सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सलियों के शव बरामद

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार की सुबह नक्सली  व जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सली और जवानों के बीच रुक रुककर गोलीबारी चल रही है। घटना को देखते हुए इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, हथियार भी बरामद हुए हैं। तलाशी अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लीडर की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर निकली डीआरजी और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। रुक-रुककर अब भी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल और आसपास सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

10वीं पास के लिए आवेदन का आखिरी मौका, रेलवे में भरी जाएंगी 32438 वैकेंसी

अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके पास भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी के 32438 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए पंजीकरण करने की आज, 01 मार्च 2025 अंतिम तिथि है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है। Trending Videos RRB Group D Last Date: आज है आवेदन करने की अंतिम तिथि आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाकर ग्रुप-डी भर्ती के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। गौरतलब है कि आवेदन पत्र जमा करने की आज अंतिम तिथि है। इसलिए अपना आवेदन पत्र भरकर आज ही जमा कर दें। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2025 है। संशोधन विंडो 4 मार्च को खुलेगी और 13 मार्च, 2025 को बंद होगी। यहां आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन से संबंधित तिथियों की तालिका दी गई है:   घटना                                                                    तिथि ऑनलाइन आवेदन अधिसूचना जारी होने की तिथि     22 जनवरी, 2025 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि     23 जनवरी, 2025 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि     1 मार्च, 2025 आवेदन फॉर्म में संशोधन शुरू होने की तिथि     4 मार्च, 2025 आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि     13 मार्च, 2025 आवेदन कहां करें?     rrbapply.gov.in. विज्ञापन RRB Group D Selection Process: चयन प्रक्रिया के चरण इस भर्ती अभियान से संगठन में 32438 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल हैं- कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। विभिन्न समुदायों में शॉर्टलिस्टिंग के लिए अंकों का न्यूनतम प्रतिशत निम्न प्रकार है:   श्रेणी     न्यूनतम योग्यता प्रतिशत अनारक्षित (UR)     40% आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)     40% अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – नॉन क्रीमी लेयर)     30% अनुसूचित जाति (SC)     30% अनुसूचित जनजाति (ST)     30% RRB Group D Application Fee: आवेदन शुल्क     सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है। इस फीस में से 400 की राशि सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क काटकर यथासमय वापस कर दी जाएगी।     पीडब्ल्यूबीडी/महिला/ट्रांसजेंडर/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और एससी/एसटी/ अल्पसंख्यक समुदाय/आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क में कटौती के बाद यह शुल्क नियत समय में वापस कर दिया जाएगा।     शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, आदि के माध्यम से किया जाना चाहिए। RRB Group D Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन आरआरबी ग्रुप डी रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी:     किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास, या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाणन।     आरआरबी ग्रुप डी पात्रता मानदंड 2025 के अनुसार, 18 और 36 वर्ष की आयु के उम्मीदवार पात्र हैं। RRB Group D Salary: कितनी मिलेगी सैलरी? चयनित अभ्यर्थियों के वेतन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार होगा। इस भर्ती में पीबी-1 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रति महीने 18000 रुपये का बेसिक वेतनमान दिए जाएगा। साथ ही अन्य कई तरह की सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। इस नौकरी में महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, नाइट ड्यूटी भत्ता तथा ओवरटाइम भत्ता जैसे भत्तों का लाभ मिलता है। भारतीय रेलवे द्वारा आरआरबी ग्रुप- डी कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्तों और लाभ की सूची कुछ इस प्रकार है।     डीए (महंगाई भत्ता): 28%     एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस)।     दैनिक भत्ता।     परिवहन के लिए भत्ता।     नाइट ड्यूटी भत्ता के लिए।     छुट्टियों के लिए मुआवजा।     केवल रेलवे डॉक्टरों के लिए वाहन भत्ता।     ओवरटाइम के लिए भत्ता RRB Group D Application: ऐसे करें आवेदन जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।     आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।     होम पेज पर उपलब्ध आरआरबी लेवल 1 भर्ती 2025 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।     एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।     एक बार यह हो जाने पर, खाते में लॉगिन करें।     आवेदन पत्र भरें।     आवेदन शुल्क का भुगतान करें।     सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।     आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

बीजेपी के नगर मंत्री के होटल को अवैध अतिक्रमण मानते हुए प्रशासन ने कार्रवाई, बुलडोजर चलाया

