ACB का फर्जी आईडी कार्ड लेकर लोगों और ट्रैफिक पुलिस को बेवकूफ बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के नाम पर लोगों और ट्रैफिक पुलिस को बेवकूफ बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह आरोपी फर्जी आईडी कार्ड लेकर घूम रहा था. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा. फर्जी आईडी कार्ड जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि सोमवार को यातायात पुलिस का नेहरू नगर में चेकिंग प्वाइंट लगा था. ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारी वाहनों को चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक फिगो कार (CG 05 AB 7335) को रोकने का प्रयास किया तो चालक आगे बढ़ने लगा. जब आगे पुलिस कर्मियों ने उसे घेरा तो उसने कार को रोका और पुलिसवालों को धमकाने लगा. उसने खुद को एसीबी का अधिकारी बताया और पुलिस कर्मियों को फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया. पुलिस कर्मियों ने आईडी कार्ड की फोटो एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा को भेजी. जांच में पाया गया कि वो आईडी कार्ड फर्जी है. फर्जी ईडी के अधिकारी बनकर गिराेह ने व्यापारी को लगाया था चूना वाहन चालक ने अपना नाम सन्नी जैन निवासी शांति नगर सुपेला निवासी बताया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस को गुमराह करने के अपराध की श्रेणी होने पर उसके वाहन को जब्त किया और उसे जेल भेजा. बता दें कि इससे पहले भी दुर्ग जिले में फर्जी ईडी के अधिकारी बनकर एक गिरोह ने दुर्ग के बड़े व्यापारी को 2 करोड़ रुपए का चूना लगाया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. recent visitors 33

सीआरपीएफ के 3 जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से अब नक्लसियों की कमर टूटने लगी है. मुठभेड़ में मिल रही विफलताओं से माओवादियों में बौखलाहट है. इसलिए जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सली लगातार आईईडी प्लांट कर रहे हैं. आज पुरंगेल के जंगल में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए. इसकी पुष्टि बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज ने की है. घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है.   जानकारी के मुताबिक, संयुक्त टीम के साथ हीसीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान सोमवार सुबह  सर्चिंग पर निकले थे.  किरंदुल थाना क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गांव के जंगलों में नक्सलियों ने आज आईईडी ब्लास्ट किया. जिसकी चपेट में आने से एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया. साथ ही दो और जवानों को मामूली चोट आई हैं. घायल जवान प्रमोद कुमार का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है. घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है. घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी एयरलिफ्ट कर IED ब्लास्ट में घायल दो जवानों को रायपुर लाया गया है. यहां एक निजी अस्पताल में जवान का इलाज जारी है.  अस्पताल के प्रबंधन निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने कहा कि जवानों को यहां लाया गया है, एक और जवान को जल्द ही यहां भर्ती किया जाएगा. घायल जवान प्रमोद कुमार के पैर में चोटें आई हैं, हम उनका ऑपरेशन करेंगे. दूसरे जवान विजय कुमार को मामूली चोटें आई हैं.” recent visitors 30

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कैंसर की सही समय में जाँच पर पूर्ण निदान सहजता से संभव

