Tuesday, July 7, 2026 6:58 am

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाशिवरात्रि पर सपत्नीक भगवान महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि महापर्व पर महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बाबा श्री महाकाल का जल, दुग्ध अभिषेक भी किया। विक्रम महोत्सव 2025 के पूर्व कलश यात्रा का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नव जागरण और भारत विद्या पर एकाग्र विक्रमोत्सव-2025 समारोह के शुभारंभ के पहले बुधवार सुबह कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्रीराम तिवारी निदेशक-महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, डॉ. प्रशांत पुराणिक, डॉ. रमण सोलंकी, संजय यादव, संजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   recent visitors 30

एक fit और Healthy Nation बनने के लिए हमें Obesity की समस्या से निपटना ही होगा : पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में 'मन की बात' कार्यक्रम में बढ़ते मोटापे पर चिंता जताई थी। मोटापा सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी खतरे की घंटी है। ग्लोबल ओबेसिटी ऑब्जर्वेटरी के अनुसार 2019 में भारत में मोटापे का आर्थिक बोझ लगभग 28.95 अरब डॉलर था जो देश की GDP का 1% है। अगर यही हाल रहा तो इस साल इसके 81.53 अरब डॉलर होने की आशंका है जो GDP का 1.57% होगा। माना जा रहा है कि साल 2060 तक मोटापे से देश की इकॉनमी को 838.6 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। यह देश की GDP का करीब 2.5% है। पिछले साल जुलाई में जारी हुए आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में चेतावनी दी गई थी कि अगर भारतीय फिट नहीं रहेंगे तो देश को डेमोग्राफिक डिविडेंड यानी युवा आबादी का पूरा फायदा नहीं मिलेगा। यानी हमारी आबादी स्वस्थ नहीं होगी तो इसका असर देश के विकास पर पड़ेगा। सर्वे के मुताबिक अगर भारत को अपने डेमोग्राफिक डिविडेंड का फायदा उठाना है, तो इसके लिए यह जरूरी है कि उसके लोगों के स्वास्थ्य मानकों में संतुलित और विविध आहार की ओर बदलाव हो। सर्वे में मोटापे को एक प्रमुख स्वास्थ्य चुनौती बताया गया था। सर्वे के मुताबिक भारत की वयस्क आबादी में मोटापा एक गंभीर चिंता का विषय बन रहा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 के अनुसार 18-69 आयु वर्ग के पुरुषों में मोटापे का प्रतिशत 22.9% हो गया है जो पिछले सर्वे में 18.9% था। महिलाओं में मोटापा 20.6% से बढ़कर 24.0% हो गया है। कम शारीरिक गतिविधि इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। साथ ही लोगों की खानपान की आदत में भी बदलाव आया है। पैकेट बंद और प्रोसेस्ड खाना खाने से मोटापा बढ़ता है। आपकी थाली में क्या है? आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 ने अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड पर चिंता जताई है। इसमें चीनी, नमक और अनहेल्दी फैट पर सख्त नियम बनाने की बात कही गई है। इसमें खाने के पैकेट पर चेतावनी लेबल लगाने और जंक फूड के विज्ञापन पर, खासकर बच्चों के लिए, रोक लगाने का सुझाव दिया गया है। स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक जगहों पर ऐसे खाने को हटाने और मिलेट्स, फल और सब्जियों जैसे स्वास्थ्यवर्धक खाने को सस्ता करने की बात भी कही गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंध परिषद (ICRIER) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य क्षेत्र में 2011 से 2021 तक खुदरा बिक्री मूल्य में सालाना 13.37% की तेजी रही है। घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण (HCES) 2022-23 के आंकड़ों से पता चलता है कि ग्रामीण परिवार अपने खाद्य बजट का लगभग 9.6% प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों पर खर्च करते हैं जबकि शहरी परिवार लगभग 10.64% खर्च करते हैं। नेशनल वेट-लॉस प्लान? इन सब चेतावनियों के बावजूद भारत में मोटापे से निपटने के लिए कोई ठोस राष्ट्रीय रणनीति नहीं है। हालांकि बच्चों और कमजोर वर्गों के पोषण के लिए नीतियां हैं लेकिन सभी आयु वर्ग के लोगों में मोटापे से निपटने के लिए कोई व्यापक योजना नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द ही कदम नहीं उठाए गए तो आर्थिक बोझ बहुत बढ़ जाएगा। राष्ट्रीय पोषण संस्थान में काम कर चुके वैज्ञानिक ए लक्ष्मैया ने बताया कि मोटापे का आर्थिक प्रभाव सिर्फ इलाज की लागत तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा, 'रोजगार का नुकसान, अवसरों की कमी और सोशल सपोर्ट की कमी के कारण भावनात्मक तनाव भी इस आर्थिक बोझ में काफी योगदान करते हैं।' आगे का रास्ता मोटापा सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य का मामला नहीं है, यह राष्ट्रीय समृद्धि से भी जुड़ा है। अगर भारत अपने डेमोग्राफिक डिविडेंड का पूरा फायदा उठाना चाहता है, तो उसके पास एक स्वस्थ और उत्पादक वर्कफोर्स होना बहुत जरूरी है। आर्थिक सर्वेक्षण साफ कहता है कि अगर हमने अभी मोटापे पर नियंत्रण नहीं किया तो हम अपनी आर्थिक क्षमता का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। तो अगली बार जब आप चिप्स का एक और पैकेट खाने के लिए हाथ बढ़ाएं या व्यायाम छोड़ने का फैसला करें, तो याद रखें कि यह सिर्फ आपके स्वास्थ्य का ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का भी सवाल है। recent visitors 64