 गुना मध्य प्रदेश के गुना में प्रशासन ने बीजेपी नेता अमन नाटले के होटल पर बुलडोजर चला दिया है. अमन नाटले बीजेपी के नगर मंत्री हैं और उनका होटल इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित हो रहा था. इसे अवैध अतिक्रमण मानते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की. इस स्थान पर 35/11 केवी का सब स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है. पुलिस की मौजूदगी में प्रशासनिक अमले ने होटल को धराशायी कर दिया. इस दौरान बीजेपी के कई नेता मौके पर मौजूद थे और कार्रवाई रोकने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन अंततः अवैध निर्माण को हटा दिया गया. मोहन सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है. हाल ही में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में उद्योगपतियों के लिए मध्य प्रदेश में व्यापार को आसान और व्यवस्थित बनाने का रोडमैप पेश किया गया था. गुना के इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए सब स्टेशन की स्थापना जरूरी थी, लेकिन बीजेपी नेता का होटल इसमें बाधा बना हुआ था. सरकार ने इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया है कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की रुकावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह पार्टी के अपने नेता ही क्यों न हों. बीजेपी नेता ने जताई नाराजगी बीजेपी नेता अमन नाटले ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, "यह होटल मेरे पिता ने स्थापित किया था. अचानक इसे अवैध बताकर बुलडोजर चला दिया गया. इस तरह की कार्रवाई क्यों हुई, इसका कोई जवाब नहीं दिया जा रहा." उनका कहना है कि प्रशासन ने उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी. तहसीलदार ने बताया कारण कार्रवाई के लिए पहुँचे तहसीलदार गौरीशंकर बैरवा ने कहा, "इंडस्ट्रियल एरिया की जमीन पर होटल अवैध रूप से चल रहा था. इस स्थान पर बिजली विभाग का सब स्टेशन बनाया जाना है. इसलिए होटल को हटाने की कार्रवाई की गई." उन्होंने बताया कि यह कदम औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उठाया गया है. पार्टी नेताओं की सक्रियता बेकार जब बुलडोजर होटल पर चल रहा था, बीजेपी के कई नेता मौके पर जुट गए और कार्रवाई रुकवाने की कोशिश में लगे थे. हालाँकि, प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी और अवैध निर्माण को पूरी तरह ढहा दिया. यह घटना मोहन सरकार के उस संकल्प को दर्शाती है, जिसमें विकास को प्राथमिकता देते हुए अतिक्रमण पर सख्ती बरती जा रही है. गुना में हुई इस कार्रवाई ने न केवल स्थानीय स्तर पर हलचल मचाई, बल्कि यह भी दिखाया कि सरकार अपने ही नेताओं के खिलाफ भी कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हट रही. इससे औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

मध्य प्रदेश में निवेशकों के लिए 19 नीतियां बदली, निवेश की दृष्टि से अनंत संभावनाओं वाला प्रदेश: CM यादव

