Friday, July 10, 2026 7:53 am

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, मौके मौत

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. आमलीपाड़ा ड्रग रोड में बीती रात भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पार कर रहा था, तभी दुर्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. व्यक्ति ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और कई मीटर तक घसीटता चला गया. इससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और सड़क पर ही चिथड़े बिखर गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके. इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अमलीपारा दुर्ग रोड पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. recent visitors 56

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर भी कार्रवाई की मांग

रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजीव भवन में अहम बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कई नेता मौजूद रहे. चुनाव के दौरान अपने ही पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पर अब कार्रवाई की तैयारी है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शराब घोटाले के संबंध में ईडी की कार्रवाई और पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर पर रेकी मामले को लेकर चर्चा. आज विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद आगे की रणनीति को लेकर बातचीत की गई. इस दौरान नगरीय निकाय चुनावों में मिली हार का ठीकरा पीसीसी चीफ पर फोड़ने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को लेकर कार्रवाई की मांग की गई. बैठक में सर्वसम्मति से विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है. कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर भी कार्रवाई की मांग उठी. बिलासपुर के दोनों जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय को शो-कॉज नोटिस भेजने का फैसला बैठक में लिया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में मिली हार को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने नेतृत्व पर सवाल उठाया था. बता दें कि कुलदीप जुनेजा ने कहा था कि संगठन कमजोर रहा है. निर्दलीय लोगों को बिठाने में पार्टी विफल रही, पोलिंग पांच बजे समाप्त हुई और 18 लोगों को प्रवेश दें दिया गया, किसके बोलने से प्रवेश किया गया? ये सभी चुनाव हारने का कारण हैं. वहीं उन्होंने यह भी  कहा था कि चार चुनाव हारने के बाद भी यदि इस्तीफ़ा मांगा जाए तो शर्म की बात है. नैतिकता नाम की भी कोई चीज होती है, दीपक बैज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जरूरी है. कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जल्द होना जरूरी है. recent visitors 36

ईशा मालवीय ने साड़ी पहनकर इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो

मुंबई टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अक्सर अपनी अदाओं से फैंस को घायल करती रहती हैं। उनके चाहने वाली उनके हर एक वीडियो पर भर-भरके प्यार बरसाते हैं। ईशा किसी भी अवतार में लोगों का दिल जीत ही लेती हैं जैसा कि उन्होंने हाल ही में किया। ईशा मालवीय ने मराठी मुलगी बनकर हर किसी का दिल चुरा लिया। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डांस भी कर रही हैं। नाक में मराठी नथ पहने हुए ईशा बेहद प्यारी लग रही हैं। उनके डांस से ज्यादा लुक की तारीफ हो रही है। ईशा ने पीले रंग की साड़ी पहने हुए, नाक में मराठी लुक वाला नथ डाला है और अपने कमरे में डांस कर रही हैं। वो मराठी गाने पर ही डांस भी कर रही हैं। ईशा की अदाएं देखकर हर कोई उनपर प्यार की बरसात कर रहा है। उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में खूब प्यार उड़ेला है और ईशा की तारीफ की है। ईशा मालवीय की पूजा-अर्चना इससे पहले महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ईशा मालवीय ने आशीर्वाद लेने और प्रार्थना करने के लिए मुंबई के एक शिव मंदिर का दौरा किया। एक्ट्रेस को पारंपरिक हवन करते हुए देखा गया, जो भक्ति और दिव्य मार्गदर्शन की मांग का प्रतीक है। महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक हिंदू त्योहार है, जिसे पूरे देश में उपवास, प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है। इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली ईशा ने अपने करियर में एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए आध्यात्मिक रूप से जुड़ने के लिए इस दिन को चुना। 'नागिन 7' में होंगी ईशा! ईशा का शिव मंदिर जाना और हवन में भाग लेना, उनके फैंस को खूब पसंद आया। नागिन 7 में उनकी कास्टिंग की अटकलें बढ़ती जा रही हैं, फैंस ऑफिशियल नोटिफिकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी आध्यात्मिक भक्ति को देखकर लोग आस्था में विश्वास के लिए भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। ईशा का गेम सबको पसंद आया ईशा मालवीय को 'उड़ारियां' में जैस्मीन के किरदार के लिए जाना जाता है। वह फिलहाल गौहर खान के साथ लवली लोला में नजर आ रही हैं। उन्हें अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेसेंस और स्टाइलिश पर्सनैलिटी के लिए पहचान मिली। टेलीविज़न इंडस्ट्री में आने से पहले, वह एक सफल फ़ैशन इन्फ़्लुएंसर थीं और उन्होंने कई कॉम्पटिशन में हिस्सा लिया था। ईशा ने बिग बॉस 17 के लिए भी सुर्खियां बटोरीं, जहां उनका गेम सबको पसंद आया। recent visitors 60

