मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित, 1.21 लाख उमीदवारों ने किया था आवेदन

इंदौर मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 के पांच विषयों – अंग्रेजी, भूगोल, गृह विज्ञान, विधि और लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए हैं। परिणाम को दो भागों में विभाजित किया है, जिसमें 87 फीसदी मुख्य सूची जारी की है, जबकि 13 फीसदी परिणाम रोका है। उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी अब सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 में आवेदन के योग्य हैं। चयनित उमीदवारों के रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। 1.21 लाख उमीदवारों ने किया था आवेदन राज्य पात्रता परीक्षा 2024(MPPSC Exam 2024 Results Declared) का आयोजन 15 दिसंबर को प्रदेशभर में किया था। 1,21 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 94 हजार ने भाग लिया। परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया एक महीने में कर ली गई। अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बाकी विषयों के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई ने जानकारी दी कि चयनित उमीदवार 26 मार्च तक सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। recent visitors 61

सदन में रविंद्र सिंह भाटी ने की सीमा क्षेत्र में रिट्रीट सेरेमनी की मांग

राजस्थान राजस्थान विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कहने को लेकर छिड़े विवाद का गुरुवार को समाधान हो गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से गलत आचरण के लिए माफी मांगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छह निलंबित कांग्रेस विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शायराना माहौल में शुरू हुई, जहां शिव के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने दिल की बात साझा की। ‘मैं तो निर्दलीय हूं…’ सदन में अपनी बात रखते हुए भाटी ने कहा, “मैं तो निर्दलीय हूं, पक्ष और विपक्ष दोनों के साथ बैठा हूं। सच कहूं तो विपक्ष के बिना सदन में वह मजा नहीं आया। कई मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, जिन्हें वरिष्ठ नेता बैठकर सुलझाएंगे।” इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने हंसते हुए कहा कि सदन में विपक्ष की कमी आप पूरी कर रहे थे। इस पर भाटी मुस्कुराए और बोले, “मैं तो आपका अपना हूं, मानो या ना मानो, यह आपकी मर्जी है।” सीमा क्षेत्र में रिट्रीट सेरेमनी की मांग भाटी ने सदन में सीमावर्ती क्षेत्र की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा, “मैं उस क्षेत्र से आता हूं, जहां 1965 और 1971 के युद्ध लड़े गए। वहां के लोगों ने कई कठिन दौर देखे हैं। जब भी देश को जरूरत पड़ी, उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी। मैं चाहता हूं कि उस क्षेत्र में वाघा बॉर्डर की तर्ज पर रिट्रीट सेरेमनी आयोजित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए।” इसके अलावा उन्होंने सीमावर्ती इलाके में वॉर म्यूजियम बनाने की भी मांग की, ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के वीरता की कहानियों से प्रेरित हो सकें। 10 दिन में छोड़ी थी बीजेपी, निर्दलीय जीते चुनाव बाड़मेर के दूधोड़ा गांव के निवासी रविंद्र सिंह भाटी विचारधारा से भाजपा के करीब माने जाते हैं और एबीवीपी के सदस्य भी रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा जॉइन की थी, लेकिन टिकट न मिलने के कारण 10 दिन बाद ही पार्टी छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की। दिलचस्प बात यह रही कि भाजपा उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। निर्दलीय जीतने के बाद भाटी भाजपा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन पार्टी के कुछ बड़े नेता इसके विरोध में थे। इसके बाद उन्होंने जैसलमेर से आराधना यात्रा निकाली, जिसे जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। भाजपा को संभावित नुकसान दिखा, तो पार्टी ने उन्हें जयपुर बुलाया और सीएम से चर्चा भी हुई, लेकिन भाटी ने जनता से राय लेकर फैसला लेने की बात कही और भाजपा में जाने से किनारा कर लिया। बाद में उन्होंने निर्दलीय लोकसभा चुनाव भी लड़ा, हालांकि इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। recent visitors 60

