बैंक से लेकर UPI और स‍िलेंडर से लेकर ATF के प्राइस तक, आज से इन 7 चीजों में हुआ बदलाव!

नई दिल्ली हर महीने की तरह ही 1 मार्च, 2025 से नए नियमों में बदलाव हो रहा है. 1 मार्च यानी आज से 6 बड़े नियम बदल रहे हैं. इसमें UPI, म्‍यूचुअल फंड से लेकर एलपीजी सिलेंडर के दाम तक शामिल हैं. ये बदलाव सीधे आपके बैंक अकाउंट पर असर डालेंगे. आइए जानते हैं किन किन नियमों में बदलाव किया जा रहा है. LPG सिलेंडर के दाम बढ़े तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. इस एलपीजी सिलेंडर के दाम में 6 रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि 1 फरवरी को इसके दाम में 7 रुपये की कमी की गई थी. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1803 रुपये हो गई है. वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस 1755.50 रुपये हो गया है. कोलकाता की बात करें तो 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1913 रुपये हो चुकी है और चेन्‍नई में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1965.50 रुपये हो चुका है. यह कीमतें आज से ही लागू हैं. रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ATF की कीमत घटी जेट ईंधन या एविएशन टर्बाइन ईंधन (ATF) की कीमत में मामूली 0.23 प्रतिशत की कमी आई है. राष्ट्रीय राजधानी में मार्च 2025 के लिए ATF प्राइस 222 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 95,311.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जबकि पहले यह 95,533.72 रुपये था. इससे पहले 1 फरवरी को कीमतों में 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की हुई थी. UPI के नियम में बदलाव अगला बदलाव इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट सिस्टम (Insurance Payment System) से जुड़ा हुआ है. 1 मार्च 2025 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में चेंज होने जा रहा है, जिससे बीमा प्रीमियम का भुगतान और अधिक आसान होगा. यूपीआई सिस्टम में बीमा-ASB (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट) नामक एक नई सुविधा जोड़ी जा रही है. इसके जरिए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीहोल्डर अपने प्रीमियम पेमेंट के लिए पहले से ही पैसे को ब्लॉक रख सकेंगे. पॉलिसी होल्डर के अप्रूवल के बाद खाते से अपने आपका पैसा कट जाएगा. म्‍यूचुअल फंड को लेकर क्‍या बदल रहा आज यानी मार्च की पहली तारीख से म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में नॉमिनी जोड़ने से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है. इसके तहत कोई इन्वेस्टर डीमैट या म्यूचुअल फंड फोलियो में अधिकतम 10 नॉमिनी एड कर सकता है. इस संबंध में मार्केट रेग्युलेटर SEBI गाइडलाइंस जारी की है, जो 1 मार्च, 2025 से प्रभावी है. इस चेंज का उद्देश्य क्लेम न की जाने वाली संपत्तियों में कमी लाना और बेहतर इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट सुनिश्चित करना है. पंजाब नेशनल बैंक ने दिया अपडेट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अगर 2 साल से ज्‍यादा समय तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो बैंक अकाउंट बंद कर दिया जा सकता है. बैंक ने इस बारे में अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है. बैंक ऐसे अकाउंट्स को डी-एक्टिवेट कर सकता है यानी बंद कर सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका बैंक खाता एक्टिव रहे तो इसके लिए आपको KYC करा लेना चाहिए. 14 दिन बैंक रहेंगे बंद RBI Bank Holiday List के मुताबिक, होली (Holi 2025) और ईद-उल-फितर समेत अन्य त्योहारों वाले इस महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार समेत रविवार का साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं. हालांकि, बैंक में छुट्टी के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं या अन्य बैंकिंग काम निपटा सकते हैं. ये सर्विस 24 घंटे चालू रहेंगी.   recent visitors 53

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने के निर्देश

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक आर. एक्का भी बैठक में मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए। आगामी मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में सर्वेक्षण दलों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024, ओडीएफ एवं जीएफसी प्रमाणीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साव ने बैठक में सर्वेक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए प्रमुख दस मापदण्डों, 54 प्रमुख संकेतको एवं 166 सह-संकेतकों की जानकारी देते हुए सभी बिन्दुओं पर निकायों को वांछित तैयारियां रखने को कहा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में निकायों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। साव ने नगरीय क्षेत्रों में दर्शनीय स्वच्छता के लिए सार्वजनिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई, ट्विन-बिन्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन, सीटीयू/ब्लैक स्पॉट/जीवीपी से मुक्त शहर, बैक-लेन/नालियों एवं जल-स्त्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठकों में सभी नगरीय निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों की निकायवार समीक्षा करने की बात कही। निकायों के प्रदर्शन एवं रैंकिंग के विश्लेषण के बाद इसमें गिरावट पाए जाने पर राज्य शासन स्तर द्वारा कार्यवाही की जाएगी। उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में निकायों में लंबित विद्युत देयकों के निपटान एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।गए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने को कहा। सुडा (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।   recent visitors 41

