मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजेगा अमेरिका, मोदी के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने किया एलान

नई दिल्ली अमेरीका मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार तहव्वुर हुसैन राणा को भारत भेजने के लिए राजी हो गया है. व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद अमेरिका राष्ट्रपित डोनॉल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका प्रशासन ने साल 2008 के मुंबई हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण (Extradition) को भारत में न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए मंजूरी दे दी है. पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा फिलहाल लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है. माना जाता है कि वह मुंबई के 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा है. अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने दुनिया के सबसे बुरे इंसानों में से एक और मुंबई आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक को भारत में न्याय का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने को मंजूरी दे दी है. इसलिए, वह न्याय का सामना करने के लिए भारत वापस जा रहा है.’’ जनवरी 2025 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की समीक्षा याचिका खारिज कर दी और उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी. भारत ने पिछले महीने कहा था कि वह राणा के शीघ्र प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ काम कर रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, ‘‘अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने 21 जनवरी को आरोपी की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. हम अब मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी को शीघ्र भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रक्रियागत मुद्दों पर अमेरिका के साथ काम कर रहे हैं.’’ PM मोदी ने ट्रम्प का दिया धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के इस फैसले की सराहना की और राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है. मोदी ने कहा कि मुंबई हमले का एक आरोपी भारत आ रहा है, जहां उस पर मुकदमा चलेगा. मैं राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने इस प्रक्रिया को जल्दी पूरा किया.” डेविड हेडली ने दी थी राणा के खिलाफ गवाही पाकिस्तानी मूल के कारोबारी तहव्वुर हुसैन राणा 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में दोषी पाया गया था. अब यहां भारतीय एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी और उस पर मुकदमा चलेगा. राणा को पहले से ही मुंबई हमले की जानकारी थी और वह पाकिस्तान के आतंकी संगठनों और उनके नेताओं के संपर्क में था. इस साजिश में उसके साथ शामिल लोगों में डेविड कोलमैन हेडली भी था. हेडली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था और राणा के खिलाफ गवाही दी थी. आईएसआई से करीबी संबंध रखता था तहव्वुर राणा राणा पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (Inter-Services Intelligence) से करीबी संबंध रखने का भी आरोप है. मुंबई पुलिस की 400 से अधिक पन्नों की चार्जशीट के मुताबिक तहव्वुर हुसैन राणा 11 नवंबर 2008 को भारत आया था और 21 नवंबर तक यहां रुका था. इस दौरान उसने दो दिन मुंबई के पवई इलाके के रेनेसांस होटल में बिताए थे. मुंबई हमले में मारे गए थे इतने लोग पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों के एक समूह ने 26 नवंबर 2008 को अरब सागर के रास्ते मुंबई में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो आलीशान होटलों और एक यहूदी केंद्र पर समन्वित हमला किया. लगभग 60 घंटे तक जारी रहे इस हमले में 166 लोग मारे गए थे, इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और यहां तक ​​कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति भी बन गई थी. नवंबर 2012 में पाकिस्तान आतंकवादी समूह के एकमात्र जीवित आतंकी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था. भारत इस नृशंस हमले में शामिल लोगों को दंडित करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है, लेकिन हमले के आरोपियों के खिलाफ अब तक मुकदमे की कार्रवाई बहुत आगे नहीं बढ़ पाई है.   recent visitors 42

प्रेमानंद की पदयात्रा का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने ‘राक्षस’ की संज्ञा दी

मथुरा संत प्रेमानंद की रात्रिकालीन पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के बाद से इंटरनेट मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पदयात्रा का विरोध नहीं किया गया था, बल्कि विरोध का कारण रात दो बजे बैंडबाजा, ढोल और आतिशबाजी के शोर थे। इस शोर को रोकने के लिए संत प्रेमानंद से अपील की गई थी। जब संत प्रेमानंद ने पदयात्रा को स्थगित कर दिया, तो उनके समर्थन में कई धर्माचार्य सामने आए, जिनमें बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल हैं। धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने संत प्रेमानंद की पदयात्रा का समर्थन करते हुए विरोध करने वालों को 'राक्षस' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि जो लोग इस पदयात्रा का विरोध कर रहे हैं, वे शुद्ध रूप से मानव नहीं हो सकते। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर आचार्य शास्त्री को लेकर तीखी आलोचनाएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को भजन-कीर्तन से समस्या होती है, वे वृंदावन छोड़कर दिल्ली जा सकते हैं। उनका यह बयान स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का विरोध स्थानीय लोग यह स्पष्ट कर रहे हैं कि उनका विरोध पदयात्रा से नहीं था, बल्कि शोर-शराबे से था। वे चाहते थे कि रात के समय होने वाले ध्वनि प्रदूषण को रोका जाए। महिलाओं ने संत प्रेमानंद से अपील की थी कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए, लेकिन कुछ अनुयायियों ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की। अब, आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद विरोध और बढ़ गया है। महिलाओं ने किया विरोध स्थानीय महिलाओं ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बयान की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि यह महिलाओं के सम्मान और ब्रज वृंदावन की साधना परंपरा के खिलाफ है। वे शास्त्री के बयान को गलत मानते हुए अब आंदोलन की योजना बना रहे हैं। इस पूरे विवाद ने अब एक नई दिशा ले ली है, और यह देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति और भी तनावपूर्ण हो सकती है। recent visitors 47