हिट है एयरपोर्ट का ‘किफायती’ फूड आउटलेट, ₹10 की चाय, ₹20 का समोसा…

नई दिल्ली एयरपोर्ट पर चाय और समोसे का रेट देखकर ज्यादातर यात्री दूर से देखकर रह जाते हैं। लेकिन सरकार के प्रयास से अब आम आदमी भी एयरपोर्ट पर चाय और समोसे का मजा ले सकते हैं। एयरपोर्ट पर अब 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा मिलना शुरु हुआ हो गया है। यात्री कैफे की शुरुआत 19 दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से हुई थी और अब चेन्नई में भी यह कैफे खुल गया है। माना जा रहा है कि कोलकाता और चेन्नई के बाद अब दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट्स का भी नंबर आ सकता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि यह कैफे चेन्नई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल-1 पर चेक-इन से पहले एरिया में खोला गया है। यहां 10 रुपये में चाय, 10 रुपये में पानी की बोतल और 20 रुपये में समोसा, कॉफी और मिठाई खरीदी जा सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को चेन्‍नई एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया। पहला उड़ान यात्री कैफे 19 दिसंबर को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया गया था। चेन्नई में खुला उड़ान यात्री कैफे  कोलकाता के बाद अब चेन्नई में भी उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की गई है, जहां किफायती दरों पर लोगों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया जाता है.  लोग मामूली कीमत पर यहां चाय-कॉफी से लेकर स्नैक्स खरीद सकते हैं. 19 दिसंबर, 2024 को कोलकाता एयरपोर्ट पर पहले उड़ान यात्री कैफे की सफलता के बाद अब चेन्नई एयरपोर्ट पर भी इस कैफे की शुरुआत की गई है.  चेन्नई एयरपोर्ट के बाद अगला नंबर दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे का है. महंगे खाने की शिकायतों के बाद एविएशन मिनिस्ट्री की ओर से उड़ान कैफे की शुरुआत की गई है. कहां खुला था पहला यात्री कैफे एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कोलकाता एयरपोर्ट की 100वीं वर्षगांठ पर यात्रियों को देश के पहले उड़ान यात्री कैफे का गिफ्ट दिया था। कोलकाता एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में यात्री उड़ान कैफे खोला गया है। इसमें चाय, कॉफी, स्नैक्स और पानी जैसी चीजें सस्ती कीमत पर बेची जा रही है। इस योजना का मकसद हवाई यात्रा को अधिक किफायती बनाना है, क्योंकि भारत में एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। कोलकाता एयरपोर्ट पर देश के पहले उड़ान यात्री कैफे को मिली सफलता के बाद अब देश के दूसरे हवाई अड्डों पर भी उड़ान यात्री कैफे खोले जा सकते हैं। पिछले साल सितंबर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने एयरपोर्ट्स में सामान की महंगाई पर चिंता जताई थी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'कोलकाता हवाई अड्डे पर गर्म पानी और टी बैग से बनी चाय की कीमत 340 रुपये है। कुछ साल पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर गर्म पानी और टी बैग की कीमत 80 रुपये है।' दिल्ली एयरपोर्ट पर पानी की बोतल की कीमत 50 रुपये है जबकि समोसा 150 रुपये में मिलता है। इसी तरह डोसे की कीमत 300 रुपये और पाव भाजी की कीमत 250 रुपये है। क्या-क्या है कैफे के मैन्यू में   उड़ान यात्री कैफे में 10 रुपये का पानी का बोतल, 10 रुपये की चाय, 20 रुपये की कॉफी,  20 रुपये का समोसा और 20 रुपये का स्वीट ऑफ द डे जैसे हल्के स्नैक्स मिल जाते हैं. एयरपोर्ट पर लोगों की सुविधा के लिए इस कैफे की शुरुआत की गई है. आने वाले दिनों में और भी एयरपोर्ट्स पर ये कैफे खोले जाएंगे.  ताकि लोगों की शिकायतों को दूर किया जा सके.  इस बजट फ्रेंडली कैफे को कोलकाता एयरपोर्ट पर लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है . उम्मीद यही है कि चेन्नई में भी यह हिट रहेगा.   recent visitors 77

