कटनी में पहली बार हुई संसदीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी स्थाई समिति की बैठक, आईसीटीएम की संसदीय स्थायी समिति ने पहली बार किया कटनी का दौरा

कटनी  प्रदेश के लिए यह एक ऐतिहासिक पहल रहा, जब राज्यसभा की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रबंधन (आईसीटीएम) पर संसदीय स्थायी समिति ने पहली बार कटनी का दौरा किया और 10 जनवरी, 2025 को अपनी बैठकों को सफलतापूर्वक संपन्न किया। समिति की अध्यक्षता निरंजन बिस्सी (अध्यक्ष, आईसीटीएम एवं सांसद, राज्यसभा) द्वारा की गई, जिसमें सार्वजनिक सेवाओं को सशक्त बनाने और नागरिकों के डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीकी प्रगति के उपयोग पर मुख्य रूप से जोर दिया गया। इस अध्ययन दौरे की शुरुआत 9 जनवरी को हुई, जो 11 जनवरी, 2025 तक जारी रहेगी, और इसमें श्री गुलाम अली (सांसद, राज्यसभा) तथा डॉ. कुशल पाठक (संयुक्त सचिव, राज्यसभा) सहित अन्य सदस्य भी सम्मिलित हुए। इस मौके पर संभागायुक्त अभय वर्मा ,कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ,पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन,अपर कलेक्टर और एडिशनल एस.पी मौजूद रहे। पहली बैठक के दौरान केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों ने डाक विभाग, म.प्र. स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन, स्थानीय पुलिस, स्थानीय प्रशासन और कॉमन सर्विस सेंटर्स के अधिकारियों के साथ मिलकर नागरिकों के डेटा की सुरक्षा एवं साइबर धोखाधड़ी से निपटने के अहम मुद्दों पर चर्चा की। डिजिटल अपराधों के तेजी से बढ़ते खतरे पर जोर देते हुए प्रतिभागियों ने वित्तीय संस्थानों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिससे क्षेत्र में एक मज़बूत डिजिटल सुरक्षा ढांचा तैयार हो सके। दूसरी बैठक में राज्य सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, स्थानीय प्राधिकरणों और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के अधिकारियों ने एक व्यापक डिजिटल रिपॉजिटरी बनाने की संभावना पर विचार-विमर्श किया, जो कटनी में पाए जाने वाले प्राचीन मूर्तियों और शिल्पों को संरक्षित और लोकप्रिय बना सके। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना और नवीन प्रौद्योगिकी समाधानों के माध्यम से जागरुकता व पर्यटन को बढ़ावा देना है। समिति ने यह विशेष रूप से रेखांकित किया कि नए नवाचारों को अपनाने और मजबूत डिजिटल सुरक्षा उपायों को लागू करने के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद ज़रूरी है, ताकि आधुनिकीकरण की रफ्तार में सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न हो। कटनी में अपनी चर्चाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, आईसीटीएम समिति अपनी अध्ययन यात्रा को आगे बांधवगढ़ तक ले जाएगी, जहां वन्यजीव प्रबंधन में आईसीटी की संभावनाओं का मूल्यांकन करने के साथ-साथ बाघों के व्यवहार और उनकी आबादी पर एआई के उपयोग की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। इस प्रकार, समिति छोटे शहरी केंद्रों जैसे कटनी पर ध्यान केंद्रित करके प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी शक्ति को उजागर करती है और समावेशी विकास एवं दीर्घकालिक स्थिरता के लिए एक मिसाल कायम करती है। इसके बाद समिति के चेयरमैन श्री बिशि और सदस्य गुलाम अली झिंझरी स्थित शैलवन पहुंचकर शैल चित्रों का अवलोकन किया और स्थानीय बोली की पुस्तक पचेली का विमोचन किया। recent visitors 104

