शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल और रिद्धि की शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीर

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान जैन परिवार की बेटी रिद्धि के साथ शादी के बंधन में बंधे. इसकी रिशेप्शन पार्टी भोपाल (Bhopal) के नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में शुक्रवार (14 फरवरी) को आयोजित हुई. इस समारोह में देश भर के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली. इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता भोपाल पहुंचे. उनके साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत मध्य प्रदेश के कई बड़े नेता भी शामिल हुए. बता दें कुणाल सिंह की पत्नी रिद्धि जैन जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती हैं. रिद्धि के पिता संदीप जैन भी बड़े डॉक्टर हैं. कुणाल और रिद्धि भोपाल में एक ही स्कूल में पढ़े हैं. शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा? वहीं शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटे और बहु की तस्वीरें भी शेयर करते हुए कहा, "इष्टदेव की कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी स्नेहीजनों की मंगलकामनाओं से आज बेटे कुणाल और रिद्धि का आशीर्वाद समारोह सानंद संपन्न हुआ. रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है. अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया है." उन्होंने आगे लिखा, "आप सभी आत्मीयजनों का आभार, जिन्होंने अपनी उपस्थिति, प्यार व आशीर्वाद से इस विशेष दिन को और यादगार बना दिया. यह दिन हमेशा हमारी यादों में बसेगा और आपकी शुभकामनाएं कुणाल एवं रिद्धि के नए जीवन की आधारशिला बनेंगी. नए सफर की इस खूबसूरत शुरुआत पर कुणाल और रिद्धि को अनगिनत शुभकामनाएं और अनंत आशीर्वाद." सीएम मोहन यादव ने दीं शुभकामनाएं वहीं सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते कहा, "शिवराज सिंह जी के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति कुणाल और रिद्धि को शुभकामनाएं दी. आप दोनों का दाम्पत्य जीवन सुख, समृद्धि और प्रेम से परिपूर्ण रहे, ऐसी मंगलकामनाएं हैं." शादी में गड़करी समेत कई नेता पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, विधायक और सांसद आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत कई साधु-संत भी नवयुगल को आशीर्वाद देने पहुंचे। बारात में नाचे शिवराज और साधना कुणाल की बारात में मां साधना सिंह, पिता शिवराज सिंह और भाई कार्तिकेय ने भी जमकर नृत्य किया। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बारात में नाचते दिखे।   18 मार्च को दिल्ली में समारोह इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्य के मुख्यमंत्री, और अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का दिल्ली में 18 मार्च को आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में स्वागत किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय का विवाह छह मार्च को जोधपुर में होगा और भोपाल में 12 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 18 मार्च को दिल्ली में दोनों बेटों के लिए एक साथ स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।    रिद्धि जैन का परिवार कई दशकों से भोपाल में रह रहा है और राजधानी के सबसे संस्कारित और सम्मानित परिवारों में माना जाता है। परिजन बताते हैं कि कुणाल सिंह को रिद्धि की खूबसूरती ने लुभाया। हाईप्रोफाइल फैमिली की होने के बावजूद रिद्धि शुरु से सादगी पसंद रहीं हैं जिससे शिवराज सिंह चौहान खासे प्रभावित हैं। यही वजह है कि बेटे कुणाल चौहान की रिद्धि से शादी की बात पर वे तुरंत सहमत हो गए। कुणाल सिंह चौहान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय चौहान है। 14 जून को जन्मे कुणाल सिंह चौहान 28 वर्ष के हैं। बड़े भाई कार्तिकेय जहां राजनीति में सक्रिय हैं और पिता का कामकाज संभालते हैं वहीं कुणाल को राजनीति में ज्यादा रुचि नहीं है। कुणालसिंह पारिवारिक खेती-बाड़ी संभालते हैं और उनका अपना डेयरी का भी बिजनेस है। कुणाल सिंह चौहान की रिद्धि जैन से शादी पिछले साल 21 मई को तय हुई थी। इस कार्यक्रम को बहुत गोपनीय रखा गया। कार्यक्रम के फोटो वायरल होने के पहले, दो दिनों तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी। शादी तय होने के बाद कुणाल सिंह चौहान की छोटी सी प्रेम कहानी Shivraj Singh Chouhan Son Love Story सामने आई थी। कुणाल और रिद्धि जैन Riddhi Jain अमेरिका के एक ही स्कूल में पढ़े। स्कूल में ही दोनों के बीच प्रेम का अंकुर फूट गया था और फिर ये नजदीकियां कभी कम नहीं हुईं। कुणाल, रिद्धि की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। भोपाल लौटने पर दोनों की शादी की चर्चा होने लगी थी। कुणाल सिंह और रिद्धि जैन ने अपनी प्रेम कहानी को सुखद मोड़ देकर शादी करने का फैसला लिया। दोनों परिवारों ने भी इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी। recent visitors 49

