प्लास्टिक हटाओ ,देश बचाओ

रायपुर पात्रा इंडिया लिमिटेड ने "नो प्लास्टिक रैली" के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया और जनता को 750 स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें और जूट बैग वितरित किए गए, ताकि प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक बैग के उपयोग से बचा जा सके। यह कार्यक्रम मरीन ड्राइव पर पट्रा इंडिया कॉरपोरेशन की एमडी लक्ष्मी मुकावली,Sr प्रबंधक मोहम्मद अवैस रज़ा सीएसआर टीम के वरिष्ठ प्रबंधक मोहम्मद अवैस रज़ा, ललित, एवन साहू और कंपनी के अन्य टीम सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। recent visitors 49

अनूपपुर परिसर में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यो का एक दिवसीय सामाजिक सुरक्षा जिम्मेदार मर्दानगी प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम आयोजित

अनूपपुर पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को "सामाजिक सुरक्षा जिम्मेदार मर्दानगी प्रशिक्षण अभियान" कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को थाना कोतवाली अनुपपुर परिसर में किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एस.डी.ओ.पी.अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, टी. आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन एवं थाना प्रभारी अजाक अनूपपुर आर. के. धारिया, महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा एवं पुलिस बल की उपस्थिति में सोमवार को थाना कोतवाली अनुपपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में धाना कोतवाली क्षेत्र के नगर एवं ग्राम रक्षा समितियों के करीब 50 सदस्य उपस्थित रहे जिन्हे समाज में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण निर्मित कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार मर्द बनने हेतु ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बताया गया कि हमे अपनाआचरण और कर्तव्य को इस तरह से करना होगा कि हमारे समाज में महिलाये सुरक्षित और सम्मानजनक महसूस करें। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बनाये रखना ही जिम्मेदार मर्दानगी है । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को अपने ग्राम वार्ड या नगर में महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को ड्यूटी के दौरान पहने जाने हेतु ट्रेक शूट का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत सायबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क एवं सावधान रहने के संबंध में विस्तार से बताया गया। एसडीओपी महोदय अनूपपुर द्वारा श्री सुमित केरकेट्टा द्वारा बताया गया कि इंटरनेट बेकिंग एवं आनलाईन ट्राजेक्शन के बढ़ते चलन के कारण आये दिन आम नागरिको के साथ सायबर फ्राड के अपराध पंटित हो रहे हे जिनसे बचने के लिए सतर्कता एवं सावधानी ही एक मात्र उपाय है। यदि सायबर अपराध घटित हो जाये तो बिना देर किये गोल्डन आवर में तत्काल 1930 राष्ट्रीय सायबर क्राईम टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर अथवा www.cybercrime.gov.in वेबसाईट पर अथवा नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायें। कार्यक्रम के दौरान सायबर क्राईम से बचने के लिए क्या करें एवं क्या न करें के संबंध में पाम्पलेट वितरण किया गया। recent visitors 47

देवास जिले से सीएम मोहन यादव ने महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की

देवास लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,553 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं में करोड़ों रुपये की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। सीएम ने कहा कि अब बहनों को धीरे-धीरे 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। किसानों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों के खातों में ₹1,624 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों को ₹337 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई। 144 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 144 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें 102 करोड़ रुपये की लागत से 37 विकास कार्यों का लोकार्पण और 42 करोड़ रुपये की लागत से 16 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राही किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी भी ली। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर दीप प्रज्जवलन कर कन्या पूजन किया। कलश यात्रा का समापन कर पार्वती, कालीसिंध और चम्बल तीनों नदियों के जल से जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में उन्होंने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लेकर राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने प्रियंका गांधी को नकली गांधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भगवान और सनातन के प्रति दुर्भावना है। गांधी परिवार अयोध्या दर्शन के लिए नहीं गया। प्रयागराज भी नहीं गया। उन्होंने कहा कि रंजीत सागर सिंचाई परियोजना में क्षेत्र के 52 गांव डूबने वाले थे, परंतु अब पार्वती-कालीसिंध- चम्बल लिंक परियोजना से 66 गांव को पानी मिलेगा। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों में धीरे धीरे 3 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल और देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर की घोषणा भी की। recent visitors 59