उज्जैन के विक्रमोत्सव मेले में वाहन खरीदी में टैक्स पर 50 फीसदी की छूट,1 करोड़ की कार पर 8 लाख तक रजिस्ट्रेशन फीस बचेगी

उज्जैन उज्जैन में आज से शुरू होने वाले उज्जैन विक्रमोत्सव व्यापार मेले को लेकर इंदौर के डीलरों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि शुभारंभ के बाद वाहनों का वेरिफिकेशन और डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू होगी। विक्रमोत्सव का शुभारंभ शाम 8:30 बजे होगा। इंदौर के डीलरों के अनुसार, पहले दिन के लिए करीब 500 कारों की बुकिंग हो चुकी है, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट से बिक्री बढ़ने की उम्मीद ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सह सचिव विशाल पमनानी ने बताया कि, रजिस्ट्रेशन शुल्क पर 50% की सीधी छूट मिलने के कारण इस बार पिछले साल से अधिक वाहन बिकने की उम्मीद है। पिछले साल मेले में 23,000 से अधिक वाहन बिके थे, जिनमें करीब 17,000 कारें थीं। इस बार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बुकिंग भी अच्छी हुई है। पिछले साल 40-50 इलेक्ट्रिक वाहन (कार और बाइक) बिके थे, जबकि इस साल 100 से अधिक बिकने की संभावना है। पहले दिन मारुति की गाड़ियों की बुकिंग सबसे अधिक है। डीलरों के मुताबिक, इस बार सबसे ज्यादा मांग SUV कारों की है। ऑडी कंपनी को 50 लाख रुपए की दो कारों की बुकिंग मिल चुकी है। रजिस्ट्रेशन शुल्क पर छूट को ऐसे समझें     महंगी कारों पर 16% तक का रजिस्ट्रेशन टैक्स लगता है।     1 करोड़ की कार पर यह टैक्स 16 लाख रुपये होता है, लेकिन मेले में यह केवल 8 लाख रुपए होगा।     इससे वाहन मालिक को सीधा फायदा होगा।     हालांकि, EV वाहनों पर पहले से ही सिर्फ 4% टैक्स लगता है, इसलिए इस छूट का उन पर ज्यादा असर नहीं होगा।     दोपहिया वाहनों पर छूट का प्रभाव तुलनात्मक रूप से कम रहेगा। उज्जैन में मेला 2024 से शुरू हुआ पहले यह मेला केवल ग्वालियर में आयोजित किया जाता था, लेकिन पिछले साल से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में भी इसकी शुरुआत की। पिछले साल मेले में 23,722 वाहन बिके थे, जिनमें 16,200 कारें शामिल थीं। इस बार मेले में 397 वाहन डीलरों ने स्टॉल लगाए हैं। डीलरों को उम्मीद है कि इस बार 30,000 से ज्यादा वाहन बिकेंगे। इंदौर के लोग भी टैक्स में छूट का लाभ उठाने के लिए उज्जैन मेले से वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। मेला 25 मार्च तक चलेगा, लेकिन डीलरों ने इसे 6 अप्रैल (रामनवमी) तक बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि इस दिन बड़ी संख्या में लोग वाहन खरीदते हैं। उत्सव के दौरान गाड़ी खरीद में बड़ी छूट विक्रमोत्सव के दौरान एक महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले व्यापार मेले में बाइक, कार और निजी इस्तेमाल के लिए ओमनी बस के रजिस्ट्रेशन पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट लोगों को गाड़ियां खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी। सीएम मोहन ने दिए दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विक्रमोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उज्जैन के साथ अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शनियां लगाई जाएं। भीली और गोंडी जैसी जनजातीय भाषाओं के कवियों को भी कवि सम्मेलन में शामिल किया जाए। सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित गीत, कविता और रचनाओं को सम्मानित किया जाएगा। विक्रमोत्सव में एक राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन भी होगा। इसमें ड्रोन और रोबोटिक शो जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। यह आयोजन विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए खास होगा। नई तकनीकों और खोजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उज्जैन व्यापार मेला व्यावासिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास है क्योंकि इसमें गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को 50 प्रतिशत टैक्स की छूट दी जाएगी। जिसका बड़ा फायदा गाड़ी खरीदने वाले खरीददारों को होता है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है और इसी दिन से मेले की शुरूआत होने से उम्मीद है कि पहले ही दिन से मेले को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। recent visitors 57