पीथमपुर में यूका का कचरा सात स्टेप्स में जलाया जाएगा, पहले चरण में 74 घंटे में नष्ट करेंगे 10 टन कचरा

इंदौर भोपाल गैस त्रासदी के बाद वर्षों से वहां रखे यूनियन कार्बाइड (यूका) के 337 टन कचरे को दो जनवरी तड़के चार बजे पीथमपुर में भस्मक संयंत्र परिसर में 12 कंटेनरों में पहुंचाया गया था। पीथमपुर में यूका का कचरा पहुंचने के 56 दिन 11 घंटे बाद 27 फरवरी (गुरुवार) दोपहर बाद 12 में पांच कंटेनर खोल कचरे को बाहर निकाला गया। हाई डेंसिटी पालीथिन (एचडीईपी) बैग में बंद इस कचरे को मैकेनिक कार्ट (बकेटनुमा ट्राली) में रखकर इंसीनरेबल स्टोरेज शेड में रखा गया। शुक्रवार सुबह इसे भस्मक में डाल भस्म करने की प्रक्रिया शुरू होगी। शुक्रवार को प्रतिघंटा 135 किलो कचरा भस्मक में डाला जाएगा। 74 घंटों में 10 टन कचरे को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहला चरण : प्राथमिक दहन कक्ष (रोटरी किल) : तापमान 850-900 डिग्री हर दो मिनट में 4.5 किलो अपशिष्ट का बैग व 4.5 किलो लाइम का बैग डाला जाएगा। इस चैंबर में रखा कचरा घूमेगा। इससे सुनिश्चित किया जाएगा किया कि कचरा पूरी तरह जल जाए। कचरा जलने के बाद राख नीचे आ जाएगी। कचरा जलने के बाद गैस अगले चैंबर में जाएगी। दूसरा चरण : द्वितीय दहन कक्ष (वर्टिकिल सेकंडरी कंबंशन चैंबर) : तापमान 1100-1200 डिग्री डीजल बर्नर की मदद से बचे हुए फ्लू गैस अधजले कणों को 1100 डिग्री तापमान पर जलाया जाएगा। प्राथमिक व द्वितीय दहन कक्ष में यदि निर्धारित मात्रा से तापमान कम होगा तो इसकी सूचना तुरंत मानीटरिंग कक्ष में पहुंचती है और प्लांट व अपशिष्ट को भस्मक के डालने की प्रक्रिया रोक दी जाती है। तीसरा चरण : स्प्रे ड्रायर में गैस फ्लू गैस को स्प्रे डायर में भेजा जाएगा। यहां पानी के फव्वारे से इसे ठंडा कर 240 डिग्री सेल्सियस तक गैस का तापमान लाया जाएगा। तापमान में त्वरित गिरावट इस वजह से की जाती है ताकि गैस में दोबारा किसी तरह के हानिकारक तत्व न बने। चौथा चरण: मल्टीसाइक्लोन मशीन गैस को मल्टीसाइक्लोन मशीन से गुजारा जाएगा। यहां गैस को घुमाकर उसमें जमा भारी कणों को अलग किया जाएगा। पांचवां चरण : ड्राय स्क्रबर गैस ड्राय स्क्रबर से गुजरेगी। वहां चूना, एक्टिवेटेड कार्बन व सल्फर के मिश्रण का स्प्रे गैस पर किया जाएगा। इससे सल्फर डाईआक्साइड, डायक्सीन व मर्करी फ्लू गैस से अलग हो जाएगी। इसके बाद फ्लू गैस बैग फिल्टर से गुजरती है। जहां गैस में इसमें उपस्थित ठोस कण छन जाएंगे। छठा चरण : वेट स्क्रबर वेट स्क्रबर में गैस पर कास्टिक सोडा के घोल को स्प्रे किया जाएगा। इस प्रक्रिया में गैस से सभी एसिटिक तत्व जैसे एसओटू, एसओथ्री और एचसीएल को न्यूट्रलाइज किया जाता है। सातवां चरण : चिमनी से गैस को छोड़ा जाएगा फ्लू गैस को 35 मीटर ऊंची चिमनी से वातावरण में छोड़ा जाएगा। यह गैस पूरी तरह साफ होती है। कंपनी का दावा है कि इसमें हानिकारक तत्व नहीं होते। इस चिमनी में सेंसर लगे होते हैं जिससे गैस की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जाती है। recent visitors 54