सस्ते में जमीन दिलाने के नाम पर पुलिसवालों को साथी हवलदार ने लगाया करोड़ों का चूना, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी ने ही अपने साथियों को करोड़ों की चपत लगा दी. सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों-करोड़ों ऐंठने वाला यह हवलदार खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अफसर बताता था, जिससे पुलिसकर्मी भी उसकी बातों में आ जाते. पांच साल से फरार चल रहे इस ठग पुलिसकर्मी को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस ठगी मामले में उसके तीन साथी पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं. करोड़ों की ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी जयदेव वर्मा हवलदार के पद पर तैनात था. साल 2019 में टिकरापारा, गुढ़ियारी, सिविल लाइन और गंज इलाके में उसने अपने ही साथियों को जमीन दिलाने के नाम पर लाखों-करोड़ों की ठगी की. जयदेव ने पहले तो कम कीमत में जमीन देने का झांसा दिया और जब पुलिसकर्मियों ने पैसे दे दिए, तो वह बहाने बनाने लगा. जब पीड़ितों ने रकम वापस मांगी, तो उसने जल्द पैसा लौटाने का वादा किया लेकिन फिर गायब हो गया. मामला जब एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद के संज्ञान में आया, तो उन्होंने सिविल लाइन पुलिस को जयदेव वर्मा की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए. पुलिसकर्मियों की शिकायतों के आधार पर जांच की गई, जिसमें जयदेव वर्मा के खिलाफ ठगी के आरोप साबित हुए. जांच में यह भी पता चला कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए खुद को एसीबी में तैनात अधिकारी बताया था, जिससे वह अपने साथी पुलिसकर्मियों का विश्वास जीतने में सफल हो गया. इस ठगी में जयदेव वर्मा अकेला नहीं था, बल्कि उसके तीन और साथी भी शामिल थे. इनमें से एक राज कश्यप समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. recent visitors 37

मेरठ में घरवालों को दूध में नशा मिलाकर पिलाया, फिर रात में दुल्हन ने किया कांड; सुबह मची चीख-पुकार

 मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने पुलिस से शादी के 10 दिन बाद नई नवेली दुल्हन पर ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है .पुलिस अब पूरे मामले की जांच में लगी है.   दरअसल मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है जहां के रहने वाले जोगेंद्र ने पुलिस से शिकायत की है कि 26 जनवरी को दौराला थाना क्षेत्र का रहने वाला मदनपाल नाम का व्यक्ति मिला जो कि शादी कराने का काम करता है. इसके बाद मदनपाल दो और लोग – सुनील और शिवम को लेकर उस के घर आया.सुनील ने बताया कि उसके भाई की एक लड़की है जिसका नाम लक्ष्मी है और वह उससे जोगेंद्र की शादी कराना चाहता है.लड़की की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अगर जोगेंद्र शादी का खर्चा 8 लाख रुपये देगा तो वह शादी कर देगा. इसके बाद जोगेंद्र शादी करने के लिए तैयार हो गया और 8 लाख रुपये भी दे दिए.8 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार योगेंद्र और लक्ष्मी की शादी हो गई और 18 तारीख को मदनपाल , सुनील व शिवम लक्ष्मी से मिलने घर आए और तीनों ने लक्ष्मी के साथ मिलकर जोगेंद्र और उसके परिवार को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी और पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया. इसके बाद अगले दिन सुबह 8:00 बजे जोगेंद्र और पूरा परिवार उठा तो मदनपाल ,लक्ष्मी , सुनील और शिवम सभी गायब थे.घर से सोने चांदी के जेवर भी गायब थे और घर में रखे 60  हजार रुपये भी गायब थे. इसके बाद जोगेंद्र को घर में नींद की गोली के रैपर भी मिले.जोगेंद्र का कहना है कि इसके बाद वह अपनी ससुराल गया और अपना सामान और पैसे मांगे तो उसके साथ इन लोगों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.लक्ष्मी ने भी उसके साथ आने से मना कर दिया और घर से भगा दिया .जोगेंद्र का कहना है कि गांव से पता चला है कि लक्ष्मी पहले भी ऐसा कर चुकी है.जोगेंद्र ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाए. इस मामले में मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र भावनपुर के मुबारकपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें आरोप लगाया है कि इसी महीने में उसकी शादी हुई है और घर का कीमती सामान लेकर दुल्हन चली गई है. जब उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो रहा है और अन्य भी आरोप है इस संबंध में थाना भावनपुर को निर्देशित किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.   recent visitors 43

माडा पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही, 450 नग पौधे हुये जप्त, घर के बाउंड्री में अफीम की खेती, हुआ गिरफ्तार

