WhatsApp लाने वाला है नया बिल पेमेंट फीचर, सरल बनाएगा ट्रांज़ैक्शन

नई दिल्ली दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार नए फीचर्स लाकर अपने 3.5 अरब यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बना रहा है। अब WhatsApp एक गेम-चेंजिंग अपडेट लाने वाला है, जिससे बिल पेमेंट और रिचार्ज करना पहले से आसान हो जाएगा। WhatsApp से कर सकेंगे ये पेमेंट्स WhatsApp जल्द ही एक नया बिल पेमेंट फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे यूज़र्स सीधे ऐप के अंदर ही कई ज़रूरी बिलों का भुगतान कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूज़र्स को अलग-अलग ऐप्स में स्विच करने की ज़रूरत नहीं होगी, और WhatsApp एक ऑल-इन-वन यूटिलिटी प्लेटफॉर्म बन जाएगा। WhatsApp से कर सकेंगे ये काम:     बिजली बिल का भुगतान     पानी के बिल का भुगतान     मोबाइल रिचार्ज     घर या फ्लैट का किराया देना यह फीचर उन यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद होगा, जो रोज़ाना अलग-अलग ऐप्स के ज़रिए घर के बिलों का भुगतान और मोबाइल रिचार्ज करते हैं। WhatsApp का डिजिटल पेमेंट में सफर WhatsApp ने भारत में 2020 में UPI-आधारित पेमेंट सेवा शुरू की थी, जिससे यूज़र्स इंस्टेंट मनी ट्रांसफर कर सकते थे। हालांकि, शुरुआत में National Payments Corporation of India (NPCI) ने इस फीचर पर यूज़र लिमिट लगा दी थी। लेकिन हाल ही में NPCI ने इस लिमिट को हटा दिया है, जिससे अब WhatsApp अपने पेमेंट सर्विस का विस्तार कर सकता है। WhatsApp का नया अपडेट कब होगा लॉन्च? रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp Android Beta वर्जन 2.25.3.15 में इस नए फीचर को देखा गया है। अभी यह टेस्टिंग फेज में है, इसलिए इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट होने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन WhatsApp तेज़ी से डिजिटल पेमेंट की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए यह फीचर जल्द ही ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हो सकता है। WhatsApp बनेगा One-Stop ऐप WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि एक कंप्लीट डिजिटल इकोसिस्टम बनने की ओर बढ़ रहा है। अब WhatsApp पर एक ही जगह पर:     मैसेजिंग और कॉलिंग     बिल पेमेंट और रिचार्ज     सिक्योर डिजिटल ट्रांज़ैक्शन WhatsApp का यह नया अपडेट डिजिटल पेमेंट सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है और भारत में करोड़ों यूज़र्स के लिए ट्रांज़ैक्शन को और आसान बना देगा! recent visitors 32

भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आप पार्टी ने चुनाव लड़ा, लेकिन अलग-अलग थे: संजय राउत

मुंबई दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को सत्ता मिलती दिख रही है। इस बीच INDIA अलायंस में भी खलबली है और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। उद्धव सेना और उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसे AAP के साथ एकजुट होकर लड़ना चाहिए था। वहीं चुनाव में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए जाने लगे हैं। उद्धव सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री की आखिरी इच्छा रही होगी कि मेरे कार्यकाल में एक बार दिल्ली में भी जीत मिल जाए। उद्धव ठाकरे सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलकर लड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा, लेकिन अलग-अलग थे। संजय राउत ने कहा कि यदि ये लोग मिलकर चुनाव लड़ते तो काउंटिंग के शुरुआती एक घंटे में ही भाजपा की हार तय हो जाती। यही नहीं संजय राउत ने भले ही ईवीएम का नाम लेकर सवाल नहीं उठाया, लेकिन इशारों में गड़बड़ी के आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि शायद पीएम की आखिरी इच्छा थी कि मेरे कार्यकाल में एक बार दिल्ली में जीत मिल जाए तो इसलिए हर मुमकिन कोशिश हुई और किसी भी तरह जीत पाने के प्रयास हुए। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भी संजय राउत, उद्धव ठाकरे जैसे लीडर्स ने सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि ईवीएम के साथ धांधली की गई है। यही नहीं उनका कहना था कि आखिर वोट प्रतिशत में इलेक्शन के अगले दिन क्यों इतना ज्यादा इजाफा किया गया।   recent visitors 55

