धान उपार्जन की 9860 करोड़ से अधिक राशि किसानों के खाते में अंतरित

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन के लिये 6 लाख 69 हजार किसानों से 43 लाख 52 हजार मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। अभी तक 9860 करोड़ 66 लाख रूपये किसानों के बैंक खाते में भेज दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि शेष राशि किसानों के खातों में भेजने की कार्यवाही जारी है।   recent visitors 53

जेलेंस्की का दावा, रूसी ड्रोन ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के क्षतिग्रस्त रिएक्टर के ऊपर स्थित रेडिएशन शेल्टर को बनाया निशाना

कीव यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूसी ड्रोन ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के क्षतिग्रस्त रिएक्टर के ऊपर स्थित रेडिएशन शेल्टर को निशाना बनाया।जेलेंस्की ने कहा कि रात में हुए हमले में प्लांट की नष्ट हो चुकी चौथी बिजली यूनिट की छत पर आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक प्लांट में विकिरण का स्तर नहीं बढ़ा था। जेलेस्की ने एक्स पर फुटेज पोस्ट की जिसमें एक विस्फोट और कंक्रीट और स्टील से बनी विशाल शील्ड का नुकसान दिखाई दे रहा है। यह शील्ड रेडियोएक्टिव मटेरियल के रिसाव को रोकने के लिए डिजाइन की गई है। यह 275 मीटर (900 फीट) चौड़ी और 108 मीटर (354 फीट) ऊंची है और इसके निर्माण में $1.6 बिलियन की लागत आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि रात में हुए विस्फोट के कुछ ही मिनटों के भीतर अग्नि सुरक्षा कर्मियों और वाहनों ने प्रतिक्रिया दी। एजेंसी ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुनिया भर में परमाणु सुरक्षा पर नज़र रखने वाली आईएईए ने कहा कि चेर्नोबिल के अंदर और बाहर विकिरण का स्तर सामान्य और स्थिर बना हुआ है। चेर्नोबिल रिएक्टर में दुनिया की सबसे खराब परमाणु दुर्घटना हुई थी। 26 अप्रैल 1986 एक भयावह विस्फोट ने में हवा में रेडियोधर्मी पदार्थ का एक गुबार उड़ा दिया था, जिससे पूरे यूरोप में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल लग गया था। यूक्रेन उस समय सोवियत यूनियन का हिस्सा था। recent visitors 58

ग्वालियर के मुरैना मार्ग स्थित नगर द्वारा का नाम दाता बंदी छोड़ द्वार होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मुरैना मार्ग स्थित "नगर द्वार" का नाम सिखों के छठवें गुरु, गुरु हरगोविंद सिंह जी के नाम पर "दाता बंदी छोड़ द्वार" रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सिख समुदाय का गौरवशाली इतिहास रहा है, बड़ी संख्या में सिख परिवार इस क्षेत्र में निवासरत हैं। अतः ग्वालियर के मुरैना मार्ग पर पुराना छावनी क्षेत्र में बने "नगर द्वार" का नाम "दाता बंदी छोड़ द्वार" रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिखों के छठवें गुरु हरगोविंद सिंह जी को ग्वालियर के किले में मुगल बादशाह जहांगीर ने कई वर्षों तक बंदी बनाए रखा, अन्य 52 हिंदू राजा भी उनके साथ कैद में थे। मुगल बादशाह ने गुरू जी की आध्यात्मिक शक्ति-साधना से घबराकर उनको रिहा करने का निर्णय लिया। हरगोविंद सिंह जी ने अकेले रिहाई से मना कर दिया और 52 हिंदू राजाओं के साथ ही बाहर आने का संकल्प व्यक्त किया। मुगल बादशाह ने मजबूर होकर 52 हिंदू राजाओं को गुरु हरगोविंद सिंह जी के साथ रिहा किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, इस परिप्रेक्ष्य में ग्वालियर में मुरैना मार्ग पर पुरानी छावनी में नव-निर्मित "नगर द्वार" का नाम गुरू हरगोविंद साहब के नाम पर "दाता बंदी छोड़ द्वार" रखा जाना अत्यंत उपयुक्त तथा प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए स्मार्ट सिटी और नगर निगम ग्वालियर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस पहल से एक बार फिर देश-दुनिया इस महत्वपूर्ण पक्ष से परिचित होगी।   recent visitors 58

मुख्यमंत्री साय बोले- लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इस चुनाव में भी बीजेपी को मिलेगी सफलता

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कल आने वाले हैं, इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इसमें भी बीजेपी को सफलता मिलेगी. उन्होंने दावा किया कि पिछले 13 महीनों में शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है. वहीं सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है. छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच साल तक ठगी गई है. अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास खत्म हो गया है. अमर गुफा जांच समिति को मिला अतिरिक्त समय बलौदाबाजार स्थित अमर गुफा की जांच समिति को मिले अतिरिक्त समय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई कारणों से जांच पूरी नहीं हो पाई थी, इसलिए समय बढ़ाया गया है. कांग्रेस में बदलाव की अटकलों पर सीएम ने दिया बयान कांग्रेस के अंदर बदलाव के संकेत को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है. वे खुद इसे समझेंगे. सांसद भोजराज नाग के वायरल वीडियो पर सीएम साय का बयान कांकेर सांसद भोजराज नाग का TI को फटकार लगाते हुए वीडियो वायरल पर कांग्रेस ने जवानों का मनोबल गिराने का लगाया आरोप. सीएम साय ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि मनोबल घटाने का काम तो कांग्रेस करती है. नक्सली एनकाउंटर पर यह आरोप लगाते हैं, लेकिन जब नक्सलियों ने अपनी लिस्ट जारी की, तो इनका मुंह बंद हो गया. हमारी सरकार जवानों का मनोबल बढ़ाकर रखती है, इसलिए इतने अच्छे परिणाम आ रहे हैं. दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए है. इसी दौरान रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलिपैड में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इन सभी मुद्दों पर बयान दिया. सीएम साय जशपुर में खड़िया समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे. recent visitors 51