सिंगरौली बैढ़न जिले की माडा पुलिस ने आज एक सेवानिवृत एनसीएल कर्मी को अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में अफीम के 450 पौधे के साथ गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गयी है। वही जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने आज शाम 4:00 बजे रुस्तम जी सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुये बताया कि  "आपरेशन प्रहार" के तहत जिले भर मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं संग्रहण और खेती में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है और वही इस दौरान विगत दिवस कल दिनांक 25 फ़रवरी 2025 को मुखबिर द्वारा माडा थाना क्षेत्र के ग्राम धनहरा निवासी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल पिता सीताराम जायसवाल उम्र 60 वर्ष द्वारा अपने घर के पीछे बाउंड्री बाल के अंदर अवैध अफीम की खेती करने की सूचना प्राप्त हुयी थीं जिसकी टीम गठित कर एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से वीडियो व फोटो लेकर जाँच की गयी जिसमे लगभग 450 नग अफीम के पौधे लगे हुये थे। वही आरोपी के घर छापामार कार्यवाही कर अफीम के पौधों के साथ गिरफ्तार कर जब्ती की गयी जब्त पौधों की बाजार मूल्य एक लाख रूपये आकी गयी है आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस  एक्ट की धारा 8/18सी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही मे जिला पुलिस अधीक्षक श्री खत्री ने बताया कि माडा थाना प्रभारी  निरीक्षक शिवपुजन मिश्रा, एसआई के एस करिहार, शेष नारायण दुबे, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र, संत कुमार, गणेश रावत अनिल गर्ग, आरक्षक राहुल सिंह, अखिल साहू , अजय यादव संदीप सिंह लोधी की अहम भूमिका रही। recent visitors 77

अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कमिश्नर कक्ष में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक

अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कमिश्नर कक्ष में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक बैठक में आयुक्त नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहे मौजूद, शहर के कई बिंदुओं पर हुआ मंथन एमसीबी  छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में बीते दिनों नगर पालिक निगम के कमिश्नर कक्ष में अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बिजेंद्र सिंह सारथी की अध्यक्षता में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी रामप्रसाद आचला की उपस्थिति में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक रखी गई। उक्त बैठक में चिरमिरी में पेयजल आपूर्ति सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें सर्वप्रथम आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर में जल की आपूर्ति पर एसईसीएल के अफसरों के साथ मंथन हुआ। जिसमें आगामी 20 मार्च से 30 जून तक भीषण गर्मी को देखते हुए एसईसीएल से पानी टैंकर प्रदाय कराये जाने हेतु मांग किया गया, जिसमें एसईसीएल प्रबंधक द्वारा 16 नग पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर प्रदाय कराये जाने की सहमति दी, इसी प्रकार बरतुंगा, गेल्हापानी, डोमनहिल, कोरिया कॉलरी, बड़ाबाजार सहित हल्दीबाड़ी में 03 फेस लाईट उपलब्ध कराये जाने हेतु एसईसीएल से मांग किया गया, जिसमें प्रबंधक के द्वारा पूर्ण सहमति प्रदान की गई, उक्त लाईट के लग जाने से बेलिंग व फटका मशीन शहर में चालू हो सकेगा जिससे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को व्यवस्थित किया जा सकेगा। इसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण ओडीएफ प्लस-प्लस 2024 को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल प्रबंधक ने भी वॉल रायटिंग एसईसीएल के आवासीय कॉलोनियों में कराये जाने हेतु सहयोग प्रदान करने पर सहमति प्रदान की, वहीं गंदे नाले एवं घरों से निकला हुआ पानी को फिल्टर करने एस.टी.पी. के निर्माण के जमीन उपलब्ध कराने हेतु डिमांड पत्र भेजकर सहमति प्रदान करने की बात एसईसीएल प्रबंधक ने की। इसी प्रकार एसईसीएल के पोड़ी, कोरिया कॉलरी, डोमनहिल सहित अन्य स्थानों में एसईसीएल द्वारा साफ-सफाई हेतु निविदा जारी कर शेष स्थानों में सफाई कार्य जल्द कराये जाने हेतु सहमति प्रदान करने की बात कहीं। बैठक के दौरान नगर पालिक निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन, स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी, जिला समन्वयक (पीआईयु) प्रवीण सिंह, संत कुमार राणा, एसईसीएल के डिप्टी जीएम, इंजीनियर संजय सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। recent visitors 32