चुनावी नतीजों पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने बीजेपी को बधाई दी, केजरीवाल पर भड़के, कहा-आत्ममुग्ध, मित्रहंता, चरित्रहीन व्यक्ति

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत और आम आदमी पार्टी की करारी हार पर लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भड़कते हुए उन्हें आत्ममुग्ध, मित्रहंता, चरित्रहीन व्यक्ति करार दिया है। साथ ही, जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया के हारने पर कहा है कि जब मेरी पत्नी को यह खबर मिली तो उसके आंखों में आंसू आ गए और रोने लगी, क्योंकि एक बार सिसोदिया ने पत्नी से कहा था कि अभी तो ताकत है, जिस पर जवाब दिया था कि यह ताकत हमेशा नहीं रहती है। चुनावी नतीजों पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने बीजेपी को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने कहा, ''वे सब आम आदमी पार्टी के लाखों कार्यकर्ता जो अन्ना आंदोलन से आए जो भारत की राजनीति को बदलना चाहते थे, इन उम्मीदों की हत्या एक निर्लज्ज, मित्रहंता, आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति ने की, उसके प्रति क्या संवेदना, दिल्ली को उससे मुक्ति मिली। मैं जानता हूं आम आदमी पार्टी में जो लालच के लिए बच गए थे, वे सब भी अब वापस जाएंगे। कुछ पार्टियों में जाएंगे तो कुछ बिजनेस में लौटेंगे। पतन यहां से शुरू हुआ है। मेरे लिए खुश या दुख का विषय नहीं है। मैं बीच में खड़ा हूं। दुख है कि करोड़ों लोगों ने आशा लगाई थी। वे अपनी नौकरी, बिजनेस छोड़कर आए थे। इन सबकी हत्या आत्ममुग्ध आदमी ने की। उसे दंड मिला।'' कभी 'आप' के बड़े नेता रहे कुमार विश्वास ने कहा, ''खुशी है कि न्याय हुआ। यह कहना नहीं चाहिए कि जब टीवी पर जंगपुरा का फैसला दिखाई दिया कि मनीष सिसोदिया हार गया, तब हमेशा तटस्थ रहने वाली और राजनीति से दूर रहने वाली मेरी पत्नी रोने लगी और आंखों में आंसू आ गए। उसने एक बार (सिसोदिया) कहा था कि अभी तो ताकत है, जिस पर पत्नी ने कहा था कि भैया ताकत सदा तो नहीं रहती। उम्मीद करता हूं कि बाकी दल ऐसा अहंकार नहीं करेंगे और इससे सबक लेंगे।'' कुमार विश्वास ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि ऐसे व्यक्ति के समर्थन में काम किया, जिसने अपने मित्रों के पीठ पर छूरा घोंपा, गुरु को धोखा दिया। महिलाओं को पिटवाया। अब उनसे आशा लगाना छोड़ दें। उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है। रुझानों में दोपहर डेढ़ बजे तक भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त हासिल है। तीन बार के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली की सीट नहीं बचा सके और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से हार गए। इसके अलावा, जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए। चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली में 27 सालों के बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। recent visitors 34

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ झूमे मंत्री राम विचार नेताम