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को मिले स्पोर्ट स्टार एसेस अवार्ड-2025 के लिए दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के लिए अधोसंरचना विकास और खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में निरंतर नवाचार कर रहा है। इसके सुखद परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश को मिले 82 पदक राज्य की उपलब्धि का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में मिले "स्पोर्ट स्टार एसेस अवार्ड-2025" के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि खेल क्षेत्र के अग्रणी प्रकाशन स्पोर्ट स्टार द्वारा मध्यप्रदेश को खेलों को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के चरणबद्ध प्रयासों का परिणाम है। राज्य सरकार द्वारा खेलों के अधोसंरचना विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए भोपाल में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय केंद्र के लिए 10 करोड़ रूपए और जबलपुर में बहुउद्देशीय हॉल के लिए 7 करोड़ 50 लाख रूपए का अनुदान उपलब्ध कराया गया। खेलो एमपी, खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022, समर स्पोर्ट्स कैम्प और पे एंड प्ले जैसे नवाचारों से प्रदेश में खेल की उच्चतम सुविधाएं हुई हैं और खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल में निरंतर सुधार के अवसर मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में राज्य ने तीन पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं और चार राष्ट्रीय चैंपियनों का जश्न मनाया। पैरालंपिक्स 2024 में रूबीना फ्रांसिस द्वारा कांस्य पदक प्राप्त करना, जूडो में कपिल परमार की उपलब्धि और 2024 में ओलंपिक हॉकी में विवेक सागर प्रसाद द्वारा कांस्य पदक लेना राज्य की खेलों में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहन के लिए शहरों और ग्राम स्तर तक विस्तारित योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां अर्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है।   recent visitors 68

इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस को लगा बड़ा झटका, अब फ्री में नहीं देख सकेंगे IPL, सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन सीजन-18 की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस बार फैंस को आईपीएल मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा। पहले जहां जियोसिनेमा पर 29 रुपये में पूरे टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया जा सकता था, वहीं अब इस सुविधा को हटा दिया गया है। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के विलय के बाद नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'जियोहॉटस्टार' को लॉन्च किया गया है, और अब आईपीएल मैच फ्री में देखने का विकल्प खत्म हो गया है। मैच देखने के लिए देने होंगे पैसे रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बिना सब्सक्रिप्शन के फैंस अब सिर्फ कुछ मिनट तक ही आईपीएल 2025 के मैच देख पाएंगे। इसके बाद उन्हें सब्सक्रिप्शन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां 149 रुपये से शुरू होने वाले प्लान उपलब्ध होंगे। आईपीएल 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग अब पूरी तरह से पेवॉल (सशुल्क) के पीछे होगा। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर के बाद, इस सीजन से फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा समाप्त कर दी गई है। फैंस को पूरे मैच देखने के लिए निश्चित शुल्क चुकाना होगा।   फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा हुई खत्म जियोसिनेमा ने साल 2023 से पांच साल के लिए आईपीएल के डिजिटल राइट्स हासिल किए थे, जिसके तहत जियो यूजर्स को फ्री में मैच देखने की सुविधा दी गई थी। हालांकि, अब आईपीएल 2025 से फैंस को अपनी जरूरत के मुताबिक सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। recent visitors 65

महाकुंभ के आयोजन के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा होगा: सीएम योगी

लखनऊ लखनऊ में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में 114 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर तीनों नेताओं ने लोगों को संबोधित किया और उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। महाकुंभ पर खर्च हुए 1500 करोड़ रुपए, सीएम योगी का खुलासा इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने बताया कि कुंभ और महाकुंभ आयोजन से यूपी की अर्थव्यवस्था को भारी लाभ होता है। योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा होगा। सीएम योगी ने उन लोगों का जवाब दिया, जो पूछते हैं कि 5000-6000 करोड़ रुपये क्यों खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि यह राशि सिर्फ कुंभ के आयोजन पर नहीं, बल्कि प्रयागराज शहर के जीर्णोद्धार पर भी खर्च की गई है। कुंभ के आयोजन में कुल 1500 करोड़ रुपये खर्च हुए, और यदि इसके बदले यूपी की अर्थव्यवस्था को 3 लाख करोड़ रुपये का लाभ हो, तो यह राशि उचित ही खर्च की गई है। महाकुंभ से यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से राज्य की अर्थव्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी। जब 50-55 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में शामिल होंगे, तो इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार के आने के बाद, श्रद्धालु उन जगहों तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं, जहां आठ साल पहले वे नहीं जा पाते थे। नितिन गडकरी ने महाकुंभ के प्रभाव पर जताई राय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज ने 3 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी वृद्धि में योगदान दिया। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र बताया, जहां 49 प्रतिशत पूंजी निवेश रोजगार पैदा करने में खर्च होता है। गडकरी ने कहा कि इस आयोजन से टैक्सी चालकों, रिक्शा चालकों और अन्य श्रेणियों के लोगों को रोजगार के कई अवसर मिले हैं। राजनाथ सिंह ने किया सीएम योगी और गडकरी का सम्मान लखनऊ में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी और नितिन गडकरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो विकास हो रहा है, वह पूरी तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के योगदान के कारण हो रहा है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि इन नेताओं के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा मिल रही है और राज्य का विकास तेज़ी से हो रहा है। यह उद्घाटन उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचा सुधार और राज्य की आर्थिक वृद्धि को एक नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।   recent visitors 65