एमसीबी जिले के 46 केन्द्रों में आज से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मार्च  2025 से बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ किया जा रहा है। एमसीबी जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 1 मार्च 2025 से प्रारम्भ बोर्ड परीक्षा हेतु 46 केन्द्र निर्धारित किया गया है तथा जिले में कक्षा 10 वीं के 5153 छात्र/छात्राओं तथा कक्षा 12 वीं के 3913 कुल 9066 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि पूर्व में माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा गोपनीय सामग्री का वितरण कर नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित रखा दिया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड स्तर पर उड़न दस्ता दल की नियुक्ति कर दी गई है। recent visitors 40

बीटीटीपी के तीसरे संस्करण में 1000 से अधिक प्रविष्टियों में से 20 विजेताओं का चयन किया गया

भारत की गेमिंग क्रान्ति बनी ग्लोबलः भारत टेक ट्रायम्फ प्रोग्राम के तीसरे सीज़न के विजेता जीडीसी सैन फ्रांसिस्को, स्टार्ट-अप महाकुंभ और वेव्स में स्थापित करेंगे इंडिया पैविलियन   •    डीपीआईआईटी, एमआईबी, आईईआईसी और विंज़ो ने भारत टेक ट्रायम्फ प्रोग्राम के तीसरे सीज़न के लिए की साझेदारी, यह मंच भारत की टॉप गेम डेवलपमेन्ट प्रतिभा को पहचान कर उन्हें जीडीसी 2025 (मार्च 17-21, सैन फ्रांसिस्को), स्टार्ट-अप महाकुंभ (अप्रैल 3-5, भारत) और वेव्स (मई 1-4, भारत) के दौरान अपने प्रोडक्ट्स दशाने का मौका देगा •    बीटीटीपी के तीसरे संस्करण में 1000 से अधिक प्रविष्टियों में से 20 विजेताओं का चयन किया गया   नई दिल्ली भारत में गेम डेवलपमेन्ट प्रतिभा को बढ़ावा देने में अग्रणी इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्ट एण्ड इनोवेशन काउन्सिल तथा भारत के सबसे बड़े इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्ट प्लेटफॉर्म विनज़ो गेम्स की पहल भारत टेक ट्रायम्फ प्रोग्राम  (बीटीटीपी) ने 26 फरवरी 2025 को आयोजित ग्राण्ड फिनाले के दौरान 20 विजेता गेम डेवलपर्स की घोषणा की। बीटीटीपी के तीसरे और अब तक के सबसे बड़े संस्करण का आयोजन भारत सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभाग- डीपीआईआईटी के सहयोग से किया गया। बीटीटीपी के तीन संस्करणों के दौरान 1500 से अधिक सर्वश्रेष्ठ गेम डेवलपर्स एवं छात्रों ने हिस्सा लिया है। ऐसे में यह मेड इन इंडिया फॉर द वर्ड टेक्नोलॉजी एवं आईपी के लिए इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बन गया है। तीसरे सीज़न के लिए विजेता गेम्स का मूल्यांकन देश के टॉप निवेशकों एवं उद्यमियों द्वारा किया गया। इनमें डॉ मुकेश अघी (सीईओ एवं प्रेज़ीडेन्ट, यूएस- इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम), प्रशांत प्रकाश (फाउन्डिंग पार्टनर, एक्सेल पार्टनर्स) और अर्चना जहागीरदार (संस्थापक एवं प्रबन्धन निदेशक, रूकम कैपिटल), संजीव सिंह, संयुक्त सचिव, डीपीआईआईटी और राजेश राजू, मैनेजिंग डायरेक्टर, कलारी कैपिटल शामिल थे। यह संस्करण भागीदारी और मार्केट के अवसरों का लाभ उठाने की दृष्टि से भी सबसे बड़ा संस्करण रहा। इस संस्करण के विजेताओं को जीडीसी 2025 (मार्च 17-21, सैन फ्रांसिस्को), स्टार्ट-अप महाकुंभ (अप्रैल 3-5, भारत) और वेव्स (मई 1-4, भारत) में भारत का प्रतिनिधित्व करने तथा विश्वस्तरीय निवेशकों, प्रकाशकों एवं उद्योग जगत के अग्रणी संगठनों के समक्ष स्वदेशी गेम्स एवं गेमिंग आईपी को दर्शाने का मौका मिलेगा। भारत का गेमिंग सेक्टर, इनोवेशन, विकास तथा आईपी एवं टेक्नोलॉजी के निर्यात की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण दौर से गुज़र रहा है। बीटीटीपी के तीसरे संस्करण का आयोजन ऐसे समय में किया गया है जब भारतीय गेमिंग उद्योग तेज़ी से विकसित हो रहा है। यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में भारत का गेमिंग मार्केट तकरीबन 4 बिलियन डॉलर का है और 2034 तक यह 60 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में बीटीटीपी, भारत को इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्ट, गेमिंग टेक्नोलॉजी एवं स्वदेशी आईपी क्रिएशन में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करेगा। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दृष्टिकोण ‘क्रिएट इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के अनुरूप भी है, जो भारतीय क्रिएटर्स को गेमिंग, एवीजीसी (एनिमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग एवं कॉमिक्स) और डिजिटल स्टोरीटैलिंग के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करती है। बीटीटीपी जैसे आयोजन माननीय प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण के अनुरूप भारतीय गेम डेवलपर्स की प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा इसे 60 बिलियन डॉलर के ग्लोबल गेमिंग मार्केट के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह मंच सेक्टर की सामुहिक महत्वांक्षाओं का संयोजन है।   टेक ट्रायम्फ प्रोग्राम का तीसरा संस्करणः विश्वस्तरीय एवं राष्ट्रीय पहचान का गेटवे अप्रत्याक्षित अखिल भारतीय पहुंच के साथ बीटीटीपी के तीसरे संस्करण में 1000 से अधिक गेमिंग स्टुडियोज़, इंडी डेवलपर्स, टॉप आईआईटी एवं आईआईएम के छात्रों, टेक स्टार्टअप्स, मोबाइल, कंसोल एवं इमर्सिव प्लेटफॉर्म्स ने हिस्सा लिया। विजेता (पूरी सूची संलग्न अनुलग्नक में उपलब्ध है) अपने इनोवेशन्स को जीडीसी 2025, वेव्स एवं स्टार्ट-अप महाकुंभ में प्रदर्शित करेंगे।  इस अवसर पर जूरी सदस्य संजीव सिंह, संयुक्त सचिव, डीपीआईआईटी, वाणिज्च एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा, ‘‘टेक ट्रायम्फ प्रोग्राम   भारत को ग्लोबल गेमिंग लीडर बनाने के माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान की याद दिलाता है, उनके दृष्टिकोण के अनुसार भारत को न सिर्फ गेम्स खेलने में बल्कि उनके विकास में भी अग्रणी स्थिति पर स्थापित होना चाहिए। ऐसे में यह प्रोग्राम गेम डेवलपर्स एवं टॉप गेमिंग कंटेंट को बढ़ावा देकर प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। बीटीटीपी भारत की सर्वश्रेष्ठ स्आर्टअप एनर्जी- टेक, गेमिंग, एक्सपोर्ट, आईपी तथा भारतीय संस्कृति एवं धरोहर के प्रोमोशन को बढ़ावा देता है। इस प्रोग्राम के माध्यम से हमें इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट क्षमता, प्रोडक्ट्स, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी तथा बेजोड़ इनोवेशन्स एवं रचनात्मकता को देखने का अवसर मिला है।प्रशांत प्रकाश, जाने-माने पूंजीपति एवं बीटीटीपी के जूरी सदस्य ने कहा, ‘‘भारत का स्टार्ट-अप इकोसिस्टम तेज़ी से विकसित हो रहा है।  बीटीटीपी जैसे आयोजन इस सेक्टर के विकास को गति प्रदान करते हैं। गेमिंग की बात करें तो इसमें देश एवं दुनिया भर में बदलाव आ रहा है, ऐसे में अगर भारत अपनी क्षमता का सदुपयोग करे तो 2034 तक देश का गेमिंग मार्केट 50-60 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री जी भी मेड इन इंडिया गेम्स के निर्यात पर ज़ोर देते हैं और बीटीटीपी निश्चित रूप से उनके इस दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। बीटीटीपी के तीसरे संस्करण ने इस सेक्टर की ज़बरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।’ पवन नंदा, सह-संस्थापक, विंज़ो गेम्स ने कहा, ‘‘अपने तीसरे संस्करण के साथ बीटीटीपी एक ऐसे मंच के रूप में विकसित हो चुका है जो भारत के गेम डेवलपर्स को अपनी प्रतिभा के सदुपयोग का अवसर प्रदान करता है। गेमिंग मार्केट और गेम डेवलपर्स को समर्थन प्रदान करने के उद्देश्य से ही बीटीटीपी की अवधारणा लाई गई थी। यह मंच गेम डेवलपर्स को ग्लोबल एक्सपोज़र देता है, उन्हें ज़रूरी मागदर्शन प्रदान करता है, उन्हें निवेशकों के साथ जोड़कर उनके प्रोडक्ट की पहुंच बढ़ाने में मदद करता है। तीसरे संस्करण की सफलता से स्पष्ट है कि बीटीटीपी अपने उद्देश्यों पर खरा उतरा है। हम बीटीटीपी की सफलता से बेहद उत्साहित हैं।’ recent visitors 54

