Friday, July 10, 2026 9:01 am

सतना में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने ज्वेलरी शॉप में छापेमार कार्रवाई की

सतना मध्य प्रदेश के सतना में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बीच बाजार पन्नीलाल चौक स्थित राजेश ऑर्नामेंट के ज्वेलरी शॉप में छापेमार कार्रवाई की। जबलपुर से आई टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई से दूसरे ज्वेलरी शाॅप संचालकों के बीच हड़कंप मच गया। बता दें कि यह कार्रवाई कर चोरी की शिकायतों के बाद की गई है। जीएसटी टीम ने शोरूम का शटर बंद कर दिया है।   टीम खरीद-बिक्री के साथ अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस जांच में बडी कर चोरी का खुलासा हो सकता है। हालांकि यह कार्रवाई लगातार अभी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि संचालक द्वारा कितने की कर चोरी की गई है। जीएसटी टीम द्वारा दुकान संचालक से पूछताछ कर जरूरी दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के लिए बोला गया है। बता दें कि जानकारी होने पर स्टेट व सेंट्रल जीएसटी की टीम द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। recent visitors 34

यह मेरा निजी विश्वास और आस्था का सवाल है कि मैं ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल हुआ: डीके शिवकुमार

कर्नाटक कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के बीच काफी खींचतान की खबरें हैं। वहीं जब महाशिवरात्रि के मौके पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल हुए और सद्गुरु जग्गी वासुदेव से मुलाकात की तो तहलका ही मच गया। कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके इस कदम की आलोचना की और नाराजगी जाहिर की। वहीं शिवकुमार ने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत मामला था और वह सद्गुरु के आमंत्रण पर गए थे। शिवकुमार ने कहा, यह मेरा निजी विश्वास और आस्था का सवाल है कि मैं ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल हुआ। मैं इस मामले में सोशल मीडिया पर जवाब नहीं दे सकता। वहीं मेरे इस कदम का स्वागत करने की कोई जरूरत नहीं है। यह शुद्ध रूप से मेरी व्यक्तिगत आस्थ का सवाल है। सद्गुरु ने व्यक्तिगत तौर पर मुझे मैसूर के इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। वहीं कांग्रेस के सचिव पीवी मोहन ने कहा कि उनकी इस तरह की हरकतों से पार्टी को नुकसान होगा। डीके शिवकुमार ने कहा, मैं जन्म से हिंदू हूं और मरते दम तक हिंदू ही रहूंगा। उन्होंने कहा, मैं अकसर नोनाविनाकरे मठ जाता हूं। मेरी जहां भी आस्था होती है वहां जाता हूं। उन्होंने कहा कि 99 फीसदी ब्राह्मण मुझे मेरे विधानसभा क्षेत्र में वोट देते हैं। मैं सिद्धातों की राजनीति करता हूं, जाति की नहीं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ गलत अफवाह उड़ाई जा रही है कि मैं बीजेपी के करीब जा रहा हूं। यह मेरे खिलाफ केवल साजिश है। कोयंबटूर दौरे के बारे में शिवकुमार के पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए मोहन ने लिखा, ‘धर्मनिरपेक्ष पार्टी के अध्यक्ष होने के बावजूद एक ऐसे व्यक्ति के निमंत्रण के लिए धन्यवाद देना जो देश की उम्मीद आरजी (राहुल गांधी) का मखौल उड़ाता है और जिसके आख्यान आरएसएस के अनुरूप हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करता है, पार्टी का विकास समझौते के बजाय दृढ़ विश्वास से सुनिश्चित होता है। अन्यथा, आधार को क्षति पहुंचती है।’ शिवकुमार ने बुधवार को कहा था, ‘मैं हिंदू हूं। मैं हिंदू पैदा हुआ हूं और हिंदू के रूप में ही मरूंगा, लेकिन मैं सभी धर्मों से प्यार करता हूं और उनका सम्मान करता हूं।’ बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कोयंबटूर दौरे के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा था, ‘हमारे कांग्रेस अध्यक्ष का नाम मल्लिकार्जुन खरगे है। मल्लिकार्जुन कौन हैं? यह शिव ही हैं। क्या उन्हें अपना नाम बदलना चाहिए?’ हालांकि, शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि वह नहीं चाहते कि भाजपा या कांग्रेस इसका स्वागत करे और न ही उन्हें उनके बारे में बोलने की कोई जरूरत है। महाशिवरात्रि के दौरान ईशा फाउंडेशन में उनके दौरे को लेकर उठे विवाद के बारे में उन्होंने कहा, ‘हजारों लोग इसका विरोध करें, मुझे अपनी आस्था पर पूरा भरोसा है।’ उनके अनुसार, सद्गुरु ‘मिट्टी बचाओ’ अभियान के तहत कावेरी को बचाने के लिए लड़ रहे हैं और उन्होंने राज्य में बहुत अच्छा काम किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में इसलिए शामिल हुए क्योंकि सद्गुरु व्यक्तिगत रूप से उनके घर आए थे और उन्हें महाशिवरात्रि में शामिल होने के लिए सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया था। recent visitors 57

