Sunday, July 5, 2026 8:00 pm

भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार है iQOO Neo 10R

नई दिल्ली iQOO का नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10R भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार है। कंपनी ने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। फोन को भारत में 11 मार्च 2025 को लॉन्च किया जाएगा। फोन के रियर पैनल की डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी लीक हो गयी है, जिसके मुताबिक फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें ब्लू के साथ ड्यूल टोन कलर मिलेगा। लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फोन को लूनार टाइटेनियम कलर ऑप्शन में आता है। iQOO इंडिया के सीईओ निपुन मार्या की मानें, तो जल्द iQOO Neo 10R एक पावरफुल स्मार्टफोन होगा, जो OIS टेक्नोलॉजी के साथ आता है। iQOO Neo 10R की अमेजन पर होगी बिक्री iQOO Neo 10R के रियर पैनल में लेफ्ट कॉर्नर में स्क्वॉयर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। फोन की बिक्री अमेजन के साथ आईक्यू इंडिया स्टोर से होगी। फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फोन LPDDR5x रैम और UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा। Amazon माइक्रोसाइट ने कंफर्म किया है कि फोन को 2000Hz टच सैंपलिंग रेट और 90fps गेमप्ले रेट के साथ पेश किया जा सकता है। iQOO Neo 10R की संभावित कीमत iQOO Neo 10R की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। फोन में 1.5k OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 6400mAh बैटरी दी जाएगी। साथ ही 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ ही 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन के फ्रंट में 16MP कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन के रियर में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। साथ ही एक 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। फोन 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा। recent visitors 38

घोषणा पत्र को लेकर मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में फिलहाल तमाम राजनीतिक दलों का फोकस घोषणा पत्र पर है. राजनीतिक दल के छोटे-बड़े तमाम नेता बयान तो दे ही रहे हैं, अब इस जंग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी कूद गए हैं. उन्होंने अटल बिहारी के नाम पर कसे गए तंज पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को चुनौती दी कि वे अपने घोषणा पत्र संस्थापक एओ ह्यूम को समर्पित करना चाहिए. पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस ने ‘अटल विश्वास पत्र’ में अटलजी के नाम पर सवाल उठाया है. यह उनकी खिसियाहट के अलावा और कुछ नहीं है. भाजपा को अपने संस्थापक अध्यक्ष भारत रत्न अटलजी पर गर्व है. अटलजी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भी हैं. उनके शताब्दी वर्ष पर स्वाभाविक ही घोषणा पत्र उन्हें समर्पित किया गया है. कांग्रेस के पास आज अगर ऐसे किसी चेहरे का अकाल है, तो वह क्या नाम रखेगी भला? इसके साथ ही वे कांग्रेस को सुझाव देते हैं कि कांग्रेस को भी अपने घोषणा पत्र का नाम अपने संस्थापक एलन ऑक्टावियो ह्यूम को समर्पित करना चाहिए. कांग्रेस अपने इतिहास के दो ओक्टावियो (ह्यूम और क्वात्रोकी) को हमेशा भूल जाती है. यह अच्छी बात नहीं! कांग्रेस ने 2019 के निकाय चुनाव में भी घोषणा पत्र जारी किया था. सारे निकायों पर कब्जा करने के बावजूद उन घोषणाओं को क्यों कचरे के डब्बे में डाल दिया, यह भी उसे बताना चाहिए. recent visitors 25

खुद की बिजली से दमकेंगे एमपी के 10 बड़े शहर, 12 मेगावाट तक की क्षमता के लगेंगे पावर प्लांट

