मुख्यमंत्री यादव ने किया भगवान श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति का किया शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालवीय नगर में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरा होने की पूर्व संध्या पर मंदिर की प्रतिकृति का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर आकर्षक अतिशबाजी की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सनातनधर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भेदभाव अब बेकार की बात है। हमने लंबा संघर्ष किया, तब भगवान श्रीराम का गर्भगृह में प्रवेश हुआ और अब हम सब आनंद के क्षण के साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि अभी भगवान श्रीराम मुस्कुराएं हैं। जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण भी मुस्कुरायेंगे।   recent visitors 71

लाडली बहना योजना में कटौती पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का भाजपा पर हमला

सुशील दामले विशेष संवाददाता श्योपुर ! कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने लाडली बहना योजना से एक लाख 63,000 बहनों को हटाए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले लाडली बहनों से 3,000 रुपये मासिक देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद यह वादा पूरा नहीं हुआ। बाबू जंडेल ने कहा, “3000 रुपये तो दूर, इन बहनों को केवल 1250 रुपये महीना ही दिया गया। अब, एक लाख 63,000 बहनों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है, जो कि उनके सम्मान निधि के अधिकार का हनन है।” उन्होंने इसे भाजपा सरकार का झूठ और वादा खिलाफी करार दिया। कांग्रेस विधायक ने विश्वास जताया कि यह कदम लाडली बहनों के सम्मान और अधिकारों पर चोट है और ये बहनें 2028 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगी। बाबू जंडेल के इस बयान ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। लाडली बहना योजना के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है। recent visitors 244

जनता के मुद्दों से दूर भाग रही भाजपा, विधानसभा में नहीं होने दे रही चर्चा

BJP is running away from public issues, not allowing discussion in the Assembly सुशील दामले विशेष संवाददाता रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है,उन्होंने कहा कि,भाजपा सरकार जनता के असल मुद्दों से दूर भाग रही है,वह नहीं चाहती की जनता के मुद्दों पर चर्चा हो,वहीं विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि,भाजपा पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बहुत सारे वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं किए हैं,इससे पूरे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है,भाजपा सरकार में किसानों को खाद लिए जेल जाना पड़ रहा है,किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वादा किया था,जिसमें से वह मुश्किल 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है,लाडली बहनाओं को ₹3000 देने की बात कही थी,जिसको एक साल बीत गया है,पंरतु अभी तक इसमें से आधी राशि भी हर महीने तक नहीं मिल रही है,बमुश्किल 1250 ही दे रही है,अब सुना है कि,सरकार इसके भार नहीं झेल पा रही है,इसलिए इसको बंद करने की दिशा में बयानबाजी शुरू हो गई है recent visitors 114

छठे दिन भी जारी है बचाव अभियान, असम की कोयला खदान से एक और मजदूर का शव बरामद

दिशपुर। असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे एक और मजदूर का शव शनिवार को बचाव अभियान के दौरान खदान से बरामद किया गया। अब तक दो मजदूरों के शव बरामद हो चुके हैं। पहला शव बुधवार को खदान से निकाला गया था। जिन मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं, वे उन नौ मजदूरों में शामिल थे, जो सोमवार को उमरंगसू में खदान में अचानक पानी भर जाने के चलते फंस गए थे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। अब तक दो मजदूरों के शव हुए बरामद एक अधिकारी ने बताया कि खदान में फंसे हुए खनिकों की तलाश में बचाव अभियान सुबह फिर से शुरू हुआ। तलाश के छठे दिन एक और मजदूर का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान दीमा हसाओ को कलामाटी के गांव नंबर एक के निवासी 27 वर्षीय लिजेन मगर के रूप में हुई है। नेपाल के रहने वाले एक मजदूर का शव पहले ही बरामद किया जा चुका है। खदान में अचानक पानी भरने से नौ मजदूर खदान में फंस गए थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'उमरंगसू में बचाव कार्य निरंतर जारी है। दुखद रूप से, आज सुबह एक और शव बरामद किया गया। हम इस कठिन समय में आशा और शक्ति के साथ शोक संतप्त लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।' बचाव कार्य में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि 340 फीट गहरी खदान से पानी निकालने का काम जारी है और अब इस काम में ओएनजीसी और कोल इंडिया द्वारा लाई गई मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी भी सात मजदूर अवैध कोयला खदान में फंसे हुए हैं। हालांकि उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है। इस बीच पुलिस ने अवैध खदान में फंसे मजदूरों के सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। सरदार हादसे के बाद से फरार था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। recent visitors 107

10 महीने का बच्चा HMPV वायरस से संक्रमित, मचा हड़कंप

नई दिल्ली देश में एचएमपीवी वायरस के मामले लगातर सामने आ रहे हैं. इसी बीच असम में भी एक मामला सामने आया है. यहां के  लखीमपुर में 10 महीने का एक बच्चा एचएमपीवी वायरस से संक्रमित है. बच्चे को वर्तमान में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है. असम में सामने आए ये इस मामले के बाद देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कुल 15 केस हो गए हैं. सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में हैं.  शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात में एक-एक केस मिला था. इससे पहले गुरुवार को 3 केस सामने आए थे. recent visitors 62

सीएम मान और केजरीवाल ने जताया शोक, लुधियाना से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से संदिग्ध मौत

लुधियाना. आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। recent visitors 87

सीरिया की मस्जिद में मची थी भगदड़, अमेरिकी अदालत ने रूडी गिउलिआनी को झूठ फैलाने पर ठहराया दोषी