महिला प्रीमियर लीग का आगाज, बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

वडोदरा महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है।बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बेंगलुरु ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच का टॉस जीतकर गुजरात को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। आरसीबी की प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें एलिस पेरी, वेयरहैम, वायट-हॉज और गार्थ शामिल हैं। इसके अलावा टीम की कप्तान मंधाना ने बताया कि टीम में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं, इनमें प्रेमा रावत, वीजे जोशीथा और राघवी बिष्ट शामिल हैं। वहीं, गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि उनकी तरफ से पांच खिलाड़ी इस लीग में डेब्यू कर रही हैं। इनमें प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम, सायली सतघरे, डिएंड्रा डॉटिन और सिमरन शेख शामिल हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह। गुजरात जायंट्स : लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सायली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम। recent visitors 45

धार्मिकता की वजह से पारिवारिक रिश्ते में कलह, पत्नी महाकुंभ गई तो नाराज पति ने लगाई तलाक की अर्जी

भोपाल महाकुंभ के बहाने धर्म की एक नई बयार बह रही है। देश-दुनिया के लोग इसके प्रभाव में खिंचे चले आ रहे हैं। इस बीच धार्मिकता की वजह से पारिवारिक रिश्ते में कलह के अजीब मामले भी सामने आ रहे हैं। भोपाल कुटुंब न्यायालय में एक मामला पहुंचा जिसमें एक बैंक अधिकारी ने पत्नी के महाकुंभ जाने की बात से नाराज होकर तलाक मांगा है। इस मामले में पति की ओर से कहा गया है कि पत्नी अपनी सहेलियों के साथ धार्मिक यात्रा पर मेरे मना करने के बाद भी निकल जाती है। पिछले महीने ही वृंदावन से लौटी है और जब से आई है सिंदूर और बिंदी के बदले चंदन टीका लगाने लगी है। अभी मना करने के बावजूद महाकुंभ चली गई। वहां से लौटी तो रूद्राक्ष की माला पहनने लगी है। उसके ऐसे व्यवहार और पहनावे की वजह से आफिस की पार्टी में उसे ले जाने पर दोस्त मेरा मजाक उड़ाते हैं। वह कभी भी ब्यूटीपार्लर नहीं जाती है और न ही सज-धज के रहती है।   इन मामलों में भी यही आधार केस-1     35 वर्षीय व्यवसायी पति की शिकायत है कि पत्नी धार्मिक प्रवचनकारों का वीडियो देखने की आदी हो गई है। घर में भी टीवी पर प्रवचन का वीडियो ही देखती रहती हैं।     शहर में कहीं भी प्रवचन चल रहा हो तो वह जाने की जिद करती है। मेरे मना करने पर वह खुद सहेलियों के साथ चली जाती है। बच्चों की परीक्षाएं हैं और पत्नी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।     यहां तक कि घर में भी अक्सर भजन-कीर्तन कराती रहती है। पत्नी की शिकायत थी कि पति उसे बिल्कुल समय नहीं देते हैं। उनकी शादी के 10 साल हुए हैं। केस-2     पति की शिकायत थी कि उसके पत्नी पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी।     जब सरकारी नौकरी नहीं लगी तो वह पूजा-पाठ और टोटके करने लगी।     उसको कोई सफलता तो नहीं मिल रही है, लेकिन उसका पूजा-पाठ बढ़ता जा रहा है।     आजकल वह धार्मिक गुरुओं के बताए टोटके करने के लिए घंटों मंदिर में बिताने लगी हैं।     उनके वीडियो को घर में भी चलाने लगी है, जिससे पूरा परिवार परेशान हो गया है।   recent visitors 60

