Chamoli में Glacier टूटने से भारी तबाही, 57 मजदूर इस हादसे का शिकार हुए , 10 को रेस्क्यू कर लिया गया

चमोली उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है. यहां माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मच गई है, जिसकी चपेट में आने से 47 मजदूर बर्फ में दब गए हैं. बता दें कि 57 मजदूर इस हादसे का शिकार हुए थे, लेकिन 10 को रेस्क्यू कर लिया गया है. बाकी 47 की तलाश जारी है. हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और BRO की टीम रवाना हो गई है. फिलहाल ITBP और गढ़वाल स्काउट की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घटनास्थल पर बड़ी तादाद में प्राइवेट ठेकेदार के मजदूर काम कर रहे थे. सभी BRO के कांट्रेक्ट में काम कर रहे ठेकेदार के मजदूर थे. एवलांच आने पर सभी इधर-उधर भागने लगे. इनमें से कुछ बचने में कामयाब हो गए तो वहीं 57 मजदूर बर्फ की चपेट में आ गए. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जारी किया है. उन्होंने कहा,'जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है. भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं.' बता दें कि पिछले दो दिनों से पहाड़ों में मौसम काफी खराब है. उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के भी कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. कहीं, नदियां उफान पर हैं तो कहीं नालों में गाड़ियां बह रही हैं. भीषण बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तबाही मच गई है. प्रदेश के कुल्लू जिले से तो तबाही की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. यहां बारिश ने ऐसा कहर ढाया है कि नदी-नाले उफान पर आ गए हैं. आज (28 फरवरी) ही हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिले से भी तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं. मंडी जिले के ओट इलाके में लैंडस्लाइड के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे बंद हो गया है तो वहीं कुल्लू में नालों में बारिश के पानी के कारण आए ओवरफ्लो में गाड़ियां बह जाने का मामला सामने आया है. हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर में स्कूलों की छुट्टियां 7 मार्च तक बढ़ाई गईं भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर में स्कूलों की छुट्टियां 7 मार्च तक बढ़ाई गईं हैं। आप को बता दें कि कश्मीर में कुछ दिन से हो रही भारी बर्फबारी के कारण स्कूलों की छुट्टियां 7 मार्च तक बढ़ा दी गई हैं। यह निर्णय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों ने आम जनता को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है।     recent visitors 58

राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने पर रोक

राजस्थान राजस्थान सरकार ने सरकारी डॉक्टरों द्वारा मरीजों को अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। अगर किसी डॉक्टर के खिलाफ जबरन निजी अस्पताल भेजने की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घोषणा प्रदेश के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विधानसभा में की। शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई विधानसभा सत्र के दौरान चिकित्सा मंत्री ने कहा कि यदि किसी सरकारी डॉक्टर द्वारा बिना उचित कारण के मरीज को निजी अस्पताल में रेफर किया जाता है और शिकायत दर्ज होती है, तो सरकार कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी। पीपीपी मोड पर नहीं चलेंगे चिकित्सा संस्थान चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सदन में स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार प्रदेश में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर चिकित्सा संस्थानों को संचालित करने की योजना नहीं बना रही है।     वर्ष 2021 में पूर्व सरकार द्वारा चिकित्सा संस्थानों को पीपीपी मोड पर देने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी।     पहले, पीपीपी मोड पर संचालित चिकित्सा संस्थानों में राज्य सरकार 1.80 लाख से 2.50 लाख रुपये प्रति माह तक खर्च कर रही थी।     भरतपुर जिले में इस समय कोई भी चिकित्सा संस्थान पीपीपी मोड पर संचालित नहीं है।   recent visitors 41

पढ़ नहीं पाई,लड़ खड़ा गईं महापौर…..आखिर कलेक्टर को सिखाना पड़ा,की शपथ कैसे लेते है

पढ़ नहीं पाई,लड़ खड़ा गईं महापौर…..आखिर कलेक्टर को सिखाना पड़ा,की शपथ कैसे लेते है महापौर से लेकर शुरू के 10पार्षदो को शपथ लेना नहीं आया  बिलासपुर  महापौर पूजा विधानी ने दो बार शपथ ली।…पहली बार महापौर पूजा ने शपथ को गलत तरीके से पढ़ी जिसके लिए कलेक्टर ने मौके पर ही टोक दिया। इसके बाद फिर से करेक्शन करके महापौर को शपथ दिलवाया गया।इसकी चर्चा वहां होते रही । लेकिन महापौर एल पद्मजा पूजा विधानी ने दूसरी बार भी गलत तरीके से लडखडाहट वाले शब्दों के साथ शपथ ली। कलेक्टर ने दूसरी बार में दूसरे 10 पार्षदों को खुद पढ़कर शपथ दिलाई,तब पार्षदों ने शपथ ली।     नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने शपथ लेते वक्त एक भारी गलती कर दी इसलिए उस गलती को सुधारने उसे दुबारा शपथ लेनी पड़ी । दरअसल शपथ लेते वक्त महापौर को कहना था कि मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्य रखूंगी लेकिन पूजा विधानी ने शपथ लेते हुए सांप्रदायिकता कोअक्षुण्य रखूंगी बोल दी।इस पर सब तरफ खुसुर पुसुर होने लगी । शपथ कलेक्टर अवनीश शरण दिला रहे थे।मंच पर बैठे अतिथियों को भी शायद यह आश्चर्य लगा इसलिए आनन फानन में महापौर पूजा विधानी को दुबारा शपथ लेने के लिए कहा गया। recent visitors 35

