उपराष्ट्रपति मातृकुंडिया पहुंचकर मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया भाग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. जगदीप धनखड़

जयपुर उपराष्ट्रपति डॉ. जगदीप धनखड़ चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध धाम मातृकुंडिया पहुंचे और अखिल मेवाड़ क्षेत्र जाट समाज महा सभा संस्थान के मातृकुंडिया में महादेव के नवीन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया और आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसान अन्नदाता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री के सुदृढ़ नेतृत्व में किसानों के लिए अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में माता और बहनों की उपस्थिति देखकर कहा कि समाज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, माता बहनों को आगे लाकर स्वावलंबी बनाना होगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश किसान दिवस की रजत जयंती मना रहा है, किसान अन्नदाता है और वह देश के विकास की पूंजी है। उन्होंने किसानों के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखने एवं उनका लाभ उठाने की बात भी कहीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हाल ही महाकुंभ में डुबकी लगाकर आए हैं ऐसा ही अनुभव उन्हें मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया में आकर हो रहा है। करीब 25 वर्ष पहले वह इस धरा पर आए थे और समाज के प्रयास से उन्हें सामाजिक न्याय मिला। कार्यक्रम के प्रारंभ में मेवाड़ जाट समाज के अध्यक्ष माधव लाल जाट ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण एवं हल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद सीपी जोशी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं आमजन उपस्थित रहे। recent visitors 37

पूर्व कोच साईराज बहुतुले आईपीएल 2025 से पहले आरआर में होंगे शामिल

नई दिल्ली भारत के पूर्व कोच आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में शामिल होने को तैयार हो गए हैं। भारत के पूर्व स्टैंड-इन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले जल्द ही फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे। बहुतुले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के स्थाई सदस्य नहीं थे। उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में श्रीलंका की यात्रा भी की। वह हाल ही में अपने पद से हट गए थे, लेकिन अब आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। साईराज बहुतुले ने कहा कि वह फ्रेंचाइजी के साथ अपनी भागीदारी को अंतिम रूप देने के करीब हैं। अभी भी कुछ काम किया जाना बाकी है, लेकिन वह रॉयल्स के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह राहुल के साथ फिर से जुड़ने के लिए रोमांचित हैं। बता दें साईराज ने 1997 से 2003 के बीच 2 टेस्ट और 8 वनडे मैच खेले। टीम इंडिया के साथ अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद राहुल द्रविड़ ने आरआर में मुख्य कोच के रूप में वापसी की। वह पहले 2011 से 2013 तक आरआर के साथ जुड़े थे। द्रविड़ ने 3 साल तक राजस्थान टीम के लिए खेला। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद आरआर के कोच का पद संभाला और उनका कार्यकाल दो साल का रहा। द्रविड़ को 2017 में आईपीएल टीमों की कोचिंग छोड़नी पड़ी क्योंकि वह बीसीसीआई के साथ काम कर रहे थे। आरआर ने 2018 में आईपीएल में वापसी की। नवंबर 2021 से जून 2024 तक टीम इंडिया के साथ एक सफल कार्यकाल के अंत के बाद द्रविड़ ने आरआर में लौटने का फैसला किया। उनके संरक्षण में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप जीता और 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा।   recent visitors 41

कार को बचाने के चक्कर में पलटी बस, भोपाल- नर्मदापुरम हाईवे पर सागर अस्पताल के पास हादसा, हादसे में 25 घायल

उज्जैन उज्जैन से तीर्थ यात्रा पर वाराणसी जा रही बस हादसे का शिकार हो गई. सड़क दुर्घटना में करीब 25 तीर्थ यात्री घायल हो गए. राहगीरों ने बस पलटने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल- नर्मदापुरम हाईवे पर सागर अस्पताल के पास देर रात हादसा हो गया. रमा शिव ट्रेवल्स की बस कार को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई. एमपी 41 जेएफ 8568 नंबर की बस में 50 तीर्थ यात्री सवार थे. श्रद्धालुओं ने बताया कि कार चालक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. अचानक कार बस के सामने आ गई. कार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. बस डिवाइडर को तोड़ते हुए पलटी खा गई. कार को बचाने के चक्कर में पलटी श्रद्धालुओं की बस हादसे के बाद चीख पुकार मच गया. राहगीरों ने बस हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बस यात्रियों को बाहर निकाला. राहगीरों ने भी पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की. सड़क दुर्घटना में बस के करीब 25 यात्री घायल हो गए. क्रेन की मदद से पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. राजेश नामक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस काफी तेज गति से दौड़ रही थी. बस चालक के नियंत्रण खोने से हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. क्रेटा कार में सवार चार लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस कार मालिक की तलाश कर रही है. recent visitors 24