एलन मस्क ने की पीएम मोदी की तारीफ, दोनों के बीच मुलाकात के दौरान नवाचार जैसे कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली अरबपति एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सम्मान की बात है। दोनों के बीच मुलाकात के दौरान अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मस्क से कहा, "आपसे मिलना सम्मान की बात थी।" अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख सलाहकार मस्क ने मस्क के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री के पोस्ट के जवाब में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा, "एलन मस्क के परिवार से मिलना और विभिन्न विषयों पर बातचीत करना मेरे लिए खुशी की बात थी।" उन्होंने कहा, "हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे मुद्दे शामिल हैं, जिनके बारे में वह भावुक हैं। मैंने सुधार और 'न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन' को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात की।"   किन मुद्दों को लेकर हुई बातचीत? विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने गुरुवार शाम वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "पीएम मोदी और मस्क ने नवाचार, अंतरिक्ष अन्वेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत विकास में भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उनकी चर्चा में उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्यमिता और सुशासन में सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर भी चर्चा हुई।" प्रधानमंत्री ने बच्चों को दिया ये गिफ्ट इसमें कहा गया कि इस बैठक में मस्क के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने एलन मस्क के तीन बच्चों को किताबें भी भेंट कीं। उन्होंने उन्हें रवींद्रनाथ टैगोर की द क्रिसेंट मून, द ग्रेट आरके नारायण कलेक्शन और पंडित विष्णु शर्मा की पंचतंत्र किताबें भेंट कीं। बाद में उन्होंने बच्चों को किताबें पढ़ते हुए तस्वीरें भी साझा कीं। इस दौरान मस्क ने पीएम मोदी को एक उपहार भी भेंट किया। माना जा रहा है कि यह एक हीट शील्ड टाइल है जो पिछले साल अक्टूबर में स्पेसएक्स के स्टारशिप फ्लाइट टेस्ट 5 पर उड़ाई गई थी। इस वस्तु पर लिखा था: "स्टारशिप फ्लाइट टेस्ट 5, 12 अक्टूबर, 2024।" recent visitors 60

शादी का झांसा देकर कई बार रेप, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

रायपुर पांच वर्ष पहले उरला क्षेत्र में शादी करने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी युवक राकेश साकत को कोर्ट ने 20 साल की कैद और 5000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर आरोपित को पांच माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 11 गवाहों के बयान करवाए गए। विशेष लोक अभियोजक विमला तांडी ने बताया कि एक कंपनी में 24 साल का राकेश साकत ड्राइवर का काम करता था। वहीं, फैक्ट्री परिसर स्थित बने क्वार्टर में रहता था। उसी के पड़ोस में बने पीड़ित किशोरी अपने स्वजनों के साथ रहती थी। पहचान होने के कारण राकेश का जाना-आना था। इस दौरान राकेश ने किशोरी को शादी करने का झांसा देकर किशोरी से नवंबर 2020 से जून 2021 तक दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर वह किराये का मकान छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी के स्वजनों ने उरला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। जहां, पुलिस ने राकेश साकत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। वहीं, प्रकरण की जांच करने के बाद केस डायरी पेश की। विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने गवाहों के बयान और पुलिस द्वारा पेश किए साक्ष्य के आधार पर आरोपित को दंडित करने का फैसला सुनाया।   recent visitors 61

डंपिंग यार्ड में कचरा बीनने वालों ने जमादार और गार्ड पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

अलवर अलवर के आंबेडकर नगर स्थित डंपिंग यार्ड में कचरा बीनकर अपना जीवन यापन करने वाले परिवारों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। इन लोगों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए यार्ड में तैनात जमादार और गार्ड पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों की शिकायत कचरा बीनने वाले एक श्रमिक, भारत ने बताया कि लगभग 20-30 परिवार वर्षों से नगर निगम के डंपिंग यार्ड में प्लास्टिक, पॉलीथिन और लोहा-लंगड़ इकट्ठा कर बेचने का कार्य कर रहे हैं, जिससे उनका गुजारा चलता है। लेकिन अब जब वे डंपिंग यार्ड में कचरा बीनने जाते हैं, तो वहां तैनात गार्ड और जमादार मुखराम मीणा उन्हें रोकते हैं और पैसे मांगते हैं। मारपीट और धमकियों का आरोप श्रमिकों का आरोप है कि ये गार्ड और जमादार न सिर्फ कचरा बीनने से रोकते हैं, बल्कि पैसे न देने पर मारपीट भी करते हैं। भारत ने बताया कि डंपिंग यार्ड का ठेका इस बार प्रवीण नामक व्यक्ति को दिया गया है, जो कचरा बीनने से नहीं रोकता। लेकिन नगर निगम द्वारा तैनात कर्मचारी लगातार परेशान कर रहे हैं। आजीविका पर संकट श्रमिकों का कहना है कि कचरा बीनना ही उनके जीवनयापन का एकमात्र साधन है। पूरे दिन मेहनत करके वे प्लास्टिक, लोहा और अन्य कबाड़ इकट्ठा कर बेचते हैं, जिससे परिवार का पालन-पोषण होता है। लेकिन अब जब उन्हें कचरा बीनने से रोका जा रहा है, तो उनके लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। न्याय की गुहार इन गरीब परिवारों ने नगर निगम से अपील की है कि जमादार मुखराम मीणा और गार्ड को हटाया जाए और उन्हें कचरा बीनने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आगे भी विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।   recent visitors 72