Tuesday, July 7, 2026 9:01 am

रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक रणदीप हुड्डा ने महान स्वतंत्रता सेनानी, कवि और समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रणदीप ने एक भावपूर्ण पोस्ट साझा कर वीर सावरकर की अमर विरासत को याद किया। रणदीप ने 22 मार्च 2024 को रिलीज़ हुई अपनी फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा, जिसमें उन्होंने वीर सावरकर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म वीर सावरकर के जीवन और संघर्षों को दर्शाती है और रणदीप के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट रही, क्योंकि उन्होंने इसमें अभिनय के साथ-साथ निर्देशन, सह-लेखन और सह-निर्माण भी किया। उनकी श्रद्धांजलि पोस्ट में सावरकर के क्रांतिकारी योगदान और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके प्रभाव को रेखांकित किया गया। रणदीप हुड्डा ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान वीर सावरकर के साथ अपनी गहरी भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए लिखा, आज उनकी पुण्यतिथि पर हम वीर सावरकर को याद करते हैं, जो भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक अग्रणी व्यक्तित्व थे। उनकी पुस्तक ‘द हिस्ट्री ऑफ द फर्स्ट वॉर ऑफ इंडियन इंडिपेंडेंस’ने 1857 के विद्रोह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में परिभाषित किया, जिससे अनगिनत क्रांतिकारियों को प्रेरणा मिली।एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में, मुझे उनके जीवन को पर्दे पर उतारने का सौभाग्य मिला, जिससे उनकी प्रतिबद्धता को करीब से देखने का अवसर मिला। 50 साल की काला पानी की सजा भुगतने के बावजूद, सावरकर अपने विश्वास पर अडिग रहे कि सशस्त्र क्रांति ही स्वतंत्रता का मार्ग है। हालांकि उनके योगदान को अक्सर अनदेखा किया जाता है या गलत समझा जाता है, लेकिन उनका आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय गौरव और मजबूत रक्षा का दृष्टिकोण भारत को आज एक वैश्विक शक्ति बनाने की नींव बना। सावरकर की विरासत आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी तब थी।   recent visitors 87

आतिशी मार्लेना की कुर्सी भले ही छिन गई, लेकिन उनके वेतन, भत्तों और सुविधाओं में कटौती नहीं होगी

  नई दिल्ली आम आदमी पार्टी की हार के बाद आतिशी मार्लेना की मुख्यमंत्री की कुर्सी भले ही छिन गई, लेकिन उनके वेतन, भत्तों और सुविधाओं में कटौती नहीं होगी। इसकी वजह यह है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष के लिए वेतन और भत्ते एक जैसे हैं। इनके अलावा डिप्टी स्पीकर और मंत्रियों के लिए भी यही वेतन-भत्ते लागू हैं। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं आतिशी का चुनाव बाद इस पद से हटना तय था। यदि चुनाव में आम आदमी पार्टी की भी जीत हुई होती तो भी उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़नी थी। पार्टी ने घोषणा की थी कि यदि चुनाव में जीत मिली तो अरविंद केजरीवाल दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। 'आप' की हार के बाद 'आप' को विपक्ष में बैठना पड़ा है। ऐसे में पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और चुने हुए विधायकों ने आतिशी को नेता विपक्ष के रूप में स्वीकार किया। नेता विपक्ष की कुर्सी मिलने से यह तय हो गया कि उन्हें पहले की तरह वेतन और अन्य भत्ते मिलते रहेंगे। दिल्ली विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में स्पीकर, डिप्टी, स्पीकर, मुख्यमंत्री-मंत्रियों और नेता विपक्ष की सैलरी और भत्ते समान हैं। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं (14 फरवरी 2023 से लागू) मासिक वेतन– 60,000 प्रति माह निर्वाचन क्षेत्र भत्ता– 30,000 प्रति माह सचिवीय सहायता भत्ता– 25,000 प्रति माह प्रतिनिधिक भत्ता– 10,000 प्रति माह कुल वेतन और भत्ते– 25,000 प्रति माह अन्य सुविधाएं और भत्ते सरकारी वाहन, चालक और 700 लीटर तक पेट्रोल मुफ्त। यदि स्वयं का वाहन उपयोग किया जाए, तो 10,000 प्रति माह का वाहन भत्ता। दैनिक भत्ता – 1,500 प्रति दिन (पूरे कार्यकाल के दौरान)। डाटा एंट्री ऑपरेटर का वेतन प्रति माह 30,000 तक (दो ऑपरेटरों के लिए, प्रत्येक को 15,000)। एकमुश्त भत्ता– 1,00,000 का भुगतान लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, मोबाइल आदि की खरीद के लिए। कार के लिए अडवांस 12,00,000 तक का अग्रिम ऋण वाहन खरीदने के लिए, जिसे कार्यकाल के दौरान चुकाना होगा।ब्याज दर और वसूली का तरीका सरकार तय करेगी, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी की आवश्यकता होगी। आवास और बिजली और इलाज सरकारी आवास की सुविधा दी जाती है। यदि किराये पर रह रहे हैं तो अधिकतम 20 हजार रुपए मासिक दिए जाते हैं। यदि स्वयं के मकान में रहते हैं, तो उसकी दर की गणना कर उतनी ही राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री को प्रतिमाह 5000 यूनिट और मंत्रियों को 3 हजार यूनिट प्रतिमाह बिजली का खर्च। इसके अलावा सालाना एक लाख रुपए भारत में यात्रा के लिए दिए जाते हैं। recent visitors 79