पिछले तीन वर्षों से फरार सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक रीतेश शर्मा थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार 10000 के इनामी आरोपी लाला उर्फ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को थाना विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम कन्हवारा से अपहृत हुई नाबालिंग बालिका के मामले में दर्ज आपराधिक प्रकरण धारा 363 भादवि के मामले में लगातार अपहृत नाबालिंग बालिका की तलास करते हुए 3 मई 2023 नानता कोटा (राजस्थान) से दस्तयाब किया गया। संपूर्ण घटनाक्रम एवं पीडि़ता के कथनों के आधार पर मामले में 10 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। प्रकरण में धारा 366 (क), 370, 376 (1), 376 (DA), 376 (2) (n), 376 (3), 354 (क), 34 ipc, 3, 4, 5 (G), 5 (J), (ii) 5 (i), 11, 12, 16, 17 पाक्सो एक्ट, 3 (1), (W-ii), 3 (2) (V) एस.सी./एस.टी.एक्ट बढ़ाई जाकर आरोपियान की लगातार तलास की गई। 9 आरोपी पूर्व में पृथक-पृथक गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किये जा चुके हैं। मामले की विवेचना अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के.पी. सिंह के द्वारा की जा रही है। घटना दिनांक से लगातार फरार आरोपी लाला उर्फ सुरेन्द्र मिश्रा की तलास गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा 10 हजार रूपया का ईनाम उद्घोषित था। एसडीओपी के.पी. सिंह के आदेशानुसार निरीक्षक रीतेश शर्मा की पुलिस टीम ने फरार आरोपी की लगातार तलास करते हुये आज 10 जनवरी 2025 को एस.टी.एफ. जबलपुर की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय पेस किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रीतेश शर्मा, निरीक्षक निकिता शुक्ला एस.टी.एफ. जबलपुर, उनि अश्विनी यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते, प्रधान आरक्षक अरविंद गर्ग, आरक्षक श्यामदास कोल, आरक्षक राहूल रघुवंशी एस.टी.एफ. जबलपुर, आरक्षक भूपेन्द्र साहू थाना रांझी, आरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर, आरक्षक चालक मज्जू कोल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। recent visitors 72

खिलाड़ी और खेल मैदानों में आगे बढ़ते युवा

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता में युवा वर्ग सदा ही रहा है। सरकार युवाओं को खेल खिलाड़ी और मैदान के जरिए भी अग्रसर बनाने का काम कर रही है। राज्य सरकार ने खेल के माध्यम से युवाओं को सम्मान के साथ नौकरी देने का भी काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं का सम्मान कर खिलाड़ियों को 25.389 करोड़ की राशि वितरित की। इसके पहले 2 अक्टूबर 2024 को 18 विक्रम अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों को शासकीय सेवा के नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मध्यप्रदेश सरकार विभिन्न आयामों पर काम कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए आवश्यक संसाधन एवं अधोसंरचना उपलब्ध करा रही है। इसी का परिणाम है कि 2 जनवरी 2025 को मध्यप्रदेश के पैरालंपिक खिलाड़ी श्री कपिल परमार और सुश्री रुबीना फ्रांसिस को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा भारत सरकार ने की। दोनों खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में दोनों खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी शासकीय विभागों में लगभग एक लाख पदों पर भर्ती की जा रही है। आगामी 5 वर्ष में ढाई लाख सरकारी नौकरियाँ उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। पदों की भर्ती के लिये हर साल सरकारी परीक्षा कैलेण्डर जारी करने का निर्णय लिया गया है। अभी तक सरकारी नौकरियों के लिये चयनित लगभग 11 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे गये हैं। भारत सरकार के पीएलएफ सर्वे में मध्यप्रदेश ने सबसे कम बेरोजगारी दर दर्ज की है। स्टार्ट-अप को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में सहभागिता के लिये 50 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ का स्व-रोजगार ऋण वितरित किया गया। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत वर्ष 2024 में लगभग 20 हजार चयनितों को करीब 41 करोड़ रुपये स्टायपेंड वितरित किया गया। प्रदेश में 600 से अधिक रोजगार मेले हुए, इसमें 61 हजार से ज्यादा आवेदकों को निजी क्षेत्र में नियुक्ति-पत्र प्रदाय किये गये। प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क का भुगतान भी राज्य सरकार द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने हर विकासखण्ड में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण का निर्णय लिया। भोपाल में 985 करोड़ रुपये से अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण प्रगतिरत है। वर्तमान में 111 स्टेडियम/खेल प्रशिक्षण केन्द्र निर्मित हैं, जबकि 56 खेल स्टेडियम/प्रशिक्षण केन्द्र निर्माणाधीन हैं। सरकार ने खेल को शिक्षा से जोड़ते हुए सतना में स्पोर्ट्स कॉलेज और सिंथेटिक ट्रेक बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में खेल स्टेडियम बनाने का निर्णय भी राज्य शासन द्वारा लिया गया है। यही नहीं पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा निर्धारित कर प्रतिवर्ष 10 सब इंस्पेक्टर एवं 50 कांस्टेबल को नियुक्ति देने का कार्य भी किया जा रहा है। प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कृषि विषय एवं विश्वविद्यालयों में पायलेट ट्रेनिंग कोर्स शुरू होगा। उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज में आईआईटी का सेटेलाइट कैम्पस शुरू किया जा रहा है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन और रीवा के 6 विश्वविद्यालयों में इन्क्यूबेशन केन्द्रों की स्थापना का निर्णय भी राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। कौशल विकास एवं एमर्जिंग ट्रेड्स के दृष्टिगत एआई, मशीन लर्निंग, कोडिंग आधारित शिक्षा उपलब्ध करायी जायेगी। वर्तमान में कुल 268 शासकीय आईटीआई संचालित हैं। इस वर्ष 22 नये आईटीआई प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ 5280 अतिरिक्त सीट की वृद्धि होगी। देवास, छिंदवाड़ा एवं धार को ग्रीन स्किलिंग आईटीआई में विकसित कर सोलर टेक्नीशियन एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल, मैकेनिक पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया है।राज्य सरकार का उद्देश्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल अकादमी के माध्यम से चिन्हित, प्रतिभावान खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाना है। प्रदेश में अब तक 18 खेलों की 11 अकादमियाँ स्थापित की गयी हैं। खेल अधोसंरचना निर्माण/विकास तथा उपलब्ध अधोसंरचना के संचालन एवं संधारण में अब तक विभिन्न 4 श्रेणियों के 107 खेल अधोसंरचना परिसर तैयार हैं। राज्य सरकार द्वारा परफार्मेंस, स्पोर्ट्स एवं कम्युनिटी स्पोर्ट्स पर भी कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के खिलाड़ी शूटिंग, घुड़सवारी, हॉकी एवं वॉटर स्पोर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खेलों के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर दिया जायेगा। खेलों की मूलभूत सुविधा युवाओं को अपने आसपास ही उपलब्ध हो, इसके लिये कम्युनिटी स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिये जाने का काम किया जा रहा है। वर्तमान में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में स्पोर्ट्स साइंस एवं फिटनेस का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश में स्पोर्ट्स साइंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। नाथू बरखेड़ा भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना भी की जा रही है। शासन के सीमित वित्तीय संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुए खेल अधोसंरचना का निर्माण एवं उपलब्ध खेल अधोसंरचना को पीपीपी मॉडल से किया जा रहा है। recent visitors 77