साइबर ठगी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक कर्मचारियों समेत 19 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन में इस्तेमाल किए गए फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारकों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में सामने आया कि इन म्यूल अकाउंट्स के जरिए करीब 3 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है. इस मामले में पुलिस ने एक पीओएस एजेंट (फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला), कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के कर्मचारियों सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही म्यूल अकाउंट फ्राॅड के करीब 97 लाख रुपये फ्रीज किया गया है. आरोपियों ने दिल्ली, अलवर (राजस्थान) समेत कई स्थानों पर करीब 300 से अधिक साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध करा रहे थे. बिलासपुर पुलिस की 10 टीमों ने 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक ट्रांजेक्शन, एक ही व्यक्ति के नाम पर कई बैंक अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट और गूगल सर्च से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की. इसी दौरान इन फर्जी खातों और साइबर ठगी से जुड़ी जानकारी सामने आई. जिसके बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा विभिन्न थानों के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने मिलकर यह कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपियों के नाम     सत्यनारायण पटेल (48), ग्राम सेंदरी आवासपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     राकेश भेड़पाल (26), ग्राम सेंदरी भेड़पाल मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     दुर्गेश केंवट (27), वार्ड नं. 18 आवासपारा सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     शिवशंकर यादव (19), तारबाहर डीपुपारा, गगन अपार्टमेंट के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर.     राजकुमार पाल (44), ग्राम सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     नंदकुमार केंवट (27), ग्राम इटवा पाली, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर.     दीपेश कुमार निर्मलकर (24), तारबाहर, नगीना मस्जिद के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर.     सुरेश सिंह (58), सेंदरी वार्ड नं. 01 हाई स्कूल के पास, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.     शेखर चतुर्थी (23), साकिन कोटा, थाना कोटा, हाल मुकाम शुभम विहार मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर.     रोशन कुमार साहू (25), साकिन लिमतरा, थाना सक्ती, जिला सक्ती, हाल मुकाम अज्ञेय नगर, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर.     कुनाल मंडावी (21), वार्ड नं. 19, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदाबाजार.     प्रथम सोनी (19), पुरानी बस्ती, करगीरोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर.     दिपांशु साहू (19), वार्ड नं. 10, कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर.     अमन तिवारी (21), वार्ड नं. 10, कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर.     रामलाल यादव (25), ग्राम खैरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर.     अमित पाल (34), ग्राम खैरा, जयरामनगर, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर.     अब्दुल रशिंद (40), वार्ड नं. 26, तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर.     मुख्तार खान (25), तालापारा, महामाया मंदिर के पास, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर.     गुज्जला जगदीश कुमार (30), हेमूनगर, कल्याणी स्कूल के बगल में, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर. क्या होता है मनी म्यूल मनी म्यूल उस व्यक्ति को कहते है जिसके बैंक अकाउंट, डिजिटल वॉलेट या अन्य वित्तीय माध्यमों का उपयोग साइबर अपराधी ठगी की रकम या अवैध धन को को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने में करते हैं. ’मनी म्यूल के काम करने का तरीका साइबर अपराधी गैरकानूनी तरीकों से पैसे प्राप्त करते हैं. ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए उनको बैंक खाते या वॉलेट की जरूरत पड़ती है, इसके लिए ठग मनी म्यूल बनाते है, किसी व्यक्ति को पैसा नौकरी, इनाम या निवेश का लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं. मनी म्यूल अवैध धन को अपने खाते से किसी और खाते में भेजता है, जिससे अपराधियों की पहचान छिपी रहे. आसान और जल्दी पैसा कमाने का लालच व साइबर अपराधियो के प्लान को नही समझ पाने के कारण लोग मनी म्यूल बन जाते है. कानूनी कार्रवाई अगर आप मनी म्यूल हो बेनिफिशियरी खाते के रूप में आप पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लग सकते हैं. बैंक खाते और संपत्तियों को जप्त किया जा सकता है. जेल या जुर्माना लगाया जा सकता है, भले ही वह व्यक्ति अनजाने में शामिल हुआ हो. धारा 3(5) बी.एन.एस. के तहत मनि म्युल भी उस अपराध के लिए उतना ही जिम्मेदार होगा जितना की मुख्य अपराधी. बचने के उपाय अनजान स्रोतों से धन प्राप्त करने से बचें. अपने बैंक खाते और वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखें. यदि आपके खाते में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत संबंधित बैंक या पुलिस को सूचित करें. recent visitors 57