अफ्रीका अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो वह अगले राउंड में प्रवेश कर लेगा, अफ्रीका जीत हासिल करने उतरेगा

कराची आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जोस बटलर ने इंग्लैंड की सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान का पद छोड़ने की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका अगर ये मैच जीतने में कामयाब होता है, तो वह ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच जाएगा, जबकि इंग्लैंड दांव पर लगी प्रतिष्ठा के लिए खेलेगा। साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से रौंदा था, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं इंग्लैंड की टीम ने अपने दोनों (ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान) मुकाबले गंवाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं लेकिन ग्रुप बी से सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही अंतिम-4 में जगह बना सका है। साउथ अफ्रीका अगर इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है तो वह अगले राउंड में प्रवेश कर लेगा। हालांकि अगर टीम बड़े अंतर से हारती है तो अफगानिस्तान के लिए भी मौका बन सकता है। हेनरिक क्लासेन ने कोहनी की चोट के कारण अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि, अब वे फिट हो गए हैं और सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में टोनी डिजोरजी को बाहर बैठना होगा। इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान के तौर पर जोस बटलर का यह आखिरी मैच है। ऐसे में वह जीत के साथ इस टूर्नामेंट को खत्म करना चाहेंगे। मार्क वुड का घुटने की चोट के कारण खेलना संदिग्ध है। अगर वह टीम में जगह नहीं बना पाते हैं, तो उनकी जगह साकिब महमूद को मौका मिल सकता है। इंग्लैंड की टीम दो मैच हार चुकी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने एक मैच जीता है और उनका एक मैच बारिश में धुला है। फगानिस्तान की टीम के भी एक चांस है, लेकिन इसके लिए इंग्लैंड की टीम को 207 रनों से जीत दर्ज करनी होगी या फिर 11.1 ओवर में टारगेट को चेज करना होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के पास मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है, जबकि इंग्लैंड पहली जीत हासिल करना चाहेगा। recent visitors 47

राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका का आज जन्मदिन है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है. मां कामाख्या से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं. बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय चंपाबती डेका है. उनके परिवार में धर्म पत्नी रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं. उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की. सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय रमेन डेका वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. वे 2021 अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे है. वे दो बार सांसद रहे. पहली बार वर्ष 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे. recent visitors 36

ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले झटका, ये ओपनर हो सकता है नॉकआउट मैच से बाहर

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम को अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना पड़ेगा, जिसमें ट्रैविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम को ओपनर को चोट लगी है और ऐसे में वह सेमीफाइनल के लिए शायद उपलब्ध नहीं होगा। ये ओपनर मैथ्यू शॉर्ट हैं, जो बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते नजर आए थे। मैच के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि वे पूरी तरह फिट नहीं हैं। यही वजह है कि ट्रैविस हेड के साथ एक नया ओपनर नजर आ सकता है। ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए अपने शीर्ष क्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। मैथ्यू शॉर्ट को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वाड इंजरी का सामना करना पड़ा। ऐसे में उनकी जगह ट्रैविस हेड के साथ पारी की शुरुआत युवा ओपनर जैक फ्रेजर मैकगर्क करते नजर आ सकते हैं। शॉर्ट को अफगानिस्तान की पारी के अंत में चोट लगी थी। हालांकि, उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ पारी की शुरुआत की थी, लेकिन विकेटों के बीच संघर्ष करते नजर आए थे। ऐसे में उन्होंने ज्यादातर बाउंड्री लगाने की कोशिश की थी, लेकिन सिर्फ 15 गेंदों में 20 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, "मुझे लगता है कि वह संघर्ष कर रहा होगा। मुझे लगता है कि हमने आज रात देखा कि वह बहुत अच्छी तरह से चल नहीं पा रहा था। मुझे लगता है कि मैचों के बीच का समय कम है और शायद उस हिसाब से वह बहुत जल्दी ठीक होने वाला नहीं है।" ऐसे में जैक फ्रेजर मैकगर्क उनके लिए लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हैं। हालांकि, एरोन हार्डी भी बेंच पर हैं। इस पर स्मिथ ने कहा, "हमारे पास कुछ लोग हैं, जिन्हें आने पर हम उनकी जगह भर सकेंगे।" recent visitors 35