पहली वर्षगांठ पर CM योगी ने शेयर की तस्वीर, रामनगरी में भव्य कार्यक्रम की तैयारी

अयोध्या अयोध्या राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रामनगरी में भव्य कार्यक्रम की तैयारी की गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ आज शनिवार (11 जनवरी) को अयोध्या पहुंचेगे और रामलला का अभिषेक करेंगे. इस बीच सीएम योगी ने बेहद सुंदर तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें वो भगवान राम की पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों में एक फोटो प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भी है जहां वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिख रहे है. राम मंदिर के पहली वर्षगांठ पर सीएम योगी ने देशवासियों को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने रामचरित मानस के रचेयता गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई का जिक्र किया और लिखा- 'हम चाकर रघुवीर के…जय श्री राम!' इन पंक्तियों का अर्थ है कि हम सिर्फ भगवान श्रीराम के सेवक हैं. रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के द्वारा आज से तीन दिन का वृहद आयोजन किया जा रहा है. इस उत्सव को हिन्दू कैलेंडर के हिसाब से प्रतिष्ठा द्वादशी का नाम दिया गया है. इस अवसर पर आज से राम मंदिर परिसर में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले मंत्रोच्चारण के साथ रामलला को अभिषेक करेंगे, दोपहर 12.20 बजे आरती होगी. राम मंदिर की पहली वर्षगांठ के आयोजन में शामिल होने के लिए सीएम योगी आज सुबह 10:45 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. जहां वो सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाकर बजरंगबली की पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वो यहां से राम मंदिर जाएंगे और रामलला का महाभिषेक और आरती करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वो साधु संतों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुलाकात करेंगे. सीएम योगी आज दोपहर दो बजे रामजन्मभूमि परिसर के पास स्थित अंगद टीला में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस जनसभा के लिए 100 फीट लंबा पंडाल बनाया गया है. इस दौरान उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे. recent visitors 118