दृष्टिबाधित वेरसिंग ने 2 साल में खोद दिया 40 फीट गहरा कुआं

पाटी उनकी उपलब्धि भले ही पर्वतारोही दशरथ मांझी जितनी बड़ी न हो,लेकिन उनका जज्बा उतना ही अदम्य है। खेत में सिंचाई के लिए व पीने के लिए पानी की व्यवस्था नही होने से उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए इतना दृढ़ निश्चयी बना दिया कि वेरसिंग डुडवे ने अकेले ही कुआं खोद डाला,यह काम आम तौर पर 4-5 लोग मिलकर करते हैं। वेरसिंग दोनो आंखों से दृष्टिबाधित है। मेडिकल सर्टिफिकेट के तहत 75 प्रतिशत आखों से दिव्यांग है। वेरसिंग ने कुएं के साथ-साथ एक कच्चा मकान भी अकेले ही बना लिया। और अकेले ही उस घर में रहते हैं। उनके माता पिता व भाई सामूहिक रूप से पिताजी के घर पर ही निवास करते हैं। मकान बनाने व कुंआ खोदने में उसकी किसी ने मदद नही की। तहसील के ग्राम ओसाडा निवासी वेरसिंग गांव का एक गरीब मजदूर है। हालाँकि उसने पहले कभी कुआँ नहीं खोदा था, लेकिन उसने 2 साल में हर रोज़ 2 से 3 घंटे कुआँ खोदा, जब तक उसे पानी नहीं मिल गया। किसी ने भी उसकी मदद नहीं की, यहाँ तक कि उसके परिवार के सदस्यों ने भी नहीं। सबको लगा कि वह पागल हो गया है। आखिर, चट्टानी इलाके में पानी कौन ढूंढ सकता था,। गांव वालों ने खुलेआम उनका मजाक उड़ाया लेकिन वेरसिंग बिना विचलित हुए अपने कार्य में लगे रहे। वेरसिंग ने अपनी सहज बुद्धि से ही जगह का चयन किया  उसने उन 2 साल के दौरान कमरतोड़ काम किया। "यह बताना मुश्किल है कि उन दिनों मैंने क्या महसूस किया।  कुआं 40 फ़ीट गहरा है 5 फ़ीट लंबा है। इसके अलावा उसने कच्ची झोपडी के पास ही एक और कुआं खोदना शुरू कर दिया है। उसका कहना है कि यह कुंआ पीने के पानी के लिए खोद रहा हूँ। दृस्टिबाधित वेरसिंह शासन की दिव्यांगता पेंशन प्राप्त कर रहे हे किंतु उक्त राशि का आहरण हेतु उन्हे ग्राम से 5 किलोमीटर दूर बैंक मे जाकर राशि आहरण करना पढ़ती हे,दृस्टिबाधित वेरसिंह ने प्राथमिक शिक्षा बड़वानी के बंधान स्थित शासकीय दिव्यांगजन विद्यालय से प्राप्त करना बताया हे वही वर्तमान मे वेरसिंह अपने कच्चे मकान मे जीवन यापन कर रहा हे शासन की दिव्यांगजनो के लिए चलाई जाने वाली कई योजनाओं से वंचित हे recent visitors 54

राजस्थान में सर्दी का असर हुआ कम, गर्म होने लगा दिन

राजस्थान राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन से राहत मिल रही है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। बाड़मेर सबसे गर्म, दौसा सबसे ठंडा पिछले 24 घंटे में राजस्थान का सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दौसा में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और हवा में नमी का स्तर 20 से 50 फीसदी के बीच दर्ज किया गया। मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान     जयपुर: 10.6 डिग्री सेल्सियस     सीकर: 9.5 डिग्री सेल्सियस     कोटा: 9.2 डिग्री सेल्सियस     चित्तौड़गढ़: 2.2 डिग्री सेल्सियस     बाड़मेर: 12.8 डिग्री सेल्सियस     जैसलमेर: 12.0 डिग्री सेल्सियस     जोधपुर: 11.3 डिग्री सेल्सियस     बीकानेर: 13.4 डिग्री सेल्सियस     चूरू: 10.4 डिग्री सेल्सियस     श्रीगंगानगर: 9.7 डिग्री सेल्सियस     माउंट आबू: 4 डिग्री सेल्सियस बारिश या शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार के लिए किसी भी जिले में बारिश या शीतलहर का अलर्ट जारी नहीं किया है। उत्तरी हवाओं की तीव्रता घटने से ठंड में कमी आएगी और तापमान बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ नहीं, ठंड में और कमी के आसार मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि जारी रहेगी। माना जा रहा है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में सर्दी का आखिरी दौर देखने को मिलेगा। recent visitors 36

एयरो इंडिया की तुलना महाकुंभ मेले से करते हुए राजनाथ ने कहा- भारत के पराक्रम और शक्ति का महाकुंभ

बेंगलुरु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एयरो इंडिया 2025 की तुलना महाकुंभ मेले से करते हुए कहा कि द्विवार्षिक एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रदर्शनी अनिश्चितताओं से भरे विश्व में भारतीय धरती की ताकत और स्थायित्व को दर्शाती है। श्री सिंह ने यहां येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, “एयरो इंडिया सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि रक्षा और एयरोस्पेस में भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। जिस तरह महाकुंभ मेला लाखों लोगों को आध्यात्मिक एकता के सूत्र में बांधता है, उसी तरह यह आयोजन वैश्विक रक्षा और एयरोस्पेस हितधारकों को भारतीय धरती पर एकजुट करता है।” रक्षा मंत्री ने उन्नत स्वदेशी तकनीक के साथ सशस्त्र बलों को मजबूत करने और वैश्विक भागीदारों के साथ रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। प्रमुख वैश्विक रक्षा फर्मों, एयरोस्पेस कंपनियों और सैन्य प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी वाले प्रीमियर एयर शो के 15वें संस्करण में इस क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख घोषणाएं और साझीदारियां होने की संभावना है। गौरतलब है कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन में तेजी ला रहा है, जिसका उद्देश्य निर्यात को बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है।   recent visitors 60

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, भारी संपत्ति का नुकसान

हैदराबाद तेलंगाना के शहर हैदराबाद स्थित चारमीनार के पास दिवानदेवीडी में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे भारी संपत्ति का नुकसान हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉम्प्लेक्स में मुख्य रूप से कपड़े की दुकानें थीं। उन्होंने बताया कि आग इमारत की चौथी मंजिल पर लगी और तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की दस गाड़ियां और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लगभग 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।   recent visitors 57