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कैंसर की सही समय में जाँच पर पूर्ण निदान सहजता से संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं है। चिकित्सकीय संस्थानों का उन्नयन किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के साथ अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में संसाधनों के साथ चिकित्सकीय मैनपॉवर का मानवीय रवैया, भावनात्मक सहयोग उपचार को आसान करता है। मरीजों और परिजनों में संतोष का भाव जागृत करता है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी अधिकारियों कार्मिकों में मानवीय संवेदनाओं की समझ और उसका प्रकटीकरण अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विश्व कैंसर दिवस पर एम्स भोपाल में आयोजित 2 दिवसीय पेलियेटिव केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर का निदान सहज और सुलभ बनाने के लिये केंद्रीय बजट में हर ज़िले में कैंसर केयर सेंटर बनाने का ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है। साथ ही कैंसर दवाओं को किफायती दरों में उपलब्ध कराने के प्रावधान किये गये हैं। आयुष्मान भारत योजना से हर नागरिक आज उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं सहजता से प्राप्त कर पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन में स्वस्थ भारत महत्वपूर्ण आयाम है। इसके लिये केन्द्र और राज्य सरकार पूर्ण समर्पण से प्रयास कर रही हैं। इसे साकार करने हेल्थ मैन-पॉवर की महत्वपूर्ण भूमिका है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि चिकित्सक का दायित्व केवल उपचार करने तक सीमित नहीं है। उपचार के साथ और उपचार के बाद मरीज़ को जो मानसिक और भावनात्मक सहयोग चिकित्सक या अस्पताल स्टॉफ से मिल सकता है, वो उसकी रिकवरी को और तेज़ करने में सहायक होता है। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया। असंचारी रोगों के बेहतर प्रबंधन के लिए "टेस्ट और ट्रीट" अवधारणा पर किया जा रहा है कार्य उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में संभागीय मुख्यालयों में लाइनैक मशीन, पेट स्कैन, ब्रेकी थेरेपी एयर कैथ लैब जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि हृदय रोग, कैंसर जैसे असंचारी रोगों का समुचित निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन रोगों के बेहतर प्रबंधन के लिए “टेस्ट और ट्रीट” अवधारणा पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया कि पूरे समर्पण से मिशन मोड में सेवा भाव से कार्य करें। संसाधनों के साथ समर्पित प्रयास से मध्यप्रदेश शीघ्र ही स्वास्थ्य मानकों में अग्रणी राज्य बनेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विगत दिवस जबलपुर, भोपाल और इंदौर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंग रिट्रीवल एवं प्रत्यारोपण कर बहुमूल्य जीवन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चिकित्सकीय और सहायक चिकित्सकीय स्टॉफ की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा ऐसे समर्पित प्रयासों से चिकित्सकीय कार्मिको का मान बढ़ता है और समाज में अपने प्रतिष्ठित स्थान के साथ वे न्याय करते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रशिक्षण प्रदान करने वाले मास्टर ट्रेनर और रिसोर्स पर्सन को सम्मानित किया। अध्यक्ष एम्स प्रो. डॉ. सुनील मलिक ने पेलियेटिव केयर के विभिन्न आयामों और महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने असंचारी रोगों के बढ़ते दबाव और प्रबंधन के लिए किये जा रहे प्रयासों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और एम्स के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रोफेसर्स और विषय विशेषज्ञों ने पेलियेटिव केयर की जिम्मेदारियों और दायित्वों की चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। क्या है पेलियेटिव केयर.. पेलियेटिव केयर गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए विशेष चिकित्सा देखभाल है। पेलियेटिव केयर का उद्देश्य मरीज़ में दर्द या अन्य कोई शारीरिक, मानसिक या सामाजिक समस्याओं की पहचान और सही मूल्यांकन कर उसकी पीड़ा को कम करने में मदद करना है। इसके लिए ऐसे मरीज़ों के परिजनों को भी परामर्श और तकनीकी कौशल को बढ़ाने की ज़रूरत है ताकि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर उसकी बेहतर देखभाल हो सके। साथ ही साथ अस्पताल में बार-बार भर्ती होने की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा सके। पेलियेटिव केयर कार्यक्रम में कैंसर विभाग, रेडियोथैरेपी, एनेस्थिशिया, मेडिसिन एवं सायकेट्री विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही फंटलाईन डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ को भी इसकी समझ ज़रूरी है, क्योंकि इन्हीं लोगों के पास सबसे पहले कोई मरीज़ अपनी तकलीफ को लेकर पहुंचता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में 5 करोड़ 68 लाख लोगों को पेलिएटिव केयर की आवश्यकता है। इनमें से लगभग 2 करोड़ 57 लाख लोग जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं। वैश्विक स्तर पर 14 प्रतिशत लोगों को ही पेलिएटिव केयर उपलब्ध है।   recent visitors 32

बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के मप्र सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सपरिवार लगाई महाकुंभ में डुबकी

प्रयागराज/भोपाल बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने रविवार को सपरिवार प्रयागराज के संगम  में डुबकी लगाई। मंत्री राकेश शुक्ला का महाकुंभ में परिवार के साथ डुबकी लेने का कार्यक्रम आम जनता की तरह ही रहा। उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए कोई भी वीआईपी सुविधा नहीं ली। मंत्री राकेश शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि धार्मिक दृष्टि से कुंभ में स्नान करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। मान्यता यह भी है कि कुंभ स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। शरीर की शुद्धि के लिए स्नान का महत्व है। शास्त्रों में चार प्रकार के स्नान वर्णित है। भस्म स्नान ,जल स्नान, मंत्र स्नान एवं गोरज स्नान। उन्होंने कहा कि करीब 144 साल बाद सूर्य और बृहस्पति के गोचर से ऐसा अद्भुत  संयोग देखने को मिला है।  इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हुआ है। इसलिए हर व्यक्ति को एक बार महाकुंभ तो जरूर आना चाहिए। recent visitors 21