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना का मौका है। रोहित शर्मा के पास सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान के रूप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। रोहित शर्मा को सचिन से आगे निकलने के लिए 68 रनों की जरूरत है। सचिन तेंदुलकर ने 73 मैचों में 37.75 के औसत से 2454 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 6 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा बतौर कप्तान 53 वनडे मैचों में 53.04 की औसत और 113.50 की स्ट्राइक रेट से 2387 रन बनाकर सातवें स्थान पर हैं। रोहित ने पांच शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। भारत के दिग्गज एमएस धोनी लिस्ट में शीर्ष पर हैं। धोनी ने 6641 रन बनाए हैं। इसके बाद विराट कोहली (5549) हैं। इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन (5239), सौरव गांगुली (5082), राहुल द्रविड़ (2658), तेंदुलकर और रोहित हैं। वनडे में भारत के कप्तानों द्वारा सर्वाधिक रन एमएस धोनी – 200 मैचों में 6641 रन विराट कोहली – 95 मैचों में 5449 रन मोहम्मद अजहरुद्दीन – 174 मैचों में 5239 रन सौरव गांगुली – 146 मैचों में 5082 रन राहुल द्रविड़ – 79 मैचों में 2658 रन सचिन तेंदुलकर – 73 मैचों में 2454 रन रोहित शर्मा – 53 मैचों में 2387 रन recent visitors 64

यूपी के डिप्टी सीएम पहुंचे दतिया, पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के किए दर्शन

