नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की हत्या कर चुनाव में खलल डालने की कोशिश की

 दंतेवाड़ा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित अरनपुर के पंचायत प्रत्याशी जोगा बारसा की हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात सात से आठ की संख्या में नक्सली जोगा के सरपंच पारा स्थित घर में पहुंचे। परिजन करते रहे छोड़ने की विनती नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर जोगा की निर्ममता से हत्या कर दी। परिजन बीच-बचाव करते हुए जोगा बरसा को छोड़ने की विनती करते रहे, लेकिन नक्सलियों ने एक भी नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि नक्सली अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़े बांधे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि जोगा की पत्नी अरनपुर की सरपंच रह चुकी हैं और इस बार जोगा चुनावी मैदान में थे।   recent visitors 27

महाप्रबंधक ने न्यू कटनी जंक्शन में बन रहे ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट का सघन निरीक्षण किया

     जबलपुर पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने 7 फरवरी 2025 को जबलपुर-कटनी मुड़वारा रेल खण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने इस रेलखण्ड पर स्थित स्टेशनों, रेल पुलों, ओएचई लाइन, सिग्नल प्रणाली एवं समपार फाटकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त एवं समीक्षा कर निरीक्षण किया। इस रेल खण्ड पर रनिंग की गुणवत्ता को परखा एवं रेलखण्डों में पेट्रोलिंग कहाँ-कहाँ चल रही है कि विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस रेलखण्ड पर स्थित समपार फाटकों एवं ट्रैक पर कार्य करने वाले गैंगमैन/ट्रैकमैन की सुरक्षा एवं सरंक्षा के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।      महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा न्यू कटनी जंक्शन एवं कटनी मुड़वारा एरिया में बन रहे ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट का परख इंस्पेक्शन कार से निरीक्षण प्रारंभ किया। इसी दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण, प्रमुख मुख्य अभियंता, मण्डल रेल प्रबंधक जबलपुर के साथ इरकॉन के अधिकारियों की उपस्थिति में पूरे एरिया का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट की समीक्षा कर गहन निरीक्षण किया गया। इस ग्रेड सेपरेटर में चल रहे फेब्रिकेशन वर्क शॉप का भी निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण प्रक्रिया एवं लेआउट एवं चल रहे कार्यों की प्रगति का समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों को ग्रेट सेपरेटर के तहत चल रहे कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित तिथि पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।       गौरतलब है कि इस कटनी ग्रेड सेपरेटर की कुल लंबाई 33.40 किमी है। जिसमें डाउन ग्रेड सेपरेटर (17.52 किमी) एवं अप ग्रेड सेपरेटर (15.85 किमी) का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस ग्रेड सेपरेटर में कुल 689 पियर्स/अब्यूटमेंट्स, 08 रेल ओवर रेल (आरओआर), 06 मेजर ब्रिज निर्माण कार्य के साथ एलिवेटेड डेक पर पॉइंट्स और क्रोसिंग का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही कटनी ग्रेड सेपरेटर निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए अप साइड में 1570 फाउंडेशन एवं 264 पियर्स और डॉउन साइड में 2592 फाउंडेशन एवं 425 पियर्स का निर्माण किया जा रहा है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले मैटेरियल एवं तकनीक तथा हैवी मशीनिरी का उपयोग किया जा रहा है। यह भारत का सबसे लंबा रेलवे वायडक्ट कटनी ग्रेट सेपरेटर होगा। इस परियोजना की कुल निर्माण कार्य लागत लगभग रुपये 1800 करोड़ है।   इस प्रकार कटनी ग्रेड सेपरेटर की परियोजना से रेलवे को कई फायदे होंगे। * बीना-कटनी के रेलखण्ड में फ्रेट ट्रेन के परिचालन में वृद्धि के साथ गति प्रदान करेगा। * कटनी से बिलासपुर और सिंगरौली के लिए अतिरिक्त रेल लाइन का सीधे संपर्क जुड़ जायेगा और कटनी, नई कटनी, कटनी मुड़वारा जैसे अतिव्यस्त क्षेत्र से रेलखण्ड का बायपास होगा। * माल यातायात में वृद्धि होने से फ्रेट ट्रेनों के समय मे बचत होगी साथ ही आवागमन में आसानी होगी। * पमरे के रेल राजस्व में भी वृद्धि होगी।         इस निरीक्षण में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम एस हाशमी, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, मण्डल रेल प्रबंधक जबलपुर श्री कमल कुमार तलरेजा सहित मुख्यालय एवं मण्डल के अनेकों वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।      पश्चिम मध्य रेल द्वारा चल रहे अधोसंरचना के निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने में हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है। recent visitors 49

