पारिवारिक रंजिश के चलते युवक का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में अपह्रत को बरामद कर दो किया गिरफ्तार

जालौर जालौर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज चार घंटे में अपह्रत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप ट्रॉला भी जब्त कर लिया है। सरवाना थाना पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी को सुरेश कुमार पुत्र बाबूलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई गेनाराम सुथार (निवासी सरवाना) अपने घर से गांव में सामान लेने निकला था। दोपहर करीब 2 बजे, एक पिकअप वाहन में सवार चार लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने गेनाराम को रोका और जबरदस्ती वाहन में डालकर अपहरण कर लिया। पुलिस के मुताबिक मोहन भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात), विक्रम भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात) सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्ति आरोपी हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि गेनाराम के भाई मांगीलाल ने पहले विनोद भाई पुत्र करसन भाई सुथार (निवासी रड़का, गुजरात) की सगाई की हुई लड़की से शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से गेनाराम का अपहरण किया। तेजी से पुलिस कार्रवाई, 4 घंटे में बरामदगी मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी सूरजभान सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। 4 घंटे के भीतर अपह्रत गेनाराम को सरहद रड़का, गुजरात से बरामद कर लिया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन भाई (निवासी रड़का, गुजरात) और दशरथ कुमार पुत्र वगताराम कोली (निवासी सावलसी, बाखासर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिकअप ट्रॉला जब्त कर लिया गया। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

भारत के अभ्यास सत्र के लिए बाराबती स्टेडियम में भारी भीड़ देखकर हैरान रह गए केएल राहुल

कटक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शनिवार को बाराबती स्टेडियम में घरेलू टीम के अभ्यास सत्र के लिए भारी भीड़ देखकर दिन का हिसाब नहीं रखा और मान लिया कि आज खेल का दिन है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रविवार को इसी मैदान पर खेला जाना है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम नागपुर में चार विकेट से जीत के बाद 1-0 की बढ़त के साथ ओडिशा पहुंची। भारतीय टीम शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर पहुंची और दूसरे मुकाबले की पूर्व संध्या पर बाराबती स्टेडियम में अपना पहला अभ्यास सत्र किया। राहुल ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। ड्रेसिंग रूम में आकर अचानक लगा कि हम दिनों का हिसाब भूल गए हैं और भूल गए हैं कि आज मैच का दिन है। ऊर्जा और उत्साह ऐसा ही था। यह अच्छा मज़ा है। यह हमारे सामान्य अभ्यास से बहुत अलग है। सिर्फ़ अभ्यास सत्र होने के बावजूद इतने सारे लोगों का आना कुछ अलग था।" एक प्रशंसक ने कहा कि वह रोहित शर्मा का अभ्यास सत्र देखने आई थी। शनिवार को, भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने दूसरे वनडे के लिए विराट कोहली की उपलब्धता की पुष्टि की, क्योंकि पूर्व कप्तान अपने दाहिने घुटने में थोड़ी तकलीफ़ के कारण सीरीज़ के पहले मैच से चूक गए थे। कोहली की वापसी ने भारतीय टीम प्रबंधन के लिए दुविधा पैदा कर दी है कि अनुभवी दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को शामिल करने के लिए प्लेइंग इलेवन में से किसे बाहर रखा जाए। नागपुर में श्रेयस अय्यर आखिरी समय में कोहली की जगह आए और उन्होंने 36 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली। अय्यर ने अर्धशतक बनाया और भारत की शुरुआती वनडे सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें निश्चित रूप से बाहर नहीं किया जा सकता। अगर भारत नागपुर में अपना वनडे डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल को बेंच पर बैठाता है, तो शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए वापस आ सकते हैं, जिससे कोहली के लिए नंबर 3 की जगह खाली हो जाएगी। पिछले साल अगस्त में श्रीलंका दौरे पर खेलने के बाद यह कोहली का पहला वनडे होगा, जहां भारत 2-0 से हार गया था। चैंपियंस ट्रॉफी में जाने से पहले कोहली के लिए रन बनाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में औसत दर्जे के प्रदर्शन के बाद उनका फॉर्म काफी जांच के दायरे में है। भारत और इंग्लैंड बाराबती स्टेडियम में वनडे में पांच बार भिड़ चुके हैं, जिसमें से तीन में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है और दो बार भारत ने जीत हासिल की है। फरवरी 2025 तक, बाराबती स्टेडियम ने 21 वनडे मैचों की मेजबानी की है, जिनमें से 19 में भारत शामिल था। भारत ने इनमें से 12 मैच जीते हैं और सात हारे हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

कभी ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है तो कभी तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो जाती है, बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है: मौसम विभाग