वाशिंगटन। अमेरिकी राजनीतिज्ञ और बर्खास्त वकील रूडी गिउलिआनी की मुश्किले बढ़ती जा रही है। जहां शुक्रवार को अदालत की अवमानना का दोषी पाया गया। यह फैसला जॉर्जिया के दो पूर्व चुनाव कार्यकर्ताओं, वांड्रिया शे मॉस और उनकी मां रूबी फ्रीमैन के बारे में झूठ फैलाने के मामले में आया। अदालत की जूरी ने गिउलिआनी को इन महिलाओं के खिलाफ 148 मिलियन डॉलर का मानहानि का फैसला सुनाया। मामले में वाशिंगटन के डीसी के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज बेरिल हॉवेल ने यह पाया कि गिउलिआनी ने अदालत के आदेशों का उल्लंघन किया, जो महिलाओं के खिलाफ झूठी बातें फैलाने से रोकते थे। जज ने गिउलिआनी को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने भविष्य में ऐसा किया, तो उन्हें जेल भी हो सकता है। गिउलिआनी पर मानहानी का मुकदमा मॉस और फ्रीमैन ने 2020 के चुनाव के दौरान गिउलिआनी पर चुनाव धोखाधड़ी का झूठा आरोप लगाने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था। गिउलिआनी के झूठे आरोपों के कारण इन महिलाओं को नस्लवादी धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। बता दें कि सुनवाई के शुरू होने से पहले, गिउलिआनी ने सोशल मीडिया पर जज की आलोचना की और उन्हें पक्षपाती बताया, साथ ही इस कार्यवाही को "समय की बर्बादी" भी कहा। सीरिया में दमिश्क की मस्जिद में भगदड़ से 4 लोगों की मौत दमिश्क में ऐतिहासिक उमय्यद मस्जिद में शुक्रवार को भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में बच्चों को फ्रैक्चर, गंभीर चोटें और बेहोशी जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा। दमिश्क के गवर्नर माहेर मारवान ने बताया कि अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीरिया के नए शासकों ने 8 दिसंबर को दमिश्क पर कब्जा कर लिया। इसी के राष्ट्रपति बशर अल-असद का 13 साल से अधिक का शासन समाप्त हो गया। एक लंबे चले गृह युद्ध के बाद उन्हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा और उनके परिवार के दशकों लंबे शासन का अंत हो गया। वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने ली तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी के हालिया चुनाव जीतने के विश्वसनीय सबूत हैं। मादुरो ने सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से नियंत्रित नेशनल असेंबली के समक्ष पद की शपथ ली। एक दिन पहले राजनीतिक विपक्ष की सबसे प्रमुख नेता ने बताया था कि उन्हें राज्य सुरक्षा बलों ने कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। सरकार ने तुरंत आरोप का खंडन किया, लेकिन इस दावे ने फिर से वेनेजुएला के लंबे समय से चल रहे राजनीतिक संकट की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। यह संकट तब और गहरा गया, जब सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति निष्ठावान चुनाव अधिकारियों ने 28 जुलाई को मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों बाद मादुरो को विजेता घोषित कर दिया था, लेकिन पिछले राष्ट्रपति चुनावों की तरह उन्हें कितना मत मिला उसकी संख्या नहीं बताई। इस बीच विपक्ष ने दावा किया कि उसने 80 प्रतिशत से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से मतों की गणना एकत्र किए और पता चला कि गोंजालेज को मादुरो से दोगुने वोट मिले हैं। फिलहाल, वेनेजुएला और विदेशों में मादुरो के बढ़ते दमनकारी शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। चीन में स्कूली छात्र की मौत से गुस्साए लोग पुलिस से भिड़े चीन में जहां सरकार की सख्ती के चलते विरोध-प्रदर्शनों को होने ही नहीं दिया जाता, वहीं उत्तर-पश्चिमी शानक्सी प्रांत में एक स्कूल के बाहर प्रदर्शनकारियों व पुलिस में भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारी छात्र डांग (17) की मौत से गुस्साए थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने से पूरा मामला उजागर हुआ। पुलिस ने जैसे ही प्रदर्शनकारियों को रोका, लोगों का एक समूह पुलिस से भिड़ गया। पुलिस का दावा था कि छात्र की मौत इमारत से गिरने के चलते हुए जबकि परिजनों ने कहा, पुलिस फुटेज व साक्ष्य छिपा रही है। राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को ओवल ऑफिस से देंगे विदाई भाषण राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को ओवल ऑफिस से अपना विदाई भाषण देंगे, जो उनके शपथ ग्रहण से पांच दिन पहले होगा। यह भाषण 8 बजे पूर्वी समय पर होगा और यह बिडेन का अमेरिकियों और दुनिया से बात करने का आखिरी बड़ा मौका होगा, जब वह 20 जनवरी को पद छोड़ने से पहले राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बाइडन के प्रसे सचिव ने दी जानकारी बाइडन के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन अपने 50 साल के सार्वजनिक सेवा करियर पर विचार करेंगे और इसके साथ ही भविष्य के बारे में कुछ विचार साझा करेंगे। उनका भाषण देश के सामने अमेरिका के नेतृत्व की दिशा और वैश्विक मुद्दों पर आधारित होगा। उत्तरी बेनिन में उग्रवादियों के हमले से बेनिन सेना को भारी नुकसान उत्तरी बेनिन में उग्रवादियों के हमले से बेनिन की सेना को भारी नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते बेनिन के उत्तर में एक सैन्य चौकी पर हुए हमले में उग्रवादियों ने सशस्त्र बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस हमले से पश्चिम अफ्रीका के तटीय देशों में जिहादी गतिविधियों के फैलने की चिंता बढ़ गई है। recent visitors 91