अपनी सीट हार सकते हैं मनीष सिसोदिया और केजरीवाल, दिल्ली चुनाव का रिजल्ट कल

नई दिल्ली  दिल्ली चुनाव के नतीजे शनिवार को सामने आ जाएंगे। उससे पहले ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमानों में भाजपा सरकार बनती दिख रही है।  तीन और एग्जिट पोल जारी हुए। इनमें भी भाजपा को प्रचंड जीत के संकेत मिलते दिख रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) पिछड़ती दिख रही है। इसी बीच एक्सिस माई इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने भविष्यवाणी की कि नई दिल्ली विधानसभा सीट में भाजपा सबसे लोकप्रिय पार्टी है। यहां आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। आप को 20 सीटें मिलने का अनुमान पोलस्टर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 50 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है, जबकि आप को 42 प्रतिशत वोट शेयर के साथ केवल 20 सीटें मिल सकती हैं। गुप्ता ने सीएनएन-न्यूज18 के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब से कहा कि उनकी एजेंसी सीट-दर-सीट अनुमान नहीं लगाती, लेकिन यह बताती है कि किसी विशेष विधानसभा में कौन सी पार्टी सबसे लोकप्रिय है। हार सकते हैं केजरीवाल यदि अनुमान के मुताबिक नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा सबसे लोकप्रिय पार्टी हुई, तो इससे केजरीवाल की टेंशन बढ़ सकती है। वे अपनी सीट हार सकते हैं। उन्हें लगातार तीन बार यहां से जीत मिल चुकी है। यहां 2013 की स्थिति दोबारा देखने को मिल सकती है जब आप नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। सिसोदिया को भी मिल सकती है हार गुप्ता ने भविष्यवाणी की कि आम आदमी पार्टी (आप) कालकाजी, बाबरपुर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्रों में सबसे लोकप्रिय पार्टी है, जबकि जंगपुरा में भाजपा ज्यादा पॉपुलर है। उन्होंने कहा, 'आप और भाजपा दोनों ही कालकाजी में लोकप्रिय हैं, जहां से मुख्यमंत्री आतिशी लड़ रही हैं, लेकिन आप को थोड़ी बढ़त हासिल है। जंगपुरा में, भाजपा को आप पर थोड़ी बढ़त हासिल है, यहां मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। सौरभ भारद्वाज की सीट ग्रेटर कैलाश में, आप को भाजपा पर थोड़ी बढ़त हासिल है, लेकिन यह पार्टी के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। वहीं गोपाल रीय की सीट बाबरपुर आप के लिए सुरक्षित सीट है।' सर्वे के अनुसार यह हो सकता है कि केजरीवाल और सिसोदिया जैसे बड़े आप नेता चुनाव हार सकते हैं। अगर AAP जीती और बड़े चेहरे हारे तो CM कौन? दिल्ली में अगर ऐसा हुआ और आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लेती है, तो सवाल उठता है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. यदि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया या आतिशी चुनाव हार जाते हैं, तो आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे के रूप में कौन उभर कर सामने आएगा? दिल्ली की सियासत में ये तीनों हि बड़े चेहरे हैं और इन सीटों पर इस बार कड़ी टक्कर भी है. कुछ संभावित नाम जो दिल्ली के अगला मुख्यमंत्री बन सकते हैं, उनमें पार्टी के पुराने और प्रभावशाली नेता शामिल हो सकते हैं, जैसे गोपाल राय, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, और राखी बिडलान. हालांकि, इस सवाल पर कोई स्पष्टता नहीं है कि क्या अरविंद केजरीवाल खुद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी. हारने के बाद क्या कोई सीएम बन सकता है? एक और संभावना यह है कि अगर केजरीवाल खुद सीएम बनते हैं और चुनाव में हारते हैं, तो उन्हें छह महीने के भीतर सदन में जीतने के लिए किसी सीट पर चुनाव लड़ना पड़ सकता है. इस स्थिति में, किसी जीते हुए विधायक को इस्तीफा देना पड़ेगा ताकि केजरीवाल उस सीट से चुनाव लड़ सकें. लेकिन, अगर केजरीवाल चुनाव हारते हैं, तो उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं रहेगा. recent visitors 71