रायपुर दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है. फिलहाल 48 सीटों पर भाजपा ने लीड ले ली है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है. दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है. इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया. बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है. 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 45 और आम आदमी पार्टी (AAP) 21 सीटों पर आगे चल रही है. सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं. भाजपा के वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ. वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है. कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही. भाजपा की 40 सीट बढ़ीं, आप की 40 सीट घटी भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटें बढ़ीं. वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ है. कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं. एक भी सीट नहीं जीत सकी. AAP दफ्तर में अंदर से लगा ताला दिल्ली चुनाव में AAP को निराशा हार हाथ लगी है. AAP ने अपने पार्टी कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है और अंदर से ताला लगा दिया है. सिर्फ कुछ पार्टी पदाधिकारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है. जबकि मीडियाकर्मियों को प्रवेश करने से रोक दिया है. recent visitors 25

दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से रविंद्र सिंह नेगी ने जीत की दर्ज

नई दिल्ली  दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी ने यहां जीत का परचम लहराया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को कुल 28072 वोटों से हराया है. वह आम आदमी पार्टी की ओर से अपना पहला चुनाव लड़ रहे थे. इसमें वह बुरी तरह से मात खा गए. कई राउंड में लगातार रविंद्र नेगी लीड करते रहे. कांग्रेस के अनिल कुमार ने 16549 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे.  इस बीच अवध ओझा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा-  'ये मेरी व्यक्तिगत हार है. मैं लोगों से कनैक्ट नहीं कर पाया. एक महीने में मैं जितने लोगों से जुड़ सका, उतना वोट ही मुझे मिला. कल से जा रहा हूं, फिर लोगों से मिलूंगा और अगला विधानसभा चुनाव फिर पटपड़गंज से ही लड़ूंगा.इसके अलावा पार्टी की हार को लेकर अभी मैं कुछ नहीं कह सकता हूं.' भाजपा के रविंदर सिंह नेगी की शानदार जीत, आप पीछे ग्यारहवें राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी 63,509 वोटों से आगे चल रहे हैं। AAP के अवध ओझा उनसे 23,280 वोटों से पीछे हैं। आप के अवध ओझा ने कहा, 'यह मेरी व्यक्तिगत हार है' आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, "यह मेरी निजी हार है। मैं लोगों से जुड़ नहीं पाया।" उन्होंने आगे बताया कि अगली बार वह लोगों से मिलेंगे और अगला चुनाव यहीं से (पटपड़गंज) लड़ेंगे। मतगणना के 10वें दौर के अंत में भाजपा आगे दसवें राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी 58,821 वोटों से आगे चल रहे हैं। AAP के अवध ओझा उनसे 22,243 वोटों से पीछे हैं। भाजपा जीत के करीब, अवध ओझा पीछे चल रहे हैं मतगणना के 9वें राउंड में बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी 54,077 वोटों से आगे चल रहे हैं। AAP के अवध ओझा 21,270 वोटों के अंतर को कम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  8वें दौर की मतगणना में रवि नेगी आगे चल रहे हैं आठवें राउंड की वोटिंग में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा, बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी से 18699 वोटों से पीछे चल रहे हैं। ओझा 15616 मतों से पीछे, आप और भाजपा के बीच का अंतर बढ़ा पटपड़गंज में BJP उम्मीदवार रवि नेगी 42263 वोटों से आगे चल रहे हैं। ओझा 15,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से पीछे हैं। recent visitors 51

राज्यपाल श्री बागडे से ‘भारत दर्शन यात्रा’ पर आए विद्यार्थी दल ने मुलाकात की —राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को राजभवन में 'भारत दर्शन यात्रा' पर आए 35 विद्यार्थियों के दल ने मुलाकात की। सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित यह दल 'जम्मू तवी से जयपुर' यात्रा पर आया हुआ है। इस दौरान राज्यपाल से संवाद में उन्होंने भारत दर्शन यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल श्री बागडे ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत'की संकल्पना के अंतर्गत इस तरह की यात्राओं को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने राजस्थान की संस्कृति, वीरता और शौर्य की चर्चा करते हुए गौरवमय अतीत से जुड़े राजस्थान के शौर्य और वीरता के किस्से—कहानियों में यहां के किले—महलों और मंदिरों के स्थापत्य के साथ राष्ट्रीयता से जुड़े मूल्यों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। 'भारत दर्शन' पर आए 35 विद्यार्थियों के इस दल में 20 लड़के और 15 लड़कियां सम्मिलित है। recent visitors 35