इंदौर मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की अपेक्षा से बेहतर उपलब्धि ने मध्य प्रदेश की आंखों में नया सपना बसा दिया है, औद्योगिक निवेश में देश का नंबर एक प्रदेश बनने का सपना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहते हैं कि हर दृष्टि से अनुकूल वातावरण पाकर उद्योग जगत मध्य प्रदेश पर मोहित है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश अपनी निवेश संबंधी नीतियों और उपलब्धियों से बाकी प्रदेशों को रोशनी देगा। अब मध्य प्रदेश कई अन्य सेक्टरों की तरह औद्योगिक निवेश में भी देश का नंबर एक प्रदेश बनकर ही चैन लेगा। 26 लाख करोड़ रुपसे से ज्यादा का निवेश प्रस्ताव उल्लेखनीय है कि 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश-विदेश के निवेशकों ने मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए 26 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश के प्रस्ताव रखे हैं। इससे पहले आयोजित कई क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों के प्रस्ताव जोड़कर यह आंकड़ा 30 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। औद्योगिक निवेश का अच्छा माहौल बनाया मुख्यमंत्री स्वाभाविक रूप से इस उपलब्धि पर उल्लसित हैं यद्यपि इसके लिए उन्होंने अथक प्रयास किए। डॉ.मोहन यादव बताते हैं कि मुख्यमंत्री की भूमिका में अपने अब तक करीब 14 महीने के कार्यकाल में करीब तीन महीने की अवधि उन्होंने औद्योगिक निवेश का अच्छा माहौल बनाने में समर्पित की। राज्य सरकार ने निवेशकों को सुविधाजनक माहौल देने के लिए अपने संबंधित विभागों की 19 नीतियां बदल दीं। खुद मुख्यमंत्री अपनी टीम के साथ विदेश, देश और मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले और उन्हें अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। दूसरे राज्यों में कम निवेश प्रस्ताव आए डॉ. यादव गर्व के साथ कहते हैं कि पिछले दिनों गैर भाजपा शासित राज्यों बंगाल और कर्नाटक में भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की गईं, यद्यपि इन राज्यों में मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों से भी कम निवेश प्रस्ताव आए। मुख्यमंत्री इस आशंका को आधारहीन ठहराते हैं कि पिछले कई अनुभवों की तरह निवेशक अपनी प्रतिबद्धता से मुकर जाएंगे। वह दावा करते हैं कि प्रदेश सरकार निवेशकों से कुछ भी नहीं छिपा रही। सरकार की कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी है। इस वजह से उद्योग जगत की नजर में सरकार की विश्वसनीयता बढ़ी है। सरकार निवेश को लेकर गंभीर निवेशक सभी पहलुओं पर सोच-समझकर प्रस्ताव दे रहे हैं, इसलिए उनके पीछे हटने का सवाल नहीं पैदा होता। उनका कहना है कि राज्य सरकार निवेश को लेकर बेहद गंभीर है और अपनी जवाबदेही समझती है। सरकार निवेशकों को लाभदायी और उत्साहवर्धक माहौल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री इस अभियान के भविष्य को लेकर अत्यधिक आशावान हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहते हैं कि मध्य प्रदेश निवेश की दृष्टि से अनंत संभावनाओं वाला प्रदेश है। अब तक सिर्फ गिने-चुने सेक्टरों में ही निवेश प्रस्ताव आए हैं जबकि इस दृष्टि से तमाम संभावनापूर्ण सेक्टर अब तक अछूते हैं। प्रदेश सरकार की टीम ऐसे सेक्टरों की स्थिति पर रिसर्च कर रही है। सरकार भविष्य में उद्योग जगत के सामने सभी संभावनाओं का विवरण रखेगी। वह बताते हैं कि निवेशकों के साथ संवाद अब लगातार जारी रहेगा। इस क्रम में अगले महीने इंदौर में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने की तैयारी चल रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 77 के दूल्हे की 19 की दुल्हनिया

सतना  मध्यप्रदेश के सतना जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 19 वर्ष की लड़की से 77 वर्ष के बुजुर्ग का विवाह संपन्न हुआ। मामला वायरल होते ही निगम प्रशासन ने इसे लिपि त्रुटि बताया है। कहा है कि 19 वर्ष की वधू है और 27 वर्ष का वर है, टाइपिंग मिस्टेक होने से यह गलती हुई है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पूरे प्रदेश में पंजीयन कराए जा रहे हैं। सतना जिले में भी नगर निगम प्रशासन द्वारा इस योजना के अंतर्गत 195 जोड़ों के विवाह संपन्न कराने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरे कर लिए गए हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान सतना में चौकाने वाला मामला सामने आया। इस रजिस्ट्रेशन सूची में 19 वर्षीय दीपा कुमारी चौधरी का विवाह 77 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र कुमार साकेत के साथ दिखाया गया है। 19 साल की दुल्हन 77 साल का दूल्हा! जिसके बाद यह मामला चर्चाओं में आ गया है। मामले पर जांच के बाद नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह मात्र एक टाइपिंग मिस्टेक थी। इसमें वीरेंद्र कुमार साकेत की वास्तविक उम्र 27 वर्ष के बजाय गलती से 77 वर्ष दर्ज हो गई थी। इस गलती को टाइपिंग मिस्टेक मानते हुए प्रशासन ने तुरंत सुधार कर दिया। मामले पर सतना नगर निगम डेप्युटी कमिश्नर वहीं इस मामले पर सतना नगर निगम डेप्युटी कमिश्नर भूपेंद्र परमार ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। जांच की गई तो पता चला टाइपिंग मिस्टेक थी। इसी कारण 27 की जगह 77 हो गया था। इसको सुधार लिया गया है। कार्यक्रम में 195 जोड़ों का विवाह होना है। इसमें पहले तो 214 के करीब पंजीयन में आये थे। इनसें से जो पात्रता की श्रेणी में थे उनको निगरानी समिति द्वारा जांच के बाद फाइनल 195 जोड़ें हुए हैं। इसे लेकर सारी व्यवस्थाएं हो गई हैं। शासन द्वारा इसमें जोड़ों को 49 हजार की नगद राशि दी जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