मध्य प्रदेश थीम पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का हरियाणा में शुभारम्भ

  – मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और शिल्पकला का होगा भव्य प्रदर्शन – लोक नृत्य और संगीत का अद्भुत संगम – हस्तशिल्प और हथकरघा शिल्पकारों की अनूठी प्रदर्शनी भोपाल/ फरीदाबाद 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का आज भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें इस वर्ष मध्यप्रदेश थीम राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। मेले का उद्घाटन पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के श्री शिव शेखर शुक्ला  ने कहा, “मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक शिल्प को वैश्विक मंच प्रदान करने का यह एक बेहतरीन अवसर है। कारीगरों और कलाकारों को प्रदेश की स्थानीय कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।” मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मेले में मध्य प्रदेश की विशेषताओं को दर्शाते हुए विशेष मंडप स्थापित किया गया है, जहां पर्यटकों को प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की जानकारी दी जा रही है। मंडप को विशेष रूप से पारंपरिक स्थापत्य शैली में डिजाइन किया गया है, जिससे यह मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक बन सके। यहां डिजिटल डिस्प्ले और ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटकों को एक समृद्ध अनुभव प्रदान किया जा रहा है। गौरतलब है कि सूरजकुंड शिल्प मेला 1987 से आयोजित किया जा रहा है और यह भारत की हस्तशिल्प परंपराओं, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने का सबसे प्रतिष्ठित मंच बन चुका है। यह मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा और इसमें मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, शिल्प, संगीत और व्यंजन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है। मध्यप्रदेश मंडप में पर्यटकों को राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं और लोक संस्कृति का अनुभव प्राप्त होगा। इसमें चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों, बाग प्रिंट, गोंड पेंटिंग, ढोकरा शिल्प, अजरक प्रिंट, भीली गुड़िया, लौह शिल्प, कशीदाकारी और खादी उत्पादों का भव्य प्रदर्शन किया गया है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत भगोरिया, गणगौर, मटकी, गुदुमबाजा, करमा, भड़म, बरेदी, बधाई-नौरता और अहिराई जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।यही नहीं, मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकार और हथकरघा कारीगर अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे। हैं। यह मेला न केवल कारीगरों को अपने शिल्प को प्रस्तुत करने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें ग्राहकों और व्यापारियों से सीधे जुड़ने का भी मौका प्रदान कर रहा है। recent visitors 21

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने पुलिस अधीक्षक मंडलोई एवं थाना प्रभारी रश्मि जैन को सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सलेंस किया प्रदान

भोपाल आसूचना ब्यूरो, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला टीकमगढ़ के थाना बम्होरीकला को वर्ष 2024 देश में सर्वश्रेष्ठ थानों में 20वें स्थान पर एवं म.प्र. में प्रथम स्थान पर चयनित किया गया है । उक्त संबंध में आसूचना ब्यूरो, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रेषित  ‘सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सलेंस’  माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री मोहन यादव जी द्वारा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना जी की उपस्थती में  आज दिनांक 07.02.2025 को 11:00 बजे कुशभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं थाना प्रभारी बम्होरीकला उप निरीक्षक रश्मि जैन को प्रदाय किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की टीकमगढ़ जिले के थाना बम्होरीकला क़ो यह उपलब्धि पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्राप्त हुई हैं। recent visitors 33