वित्त मंत्री चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पेश , बोले- प्रदेश में उत्साहजनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही

  रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया. वित्त मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में उत्साहजनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है. राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा प्रदेश की GSDP में ग्रोथ हुआ है. यह भी पढ़ें : ये क्या बोल गईं मेयर मैडम? भारत की संप्रभुता के बदले पढ़ दिया भारत की सांप्रदायिकता, दोबारा लेनी पड़ी शपथ, देखें Video वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि GSDP 2023- 24 में 3,06,712 करोड़ से बढ़कर 2024- 25 में 3,29,752 करोड़ होना संभावित है, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है. इसमें कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र, सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है. कैपिटल इनकम में भी वृद्धि हो रही है. वित्त मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 प्रतिशत की दर से वृद्धि है, जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 8.66 प्रतिशत है. इस तरह से राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रदेश में वृद्धि दर कहीं ज्यादा है. recent visitors 37

डाइट में शामिल करें ये फूड्स है होगी किडनी की समस्या

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने, ब्लड को साफ करने और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है, लेकिन आजकल के भागदौड़ भरी अनहेल्दी लाइफस्टाइल में लोग कई ऐसे अनहेल्दी फूड्स खाने लगे हैं, जो किडनी को नुकसान पहुंचाने लगी है। ऐसे में किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही डाइट फॉलो करना बेहद जरूरी हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स ते बारे बताएंगे, जो किडनी की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आअए जानते हैं इन फूड्स के बारे में- सेब सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, जो किडनी को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रखता है। लाल शिमला मिर्च लाल शिमला मिर्च में पोटैशियम कम और विटामिन-सी और ए ज्यादा होता हैं, जो किडनी के लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है। ग्रीन टी आमतौर पर वेट लॉस के लिए इस्तेमाल होने वाली ग्रीन टी भी आपकी किडनी के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स किडनी के लिए सुरक्षा कवच का काम करते हैं। यह किडनी की सूजन को कम करती है और किडनी की फंक्शनिंग को बेहतर बनाती है। फूलगोभी फूलगोभी में विटामिन-सी, फोलेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है और डिटॉक्स प्रोसेस में मददगार होती है। लहसुन लहसुन में सूजनरोधी गुण पाया जाता है, जो किडनी को हेल्दी बनाए रखता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और किडनी के कार्यों को बेहतर बनाने में सहायक है। मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली सूजन कम करने और किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। खासकर सैल्मन और ट्यूना फायदेमंद हैं। प्याज एसिलिन और क्वेरसेटिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर प्याज में पोटैशियम कम होता है, जो किडनी के लिए फायदेमंद होता है। यह पाचन को सुधारकर किडनी पर पड़ने वाले प्रेशर को कम करता है। तरबूज तरबूज किडनी को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। जैतून का तेल जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत है, जो किडनी के लिए लाइट होने के साथ-साथ लाभकारी है। recent visitors 66

पीएम मोदी की डिग्री से जुड़े अपने रिकॉर्ड अदालत को दिखाने के लिए तैयार: दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े अपने रिकॉर्ड अदालत को दिखाने के लिए तैयार है, लेकिन इसे सूचना के अधिकार (RTI) के तहत सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता के समक्ष पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह दलील दी, जिसके बाद अदालत ने विश्वविद्यालय की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया जिसमें केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के आदेश को चुनौती दी गई थी। इस आदेश में प्रधानमंत्री की स्नातक डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने को कहा गया था। "हमें कुछ छिपाने की जरूरत नहीं" मेहता ने अदालत में कहा, "DU को अदालत के समक्ष रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड को किसी अजनबी के निरीक्षण के लिए नहीं रखा जा सकता।" उन्होंने दलील दी कि CIC का आदेश खारिज किया जाना चाहिए क्योंकि "निजता का अधिकार" जनता के "जानने के अधिकार" से ऊपर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि RTI आवेदन एक ऐसे व्यक्ति ने दायर किया था जिसने प्रधानमंत्री के छात्र रहने के दौरान की डिग्री मांगी थी। मेहता ने अदालत को बताया, "हमारे पास वर्षवार रिकॉर्ड उपलब्ध है। 1978 में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री दी गई थी।" RTI के जरिए डिग्री की जानकारी मांगने का मामला दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता नीरज ने एक याचिका दायर कर 1978 में परीक्षा देने वाले सभी छात्रों की जानकारी मांगी थी। इस पर CIC ने 21 दिसंबर 2016 को एक आदेश जारी कर 1978 में BA परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के रिकॉर्ड की जांच की अनुमति दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उसी वर्ष परीक्षा दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने 23 जनवरी 2017 को इस आदेश पर रोक लगा दी थी। "RTI का दुरुपयोग न हो" गुरुवार को सुनवाई के दौरान, मेहता ने तर्क दिया कि जानने का अधिकार "बिना किसी सीमा" का नहीं है और व्यक्तिगत जानकारी, जो जनहित से जुड़ी नहीं है, उसे उजागर नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगाह किया कि RTI कानून का "कार्यकर्ताओं" द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है और अगर इस मामले में जानकारी सार्वजनिक कर दी गई तो विश्वविद्यालय को लाखों छात्रों की जानकारी से जुड़े आरटीआई आवेदनों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि RTI कानून "मुफ्त में बैठे लोगों" के लिए नहीं है जो केवल अपनी "जिज्ञासा शांत करने" या "दूसरों को शर्मिंदा करने" के लिए इसका उपयोग करते हैं। अब इस मामले में हाईकोर्ट का फैसला आना बाकी है। recent visitors 60

