रेलवे को विभागीय अनुमति जारी कराएं जिससे टेण्डर की कार्यवाही की जा सके। चुरहट के पास सोन नदी पर पुल तथा बहरी के पास गोपद नदी पर पुल एवं 17 प्रस्तावित सुरंगों का निर्माण कार्य तेजी से कराएं। कलेक्टर सीधी भू अर्जन तथा मुआवजा वितरण के सभी प्रकरण सात दिवस में निराकृत कर दें। रेलवे के अधिकारी जमीन का अधिग्रहण मिलते ही तेजी से निर्माण कार्य शुरू कराएं। गोविंदगढ़ से रामपुर नैकिन तक की रेलवे लाइन का गर्मियों में उद्घाटन किया जाएगा। रीवा से सतना रेलवे लाइन के दोहरीकरण के शेष कार्य की बाधाएं कलेक्टर सतना दूर करें। भू अर्जन से प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा वितरित करके निर्माण की बाधाएं दूर कराकर कार्य शुरू कराएं। बैठक में सांसद सीधी डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी जिले में रेलवे द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी पूरा सहयोग कर रहे हैं। रेलवे लाइन का काम पूरा होते ही सीधी जिले का वर्षों का सपना पूरा हो जाएगा। सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्रा ने परियोजना का कार्य तेजी से कराने का सुझाव दिया। बैठक में कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि रीवा जिले में भू अर्जन के सभी प्रकरण निराकृत कर दिए गए हैं। कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी ने बताया कि मुआवजा वितरण का कार्य सात दिवस में पूरा कर लिया जाएगा। किसी भी स्थान में निर्माण कार्य में बाधा नहीं आएगी। कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा ने बताया कि सतना-रीवा दोहरीकरण के लिए शासन के निर्देशों के अनुसार एक माह में मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा। सतना से फुलवारी गांव तक कोई बाधा नहीं है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एमएस हाशमी ने बताया कि मार्च तक सीधी जिले के बघवार स्टेशन तक तथा मई तक रामपुर नैकिन स्टेशन तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सिंगरौली जिले में बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। बैठक में अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह तथा रेलवे के अधिकारी जीएस मीणा, सुनील प्रजापति, आरके स्वाई, इन्द्रजीत वर्मा, मानसिंह मीणा उपस्थित रहे। कलेक्टर सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला और अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से बैठक में शामिल हुए। recent visitors 84

Big News: देश के नाम के रूप में सिर्फ ‘भारत’ शब्द का होगा इस्तेमाल, DAVV का फैसला

इंदौर मध्य प्रदेश सरकार के इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने एक अहम प्रस्ताव पारित किया कि वह देश के नाम के तौर पर हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में केवल 'भारत' शब्द का इस्तेमाल करेगा. डीएवीवी के कुलगुरु डॉक्टर राकेश सिंघई ने बताया कि कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि विश्वविद्यालय अपने सभी दस्तावेजों, उपाधियों, अंकसूचियों, देश-विदेश में होने वाले पत्र व्यवहार और रोजमर्रा के कामकाज में केवल 'भारत' शब्द का इस्तेमाल करेगा. राकेश सिंघई ने कहा, यह प्रस्ताव 'एक राष्ट्र, एक नाम-भारत' की अवधारणा के तहत डीएवीवी की कार्य परिषद के एक सदस्य ने पेश किया जिसे ताली बजाकर पारित किया गया. उन्होंने कहा, डीएवीवी इस तरह का प्रस्ताव पारित करने वाला संभवतः देश का पहला विश्वविद्यालय है. राज्य सरकार के 1964 में स्थापित विश्वविद्यालय के कुलगुरु ने कहा, 'प्राचीन काल से हमारे देश का नाम भारत ही चला आ रहा है. अंग्रेजों ने उनकी सुविधा के अनुसार दिया था 'इंडिया' नाम उन्होंने कहा, देश को 'इंडिया' नाम अंग्रेजों ने उनकी सुविधा के अनुसार दिया था. हमें हर जगह अपने देश का मूल नाम भारत ही इस्तेमाल करना चाहिए. सिंघई ने बताया कि वह अपने विजिटिंग कार्ड पर हिन्दी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में देश के नाम के तौर पर 'भारत' शब्द का इस्तेमाल लंबे समय से करते आ रहे हैं. recent visitors 140

इंदौर में जीतू यादव ने भाजपा और महापौर परिषद से दिया इस्तीफा

इंदौर इंदौर शहर में एमआईसी सदस्य जीतू यादव और पार्षद कमलेश कालरा के बीच चल रहे विवाद के बीच बड़ा मोड़ आ गया। जीतू यादव ने भाजपा और महापौर परिषद से इस्तीफा दे दिया है। घटना के छठे दिन सामने आए नेताओं के बयान घटना के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध ली थी। किसी भी नेता का कोई बयान सामने नहीं आया। घटना के पांच दिन बाद गुरुवार रात सांसद शंकर लालवानी ने इंटरनेट मीडिया पर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पोस्ट डाली। इसके कुछ देर पहले ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी कालरा के घर पहुंचे थे। आरोपितों में नगर निगम के मस्टरकर्मी भी शामिल यह बात भी सामने आई है कि कालरा के घर हमला करने और नाबालिग बेटे को निर्वस्त्र करने वाले आरोपितों में कुछ नगर निगम मस्टरकर्मी भी शामिल हैं। नगर निगम ने इसकी जांच शुरू कर भी दी है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर हटाया जाएगा। कालरा परिवार पर हुए हमले एवं नाबालिग से दुर्व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव पारित शहर में कालरा परिवार पर हुए हमले एवं नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार पर सर्वसमाजजन ने शुक्रवार को साधु वासवानी नगर स्थित स्वामी प्रीतमदास सभागृह में बैठक आयोजित की। इसमें शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एक स्वर में इन घटनाओं की निंदा की गई एवं एक निंदा प्रस्ताव पारित किया। इन घटनाओं के विरोध की रूपरेखा भी बनाई गई। इसमें सर्व समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा एवं मानव शृंखला बनाएगा।   recent visitors 206