Shivraj Singh के घर 14 फरवरी के दिन गूंजेगी शहनाई, लगुन की हुई रस्म

भोपाल  मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों की शादी की तैयारियों में लगे हुए है। सीएम के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी बड़े बेटे से पहले होने जा रही है। कुणाल की शादी उनके बचपन की दोस्त रिद्धि जैन के साथ होगी। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन ये जोड़ी हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी की रस्में शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें साझा की हैं। लगुन पढ़ने का कार्यक्रम शिवराज सिंह ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘आज हमारे परिवार में सौभाग्य का उदय हुआ है। हमारे छोटे सुपुत्र कुणाल का शुभ विवाह स्वाति और संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन के साथ संपन्न होने जा रही है। आज जैन परिवार हमारे यहां लगुन लेकर आया और विधिवत लगुन पढ़ने का कार्यक्रम पंडित राजोरिया द्वारा संपन्न कराया गया।’ वहीं अपने दूसरे पोस्ट में पूर्व सीएम ने लिखा कि, ‘जैन परिवार ने हमें बारात लेकर आने का निमंत्रण दिया। अब हम 14 फरवरी को बारात लेकर जाएंगे। बेटी रिद्धि हमारी बहू बनेगी, परिवार के गौरव को बढ़ाएगी और परंपरायें निभाएगी।’ छोटे के बाद होगी बड़े बेटे की शादी वहीं कुणाल सिंह चौहान के बाद बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के उदयपुर में 5 और 6 मार्च को अमानत बंसल के साथ होगी। बता दें शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बड़ी बहू अमानत बंसल मूलतः राजस्थान की है। अमानत बंसल के पिता अनुपम बंसल शू कंपनी लीबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट हैं। recent visitors 31

थाना जैतहरी पुलिस ने अवैध रेत उत्खन्न के विरुद्ध की कार्यावही

जैतहरी आज दिनांक 07.02.25 मुखबिर सूचना मिली की गूजर नाला घाट मे दो ट्रेक्टर के चालक नदी के अन्दर ट्रेक्टर खडा करके म.प्र.शासन का रेता चोरी करके लोड कर रहे है और लेकर निकलने वाले है तब मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे थाना जैतहरी पुलिस के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर टीम बनाकर उपरोक्त स्थान पर पहुचे तो रेड कार्यवाही किया तो गूजर नाला घाट मे दो  ट्रेक्टर  1.सी जी 10 ए टी 8287 2. एमपी 65 जेड बी 1497  मे  लगी ट्रालीयो मे दो व्यक्ति कुछ रेता लोड करके खडे थे जिसे मौके पर पकड कर नाम पता पूछने पर अपना नाम 1.विशम्भर सिंह पिता गजरूप सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मालाडांड 2. उमाशकर केवट पिता रतिराम केवट उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चोलना डोगरी टोला का होना बताये  जिनको  नोटिस  ट्रेक्टर ट्राली एवं रेता के पेश करने को दिया जो कोई दस्तावेज न होने से ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया उपरोक्त आरोपियो के विरुद्ध प्रथक-प्रथक अप.क्र क्रमशः 53,54/25  धारा 303(2) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम पंजीबद्ध किया गया है ।               उक्त कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक महोदय मोती उर्र रहमान  के निर्देशन मे एंव अति0पुलिस अधीक्षक  इसरार मंसूरी तथा एसडीओपी  सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के उपनिरी0 विपुल  शुक्ला , सउनि रविशंकर गुप्ता,सउनि सुरेश कुमार कोरी ,  प्रआर.60 रामेश्वर सिंह, , चा0 प्रआर0 165 संतोष जयसवाल सिंह ,आर 479 विक्रम परमार, आर.312 मनीष सिंह तोमर की  सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 24