महाकुंभ की दुर्घटना पर हेमा मालिनी का बयान, कहा- ‘इतना बड़ा, कुछ नहीं हुआ…

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि घटना इतनी बड़ी नहीं थी, जितना इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है. हेमामालिनी ने कहा कि हम भी कुंभ गए थे. हमने संगम में स्नान किया. ये दुखद घटना हुई थी. लेकिन इतनी बड़ी नहीं थी. सब कुछ मैनेज कर लिया गया था. मुझे इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है लेकिन घटना इतनी बड़ी नहीं थी, जितना बढ़ा-चढ़ाकर इसे दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल प्रयागराज जाकर पवित्र स्नान करेंगे. अगर स्थिति मैनेज नहीं होती तो क्या प्रधानमंत्री जाते? दरअसल संसद में महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सवाल उठाए जाने के सवाल पर हेमामालिनी ने कहा कि अखिलेश का काम ही गलत बोलना है. घटना घटी थी लेकिन इतनी बड़ी घटना नहीं थी. बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान महाकुंभ में हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाए थे. अखिलेश यादव ने कहा कि डिजिटल कुंभ कराने वाले मृतकों के आंकड़े तक नहीं दे पा रहे. लाशें कहां फेंकी गईं, बताया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि तक नहीं दी. वे घटना को छिपाने में लगे रहे. पुण्य कमाने आए लोग अपनों के शव लेकर गए. उन्होंने मृतकों का आंकड़ा जारी करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार मृतकों के आंकड़े नहीं दे पाई. बच्चों के आंकड़े तो नदारद हैं. खोया-पाया केंद्रों पर लोग अपनों को खोज रहे हैं. महाकुंभ में लोगों ने अपनों को खोया. कुंभ का आयोजन कोई पहली बार नहीं हुआ. समय समय पर जिसकी भी सरकारें रही हैं, इसका आयोजन करती रही हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर कहा कि उनके अभिभाषण में वही सारी पुरानी बातें थीं. 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर लाई गई, 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए. यही आबादी 105 करोड़ हो जा रही है तो सरकार किस आबादी के लिए काम कर रही है. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के दोनों इंजन कहीं आपस में टकरा तो नहीं रहे. दस साल पहले जिसे क्योटो बनाने की बात कही थी, वहां आज तक ये मेट्रो तक नहीं शुरू करा पाए. यूपी में जो भी मेट्रो चल रही है, सब समाजवादियों की देन है. हेमा मालिनी ने कहा- ये मेरा सौभाग्य है, मुझे भी यहां स्थान मिला नहाने का संगम पर चारों ओर इस भयावह मंजर के बीच मौनी अमावस्या के मौके पर अमृत स्नान के लिए हेमा मालिनी भी पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, 'महा स्नान के इस शुभ अवसर पर मुझे यहां गुरु स्वामी श्री अवधेशानंद जी के सानिध्य में स्नान करने का अवसर मिला है, ये मेरा सौभाग्य है, बहुत ही अच्छा लगा है। इतने करोड़ों लोग आए हुए हैं। मुझे भी यहां स्थान मिला नहाने का, धन्यवाद।'     recent visitors 40

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने वाला बयान देकर सरगुजा से लेकर बस्तर तक मचा दी सनसनी

अम्बिकापुर नगरीय निकाय चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अपने बयानों से सियासी हलचल मचाए हुए हैं. कोरबा में कार्यकर्ताओं से तस्करों को चप्पल मारने वाले बयान लोगों के जहन से उतरा नहीं कि अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने वाला बयान देकर सरगुजा से लेकर बस्तर तक सनसनी मचा दी है. नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे डॉ. चरणदास महंत ने टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में आम सभा को सम्बोधित किया. इसके बाद मीडिया से चर्चा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि अब हम सब लोग साथ रहेंगे. महाराज (टीएस सिंहदेव) की अगुवाई में चुनाव लड़ेंगे. निश्चित रूप से (अगली बार) हमारी सरकार बनेगी. recent visitors 31

मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले आतंक का माहौल, सपा पोलिंग एजेंटो को धमकाया जा रहा, राजेंद्र चौधरी का बीजेपी सरकार पर हमला

अयोध्या अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान है। मतदान से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंटो को धमकाया जा रहा है। मिल्कीपुर में आतंक का माहौल व्याप्त है। अधिकारियों को पता होना चाहिए कि सरकार जनता ही बनाती है। बीजेपी सरकार फर्जी मतदान की साजिश में लगी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ज़िम्मेदारी है कि ईमानदारी से मतदान हो। इससे पहले पुलिस ने मतदान अपने हाथ में लिया था। पुलिस ने मतदान से पहले पिस्तौल दिखाया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यक्रम स्थल को बदला गया। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पहले कार्यक्रम की परमिशन नहीं दी । बाद में परमिशन दी तो जगह को बदल दिया गया। डिंपल यादव के रोड शो में भी व्यवधान उत्पन्न किया गया । आपको बता दें कि मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से 414 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। सभी पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया जा रहा है। 5 फरवरी को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान मे 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 5 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 210 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग होगी साथ ही 25 मत देय स्थलों की वीडियोग्राफी कराए जाने का निर्णय लिया गया है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 71 मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर, 9 उड़न दस्ता टीम,9 टीम स्टेटिक निगरानी,6 टीम वीडियो निगरानी, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,04 जोनल मजिस्ट्रेट,41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सिविल पुलिस,पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव बाधा रहित संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए हैं। 5 फरवरी को होने वाले मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमे 1 लाख 92 हजार 984 पुरुष मतदाता,1 लाख 77 हजार 838 महिला मतदाता,सात थर्ड जेंडर भी मतदान में हिस्सा लेंगे। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र मे 4 हजार 811 नए युवा मतदाता मतदान करने को तैयार हैं। recent visitors 38