राज्यपाल पटेल ने छात्र छात्राओं को प्रदान किए उपाधियाँ और स्वर्ण पदक

जबलपुर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पशु संपदा ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान देते है। पशुपालन के माध्‍यम से आत्‍मनिर्भरता की ओर पहुंचा जा सकता है। उन्‍होंने पंचगव्‍य के उपयोग और महत्‍ता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मूक प्राणी और पशुओं की सेवा पुण्य का कार्य है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति पटेल की अध्यक्षता में आज नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर का सप्तम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल पटेल ने इस अवसर पर भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सभी विद्यार्थी नानाजी की जीवन यात्रा से प्रेरणा ले और समाज सेवा के भाव को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने संस्कारधानी में नानाजी के आदर्शों पर संचालित प्रदेश के एकमात्र पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कार्यो की सराहना की। विश्वविद्यालय में हो रहे वन्य जीवन संरक्षण तथा रोग निदान अनुसंधान कार्य को अनुकरणीय बताया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि दीक्षांत प्रतिज्ञा को हमेशा याद रखें। शपथ का समाज और राष्ट्र सेवा में पालन करें। उन्होंने सभी दीक्षित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण राज्यपाल पटेल ने विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित नर्मदा कन्या छात्रावास का भ्रमण कर साफ़ सफाई, पानी, रसोई घर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, आवश्यक निर्देश दिए। राज्यपाल पटेल ने छात्राओं से आत्मीय चर्चा भी की। राज्यपाल पटेल ने दीक्षांत स्मारिका का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न इकाइयों के कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री पटेल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने आज उपाधि प्राप्‍त कर समाज और राष्‍ट्र की प्रगति की शपथ ग्रहण की हैं उनके जीवन का यह महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्‍होंने कहा कि मूक पशुओं का इलाज कर उनके तकलीफों को समझकर दूर करने का प्रयास करते रहे। कार्यक्रम में कुलगुरू डॉ. मनदीप शर्मा द्वारा विश्वविद्यालय की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया। दीक्षांत समारोह में जनप्रतिनिधी, विभिन्न विश्विद्यालयों के कुलगुरु, छात्र छात्राएं व अभिभावकगण उपस्थित रहे।   recent visitors 33

सुनील गावस्कर ने पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की आलोचना की, कहा- आपकी सैलरी भी इंडिया से आती है

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने उन सभी पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स की आलोचना की है, जिन्होंने ये दलील दी थी कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया को दुबई में खेलने का फायदा मिल रहा है। सुनील गावस्कर ने एक तरह से नासिर हुसैन, माइकल एथरटन और अन्य मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो एक्सपर्ट भारत के बारे में ‘शिकायत’ करते रहते हैं, उन्हें टूर्नामेंट में अपने देशों की प्रगति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि भारतीय क्रिकेट से ही उन्हें सैलरी भी मिल रही है। स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर बात करते हुए नासिर हुसैन और एथरटन ने कहा था कि इस परिदृश्य में भारत के पास ‘अविश्वसनीय रूप से होम एडवांटेज’ है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत को अन्य सात टीमों की तरह ट्रेवल करने या होटल बदलने की जरूरत नहीं पड़ी। इस तरह उन्होंने माना था कि रोहित शर्मा एंड कंपनी को इसका फायदा मिला। इस पर अब सुनील गावस्कर ने कमेंट किया है और कहा है कि इस पर टिप्पणी करना भी उचित नहीं है। सुनील गावस्कर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "इस पर टिप्पणी करना भी उचित नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा है कि यह कोई फायदा नहीं हो सकता, क्योंकि पिचें भारत के कंट्रोल में नहीं हैं और मैचों के दौरान यात्रा आम बात है। उन्होंने कहा, "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वे हमेशा रोते रहते हैं। वे समझ ही नहीं पाते कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत कहां खड़ा है – क्वॉलिटी, इनकम, टैलेंट और सबसे महत्वपूर्ण बात रेवेन्यू पैदा करने के मामले में। वैश्विक क्रिकेट में भारत का योगदान – टेलीविजन राइट्स और मीडिया राइट्स के माध्यम से – एक बड़ी भूमिका निभाता है। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि उनका वेतन भी उसी से आता है, जो भारत क्रिकेट की दुनिया में लाता है।" टीम इंडिया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। हालांकि, एक मैच अभी लीग फेज का बाकी है। इंग्लैंड की टीम दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ऐसे में गावस्कर ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों को घेरा है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ये सभी बुद्धिमान और अनुभवी लोग हैं। आप वास्तव में यह क्यों नहीं देखते कि आपकी टीम ने क्वॉलिफाई क्यों नहीं किया? लगातार भारत पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, क्या आप अपने आप पर भी ध्यान दे रहे हैं?" उन्होंने आगे कहा, "आपके खिलाड़ी इतनी नाजुक मानसिक स्थिति में हैं- उनको परिणामों की परवाह नहीं है। आपको नतीजों की परवाह करनी चाहिए। आपको अपने देश की परवाह करनी चाहिए, चाहे आप जिस भी टीम के लिए खेलें। अगर आप अपने देश के लिए खेल रहे हैं, तो जिम्मेदारी और भी बड़ी है। हर समय, वे विलाप करते रहते हैं – 'भारत ने यह हासिल किया है, भारत ने वह हासिल किया है।' यह लगातार होता रहता है। हमें बस इसे अनदेखा करना चाहिए। उन्हें विलाप करते रहने दें। हमारे पास ध्यान केंद्रित करने के लिए बेहतर चीजें हैं। आपको इस तरह का रवैया अपनाना चाहिए।" recent visitors 53