Monday, July 6, 2026 9:03 pm

सभी पात्र मेधावी विद्यार्थियों को जल्द ही मिलेंगे लैपटॉप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी पात्र मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देने का निर्णय लिया है। शासकीय विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार इलेक्ट्रिक या पेट्रोल वाली स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि टेंडर निकालकर स्कूटी दी जाएगी, यह पूर्णत: निराधार है। जो पात्र हैं उन्हें स्कूटी अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी सरकार पात्र मेधावी विद्यार्थियों को भी जल्द ही लैपटॉप भी वितरित करेगी। उन्होंने कहा है कि मेधावी छात्र-छात्राएं स्कूटी और लैपटॉप मिलने के बाद अपना भविष्य बनाने और उच्च शिक्षा पाने के लिए और अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही। recent visitors 33

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्यप्रदेश के युवाओं ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत कुल 5 पदकों पर कब्जा जमाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने स्वर्णिम जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सुश्री दिव्या पवार ने बॉक्सिंग के 54 किग्रा महिला इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। शुक्रवार को ताइक्वांडो के Kyorugi (54 किग्रा) इवेंट में श्री हरमन सिंह गिल ने रजत पदक अपने नाम किया। बॉक्सिंग में प्रतिभाशाली मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते। सुश्री मलिका मोर ने बॉक्सिंग के 50 किग्रा महिला इवेंट में एवं श्री हिमांशु श्रीवास ने 57 किग्रा पुरुष इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इसी तरह मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री माही लामा ने 57 किग्रा. महिला बॉक्सिंग इवेंट में दमदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अर्जित किया।   recent visitors 28

चुनाव से पहले आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई, 54 लाख की शराब पकड़ी

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव से पहले आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक शराब जब्त किया है. इस शराब को मतदाताओं को बांटने के लिए लाया गया था, जिसे राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने सिमगा के ताज ढाबा के पास से पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं ट्रक की कीमत 50 लाख के आस पास बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रक में करीब 700 पेटी शराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि विभागीय अधिकारी फिलहाल इसकी गिनती कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक यह ट्रक पश्चिम बंगाल पासिंग है. recent visitors 32

मध्यप्रदेश के घुड़सवारों ने जीते चार पदक, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "कॉनकॉड क्रास कंट्री नेशनल इवेंटिंग प्रतियोगिता 2025" में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के प्रतिभाशाली घुड़सवारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अकादमी के श्री फराज़ खान और श्री लखा सिंह को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने प्रतियोगिता के प्री नॉइज क्रॉस कंट्री मुकाबले में श्री मोक्ष पटेल और श्री हमजा अकील को भी बधाई दी है, जिन्होंने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन चारों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रचलित खेलों के साथ विशिष्ट खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलता प्रसन्नता का विषय है। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित की गई थी।   recent visitors 38

महिला सशक्तिकरण सैद्धांतिक नहीं, कार्य रूप में परिणित करने का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज विश्व के कई देशों के लिए महिला सशक्तिकरण चर्चा का विषय हो सकता है, लेकिन भारत देश के संदर्भ में महिला सशक्तिकरण प्राचीन काल से आराधना का विषय भी रहा है। हमारे भारतीय समाज में महिलाओं के लिए आदर कोई सैद्धांतिक विषय नहीं है, महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प कार्य रूप में परिणित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के लिए एक तिहाई जनप्रतिनिधित्व पर जोर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार भी शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर रही है। प्रदेश में नए-नए उद्योग आ रहे हैं, इनमें भी महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है। रेडीमेड गारमेंट उद्योग में कार्य करने वाली बहनों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। सत्य साईं महिला महाविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान बधाई के पात्र हैं, जो नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन कॉउंसिल (नैक) द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त है। इस महाविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होना एक विशेष उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को सत्य साईं महाविद्यालय, भेल भोपाल के स्वर्ण जयंती महोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण और आइ.टी. और ए.आइ रिसर्च लैब के लिए राज्य शासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों और बेटियों के बिना संसार सूना है। महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। आज भारत पूरे विश्व को महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दे रहा है। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर जनजातीय समाज की बहन आसीन हैं। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सम्मान और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हमारे राष्ट्र की संस्कृति प्राचीन समय से महिलाओं के सम्मान के कारण जानी जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अध्यात्म के क्षेत्र में रहते हुए पूज्य सत्य साईं महाराज ने उच्च शिक्षा को भी प्रोत्साहित किया। उनकी प्रेरणा से भोपाल में इस महाविद्यालय की स्थापना और प्रगति आनंद का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्य साईं महाराज की इस वर्ष 23 नवम्बर को जन्मशती पर आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सनातन की ध्वजा धारण करने वाले महापुरूष समाज कल्याण के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वूपर्ण योगदान देते रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार को रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर बधाई दी। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ और अर्द्धघुमन्तु राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विभिन्न प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की प्रगति का प्रतिवेदन प्राचार्य डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। स्वर्ण जयंती महोत्सव में सत्य साईं संगठन के पदाधिकारी श्री निमिष पंड्या, श्री जम्मू भंडारी, श्रीमती मीना पिम्पलापुरे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।   recent visitors 29

खंडवा जिले के खारकलां निवासी एक व्यक्ति को गंभीरावस्था में इंदौर में इलाज के लिए भर्ती किया, जीबीएस की आशंका

इंदौर खंडवा जिले के आदिवासी विकासखंड खालवा के ग्राम खारकलां निवासी एक व्यक्ति को गंभीरावस्था में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। चिकित्सकों द्वारा मरीज की प्रारंभिक जांच में गुलियन बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) की आशंका जताई गई है। अभी पुष्टि नहीं लेकिन आशंका है     मरीज को लक्षणों के आधार पर जीबीएस का उपचार दिया जा रहा है। हालांकि जीबीएस की अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि किसी स्तर से नहीं हुई है।     स्वजन का कहना है कि तीन दिन पहले पैर में सुन्नपन के बाद पैरों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया। धीरे से सुन्नपन गले तक पहुंचने से अब कुछ भी निगलते नहीं बन रहा है।     जिला महामारी विशेषज्ञ योगेश शर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर इस प्रकार के किसी मरीज की जानकारी नहीं है।     इंदौर से भी आइडीएसपी पोर्टल पर कोई जानकारी नहीं अपलोड हुई है। खारकलां में एहतियातन सर्वे करवा र ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति सजगता की समझाइश दी जाएगी।   recent visitors 46

डॉ. कुड़रिया, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरू नियुक्त

भोपाल राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरू के पद पर डॉ. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया को नियुक्त किया है। डॉ. कुड़रिया शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर के भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक है। उनका कार्यकाल, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो, के लिए रहेगा। recent visitors 34