बीजेपी की प्रचंड पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरके डिप्टी सीएम अरुण साव

मुंगेली प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है. जिसमें कई निकायों भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं कई जगहों पर बीजेपी लीड बनाए हुए है. इसके अलावा सभी 10 नगर निगमों में भी कमल खिल गया है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर लोरमी भाजपा इकाई जश्न में डूब गई है. साथ ही इस जश्न में प्रदेश के डिप्टी सीएम और लोरमी से विधायक अरुण साव भी कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरक रहे हैं. मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने परचम लहराया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव इस चुनाव में लगातार प्रचार प्रसार करते नजर आए थे. जहां भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा 2456 मतों से जीत दर्ज कर ली है. तो वहीं कांग्रेस के अनिल दास को हार का सामना करना पड़ा है. मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत को अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद नगर पालिका का दर्जा मिला है. जहां पहले 15 वार्ड में नगर पंचायत में चुनाव होता था. लेकिन इस बार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है. यहां पर 11 पार्षद भाजपा के, एक निर्दलीय सहित 6 कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. जिनमें 2 भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मतदान के पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं सुजीत वर्मा की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. लोरमी में भाजपा जीत का जश्न मना रही है. 49 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों के लिए हुआ चुनाव 49 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों का निर्वाचन किया गया, जिनमें बीजापुर, किरंदुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पंडरिया, कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरणवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली, लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं. recent visitors 28

अमेरिका से आई फ्लाइट में हथकड़ी पहने भारतीयों को देख भड़कीं उमा भारती

भोपाल अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को बेड़ियों में जकड़कर भारत भेजा गया था. वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस तरीके को शर्मनाक और क्रूर बताते हुए शनिवार को अमेरिकी सरकार पर निशाना साधा. दरअसल 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान 5 फरवरी को अमृतसर पहुंचा, यह अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा निर्वासित भारतीयों का पहला ऐसा जत्था था. बेड़ियों में जकड़कर लाए गए भारतीय दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ और पैर बेड़ियों में जकड़े रहे और अमृतसर में उतरने के बाद ही उनकी बेड़ियां खोली गईं. इस पर उमा भारती भड़क गईं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लगातार तीन पोस्ट किए. जिसमें उन्होंने लिखा कि, ''जिस तरह से अवैध भारतीय अप्रवासियों को हथकड़ी और बेड़ियों में जकड़कर अमेरिका से वापस भेजा गया, वह बेहद शर्मनाक और मानवता पर कलंक है. यह निर्दयता एवं हिंसक मनोवृति रेड इंडियंस के एवं अमेरिका में बसे हुए अफ्रीकी मूल के लोगों के मामले में अमेरिका की सरकारों ने कई बार दिखाई है.'' 'ऐसी क्रूरता इस भूमंडल पर महापाप' उन्होंने लिखा, ''जब उनको हवाई जहाज से ही भेज रहे थे, हथकड़ी बेड़ी में उनको जकड़ कर रखना, अमेरिकी शासन की क्रूरता एवं अमानवीयता को दर्शाता है. अवैध तरीके से किसी देश में घुसना अपराध है, उसकी सजा के प्रत्येक देश में अपने कानून के अनुसार प्रावधान हैं. किंतु ऐसी क्रूरता इस भूमंडल पर महापाप है.'' उमा भारती ने यह ट्वीट पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी टैग किए हैं. आज अप्रवासियों को लेकर अमृतसर आ सकती है एक और फ्लाइट बता दें कि 119 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक और अमेरिकी विमान के शनिवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने की संभावना है. यह ट्रंप सरकार द्वारा निर्वासित भारतीयों का दूसरा ऐसा जत्था है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विमान के रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है. PM मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बीच हुई ये कार्रवाई बता दें यह प्रक्रिया ऐसे समय में की जा रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर आव्रजन सहित कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने एक संयुक्त मीडिया सम्मेलन के दौरान सत्यापित भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी में सहयोग की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, लेकिन साथ ही प्रवासियों का शोषण करने वाले मानव तस्करी नेटवर्क से निपटने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. recent visitors 48

