दमोह जिले के हटा स्थित सिविल हॉस्पिटल की आगजनी में बाल-बाल बची नर्स

दमोह  मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा स्थित सिविल हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं एक नर्स इस आगजनी में बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के नर्स ड्यूटी रूम में आग लगी है। अस्पताल के अंदर रिकार्ड और उपकरण जलकर राख हो गए। पूरे अस्पताल परिसर में धुंआ फैल गया जिसे मरीजों की जान पर भी आफत आ गई। अस्पताल स्टाफ आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत में जुट गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आगजनी में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग लगने का कारण अज्ञात है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

त्रिकोणीय सीरीज के पहले ही मैच में रचिन रविंद्र चोटिल हुए

लाहौर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज के पहले ही मैच में खराब फ्लड लाइट के कारण एक खिलाड़़ी घायल हो गया। पाकिस्तान के साथ हुए इस मैच में न्यूजीलैंड के रचिन रविन्द्र को लगी इस चोट के बाद पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) निशाने पर है। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ठीक पहले हुए इस हादसे से पता चलता है कि कि पीसीबी की तैयारियों आईसीसी चैम्पियनशिप के लायक नहीं हैं। उसके मैदान अभी तक पूरी तरह से तैयार नहीं हैं पर इसके बाद भी पीसीबी ने उनके तैयार होने का दावा किया है। कीवी खिलाड़ी को लगी चोट से साफ हो गया कि उसके मैदान अभी तक खेलने लायक नहीं बन पाए हैं। इस हादसे से खिलाड़ियों के मन में डर समा गया है। त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का पहला मैच पाक और न्यूजीलैंड के बीच गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, लेकिन इस मैच में कीवी टीम के रविंद्र बुरी तरह से चोटिल हो गए। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रचिन को यह चोट खराब फ्लड लाइट्स के कारण लगी, जिसकी वजह से वह कैच को सही तरह से देख नहीं पाए और गेंद उनके आंख के बिल्कुल पास में आकर लगी। गेंद लगते ही खून निकलने लगा और उनका चेहरा लहूलुहान हो गया। इसके बाद फौरन उन्हें मैदान से बाहर लेकर जाया गया। इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाक को उसी की धरती पर 78 रनों से हरा दिया। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने ग्लेन फिलिप्स के पहले एकदिवसीय शतक से 50 ओवर में 6 विकेट पर 330 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान पाकिस्तान की टीम फखर जमान के 84 रनों सहायता से 47.5 ओवर में 252 रन ही बना पाई।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

आज से पीतांबरा शक्ति पीठ मंदर का मुख्य द्वार बंद, श्रद्धालुओं को मंदिर के उत्तर गेट से मिलेगा प्रवेश

दतिया  मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा शक्ति पीठ मंदर का मुख्य द्वार बंद हो गया है। अब श्रद्धालुओं को मंदिर के उत्तर गेट से प्रवेश मिलेगा। यह व्यवस्था आगामी दिनों तक लागू रहेगी। मंदिर ट्रस्ट ने यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की है। दरअसल मुख्य द्वार को सौंदर्यीकरण के चलते बंद किया गया है। पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार व मुख्य द्वार से सटे रेलवे काउंटर को भी शिफ्ट किया जाना है। सौंदर्यीकरण के लिए मुख्य द्वार को 9 फरवरी से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है साथ ही प्रसाद भंडार व पुलिस चौकी को भी शिफ्ट किया जाएगा। उज्जैन की तर्ज पर रहा भी पीतांबरा लोक बन रहा है। श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए पीतांबरा पीठ मंदिर प्रबंधन द्वारा मुख्य द्वार पर सूचना बोर्ड भी लगा दिया गया है। सौंदर्यीकरण के दौरान मुख्य द्वार के अंदर मंदिर परिसर में लगे टीन सेट को भी हटाया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

राज्यपाल बागडे ने शिर्डी स्थित महाराष्ट्र राज्य सहकारी पत संघ फेडरेशन के कार्यक्रम में भाग लिया

सहकार भावना से सबके समान विकास का किया आह्वान जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित महाराष्ट्र राज्य सहकारी पत संघ फेडरेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय परिषद के कार्यक्रम में भाग लिया। राज्यपाल बागडे ने इस दौरान सहकारिता के आदर्श को अपनाते हुए राष्ट्र और राज्य के विकास में सभी को समान रूप से भागीदारी निभाने का आह्वान किया।  उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सहकारी पत संस्था फेडरेशन के कार्यक्रम को सहकारिता की भावना की दृष्टि से महत्वपूर्ण  बताया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर निवेशकों के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे

भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को "अतिथि देवो भव उत्सव" के रूप में मनाने के लिए 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। "भोपाल एक साथ" टीम, जो कि शहर की प्रमुख नागरिक फोरम है, उसके सदस्य स्पर्श द्विवेदी ने बताया कि भोपाल का हर नागरिक इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। शहर भर में इस समिट को लेकर सकारात्मक माहौल है, जहां निवेशकों के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। इस समिट के माध्यम से भोपाल को वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण हब के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। शुरुआती चरण में पांच हजार अफसर और कर्मचारी काम में जुटे 100 आइएएस अफसरों ने अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। वे 10-12 घंटे काम कर रहे हैं। शुरुआती चरण की तैयारियों के लिए पांच हजार अधिकारी-कर्मचारी भी जुटे हैं। इसमें भोपाल जिला प्रशासन और नगर निगम के चार हजार से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। भोपाल से दिल्ली तक 18 इवेंट कंपनियों और उनके सैकड़ों कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है। 11 जनवरी 2023 को जीआइएस इंदौर में हुई थी। 300 विशेष और 85 वीवीआइपी लाइजनिंग अफसरों को जिम्मा फ्रंट फुट पर समिट का जिम्मा 1200 अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगे। इनमें 300 अधिकारी विशेष जिम्मेदारियों के लिए होंगे। 70 अधिकारी विशिष्ट लाइजनिंग अधिकारी के रूप में काम करेंगे तो 85 से ज्यादा अधिकारी वीवीआइपी लाइजनिंग अधिकारी की भूमिका में रहेंगे। 200 अतिरिक्त प्रशासनिक कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। इन तैयारियों के बीच भोपाल के 84 होटल्स के 1397 कमरे भी तीन दिन 24 से 26 फरवरी तक ब्लॉक किए हैं। देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को यहां ठहराया जाएगा। अतिथियों को ठहराने की व्यवस्था राज्य पर्यटन निगम को दी गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