भोपाल नगरीय विकास विभाग ने घरेलू कचरे के निस्तारण के मामले में बड़े जुर्माने से बचने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। इसके तहत कहीं कचरे से सीएनजी बनाने के प्लांट लगाए जा रहे हैं तो कहीं कंपोस्टिंग के प्लांट लग रहे हैं। इसी सिलसिले में अब मध्यप्रदेश के 10 शहरों में कचरे से बिजली बनाने के प्लांट लगाए जा रहे हैं। इन्हें केन्द्र से अनुमति मिल गई है। यह वर्ष 2026 तक शुरू होने की संभावना है। सरकार ने प्रदेश में नगरीय निकायों को वर्ष 2027 तक कचरा प्रबंधन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया है। यहां पहले से बनाई जा रही रीवा, जबलपुर में कचरे से बिजली बनाने की यूनिट संचालित हैं। प्रतिदिन 950 टन कचरे का प्र-संस्करण कर 18 मेगावॉट बिजली पैदा की जा रही है। लीगेसी वेस्ट खत्म करने में मिलेगी मदद एनजीटी ने 2022 में सॉलिड वेस्ट प्रबंधन में लापरवाही के लिए 3 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया था। तत्कालीन सीएस ने छह माह में प्रबंधन करने का शपथ-पत्र दिया था। इसके बाद जुर्माना स्थगित किया गया, लेकिन अब भी निकायों की डंपिंग साइट पर 25 लाख टन से ज्यादा लीगेसी वेस्ट जमा है। बिजली प्लांट बनने से वेस्ट भी खत्म करने में मदद मिलेगी। जुर्माने से बचा जा सकेगा। हाल ही में गीले कचरे की कंपोस्टिंग के लिए कटनी, सागर में स्वचालित यूनिट लगाई गई हैं। इन 10 नई इकाइयों को अनुमति 10 नगरीय निकायों के लिए क्लस्टर आधार पर 1018.85 टन प्रतिदिन क्षमता की इकाइयों के लिए मंजूरी मिली है। इन निकायों में सांची, हरदा, नया हरसूद, शाहगंज, आलीराजपुर, देपालपुर, उन्हेल, बाबई, धारकोटि और इंदौर शामिल हैं। इनमें आसपास के स्थानों को भी जोड़ा गया है। जहां कचरा कम निकलता है वहां समीपस्थ अन्य शहरों को जोड़ा गया है। इंदौर-उज्जैन को मिलाकर 607 टन कचरे से बिजली बनाने की यूनिट्स का काम प्रस्तावित है। इसके शुरू होने से 12.15 मेगावाट बिजली बन सकेगी। recent visitors 25

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, 500 बिस्तर वाला ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ स्थापित किया जाएगा

भुवनेश्वर कटक के एससीबी (श्रीरामचंद्र भंज) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 500 बिस्तर वाला ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ स्थापित किया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना’ (पीएमएसएसवाई) के तहत स्थापित किया जाने वाला ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा और दुर्घटना पीड़ितों को एक ही छत के नीचे तत्काल उपचार मुहैया कराया जा सकेगा। बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ के लिए 60 प्रतिशत धनराशि उपलब्ध कराएगी, जबकि राज्य सरकार शेष 40 प्रतिशत लागत वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने जुलाई 2024 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को पत्र लिखकर कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ स्थापित करने के लिए आग्रह किया था। केंद्र सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी। सरकार ने कहा कि अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी और ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’ स्थापित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।   recent visitors 21

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में धूम मचाएंगे ये 5 गेंदबाज, जाने आइए जानते हैं उन पांच गेंदबाजों के बारे में

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को कुछ ही सप्ताह बचे हैं। 15 मैचों तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कई पुरानी और युवा प्रतिभाएं एक साथ आएंगी। टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान के मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होंगे। आइए जानते हैं उन पांच गेंदबाजों के बारे में जोकि चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी, चैंपियंस ट्रॉफी 5 सतर्क गेंदबाज, रबाडा, बुमरा, शाहीन अफरीदी जसप्रीत बुमराह (भारत) खेले गए मैच: 89 विकेट लिए गए: 149 गेंदबाजी औसत: 23.55 इकोनॉमी रेट: 4.60 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 30.73 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/19 मेडन ओवर: 57 आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 645 अंकों के साथ 7वां स्थान शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) खेले गए मैच: 59 विकेट लिए गए: 119 गेंदबाजी औसत: 23.14 इकोनॉमी रेट: 5.50 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 25.2 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/35 आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 662 अंकों के साथ तीसरा स्थान पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) खेले गए मैच: 88 विकेट लिए गए: 141 गेंदबाजी औसत: 28.67 इकोनॉमी रेट: 5.29 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 32.4 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 5/70 आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 748 अंकों के साथ पहला स्थान कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) खेले गए मैच: 103 विकेट लिए गए: 162 गेंदबाजी औसत: 27.56 इकोनॉमी रेट: 5.06 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 32.7 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े: 6/16 आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग: 574 अंकों के साथ 19वां स्थान फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान) खेले गए मैच: 40 विकेट लिए गए: 50 गेंदबाजी औसत: 33.56 इकोनॉमी रेट: 5.40 रन प्रति ओवर स्ट्राइक रेट: 34.32 मेडन ओवर: 17  यहां लाइव देखें मुकाबले भारत : आप टीवी प्रसारण के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच देख सकते हैं, और उन्हें डिज़्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। पाकिस्तान : टैपमाड मैचों को लाइव स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। यूके : स्काई स्पोर्ट्स खेलों का प्रसारण करेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा : विलो टीवी कवरेज प्रदान करेगा। recent visitors 36