नई दिल्ली फरवरी में आए दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है तो कभी तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो जाती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक बार से अपना असर दिखाने वाला है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। हवाओं की रफ्तार बढ़ जाएगी, जिससे सर्दी आपकी कंपकंपी भी छुड़ा सकती है। साथ ही, 9 फरवरी से लेकर 12 तारीख तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में बदरा बरसने वाले हैं। आईएमडी की ओर से इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान में शुष्क बना हुआ है मौसम राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, शनिवार को करौली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, दौसा में 4.6 डिग्री, माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री और लूणकरणसर में 5.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, डबोक में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.7 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, नागौर में 7.1 डिग्री, वनस्थली में 7.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक बारिश जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक छिटपुट बारिश और हिमपात का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष सर्दी काफी असामान्य रही है। रातें सामान्य से अधिक ठंडी और दिन गर्म हैं। सर्दियों में वर्षा की कमी भी देखी गई है। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू -कश्मीर में जनवरी में बारिश की भारी कमी देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से 29 जनवरी तक 87 प्रतिशत से कम बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। 10-11 फरवरी को मौसम थोड़ा सक्रिय हो सकता है, जिससे कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का अनुमान जताया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा-गरीब परिवारों के लिए वरदान है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी की समस्त जिम्मेदारी सरकार की है, प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं और धूमधाम से कन्याओं का विवाह/निकाह होता है। रीवा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 362 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, बेटियों और युवाओं की सरकार है। हर वर्ग की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। खाद्यान्न और नि:शुल्क इलाज की सुविधा के साथ ही पक्के आवास तथा हर घर में जल पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा 18 लाख रुपए खर्च किए गए हैं तथा प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए के मान से लगभग एक करोड़ 75 लाख रुपए बेटियों को दिए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम किए जाने में सभी को सहभागी बनना होगा। सभी लोग नियमित स्वास्थ्य की जाँच कराएं। अल्ट्रा साउंड जाँच कराकर माँ व बच्चे सुरक्षित रहें। उन्होंने अपेक्षा की कि एएनएम और आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और हम सभी स्वस्थ रीवा, स्वस्थ मध्यप्रदेश और स्वस्थ देश बनाने में सहभागी बनें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, नवविवाहित जोड़े और उनके परिजन उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 19

चित्तौड़गढ़ में ट्रेलर में आग लगने से जिंदा जला चालक

चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र में वंडर चौराहा अंडरब्रिज के पास हुए हादसे में ट्रेलर चालक जिंदा जल गया। ट्रेलर असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद केबिन में आग लग गई और चालक अंदर ही फंस गया। पुलिस ने चालक के शव की शिनाख्तगी कर परिजनों को सूचना दी है।  जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा में चित्तौड़गढ़ बाईपास पर यह हादसा हुआ है। इसमें तेलंगाना से ब्लैक ग्रेनाइट लेकर किशनगढ़ जा रहा ट्रेलर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद ट्रेलर में आग लग गई। धुंआ देख कर मौके कर राहगीरों की भीड़ लग गई। लोगों ने संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे में चालक अजमेर निवासी शराबुद्दीन (50) की मौके पर ही जल कर मौत हो गई। सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नगरपालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। सदर थाना निम्बाहेड़ा के एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रेलर में ग्रेनाइट ब्लैक मार्बल भरा हुआ था। आस पास के लोगों से जानकारी ली है। इसमें सामने से आया कि बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया और तुरंत आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चालक को बचाने का मौका ही नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के परिवार को अजमेर में सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, हादसे के तत्काल बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोई भी ट्रेलर के आस पास जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बाद में दमकल की सहायता से आग बुझाने के बाद लोग केबिन में पहुंचे तब तक चालक की जल कर मौत हो गई थी। वाहन मालिक से संपर्क करने के बाद चालक के शव की शिनाख्त हो पाई। परिजनों के आने के बाद पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

डबरा में आदिवासी महिला से कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

डबरा मध्य प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच डबरा में एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक ने पीड़िता के झोपड़े में घुसकर कट्टे की नोंक पर उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात सिटी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आदिवासी परिवार के कुछ लोग कच्चे झोपड़ा बनाकर रहते थे। वहीं NH 44 हाईवे पर महेंद्र बाथम नाम का युवक होटल चलाता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शनिवार देर रात शराब के नशे में झोपडी में घुसा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसका मुंह बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए कट्टा अड़ा दिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी जिससे वह डर गई। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय तक थाने में बैठी रही। काफी देर बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर बयान लेने के बाद आरोपी महेंद्र बाथम को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि रिपोर्ट में कट्टा जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा देर इंतजार नहीं कराया गया। मेडिकल और प्रक्रिया पूरी कराने में कुछ समय जरूर लगा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

माघ पूर्णिमा के दिन न करे ये चीजें दान

माघ पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल त्रिवेणी पर स्नान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. इसके अलावा, माघ पूर्णिमा के दिन दान करना भी शुभ माना जाता है. लेकिन माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों को दान करना वर्जित माना जाता है. माघ माह की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. यह दिन स्नान-दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार की माघी पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ में पवित्र स्नान किया जाएगा. यह दिन माघ स्नान का आखिरी दिन होता है और इसी दिन कल्पवास का भी समाप्त जाता है. इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी. माघ महीने के दौरान कुछ भक्त एक महीने तक प्रयाग स्थित गंगा तट पर निवास करते हैं और इसे ही कल्पवास कहा जाता है. धार्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवी-देवता गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं. माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत पुण्यदायी भी माना जाता है. लेकिन इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने की मनाही होती है. अगर आप माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करते हैं, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए. माघ पूर्णिमा के दिन नीचे बताई गई कुछ खास चीजों का दान करने से शनिदोष या चंद्रदोष लग सकता है और व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं.     माघ पूर्णिमा के दिन लोहे से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े का दान नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन चांदी से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए.     माघ पूर्णिमा के दिन चाकू, सुई या कैंची का दान नहीं करना चाहिए. माघ पूर्णिमा के दिन नीचे बताई गई चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है.     अनाज जैसे चावल, दाल और गेहूं     घी     कंबल और गर्म कपड़े     फल और सब्जियां     मिठाई     दूध और दही     सफ़ेद चावल     चंदन     गुड़     दीपक   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35