सिंधु हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप से बाहर

नई दिल्ली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु 11-16 फरवरी तक चीन के क़िंगदाओ में खेली जाने वाली बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप (बीएएमटीसी) के लिए भारत की टीम का हिस्सा नहीं होंगी। सिंधु ने खुलासा किया कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है, जिसे ठीक होने में उम्मीद से ज़्यादा समय लगेगा। सिंधु ने एक्स पर लिखा, "मैं भारी मन से यह साझा कर रही हूं कि मैं बीएएमटीसी 2025 के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करूंगी। 4 तारीख को गुवाहाटी में प्रशिक्षण के दौरान, मुझे अपनी हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ। अपने देश के लिए भारी भरकम टेपिंग के साथ आगे बढ़ने के मेरे प्रयासों के बावजूद, एमआरआई से पता चला है कि मुझे ठीक होने में शुरू में जितना मैंने सोचा था, उससे थोड़ा ज़्यादा समय लगेगा।'' उन्होंने कहा, "टीम को शुभकामनाएं। मैं बाहर से उत्साहवर्धन करूंगी। भारत ने बीएएमटीसी के पिछले संस्करण में कांस्य पदक जीता था, जिसमें सिंधु ने टीम में अहम भूमिका निभाई थी। इस साल एक बार फिर महिला एकल में उनसे ही बढ़त लेने की उम्मीद थी। हालांकि, इंडिया ओपन से पहले सिंधु ने इस बात पर जोर दिया था कि इस साल उनका एक मुख्य लक्ष्य चोट से मुक्त रहना है। सिंधु के न होने की वजह से महिला एकल की जिम्मेदारी मालविका बंसोड़ पर आने की संभावना है, जो वर्तमान में विश्व रैंकिंग में भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं। यह अभी भी अनिश्चित है कि सिंधु के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को चुना जाएगा या नहीं। भारत को बीएएमटीसी के ग्रुप डी में 2023 के उपविजेता दक्षिण कोरिया और मकाऊ के साथ रखा गया है। टीम 12 फरवरी को मकाऊ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, उसके बाद 13 फरवरी को चीन के क़िंगदाओ में कॉन्सन जिमनैजियम में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अहम मुकाबला होगा। भारतीय टीम : पुरुष: लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, सतीश कुमार के। महिलाएं: पीवी सिंधु (चोट के कारण बाहर), मालविका बंसोड़, गायत्री गोपीचंद, ट्रीसा जॉली, अश्विनी पोनप्पा, तनीषा क्रैस्टो, आद्या वरियाथ।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

किम जोंग उन ने ऐसा क्यो कहा- दक्षिण कोरिया और जापान से अमेरिका की दोस्ती हमारे सामने गंभीर खतरा

सियोल उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान से अमेरिका की सुरक्षा साझेदारी बढ़ने से उत्तर कोरिया के सामने गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। किम ने साथ ही अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है। सरकारी मीडिया में रविवार को आईं खबरों में यह जानकारी दी गई। किम पहले भी ऐसी चेतावानियां दे चुके हैं। उनके ताजा बयान से यह संकेत मिलता है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उनसे मुलाकात करने और कूटनीति को पुनर्जीवित करने की पेशकश को निकट भविष्य में स्वीकार नहीं करेंगे। सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार शनिवार को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की 77वीं स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण में किम ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की तरह क्षेत्रीय सैन्य संगठन बनाने की अमेरिकी साजिश के तहत स्थापित अमेरिका-जापान-दक्षिण कोरिया त्रिपक्षीय सुरक्षा साझेदारी कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य असंतुलन पैदा कर रही है। उन्होंने कहाकि यह साझेदारी हमारे देश के सुरक्षा हालात के लिए गंभीर चुनौती खड़ी कर रही है। केसीएनए के मुताबिक, उन्होंने परमाणु शक्तियों समेत सभी प्रतिरोध प्रणालियों को तेजी से मजबूत बनाने के लिए नयी योजनाओं उल्लेख करते हुए, एक बार फिर परमाणु कार्यक्रम पर आगे बढ़ने की नीति स्पष्ट की। शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा था कि हम उत्तर कोरिया और किम जोंग उन के साथ संबंध बनाए रखेंगे। जैसा कि आप जानते हैं, मेरा उनसे बहुत अच्छा रिश्ता रहा। मुझे लगता है कि मैंने युद्ध रोक दिया है। गौरतलब है कि 23 जनवरी को ‘फॉक्स न्यूज’ पर प्रसारित एक साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने किम को एक बुद्धिमान व्यक्ति बताते हुए कहा था कि वह धार्मिक कट्टरपंथी नहीं हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह किम से फिर से संपर्क करेंगे, तो ट्रंप ने जवाब दिया था कि हां, मैं करूंगा। ट्रंप ने 2018-19 में तीन बार किम से मुलाकात कर उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने पर चर्चा की थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43