कोर्ट ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी बलदीर सिंह गोड को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 6 हजार का जुर्माना

अनूपपुर मध्य प्रदेश के अनूपपुर में द्वितीय सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पटेल की अदालत ने थाना कोतवाली में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी बलदीर सिंह गोड (49) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसमें साथ ही 6000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। ग्राम केकरपानी का निवासी आरोपी बलदीर सिंह गोड ने 18 फरवरी 2023 को अपनी पत्नी अनसिया बाई गोड की हत्या कर दी थी। लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि, आरोपी बलदीर सिंह गोड ने केकरपानी स्थित घर पर पत्नी अनसिया बाई के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।   जिसके बाद मामले में थाना कोतवाली ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई और आरोप पत्र न्यायालय के सामने पेश किया। जहां न्यायालय में लोक अभियोजक की सशक्त पैरवी के बाद आरोपी को दोषी पाया गया। जिसके बाद आरोपी बलदीर सिंह गोड को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा दी गई। साथ भी 6000 का जुर्माना लगाया गया। recent visitors 40

क्यों वरदान बता रहे मौसम वैज्ञानिक, कड़ाके की ठंड में हुई बारिश कश्मीर को कैसे दे गई राहत?

जम्मू कश्मीर घाटी में लंबे समय से सूखे जैसे हालात बने हुए थे, लेकिन हाल ही में हुई जबरदस्त बारिश ने यहां के लोगों को बड़ी राहत दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई इस बारिश से घाटी में ठंड तो बढ़ी लेकिन जल संकट की आशंका को भी कुछ हद तक कम किया है। मौसम वैज्ञानिक इसे घाटी के लिए एक संजीवनी मान रहे हैं, क्योंकि इसने बारिश की कमी को 80 प्रतिशत से घटाकर 42 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि यह पूरी समस्या का हल नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश कश्मीर के जल स्रोतों के लिए हालिया बारिश किसी वरदान से कम नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सर्दियों अवधि के दौरान में सामान्य रूप से 15.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार जम्मू-कश्मीर में 78.4 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 407 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले, पूरे प्रदेश में बारिश की कमी 80 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 42 प्रतिशत रह गई है। जम्मू क्षेत्र के उधमपुर जिले में सामान्य से 1,891 प्रतिशत अधिक बारिश हुई, जबकि कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले में यह आंकड़ा 511 प्रतिशत ज्यादा रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जनवरी और फरवरी के महीनों में सामान्य रूप से 225.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार मात्र 131.5 मिमी बारिश हुई, जिससे कुल 42 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह कमी पहले के 80 प्रतिशत के आंकड़े से बेहतर है, लेकिन कश्मीर में सूखे की स्थिति को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक इसे सिर्फ अस्थायी राहत मान रहे हैं। गौरतलब है कि कश्मीर का कुलगाम जिला 69 प्रतिशत वर्षा की कमी के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित है, जबकि सांबा जिले में यह कमी शून्य प्रतिशत है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया संजीवनी मौसम विशेषज्ञ फैजान आरिफ के मुताबिक, यह पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर के लिए बेहद जरूरी था। उन्होंने कहा, "हालांकि, यह शुष्क मौसम की स्थिति को पूरी तरह नहीं बदल सकता, लेकिन इस बारिश ने काफी राहत दी है।" उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चिंता जताते हुए कहा कि यह समस्या अभी भी उतनी ही गंभीर बनी हुई है। आरिफ ने कहा, "हमें तत्काल और ठोस जलवायु नीति की जरूरत है। जलवायु संकट से निपटने के लिए अभी निवेश करना भविष्य में होने वाले बड़े नुकसान और आपदाओं से बचने के लिए जरूरी है।" पिछले साल सबसे सूखा रहा कश्मीर जम्मू-कश्मीर के लोगों की चिंताएं इसलिए भी बढ़ी थीं, क्योंकि 2024 राज्य के इतिहास में सबसे सूखा साल साबित हुआ। प्रदेश में लगातार पांचवें साल सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। 2024 में सिर्फ 870.9 मिमी बारिश हुई, जबकि वार्षिक औसत 1,232.3 मिमी होता है। इससे पहले, 2023 में 1,146.6 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 7 प्रतिशत कम थी। बारिश की कमी का असर यह हुआ कि कई जल स्रोतों का जलस्तर शून्य स्तर से नीचे चला गया। दक्षिण कश्मीर में कई प्राकृतिक झरने पूरी तरह सूख गए। recent visitors 38

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने की सौजन्य भेंट

भोपाल केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने प्रदेश में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु विभाग में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों की जानकारी से केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी को अवगत कराया। recent visitors 32