खूंखार मार्को एब्बन की मेक्सिको सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई

 मेक्सिको यूरोप के सबसे खूंखार अपराधियों में शुमार एक ड्रग तस्कर मेक्सिको में मारा गया है। उसने अपनी मौत का ढोंग करते हुए भागने का प्रयास किया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। मार्को एब्बन को गुरुवार को मेक्सिको सिटी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अटिज़ापान डी ज़ारागोसा के एक शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रवर्तन अधिकारियों ने एब्बन की पहचान की पुष्टि की। यूरोप की पुलिस एजेंसी यूरोपोल ने एब्बन को यूरोप के "सबसे वांछित भगोड़ों" में सूचीबद्ध किया था। वह ब्राजील से नीदरलैंड्स में ड्रग्स की तस्करी में शामिल था। यूरोपीय पुलिस की वेबसाइट पर कहा गया है कि उसे अक्टूबर 2020 में सात साल से अधिक की सजा सुनाई गई थी। 2014 और 2015 के बीच एब्बन और उसके साथियों ने 400 किलो कोकीन को अनानास के कंटेनरों में छिपाकर तस्करी करने का आरोप है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ने पिछले अक्टूबर में कूलियाकान में अपनी मौत का ढोंग किया था। यह मेक्सिको के सिनालोआ कार्टेल का गढ़ है और वहां दो कार्टेल गुटों के बीच संघर्ष चल रहा था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एब्बन को एक गुट से जुड़े होने का आरोप था, लेकिन उस समय उसकी मौत का कोई सबूत नहीं मिला था। केवल एक कथित प्रेमिका का बयान था जिसने शव की पहचान की थी। मेक्सिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने उत्तर मेक्सिको के चिहुआहुआ राज्य में एक संदिग्ध सिनालोआ कार्टेल ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे अमेरिका द्वारा वांछित किया गया था। स्थानीय मीडिया ने उसे हम्बर्टो रिवेरा के रूप में पहचाना। recent visitors 57

सिंगरौली में सड़क दुर्घटना के बाद भीड़ का तांडव, फूंकी गाड़ियां

सिंगरौली  सिंगरौली जिले में  कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने 7 बस और 4 हाइवा (माल ढोने वाली गाड़ी) को आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरी तरह अराजकता फैल गई. मृतकों की पहचान रामलालू यादव और रामसागर प्रजापति के रूप में हुई है. घटना माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमिलिया घाटी की है. दोनों मृतक स्थानीय निवासी थे. अमिलिया घाटी में सड़क हादसे के बाद मचे बवाल की सूचना पाकर पुलसि मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. हालात को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात की गई. सिंगरौली के कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. जानकारी के मुताबिक जिन वाहनों में भीड़ ने आग लगाई वे उसी कोलमाइंस कंपनी के हैं, जिसके लोडर ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था. ये वाहन कोयला परिवहन और कोलमाइंस में काम करने वाले कर्मचारियों को लाने-ले जाने के काम में लगे थे. सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने बताया कि गुस्साई भीड़ वाहनों को आग के हवाले करने के बाद कोलमाइंस की ओर बढ़ रही थी. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को तितर-बितर किया. सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने बताया कि अमिलिया कोयला खदान से कोयला लोड करके कोल यार्ड की तरफ जा रहे एक हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवा भी पलट गया था. दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद, मृतकों के परिवार के सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जो कुछ ही समय में हिंसक हो गया. एसपी खत्री ने कहा, 'दुर्घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि भीड़ ने 7 बसों सहित 11 वाहनों को आग लगा दी. पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. भीड़ को काबू में करने के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई.' इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो हाइवा में लगे डैश कैम में कैद हो गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक से टक्कर के बाद हाइवा रोड से उतरकर खाई में चला जाता है. सीट बेल्ट टूटने से ड्राइवर केबिन में ही जोरदार झटके खाने लगता है. पुलिस ने बवाल और वाहनों में आग लगाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही. एसपी खत्री ने कहा, 'हम दुर्घटना और उसके बाद कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में सभी कानूनी दायित्वों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं.' गनीमत रही की बस में सवार कर्मचारी समय रहते उतर गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल बुलाया गया. अ​मिलिया घाटी में स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.   recent visitors 60