IPS पति की मौत के बाद IAS मधु रानी तेवतिया ने बदलवाया था अपना कैडर, अब बनी सीएम रेखा गुप्ता की सचिव

भोपाल/नई दिल्ली दिल्ली में नई बीजेपी सरकार के तहत नौकरशाही में पहला बड़ा फेरबदल किया गया है। 2008 बैच की आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का सचिव नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अधीन सेवा विभाग की ओर से किया गया। मधु रानी तेवतिया 2008 बैच की आईएएस हैं। उन्होंने पूर्व में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है। कौन हैं मधु रानी तेवतिया 2008 कैडर की आईएएस मधु तेवतिया के पति आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह थे, जिनकी मध्य प्रदेश के मुरैना में खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी थी। पहले ये भी अपने पति के साथ मध्य प्रदेश कैडर में ही तैनात थीं। पति का निधन होने के बाद उन्होंने कैडर बदलाव की अपील की थी। स्पेशल केस मानते हुए केंद्र सरकार ने मधु रानी तेवतिया के अनुरोध को स्वीकार करते हुए कैडर चेंज करने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद इन्हें एमपी कैडर से AGMUT कैडर में शिफ्ट कर दिया गया था। मुरैना में IPS पति की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई थी मौत मुरैना जिले में 8 मार्च 2012 को आईपीएस अफसर नरेंद्र कुमार सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। आरोप है कि खनन माफिया ने जानबूझकर उन्हें कुचलकर मार दिया। इस सनसनीखेज वारदात की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। केंद्रीय एजेंसी ने जांच में पूरी घटना को हादसा बताया। हालांकि, जिस ट्रैक्टर ड्राइवर ने आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह को कुचला था, उसे दस वर्ष की सजा सुनाई गई थी। खनन माफिया या राजनीतिक बिरादरी की संदिग्ध साजिश का कोई सबूत नहीं मिला था। जनवरी 2013 में बदला गया था मधु रानी तेवतिया कैडर जनवरी 2013 में 2008 बैच के आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया का कैडर बदल दिया गया। तेवतिया को पहले मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया था। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 'मध्य प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय की सहमति से, केंद्र सरकार ने एक विशेष मामले के रूप में आईएएस डॉ. मधु रानी तेवतिया को मध्य प्रदेश कैडर से एजीएमयूटी कैडर में अंतर-कैडर स्थानांतरण को मंजूरी दी।   recent visitors 37

सीवी रमन साइंस में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक

देश भर में आज, 28 फरवरी, 2025 को नेशनल साइंस डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1928 में हुई थी। इस वर्ष, महान वैज्ञानिक और नोबेल पुरुस्कार विजेता सी वी रमन ने 'रमन इफेक्‍ट' की खोज की घोषणा की थी। वैज्ञानिक की इस खोज ने फिजिक्स की दुनिया में एक नए आयाम स्थापित किए। साथ ही, उनके इस अविष्कार को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल विज्ञान दिवस आज के दिन मनाया जाता है। इस दिन पर देश भर के स्कूल, कॉलेजों और अन्य इंस्ट्टीयूटस में साइंस के प्रति स्टूडेंट्स की रुचि बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इसी क्रम में आज, हम आपको महान वैज्ञानिक के जिंदगी से जुड़े कुछ अहम पहलूओं के बारे में बताने जा रहे हैं। महान वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्म और एजुकेशन भौतिक वैज्ञानिक सीवी रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था। उनका जन्म 7 नवंबर 1888 में तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में हुआ था। रमन की शुरुआती शिक्षा भी यहीं हुई थी। सी.वी. रमन के घर में पढ़ाई- लिखाई का माहौल शुरू से ही रहा था। उनके पिता फिजिक्स और भौतिकी के लेक्वरर थे। एजुकेशनल बैकग्राउंड होने के चलते सीवी रमन भी पढ़ाई में बेहद अच्छे रहे। उन्होंने मद्रास के प्रेसीडेंसी कॉलेज से साल 1907 में एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद, यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास में उन्हें फिजिक्स में गोल्ड मेडल मिला। 1907 से 1933 के बीच उन्होंने कोलकाता में इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस में भी काम किया था। साथ से हो गया था मतभेद रमन इफेक्ट की खोज के दौरान उन्होंने अपने साथी केएस कृष्णनन के साथ काम किया था। हालांकि, इस खोज को नोबेल पुरुस्कार मिलने की घोषणा हुई तो कृष्णनन ने रमन के साथ कुछ प्रोफेशनल्स मतभेदों के कारण इसे साथ शेयर करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद, रमन ने अपने नोबेल स्वीकृति भाषण में ने अपने साथी को न केवल याद रखा, बल्कि कृष्णनन के योगदान का जिक्र भी किया था। साल 1970 में हो गया था निधन फिजिक्स के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने बेंगुलुरु में रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट की भी स्थापन की थी। साल 1947 में वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ( IISc ) के डायरेक्टर बन गए थे। 21 नवंबर, साल 1970 को बेंगलुरु, कर्नाटक में उनका निधन हो गया था। recent visitors 63