दतिया  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) आज मध्य प्रदेश के दतिया (Datia) पहुंचे। उन्होंने पीतांबरा पीठ (Pitambara Peeth) पहुंचकर मां बगलामुखी (Maa Baglamukhi) के दर्शन (Darshan) किए। साथ ही पीठ परिसर में स्थित वनखंडेश्वर महादेव (Vankhandeshwar Mahadev) का अभिषेक किया। दर्शन के बाद वह झांसी (Jhansi) के लिए रवाना हो गए। विधि विधान से की पूजा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने अल्प प्रवास के दौरान विशेष विमान से दतिया पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से मां बगलामुखी माता की पूजा अर्चना की और महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की शुभकामना की है। महाकुंभ को लेकर कहा- आस्था पर सवाल उठाना सबसे बड़ा पाप डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “आस्था पर सवाल उठाना सबसे बड़ा पाप है। चाहे अखिलेश यादव हो या ममता बनर्जी, जनता उनको इस बयान का जवाब देगी।” जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी के दौरे पर हैं। उससे पहले वह दतिया पहुंचे और मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। उसने मध्य प्रदेश आगमन पर दतिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में करेंगे समीक्षा बैठक बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद झांसी के सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। क्या है पीतांबरा पीठ की मान्यता? मान्यता है कि पीतांबरा पीठ पर स्थित महादेव का मंदिर महाभारतकालीन है, जबकि मढ़िया के महादेव के मंदिर की स्थापना 5 हजार वर्ष पूर्व दंत वक्रेश्वर नामक असुर ने की थी। तब यहां जंगल था। कालांतर में यहां शहर बस गया, जिसका नाम दंत वक्रेश्वर के नाम पर दंत्रिया था, जो बाद में अपभरंश होकर दतिया हो गया। इन दोनों शिव मंदिरों के बारे में मान्यता है कि दोनों मंदिर में श्रद्धालु सच्चे मन से जो भी कामना करता है वह पूर्ण होती है।  recent visitors 46

मैं हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने दूँगा … जगतगुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

सतना/कटनी  एमपी के सतना में 12 दिवसीय रुद्र महायज्ञ में सनातन धर्म को लेकर चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महायज्ञ के दौरान व्यास गद्दी पर बैठकर कहा कि जब तक वे जीवित रहेंगे, तब तक हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने देंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बेटा जी, मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं। इसे लेकर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में है। दरअसल, सतना जिला अंतर्गत नागौद के दहलान मंदिर प्रांगण शिवराजपुर में 12 दिवसीय रुद्र महायज्ञ आयोजित हुआ। इसमें चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी शामिल होने पहुंचे। यहीं उन्होंने यह बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने बुधवार को अपने प्रवचन में कहा जब तक वे जीवित रहेंगे, तब तक हिन्दू धर्म का बाल भी बांका नहीं होने देंगे। बेटा जी मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं – जगतगुरु रामभद्राचार्य उन्होंने स्पष्ट शब्दों में आगे कहा कि बेटा जी, मैं सामान्य व्यक्ति नहीं हूं। आचार्य जो भी कार्य करें, उसे करने दो। यदि मुझे राम जी के लिए अपना सब कुछ छोड़ना पड़े, तो मैं राम की तरह उसे छोड़ दूंगा। हिन्दू धर्म, हिन्दू धर्म है! उन्होंने कहा कि मुझे कोई चिंता नहीं है अगर कोई मेरे बयान से नाराज होता है तो होता रहे। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सनातन पर कोई आंच नहीं आने दूंगा जगतगुरु रामभद्राचार्य कार्यक्रम में शामिल होने कटनी पहुंचे थे। यहां पर भी उन्होंने सनातन को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए बयान दिया है। कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं सनातन में कभी कोई आंच नहीं आने दूंगा। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चित्रकूट में अपने नाम यानि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के नाम से मेडिकल यूनिवर्सिटी बनवाने की इच्छा जताई है। recent visitors 32