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन, दर्ज की बड़ी जीत

रायपुर विष्णु के सुशासन पर जनता की मुहर लगी है. नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. दस नगर निगमों में हुए चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है. वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा का स्ट्राइक रेट 90 फीसदी रहा है. भाजपा की इस बड़ी जीत का श्रेय सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व को दिया जा रहा है. विष्णुदेव साय ने ज्यादातर निकायों में रोड शो कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनता का समर्थन मांगा था. इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए राज्य की 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में ऐतिहासिक बढ़त के साथ भाजपा के प्रत्याशी को जीत मिली थी. संगठन से जुड़े आला नेता कहते हैं कि विष्णुदेव साय का सौम्य चेहरा, मोदी की गारंटी पर जनता का भरोसा और राज्य में सुशासन की बयान की वजह से जनता का समर्थन भाजपा को लगातार मिल रहा है.  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बड़े कारण विष्णु के नेतृत्व में जनता का भरोसा     2023 के विधानसभा चुनाव के बाद विष्णुदेव साय सूबे की सरकार के मुखिया बने थे.     दीर्घ राजनीतिक अनुभव, सौम्य और सरल चेहरा और कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के बूते जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे. विष्णु के सुशासन और ठोस निर्णयों ने जीता जनता का भरोसा     सरकार की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने स्वभाव के विपरीत जाकर कई कड़े फैसले लिए.     पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच, सीजीएमएससी घोटाले की ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर, कोयला-शराब-महादेव एप जैसे घोटाले पर बरती गई सख्ती ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया.     महतारी वंदन, दो साल का बकाया बोनस, धान का समर्थन मूल्य, नई उद्योग नीति, पीएम आवास, छात्रों को ब्याज मुक्त कर्ज, रामलला दर्शन योजना जैसी योजनाओं के बूते सुशासन की नींव मजबूत की. मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यकुशलता से सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफलता प्राप्त की.       मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कुशल नेतृत्व के बूते सरकार और संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत की.     सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर नेतृत्व को एक नई दिशा दी. बीजेपी ने स्थानीय निकायों में दिए बेहतर प्रत्याशी     भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में जिताऊ चेहरे ही मैदान में उतारे. रायगढ़ जैसी सीट पर एक चाय वाले को टिकट देकर यह संकेत दे दिया कि यह नई भाजपा है. जहां बड़े नेताओं के पसंदीदा चेहरे ही टिकट नहीं पा सकते. आम आदमी भाजपा का चेहरो हो सकता है. प्रत्यक्ष चुनाव के बावजूद सभी बड़े निकायों में बीजेपी की बड़ी जीत     पूर्ववर्ती सरकार ने महापौर और अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रत्यक्ष प्रणाली को बदल दिया था. साय सरकार ने प्रत्यक्ष निर्वाचन की पुरानी नीति पर अमल किया.     प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से पार्षदों की खरीद-फरोख्त की आशंका को खत्म किया.     महापौर-अध्यक्ष के प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली का फायदा भाजपा को मिला. निकायों में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया.   recent visitors 27

नीमन तिराहे पर एथिनॉल टेंकर पलटा

बटियागढ़  बटियागढ़ के नीमन तिराहे पर एथेनॉल का टैंकर पलटने की घटना के तत्काल बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा एहतियात कदम उठाए गए। मौके पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार श्री चौधरी सहित राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद हैं। यहां पर कोई जनहानि नहीं हुई है। कलेक्टर कोचर ने बताया कि यहाँ ट्रैफिक रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कानपुर से टैंकर रवाना हो गया, एहतियात सभी कार्यवाही की जा रही है। यह टैंकर एथेनॉल लेकर जबलपुर जा रहा था, उक्त एथेनॉल पेट्रोल में मिलाया जाता है। कलेक्टर श्री कोचर ने बताया घटनास्थल पर फायर बिग्रेड, तीन हाइड्रा मशीन, एक एंबुलेंस और एसडीआरएफ टीम पहुंच चुकी है, पूरा एरिया सील कर दिया गया है। यहाँ से केवल इमरजेंसी वाहन निकल रहे हैं। recent visitors 34