लाल रूमाल को सौभाग्य का प्रतीक मानते रहे हैं कई खिलाडी

नई दिल्ली बीते दिनों हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर पर लाल रूमाल बांधकर बल्लेबाजी की और ताबड़तोड़ चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारत की जीत में उनका अहम योगदान रहा। दिलचस्प बात यह रही कि अभिषेक शर्मा से पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ी लाल रूमाल को अपने सौभाग्य का प्रतीक मानते रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी लाल रूमाल का उपयोग कर चुके हैं। लाल किताब के अनुसार, सिर पर टोपी पहनना, पगड़ी बांधना या लाल रूमाल रखना सौभाग्य को बढ़ाता है। ज्योतिष के अनुसार, लाल रंग ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक शक्ति को आकर्षित करता है। विशेष रूप से मेष राशि वालों के लिए लाल रंग अत्यधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि इसका स्वामी ग्रह मंगल होता है। अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितंबर 2000 को हुआ था और उनकी राशि मेष है। ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का मजबूत होना सफलता दिलाने में मदद करता है। सिर पर लाल रूमाल बांधने से मंगल ग्रह को बल मिलता है, जिससे व्यक्ति का साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है। यही कारण है कि क्रिकेट के मैदान में लाल रूमाल कई खिलाड़ियों के लिए भाग्यशाली साबित हुआ है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भी लाल रूमाल बेहद प्रिय था। 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में सहवाग ने 319 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, और उस दौरान उनके पास लाल रूमाल था। इसे क्रिकेट प्रेमी एक संयोग मान सकते हैं, लेकिन ज्योतिष और लाल किताब में इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि लाल रूमाल सिर्फ एक टोटका नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और ऊर्जा का प्रतीक भी हो सकता है।   recent visitors 61

ये हैं 7000mAh बैटरी Phone, बार-बार चार्ज का झंझट होगा खत्म

नई दिल्ली अगर आपके लिए फोन को बार-बार चार्ज करना मुश्किल है, तो आपको बड़े बैटरी साइज वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। आज के वक्त में मार्केट में 7000mAh बैटरी साइज वाले स्मार्टफोन मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। साथ ही फोन प्रोसेसर के मामले में पावरफुल हैं। इन फोन्स में 5000mAh बैटरी दी जाती है। इसमें 6.9-इंच FHD+ 90Hz डिस्प्ले दी जाती है। फोन में MediaTek Helio G88 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB रैम सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 50MP AI ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड HiOS पर काम करता है। Samsung Galaxy M51 यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो 7,000mAh की बड़ी साइज के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Itel P40 Plus यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसमें 6.8-इंच HD+ IPS डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। अगर चिपसेट की बात करें, तो फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 13MP ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Samsung Galaxy F62 फोन 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले में आता है। फोन में 64MP क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन Exynos 9825 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है। फोन एंड्रॉइड 11 बेस्ड One UI पर काम करता है। recent visitors 58

सुल्तानपुर में CM और कंटेनर में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत

सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 3 लोगों की मौत हो गई। मछली लेकर मध्य प्रदेश से बस्ती जा रही डीसीएम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 128 किलोमीटर पर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में मध्य प्रदेश के लिम्बोदा उज्जैन निवासी बने सिंह पुत्र नारायण सिंह और साजापुर जिले के पाकड़ी निवासी तेजूलाल पुत्र मेरुलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में कूरेभार सीएचसी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना रात करीब 11:45 बजे की है, जब डीसीएम गोसाईगंज थानाक्षेत्र से होकर गौरा के पास पहुंची। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। भटमई चौकी इंचार्ज ने यूपीडा कर्मचारियों की मदद से शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह के अनुसार पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भटमई चौकी इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसीएम बने सिंह (चालक) पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम लिंबोदा, उज्जैन चला रहा था और कंडेक्टर तेजूलाल पुत्र मेरलाल, निवासी ग्राम काकड़ी, साजापुर बैठा। दोनों की मौके पर मौत हुई है। वहीं गोवर्धन प्रसाद पुत्र नीबू लाल प्रसाद निवासी देवरिया ने सीएचसी में दम तोड़ा है। ये माल लेकर घर वापस जा रहा था।उन्होंने ये भी बताया कि डीसीएम वाहन के मालिक मोहम्मद रफीक पुत्र बशीर खान मध्यप्रदेश के साजापुर का है। recent visitors 55

गोमती नगर में चर्च में 50 से अधिक लोगों के जमा, लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी

लखनऊ राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के भरवारा स्टेट के पास एक मकान में संचालित हो रहे चर्च में 50 से अधिक लोगों के जमा होने पर कॉलोनी के लोगों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और नारेबाजी की। मौके पर एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार, एसीपी विभूतिखंड राधा रमण भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चर्च में मौजूद 20 लोगों को थाने ले गए। भाजपा कार्यकर्ता अधिवक्ता बीके ओझा ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए मकान को सील करने और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, चर्च की तरफ से मौजूद मोरिस कुमार ने धर्म परिवर्तन के आरोप को गलत बताया। उनका कहना है कि रविवार की वजह से सभी लोग प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। दर्जनों लोगों ने चर्च पर हमला बोल दिया। गालीगलौज करते हुए कैमरे भी तोड़ दिया। recent visitors 35