महाराष्ट्र के पुणे में हैवानियत!, बस में महिला से रेप, CCTV में कैद हुआ दरिंदा, पुलिस की कई टीमें तैनात

पुणे महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक सीरियल अपराधी ने स्वारगेट बस डिपो में खड़ी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस में 26 वर्षीय महिला के साथ रेप किया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने गृहनगर सतारा जिले के लिए बस पकड़ने के इंतजार में थी। स्वारगेट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान दत्ता गाडे के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से ही चोरी और चैन स्नेचिंग के कई मामले दर्ज हैं। ऐसे दिया वारदात को अंजाम पीड़िता के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे स्वारगेट बस स्टैंड के एक प्लेटफॉर्म पर पैठण जाने वाली बस का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी ने उसे यह कहकर गुमराह किया कि उसकी बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी है। संदिग्ध ने उसे डिपो में खड़ी राज्य परिवहन निगम की शिवशाही बस में चढ़ने को कहा। महिला उसकी बातों में आ गई और उसके साथ वहां तक चली गई, जहां एक बस सुनसान जगह पर खड़ी थी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को बस के अंदर बैठने के लिए कहा और फिर खुद भी अंदर घुस गया। इसके बाद उसने महिला के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। CCTV फुटेज से हुई पहचान, पुलिस की कई टीमें तैनात घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। स्वारगेट बस स्टैंड पर लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। पुणे पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। recent visitors 58

रामदास आठवले ने कहा- उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी को कुंभ में स्नान करने जाना चाहिए था, न जाकर हिंदुओं का क‍िया अपमान