पड़ोसी ने 7 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या

जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में सात वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने मंगलवार को बताया कि 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि यह लड़की सोमवार को लापता हो गई थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम ने तलाशी शुरू की और लड़की का शव उसके परिवार के किराए के घर की छत पर मिला। उन्होंने बताया कि सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक इस लड़की के पिता के साथ काम करता था। गौतम ने बताया कि आरोपी युवक सोमवार को लड़की के घर उस समय गया जब उसका परिवार घर पर नहीं था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी और शव को छत पर छिपा दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।   recent visitors 95

तृप्ति डिमरी ने अपने जन्मदिन के जश्न की झलक शेयर की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर अपने 31वें जन्मदिन के जश्न की झलक शेयर की है। तृप्ति डिमरी ने प्रकृति के बीच दोस्तों संग जश्न मनाया और कहा कि वह इससे बेहतर जन्मदिन की उम्मीद नहीं कर सकती थीं। तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें और क्लिप शेयर कीं, जिसमें वह केक काटती, अपने खास दोस्तों के साथ समय बिताती और प्रकृति की खूबसूरती के बीच कुछ शांतिपूर्ण पलों का आनंद लेती नजर आईं। तृप्ति ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "प्यार से घिरी हुई, खुशियों और प्रकृति की सुंदरता के बीच। इससे बेहतर जन्मदिन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।"   recent visitors 76

महिला प्रीमियर लीग का 11वां मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच, मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

बंगलुरू आज महिला प्रीमियर लीग का 11वां मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर यूपी वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं यूपी वॉरियर्स : किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, उमा छेत्री (विकेटकीपर), चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़। मुंबई इंडियंस : यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमालिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, जिंतिमनी कलिता।   recent visitors 48

महाशिवरात्रि पर वसुंधरा राजे सिंधिया पहुंची दतिया, मां बगलामुखी के किए दर्शन, वनखंडेश्वर महादेव का किया अभिषेक

दतिया  महाशिवरात्रि के मौके पर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची। जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगवान शिव का भी अभिषेक किया। देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के साथ दतिया में भी शिवरात्रि की धूम है। दतिया के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। खास कर पीतांबरा पीठ स्थित वन खंडेश्वर महादेव और मढ़िया के महादेव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिवरात्रि के दिन शक्तिपीठ स्थल पर राजनेताओं का भी आना-जाना लगा रहा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी यहां पहुंचकर दर्शन पूजन किया। वहीं एमपी के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी शक्तिपीठ स्थल पीतांबरा पीठ महादेव मंदिर पहुंचे। मान्यता है कि पीतांबरा पीठ पर स्थित महादेव का मंदिर महाभारतकालीन है, जबकि मढ़िया के महादेव के मंदिर की स्थापना 5 हजार वर्ष पूर्व दंत वक्रेश्वर नामक असुर ने की थी। तब यहां जंगल था। कालांतर में यहां शहर बस गया, जिसका नाम दंत वक्रेश्वर के नाम पर दंत्रिया था, जो बाद में अपभरंश होकर दतिया हो गया। इन दोनों शिव मंदिरों के बारे में मान्यता है कि दोनों मंदिर में श्रद्धालु सच्चे मन से जो भी कामना करता है वह पूर्ण होती है। इसलिए यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 4 बजे से अर्ध रात्रि तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। recent visitors 158

पठान 2 की तैयारी कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा फिल्म पठान 2 की तैयारी कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने वर्ष 2023 को शाहरुख़ खान को लेकर सुपरहिट फिल्म पठान बनाई थी। इस फिल्म के जरिये शाहरुख़ ने लंबे अरसे के बाद कमबैक किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान एक जासूस के रोल में थे। पठान की जबरदस्त कामयाबी के पास मेकर्स अब पठान 2 लाने की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा पठान 2 की तैयारी में जुटे हुए हैं।वह साल 2023 से एक अच्छी कहानी की तलाश में थे।आदित्य चोपड़ा ऐसी स्टोरी चाहते थे जो पठान की स्टोरी को भी आगे बढ़ाएं और पहले से भी ज्यादा दिलचस्प ट्विस्ट एंड टर्न्स ला सके। इसलिए स्क्रिप्ट पर जमकर मेहनत की गई। चर्चा है कि श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला के साथ आदित्य चोपड़ा ने ऐसी कहानी तैयारी की है। जो पहली पठान मूवी से भी ज्यादा बेहतर होगी। चर्चा है कि आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की कहानी शाहरुख खान को भी सुना दी है। शाहरुख खान को भी ये कहानी बहुत पसंद आई है।जिसके बाद आदित्य चोपड़ा अब एक निर्देशक की तलाश कर रहे हैं।जो उनकी इच्छा के अनुसार पठान 2 को बना सके। हो सकता है कि आदित्य चोपड़ा खुद इस फिल्म को निर्देशित करें या फिर अयान मुखर्जी को ये जिम्मेदारी सौंप दें। फिलहाल शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में बिजी हैं इसके बाद उनका अगला प्रोजेक्ट पठान 2 ही हो सकता है। जिसकी शूटिंग साल 2026 में शुरू हो सकती है।   recent visitors 84