मोहन यादव ने कहा कि बालाघाट से मेरा अलग लगाव, नक्सलियों को भी दिया खुला चैलेंज

बालाघाट  मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बालाघाट के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बालाघाट को कई सौगातें दी हैं। सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में बालाघाट जिले की सूरत ही बदल जाएगी। किसान सम्मेलन के दौरान सीएम ने 326 करोड़ 60 लाख रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन और 264 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण किया। इस राशि से जिले में स्कूल, अस्पताल और पुलों का निर्माण होगा। इसके साथ ही मोहन यादव ने नक्सलियों को भी चुनौती दी है। नक्सलवाद के लिए कोई जगह नहीं सीएम मोहन यादव ने नक्सलवाद को खुली चुनौती देते हुए कहा कि नक्सलवाद के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। अगर बाहर से कोई नक्सली आएगा तो जिंदा वापस नहीं जाएगा। दरअसल, बालाघाट में लगातार हॉक फोर्स नक्सलियों को ढेर कर रही है। बालाघाट से अलग लगाव किसान सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरा बालाघाट से अलग ही तरह का लगाव है। हमारे प्रदेश के 54 जिले एक तरफ और बालाघाट एक तरफ। बालाघाट खनिज का बड़ा केंद्र है। परमात्मा ने इस जिले पर प्रेम लुटाया है। यहां के चिन्नौर का चावल अलग ही महकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रेदश विकास के नई कीर्तिमान बना रहा है। बालाघाट में नए उद्योग लग रहे हैं। आजादी के बाद से मध्यप्रदेश की विकास दर माइनस में थी। लेकिन, अब हमारे राज्य की ग्रोथ 13 फीसदी है। जिले में विकास कार्यों की सौगात गौरतबल है कि सीएम डॉ. यादव की घोषणा के बाद बालाघाट जिले में कुल 326 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 117 अलग-अलग काम होंगे। इसमें 62 करोड़ रुपए की लागत से 39 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। 24 करोड़ रुपए की लागत से बारासिवनी में विकास काम होंगे। 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। 9 करोड़ रुपए की लागत से लामदा में नवगठित तहसील कार्यालय भी बनाया जाएगा। 8 करोड़ रुपए की लागत से खरपड़िया-सिवनहेटी-कटंगी मार्ग बनाया जाएगा। 3 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल-शिक्षा के काम होंगे। 2 करोड़ रुपए की लागत से कटंगीझरी-लोमता-डोरिया-बेलगांव में प्राथमिक स्कूल का निर्माण होगा। सीएम राइज स्कूल-हॉस्टल-पुल का भी निर्माण मोहन यादव ने कहा कि 264 करोड़ रुपए के 68 कामों का लोकार्पण भी किया। इसमें 145 करोड़ रुपए की लागत से बालाघाट-बिरसा-बारासिवनी-मलाजखंड-लालबर्रा में बना सीएम राइज स्कूल, 55 करोड़ रुपए की लागत से बालाघाट के बेहर-पसरवाड़ा-खेरलांजी में स्कूलों का उन्नयन-छात्रावासों का निर्माण, 10 करोड़ रुपए की लागत से पुल-पुलियाओं का निर्माण, 9 करोड़ रुपए की लागत से बारासिवनी-खंडवा पुल का निर्माण, 7 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से शहीद चंद्रशेखर आजाद एक्सट्रोटर्फ का लोकार्पण शामिल हैं। युवाओं-किसानों को लाभ इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार 5 साल में 2 लाख पद भरेगी। साल 2028 तक हम युवाओं को भरपूर रोजगार देंगे। recent visitors 31

ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जलाया पुतला

रायपुर प्रदेशभर में आज ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आज गार्डन चौक में कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का पुतला दहन कर ईडी की कार्रवाई का विरोध किया. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को भाजपा डराना चाहती है पर हम डरने वाले लोगों में से नहीं है. अभी भाजपा बस्तर में लोहा निकालने फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, दीपक बैज सहित अन्य नेताओं ने किया तो भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर लखमा को जेल भिजवा दिया. वहीं दीपक बैज के घर का पुलिस रेकी कर रही है, जो कही न कहीं बस्तर की आवाज को दबाने का प्रयास है. बस्तरवासियों के हित में हमेश लड़ेगी कांग्रेस: शैलेष नितिन शैलेष नितिन ने कहा, कांग्रेस डरेगी नहीं, बस्तर वासियों के हित में हमेशा लड़ेगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जब-जब भाजपा के भ्रष्टाचार व आम जनता के प्रति हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाती है भाजपा डर जाती है और ईडी का सहारा लेकर डराने का प्रयास करती है. हम डरेंगे नहीं बल्कि और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा. तीन मार्च को रायपुर में बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे. प्रदर्शन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. recent visitors 33