Friday, July 3, 2026 3:51 pm

आम आदमी की पहुंच से बाहर निकला सोना, चांदी का भाव भी तगड़े उछाल के साथ 85,200 रुपये पर पहुंचा

जयपुर अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती का असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिखने लगा है। मंगलवार को भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड सोने की कीमत नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। राजस्थान में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,100 रुपए बढ़कर 85,200 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत भी 900 रुपए बढ़कर 96,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा हो गई। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता के कारण कीमती धातुओं की कीमत और बढ़ सकती है। जयपुर में सोने-चांदी के दाम जयपुर के सर्राफा व्यापारी राकेश खंडेलवाल के अनुसार, वैश्विक बाजार में होने वाले बदलावों का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि चांदी की कीमत एक बार फिर 1 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। जयपुर सर्राफा कमेटी द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार: – 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,200 रुपए – 22 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपए प्रति 10 ग्राम – 18 कैरेट सोने की कीमत 66,800 रुपए प्रति 10 ग्राम – 14 कैरेट सोने की कीमत 53,600 रुपए प्रति 10 ग्राम – चांदी रिफाइन की कीमत 96,200 रुपए प्रति किलो सोना खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें 1. सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। नए नियमों के तहत 1 अप्रैल से बिना 6 अंकों के अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग वाले सोने की बिक्री नहीं होगी। यह कोड आधार कार्ड की तरह होता है और इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। 2. कीमत की जांच करें सोने का सही वजन और उस दिन का रेट जांचने के लिए अलग-अलग स्रोतों से जानकारी लें, जैसे कि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट। 3. कैरेट के हिसाब से कीमत निकालें – 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे ज्वेलरी नहीं बनती क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है। – आमतौर पर ज्वेलरी 22 कैरेट या उससे कम के सोने से बनाई जाती है। अगर 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है, तो 1 ग्राम सोने की कीमत 6,000 रुपए होगी। – 1 कैरेट शुद्धता के 1 ग्राम सोने की कीमत = 6,000/24 = 250 रुपए – 18 कैरेट सोने की कीमत = 18 × 250 = 4,500 रुपए प्रति ग्राम इस फॉर्मूले से आप अपनी ज्वेलरी में इस्तेमाल हुए सोने की सही कीमत निकाल सकते हैं।   recent visitors 70

पुलकित सम्राट थ्रिलर ‘ग्लोरी’ के साथ ओटीटी डेब्यू करेंगे

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट नेटफ्लिक्स की आने वाली हाई-ऑक्टेन थ्रिलर 'ग्लोरी' के साथ ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। सिनेमा क्षेत्र में अपनी आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले पुलकित सम्राट एक्शन-पैक थ्रिलर, ग्लोरी के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित ओटीटी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ग्लोरी में, पुलकित एक मुक्केबाज के रूप में है, और उनके उल्लेखनीय परिवर्तन ने सभी को चकित कर दिया है। पुलकित सम्राट ने अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में कहा, "यह ओटीटी में मेरी पहली आउटिंग होगी, और मैं इतने महान और सुरक्षित हाथों के साथ होने के लिए आभारी हूं, जैसा कि आप देख सकते हैं कि यह करण अंशुमन हैं, जो देश के सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों में से एक हैं। हम शो को लेकर बहुत उत्साहित हैं। ग्लोरी के केंद्र में रघुबीर सिंह हैं, जो एक महान बॉक्सिंग कोच हैं, जिन्हें अपने अलग हुए बेटों, देव और रवि के साथ फिर से जुड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जब एक क्रूर हमले ने उनके जीवन को उलट दिया।एटॉमिक फिल्म्स के तहत मोहित शाह और करण अंशुमन निर्मित ग्लोरी में मुख्य भूमिकाओं में पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा और सुविंदर विक्की हैं।   recent visitors 56

आतिशी समेत कई लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन में दर्ज हुई एफआईआर

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कालका जी विधानसभा क्षेत्र में बीती देर रात तक हंगामा हुआ। राजनीतिक पार्टियों ने एक-दूसरे पर मारपीट और कैश बांटने के आरोप लगाए हैं। इस हंगामे के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी गोविंदपुरी थाने पहुंचीं और पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर दिल्ली के झुग्गी बस्तियों के लोगों को धमकाने का आरोप लगाया है। आतिशी का आरोप है कि उनकी शिकायत देने के बाद उल्टा पुलिस ने उनके और आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही दो मामले दर्ज कर दिए। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही मामले सरकारी काम में बाधा डालने और आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के प्रचार का समय कल समाप्त हो गया था, लेकिन देर रात तक अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ता कई जगहों पर प्रचार करते हुए देखे गए, जिससे कई जगहों पर हंगामा हुआ। सबसे ज्यादा हंगामा कालका जी में हुआ, जहां मुख्यमंत्री आतिशी की सीट है। इस घटना के बाद गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के तहत आतिशी और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के पहले मामले में आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आतिशी 10 गाड़ियों और 50-60 समर्थकों के साथ फतेह सिंह मार्ग पर पहुंची थीं। जब पुलिस ने आचार संहिता का हवाला देते हुए वहां से जाने का आदेश दिया, तो उन्होंने इसे मना कर दिया। चुनाव आयोग की शिकायत पर उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया। दूसरे मामले में, आतिशी के समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमले का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज किया है। वहीं, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के भतीजे मनीष बिधूड़ी के खिलाफ रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एक गाड़ी में संदिग्ध सामान होने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक 4 फरवरी को रात 12:30 बजे कालका जी (एसी-51) से आप उम्मीदवार आतिशी और उनके 50-70 समर्थकों के साथ फतेह सिंह मार्ग पर पाए गए। पुलिस ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देते हुए वहां से जाने का निर्देश दिया। एफएसटी की शिकायत पर, गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन में धारा 223 बीएनएस और 126 आरपी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आतिशी ने आरोप लगाया चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है। आतिशी ने आरोप लगाया कि रमेश बिधूड़ी के परिवार के सदस्य खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग और पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, उन्होंने अपनी शिकायत पर पुलिस और चुनाव आयोग को बुलाए जाने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई और सवाल किया कि चुनावी प्रक्रिया की धज्जियां और कितनी उड़ाई जाएंगी।   recent visitors 65

पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, स्वाट टीम और ट्रॉनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्वाट टीम और ट्रॉनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवंश के अवशेष फेंकने वाले गोकशों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि बदमाश गोवंशों को चोरी कर दिल्ली ले जाते थे और वहां पर उनकी हत्या कर गोमांस का कारोबार करते थे। बचे हुए अवशेष को वे गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में बड़े नालों के पास फेंक दिया करते थे। स्वाट टीम ग्रामीण और थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ करीब 15 दिन पहले थाना क्षेत्र में मिले गोवंश के अवशेषों को फेंकने वाले गोकशों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो बाइक सवार गोकश अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घायल बदमाश की पहचान चांद उर्फ अरशद के रूप में हुई। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान दूसरा बदमाश आहद भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आहद पर गोवंश चोरी और गोकशी के आरोप हैं। वह एनसीआर क्षेत्र से होंडा सिटी कार में गाय चोरी करता था और फिर दिल्ली में उनका मांस काटकर उनके अवशेष थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे नाले के पास दो प्लास्टिक के कट्टों में भरकर फेंक देता था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से अवैध शस्त्र, छुरा, रस्सी और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने गोकशी, चोरी, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, अन्य अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।   recent visitors 33

हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया है, गरीब का दुख, सामान्य मानवी की तकलीफ, राहुल पर कसा तंज: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को 'बोरिंग' बताने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग अपने मनोरंजन के लिए गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। उन्होंने कहा कि हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया है। गरीब का दुख, सामान्य मानवी की तकलीफ, मीडिल क्लास के सपने ऐसे ही नहीं समझे जाते हैं, इसके लिए जज्बा चाहिए। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कुछ लोगों में यह है ही नहीं। इसके बाद पीएम मोदी ने शीशमहल का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का फोकस आलीशान घरों में जकूजी और शॉवर पर है। कुछ नेताओं का फोकस अपने घर के स्टाइलिश बाथरूम पर है। हमारा फोकस तो 'हर घर नल से जल' पहुंचाने पर है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार इस जगह पर राष्ट्रपति के संबोधन का आभार व्यक्त करने का अवसर दिया है। इसलिए मैं जनता-जनार्दन का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं और सदन में इस चर्चा में जिन-जिन लोगों ने हिस्सा लिया और चर्चा को समृद्ध किया, उन सबका भी मैं आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का उद्बोधन भविष्य के 25 वर्ष और 'विकसित भारत' के लिए एक नया विश्वास जगाने वाला है। एक प्रकार से आदरणीय राष्ट्रपति का यह उद्बोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है, नया विश्वास पैदा करने वाला है और जन-सामान्य को प्रेरित करने वाला है। recent visitors 139

6 फरवरी से विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठगे पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी

बीकानेर राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने 6 फरवरी से राजस्थान विधानसभा भवन, जयपुर के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का ऐलान किया है। उन्होंने लंबे समय से बीकानेर में जमे एक पुलिस अधिकारी को फिर से बीकानेर में पोस्टिंग देकर सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज कर रही है और पुलिस प्रशासन को राजनीति से प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने खासतौर पर आईपीएस अधिकारी प्यारेलाल शिवरान की नियुक्ति को निशाने पर लिया है, जो बीकानेर में विभिन्न पदों पर वर्षों से जमे हुए हैं। अब शिवरान को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है, जिससे भाटी खासे नाराज हैं।देवी सिंह भाटी और वर्तमान में श्रीकोलायत विधायक उनके पौत्र अंशुमान सिंह भाटी ने इस संबंध में कई बार चुनाव आयोग, राज्य सरकार और पुलिस विभाग से शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि एसपी रेंक के इस अधिकारी की नियुक्ति नियमों के खिलाफ है, क्योंकि किसी भी राजपत्रित अधिकारी को तीन वर्षों से अधिक एक ही जिले में पदस्थापित नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद शिवरान को लंबे समय तक बीकानेर में बनाए रखा गया। भाटी का कहना है, अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो यह धरना मैं विधानसभा के आगे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठूंगा। सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। बहरहाल भाजपा सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा प्रकरण को लेकर फजीहत झेलने के बाद अब भाजपा सरकार में पूर्व नहर मंत्री,भाजपा के कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी के विधानसभा के सामने धरने पर बैठने के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है। recent visitors 35

मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला, एक की मौत, 3 घायल

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना रामानुजगंज के अटल चौक पर हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा, लोग खुद को बचाने इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता उम्र 52 वर्ष रामानुजगंज निवासी के रूप में हुई है. वहीं तीन घायल हैं. सभी घायलों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. मधुमक्खीयों के हमले से शहर वासियों में दहशत का माहौल है. recent visitors 25