मुख्यमंत्री यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

भोपाल /जयपुर /प्रयागराज सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज प्रयागराज महाकुंभ में संगम में पवित्र स्नान किया। वे अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। संगम में स्नान करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘मां गंगा मां यमुना की कृपा है। प्रयागराज सब तीर्थों का राजा है। यहां कुंभ स्नान कई जन्मों के पुण्य से मिलता है। मैं यहां मध्य प्रदेश की जनता, विशेष रूप से युवाओं की भलाई, बेरोजगारों के रोजगार और समाज के हर वर्ग के सौभाग्य और खुशहाली की प्रार्थना कर रहा हूं’। उन्होंने इसे सनातन धर्म के लिए गौरवशाली क्षण बताते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम ऐसे अलौकिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आने वाले समय में उज्जैन में होने वाले कुंभ के लिए भी यहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इससे पहले अधिकारियों का दल भी यहां आ चुका है और अब मैं स्वयं भी साधु संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। सीएम भजनलाल शर्मा अपनी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ कुंभ पहुंचे हुए हैं। कुंभ के लिए करीब 115 मंत्री और विधायक जयपुर एयरपोर्ट से सुबह साढ़े सात बजे निकले थे। कुंभ क्षेत्र में घूमने के बाद हनुमान मंदिर के दर्शन भी मंत्री और विधायकों ने किए। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम भजनलाल शनिवार अपने विधायकों के साथ कुंभ क्षेत्र में ही रात में ठहरेंगे। फिर रविवार को दोपहर सभी के जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। एम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं कुंभ क्षेत्र में पहुंचने के बाद सीएम भजनलाल ने दिल्ली चुनावों में बीजेपी की जीत पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लेकर आमजन में विश्वास है। उनको लगता है कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। इस वजह से दिल्ली की जनता ने भी देश की राजधानी में डबल इंजन की सरकार को चुना है। प्रदेशवासियों की ओर से लगाऊंगा आस्था की डुबकी वहीं, एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं और यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाऊंगा। मेरी ओर से उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया। वहीं, सीएम मोहन यादव ने दिल्ली चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आप और कांग्रेस की असलियत को जनता जान गई है और आज उनके फैलाये कीचड़ में भी कमल खिला है। मध्य प्रदेश के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना इसी के साथ उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं के लिए यूपी सरकार को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री जी भी यहां स्नान करके गए हैं, गृहमंत्री जी भी यहां आ चुके हैं। यहां मध्यप्रदेश का पंडाल भी लगा है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। 2028 में उज्जैन में कुंभ मेला लगेगा, उसकी तैयारियों के लिए अधिकारियों का दल भी प्रयागराज आ चुका है। आज मैं स्वयं यहां आया हूं..साधु संतों से मार्गदर्शन लेंगे और आशीर्वाद भी लेंगे। मैं प्रदेशवासियों के लिए मां गंगा से प्रार्थना करूंगा।’ मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं : यादव संगम पहुंचने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं। यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाने। मेरी ओर से उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं। जिन्होंने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया। अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ लगाई डुबकी पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संगम में स्नान किया। ठाकुर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। अनुराग ठाकुर ने कहा- पुण्य धरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर पुण्य सलिला मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सौभाग्य का वास हो। मौनी अमावस्या पर 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया था स्नान जानकारी के मुताबिक, ‘‘सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर डुबकी लगाई। एक फरवरी और 30 जनवरी को दो-दो करोड़ से अधिक और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई।” पीएम मोदी समेत इन्होंने किया संगम स्नान महाकुंभ में अभी तक संगम में स्नान करने वाले अति विशिष्ट व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी समेत कई लोग शामिल हैं। आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी महाकुंभ आकर संगम स्नान करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।   recent visitors 27