तरक्की के रास्ते से दूर रखती हैं ये चीजें, आज ही त्यागे

किसी भी व्यक्ति को जीवन में सफल और असफल, उसमें मौजूद कुछ खास गुण बनाते हैं। एक सफल व्यक्ति की सोच हमेशा असफल व्यक्ति से अलग होती है। जिसके दम पर वो संघर्षों की राह को आसानी से पार करता हुआ तरक्की की सीढ़ी चढ़ता है। लेकिन आज बात सफल बनाने वाली आदतों की नहीं बल्कि व्यक्ति को असफल बनाने वाली कुछ आदतों की करेंगे। जो लोगों को जाने-अनजाने तरक्की के रास्ते से दूर कर देती हैं। आइए जानते है चाणक्य नीति के अनुसार वो कौन सी 5 गंदी आदतें होती हैं, जो व्यक्ति को असफल बनाकर उसे तकलीफ और बर्बादी की राह पर ले जाती हैं। सफलता की चाह रखने वाले हर व्यक्ति को इन आदतों की पहचान करते ही इनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। तरक्की के रास्ते से दूर रखती हैं ये 5 चीजें आलस चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप सफल और समृद्ध जीवन जीना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने आलसी स्वभाव को बदलना होगा। आलस एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति को कभी भी जीवन में आगे नहीं बढ़ने देता है। ऐसे में जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे पहले आलस को खुद से दूर कीजिए। घंमड आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति हमेशा अभिमान से भरा रहता है, उसे भी जीवन में कभी सफलता नहीं मिल पाती है। सफलता का स्वाद चखने के लिए व्यक्ति को समय रहते अपने भीतर छिपे घमंड का त्याग कर देना चाहिए। लालच चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति लालची होता है, उसे उसके जीवन में कभी भी सफलता नहीं मलती है। ऐसा व्यक्ति सद्मार्ग से भटककर गलत कर्मों में लग जाता है। जिसकी वजह से तरक्की के रास्ते उससे दूर हो जाते हैं। असत्य कई बार लोग सफलता पाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। लेकिन ऐसी सफलता व्यक्ति के पास ज्यादा समय के लिए नहीं बनी रहती है। झूठ कुछ देर के लिए आपको सफलता दिला सकता है। लेकिन जीवनभर सफलता से दोस्ती करने के लिए आपको सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। दिखावा की आदत आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग अपने जीवन में दिखावे का अवगुण साथ लेकर चलते हैं, उन्हें कोई भी पसंद नहीं करता है। ऐसे लोग खुद अपने लिए शत्रु बढ़ा लेते हैं, जो उनकी सफलता की राह में अड़चनें पैदा करते हैं। वहीं इसके विपरीत, जो लोग शांत रहते हैं और दिखावा नहीं करते हैं, उन्हें जीवन में सफलता काफी जल्दी मिल जाती है। recent visitors 85

नक्सलियों की कायराना करतूत, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम सुबह इलाके में निगरानी अभियान पर निकली थी। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान सीआरपीएफ जवान का कदम अनजाने में प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी नारायणपुर जिले में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। 6 जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक चालक की मौत हो गई थी। recent visitors 96

गीता प्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मिले उद्योगपति, महाकुंभ में धार्मिक पुस्तकें बांटेंगे अदाणी

नई दिल्ली/गोरखपुर। महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को होने वाला है जबकि इसका समापन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन होगा। देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी ने महाकुंभ को भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ बताया। शुक्रवार को उन्होंने गीता प्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से आरती संग्रह की एक करोड़ प्रतियां कुम्भ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित किया जाएगा। गीता प्रेस को दिया एक करोड़ धार्मिक पुस्तकें छापने का आर्डर बता दें कि गौतम अदाणी की कंपनी ने गीता प्रेस में एक करोड़ धार्मिक पुस्तकें छापने का आर्डर दिया था, जिन्हें महाकुंभ में वितरित किया जाना है। शुक्रवार को गीता प्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने गौतम अदाणी से मुलाकात की। उन्होंने उद्योगपति को गीता प्रेस में छपी आरती संग्रह सहित विभिन्न पुस्तकें भेंट की। अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुम्भ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं। आज सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से मिलकर प्रेरणा प्राप्त हुई और गीता प्रेस के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला। नि:स्वार्थ सेवाभाव और धर्म एवं संस्कृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना राष्ट्रप्रेम का ही एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।" अदाणी ने कहा, "महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है। यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम आरती संग्रह की एक करोड़ प्रतियां कुम्भ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं। आज सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से मिलकर प्रेरणा प्राप्त हुई और गीता प्रेस के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला। नि:स्वार्थ सेवाभाव और धर्म एवं संस्कृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना राष्ट्रप्रेम का ही एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।" महाकुंभ पर गौतम अदाणी ने कहा, "कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है। यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में हम @IskconInc के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’ आरम्भ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस संदर्भ में आज इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ। सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है। सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है।" recent visitors 97