मुंबई केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाकुंभ में उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी के न पहुंचने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी को कुंभ में स्नान करने जाना चाहिए था। उन्‍होंने वहां न जाकर हिंदुओं का अपमान क‍िया है। आठवले ने कहा कि महाकुंभ में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यह अवसर 144 साल बाद आया था। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है, लेकिन राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे को स्नान करने जाना चाहिए था। इन नेताओं को हिंदू वोटरों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए था, खासकर जब वे खुद हिंदू हैं। उनका मानना है कि उद्धव ठाकरे, जो हमेशा हिंदुत्व की बात करते रहे हैं, का इस अवसर पर नहीं जाना गलत है और यह हिंदुओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि हिंदू वोटरों को इन नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए और चुनावों में इन्हें सबक सिखाना चाहिए। मुस्लिम वोटरों को लुभाने के कारण वे महाकुंभ में नहीं गए, लेकिन उन्होंने यह भी कहा क‍ि मुस्लिम वोट बीजेपी को भी मिलते हैं, इसलिए उन्हें यह कदम उठाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का नेतृत्व देश को आगे बढ़ा रहा है और ये दोनों नेता मोदी के खिलाफ जो नाराजगी दिखा रहे हैं, उसका उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दीं और उनकी जगह महात्मा गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगाईं। इस पर रामदास आठवले ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर को सम्मान देने का काम नरेंद्र मोदी ने सबसे ज्यादा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने कभी आंबेडकर की तस्वीर नहीं हटाई, और शायद यह काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आंबेडकर की तस्वीर फिर से लगाई जाएगी। तेलंगाना सरकार द्वारा तेलुगु को स्कूलों में अनिवार्य विषय बनाने के मुद्दे पर आठवले ने कहा कि हिंदी का विरोध करना ठीक नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर तेलंगाना में तेलुगु को महत्व दिया जा रहा है तो यह भी ठीक है, जैसे महाराष्ट्र में मराठी भाषा काे महत्व दिया जाता है। आठवले ने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छे कार्य कर रहे हैं, लेकिन एकनाथ शिंदे को "फिक्सर" कहना गलत है। उन्होंने कहा कि शिंदे एक अच्छे कार्यकर्ता रहे हैं और बालासाहेब ठाकरे ने उन्हें बड़ा सम्मान दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उद्धव ठाकरे बीजेपी के साथ आते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात होगी, लेकिन बीजेपी को उनकी जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास बहुमत है। recent visitors 84

प्रदेश की राजधानी भोपाल का निरंतर होगा सौंदर्यीकरण, जल संरचनाओं के संरक्षण के होंगे कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में संपन्न दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट प्रदेश की प्रगति का एक स्वर्णिम अध्याय है। इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। राज्य सरकार द्वारा सेक्टर वाइज और एरिया वाइज इंडस्ट्री कॉन्क्लेव भविष्य में आयोजित की जाएगी। भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है। समिट के अवसर पर शहर का सौन्दर्यीकरण हुआ। आगे भी यह कार्य जारी रहेंगे। भोपाल की जल संरचनाओं को भी सहेजा जाएगा। उन्हें साफ सुथरा और सुंदर बनाए रखा जाएगा। भोपाल में इन्वेस्टर्स समिट जैसे आयोजन किए जाने के लिए एक बड़े कन्वेंशन सेंटर की आवश्यकता है, जिसका निर्माण राज्य सरकार करवाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार भोपाल की प्रगति के लिए 25 वर्ष की योजना बना रही है। उद्योगों और व्यवसायों के विकास के लिए निरंतर प्रयास होंगे। मध्यप्रदेश में जैसे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के अच्छे परिणाम मिले उस क्रम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स संख्या में रोजगार की संभावनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट में प्राप्त निवेश प्रस्ताव और समिट की सफलताओं के विभिन्न आयामों की विस्तार पूर्वक चर्चा की।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री जगदीश देवड़ा श्री राजेंद्र शुक्ल, खजुराहो सांसद श्री वी. डी. शर्मा, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट के सफल आयोजन के लिए राजधानी भोपाल के नागरिकों, सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और उद्योग जगत एवं मीडिया का आभार भी व्यक्त किया। recent visitors 60