सीकर : खाटू श्याम में 271 घंटे लगातार बाबा के दरबार में भक्तों की लगेगी अर्जी, फाल्गुनी लक्खी मेले की हुई शुरुआत…

सीकर आज से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले का शुभारंभ हो चुका है. मेला आगामी 11 दिनों यानी 11 मार्च तक, लगातार 271 घंटे तक चलेगा. इस दौरान बाबा श्याम के दरबार में दिन-रात भक्तों की फरियाद सुनी जाएगी. मेले के सफल आयोजन और भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इस मेले में लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा श्याम के दर्शन करने और मनोकामना पूर्ति के लिए आते हैं. फाल्गुनी लक्खी मेले का महत्व यह मेला फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी से द्वादशी (होली से पहले) तक चलता है. बाबा श्याम की विशेष पूजा: यह मेला भगवान श्रीकृष्ण के कलियुगी अवतार खाटू श्याम जी की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए आयोजित किया जाता है. निशान यात्रा: भक्त नंगे पांव पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार में निशान (झंडे) चढ़ाने आते हैं. अक्षय पुण्य का अवसर: मान्यता है कि इस दौरान बाबा श्याम के दर्शन करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. निशान यात्रा की परंपरा मेले के दौरान लाखों भक्त निशान यात्रा निकालते हैं. इसमें भक्त नंगे पांव, सिर पर निशान लेकर, बाबा का जयकारा लगाते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम का कप्तान कौन हो सकता है? उन 3 बड़े विकल्पों के बारे में जान लीजिए

करांची जोस बटलर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, मैच के बाद उन्होंने कहा था कि वे इस बारे में सोचेंगे, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। हालांकि, वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टीम के आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी करते नजर आएंगे, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम का कप्तान कौन हो सकता है? उन 3 बड़े विकल्पों के बारे में जान लीजिए। 1. हैरी ब्रूक इंग्लैंड की टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक ने कुछ महीने पहले की थी। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में कप्तान थे और वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को उनकी टीम ने 3-2 से हराया था। उस दौरान वे शानदार फॉर्म में थे, लेकिन मौजूदा समय में इंग्लैंड के बाहर उनसे रन नहीं बन रहे। अजीब तरह के बहाने भी वे बल्लेबाजी में फेल होने के बाद देते रहे हैं। बावजूद उनकी दावेदारी कप्तानी के लिए मजबूत लग रही है। 2. बेन डकेट इंग्लिश ओपनर बेन डकेट की लोकप्रियता में भी उछाल देखने को मिला है। इंग्लैंड की टीम को कई बार बेन डकेट ने संघर्षों से बाहर किया है। वे मध्य क्रम में भी कुछ अच्छी पारियां खेल चुकी हैं। वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और एक सीनियर प्लेयर हो चुके हैं। उनके साथ समस्या यह है कि जब भी वह बोलते हैं तो इंग्लैंड के प्रशंसकों को परेशान कर देते हैं। उन्होंने हाल ही में बयान दिया था कि भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने से अच्छा है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीते, लेकिन ऐसा नहीं कर पर पाए। इसमें कुछ बुरा नहीं है, लेकिन सोच-समझकर उनको इस तरह की बयानबाजी करनी चाहिए। 3. लियाम लिविंगस्टोन अगर आप इंग्लैंड की भारत से पहले की सीरीज को देखें तो वहां लियाम लिविंगस्टोन ने प्रभावित किया था और एक शतक भी जड़ा था। वे मैच्योर प्लेयर नजर आते हैं और सीधे साफ बोलने के लिए फेमस हैं। वे 34 साल के हैं और शॉर्ट फॉर्मेट में उनकी टीम में जगह भी फिलहाल के लिए पक्की नजर आती है। ऐसे में वे कप्तानी के दावेदार हैं। इसके अलावा जो रूट और बेन स्टोक्स भी ब्रैंडन मैकुलम के साथ सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, ऐसा इस समय संभव नहीं लगता। अगर इनको कप्तानी सौंपी जाती है तो ऐसा लगेगा, जैसे इंग्लैंड की टीम पीछे मुड़कर देख रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25