भारतीय अर्थव्यवस्था दिसंबर तिमाही में 6.2% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, सरकार ने जारी किए आंकड़े

नई दिल्ली भारतीय अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में 6.2 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी है। एक साल पहले की समान अवधि में वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 9.2 प्रतिशत थी। ₹11.70 लाख करोड़ है राजकोषीय घाटा अप्रैल से जनवरी के दौरान भारत का राजकोषीय घाटा ₹11.70 लाख करोड़ रहा, जो वार्षिक लक्ष्य का 74.5% है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 63.6% पर था। सरकार की योजना चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को घटाकर जीडीपी का 4.8% करने की है, जो पिछले वर्ष 5.6% से कम है। recent visitors 39

ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंदौर में होगा तीन दिवसीय इंडिया इलेक्ट्रिकल शो एवं सोलर एशिया एक्सपो का आयोजन

भोपाल ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड तथा स्वास्तिक सस्टेनेबल द्वारा प्रदेश की व्यवसायिक नगरी इंदौर में तीन दिवसीय इंडिया इलेक्ट्रिकल शो एवं सोलर एशिया एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के प्रोजेक्ट हेड श्री लोकेश चौधरी ने बताया कि अर्बन हाट, केसर बाग रोड इंदौर में आयोजित यह एक्सपो 21, 22 तथा 23 मार्च 2025 को 3 दिनों के लिए लगाया जा रहा है। जिसमें ऊर्जा क्रांति को ध्यान में रखते हुए भारतीय विद्युत उद्योग में नई संभावनाएं तलाशने के लिए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही इस ऊर्जा क्रांति का सीधा लाभ जन सामान्य को भी मिलेगा। इससे जहां एक और सौर तथा पवन ऊर्जा की उपलब्धता से बिजली की लागत कम होगी वहीं दूसरी ओर हर घर में सस्ती बिजली उपलब्ध होगी। ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित एक्सपो के प्रायोजनकर्ताओं में भारत सरकार के उपक्रम भी शामिल हैं जिनमें सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन), नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी), नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी), पावरग्रिड तथा रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन (आरईसी) गॅट सोलर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस एक्सपो में मध्य प्रदेश की प्राकृतिक संभावनाओं और अनुकूल वातावरण के अनुसार उत्पादकता बढ़ाने के लिए नए कोयला ऊर्जा संयंत्र, सौर ऊर्जा पार्क तथा नई बैटरी भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इस एक्सपो के माध्यम से राज्य की आर्थिक नीति को भी बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा व्यवसाइयों के लिए भी इस एक्सो में सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वह नवीनतम तकनीकों को अपनाकर और अधिक उत्पादन कर सकें। इसके अतिरिक्त अक्षय ऊर्जा उत्पादन और भंडारण में निवेश के लिए भी प्रेरित किया जाएगा जिससे औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेश में नए निवेशकों को आकर्षित करने की कार्य योजना भी बनेगी। यह तीन दिवसीय सोलर एशिया एक्सपो लिथियम आंयन बैटरियां, इलेक्ट्रिक वाहनों, को स्मार्ट ग्रेड के साथ अच्छे ऊर्जा स्रोतों को और अधिक कुशल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आयोजक संस्था द्वारा एक्सपो में अधिक से अधिक लोगों से पहुंकर जानकारियां हासिल करने का आग्रह किया गया है। recent visitors 38