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की इकाई नंबर तीन ने बनाया नया रिकार्ड, एक दिन में किया 158.3 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन

भोपाल मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) की 660 मेगावाट की इकाई नंबर 3 ने अपनी स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दैनिक विद्युत उत्पादन का नया रिकार्ड बनाया है। इकाई नंबर 3 ने गत दिवस 158.3 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया। इस दौरान यूनिट का प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 99.94 फीसदी रहा। इससे पूर्व इस इकाई द्वारा 24 नवम्बर 2018 को 158.14 लाख यूनिट दैनिक विद्युत उत्पादन किया गया था। यूनिट नंबर 3 ने कमीशनिंग के 6वें दिन ही दैनिक उत्पादन का रिकार्ड बनाया था। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 2520 मेगावाट है। यहां पहली एवं दूसरी इकाई 600-600 मेगावाट और तीसरी व चौथी इकाई 660-660 मेगावाट की हैं। दैनिक विद्युत उत्पादन का नया रिकार्ड बनाने वाली इकाई नंबर 3 की कमीशनिंग 18 नवम्बर 2018 को हुई थी। इस यूनिट ने अपनी कमीशनिंग के 6वें दिन 24 नवम्बर 2018 को 158.14 लाख यूनिट दैनिक बिजली उत्पादन किया था। जो अब तक का सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन था। यह रिकार्ड गत दिवस 3 फरवरी को उस समय टूटा जब इस यूनिट ने एक दिन में 158.3 लाख यूनिट बिजली उत्पादन कर दिया। तीन क्षेत्रों से मिलता है कोयला श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह को डब्ल्यूसीएल, एसईसीएल और एनसीएल से कोयले की प्राप्ति होती है। विद्युत गृह में उत्पादित होने वाली विद्युत की निकासी 400 केवी एवं 220 केवी पीथमपुर और छैगांव पारेषण लाइनों से होती है। ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 3 के अभियंताओं और कार्मिकों को नया दैनिक विद्युत उत्पादन का रिकार्ड कायम करने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई एवं कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने बधाई दी।   recent visitors 20

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार और दुबे शामिल

मुंबई भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे को हरियाणा के खिलाफ आठ फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सूर्यकुमार और दुबे दोनों ही इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इन दोनों ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में 42 बार के चैंपियन मुंबई की तरफ से एक-एक मैच खेला है। मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जम्मू कश्मीर एलीट ग्रुप ए से नॉकआउट चरण में जगह बनाने वाली दूसरी टीम थी। सूर्यकुमार पिछले साल अक्टूबर में मुंबई की तरफ से महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में खेले थे जबकि दुबे जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए उस मैच का हिस्सा थे जिसमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा तथा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे। मुंबई की टीम यह मैच हार गई थी। मुंबई की टीम हरियाणा के खिलाफ अपना क्वार्टर फाइनल मैच रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। हरियाणा ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा था। मुंबई ने हर्ष तन्ना के रूप में अपनी टीम में एक नया चेहरा भी शामिल किया है। हर्ष ने अभी तक चार लिस्ट ए मैच खेले हैं। मुंबई की टीम इस प्रकार है: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।   recent visitors 35