बजट सत्र में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की बड़ी घोषणाएं, युवाओं, महिलाओं और किसानों को मिली सौगात

जयपुर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 27 फरवरी को बजट पर अपना जवाब देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बदलाव करने जा रही है। भाजपा सरकार प्रदेश के आर्थिक संसाधनों का सही दिशा में उपयोग कर रही है और कम ब्याज दर पर फंड की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। विपक्ष पर निशाना, अर्थव्यवस्था सुधारने का वादा दिया कुमारी ने पिछली सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके गलत फैसलों की वजह से राजस्थान पर भारी कर्ज चढ़ा था, जिसे भाजपा की डबल इंजन सरकार सही दिशा में ला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसेट मोनेटाइजेशन का मतलब जमीन बेचना नहीं, बल्कि संसाधनों का सही उपयोग करना है। उन्होंने बताया कि लैंड पूलिंग और एसेट मोनेटाइजेशन से सरकार को 4,700 करोड़ रुपए की आय होगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बजट में बड़ी घोषणाएं:     ग्रामीण विकास: 10,000 करोड़ से अधिक का बजट प्रावधान।     नरेगा: लेबर कंपोनेंट पर 7,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।     कृषि क्षेत्र: बजट में 14.67% की वृद्धि।     युवाओं के लिए: अगले साल यूथ फेस्टिवल और राजस्थान डीजी फेस्ट का आयोजन।     शिक्षा: स्कूल-कॉलेजों में नए संकाय खोले जाएंगे, शिक्षा पर 38,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।     खेल: अजमेर में नया मल्टी स्टेडियम बनाया जाएगा।     मां योजना के तहत स्किन ट्रांसप्लांट, रोबोटिक सर्जरी और 14 नई एडवांस्ड मेडिकल प्रक्रियाएं जोड़ी जाएंगी।     संभाग स्तरीय मेडिकल कॉलेजों में 14 नए पैरामेडिकल कोर्स शुरू होंगे।     अस्पतालों के संचालन में सुधार के लिए अलग हॉस्पिटल मैनेजमेंट कैडर बनाया जाएगा।     राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत सिंगल विंडो रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू होगा।     पर्यटन: प्रमुख स्थलों पर स्थानीय पेंटिंग्स बनाई जाएंगी, इस पर 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे।     आपदा राहत: 55 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल उपलब्ध कराई जाएंगी।     अग्निशमन सेवाएं: बीकानेर और बांसवाड़ा समेत नए शहरी निकायों में 1050 करोड़ रुपए की लागत से फायर ब्रिगेड सेवा।     उद्योग: शाहपुरा में इंडस्ट्रियल पार्क, लालसोट में वुड पार्क बनाया जाएगा।     सड़क विकास: 1870 करोड़ रुपए से सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन।     पर्यावरण: प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन के लिए नई योजना, कपड़े के बैग बांटे जाएंगे।     महिला एवं बाल विकास: 5000 आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत होगी।     3236 छोटे बांधों को जल संसाधन विभाग को सौंपा जाएगा।     240 करोड़ रुपए से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार।     पीने के पानी की उपलब्धता के लिए 330 करोड़ रुपए का प्रावधान।     ऊर्जा क्षेत्र: बिजली उत्पादन क्षमता 26,300 मेगावाट तक पहुंचाई जाएगी।     वित्तीय प्रबंधन: सरकार कर्ज का 59% एसेट निर्माण में लगाएगी और यह राज्य की जीएसडीपी सीमा के भीतर रहेगा।     स्वास्थ्य क्षेत्र: 2025-26 में मेडिकल सेक्टर का बजट 8% से अधिक बढ़ाया जाएगा।   recent visitors 41

टायर दुकान के सामने खड़ी ट्रक चोरी

मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक टायर दुकान के बाहर खड़ी ट्रक को चुरा लिया। यह घटना बीती रात की है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जो कि कबीरधाम जिले के पंडरिया के निवासी हैं, मटेरियल सप्लाई का कार्य करते हैं। उनके ट्रक चालक ने रात में गजेंद्र टायर दुकान के सामने वाहन खड़ा किया था और फिर अपने घर चला गया। सुबह जब दुकान संचालक की नजर ट्रक की जगह गई तो वाहन वहां नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही दुकान संचालक ने तुरंत ट्रक मालिक को फोन कर जानकारी दी। पीड़ित ट्रक मालिक ने तुरंत जरहागांव थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में अज्ञात चोर ट्रक को ले जाते हुए दिख रहे हैं। जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि चोर ट्रक को बरेला से लोरमी की ओर लेकर गए हैं। पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें चोरी से संबंधित कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। recent visitors 48