योगी सरकार ने कहा- नदियों केकिनारे पर 5/5 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ प्राकृतिक खेती होगी, खेती को देंगे विस्तार

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को और विस्तार देगी। सरकार ने तय किया है कि अब सिर्फ गंगा ही नहीं स्थानीय नदियों के दोनों किनारे पर 5/5 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ प्राकृतिक खेती होगी। इस बाबत 1886 क्लस्टर बनाए जाएंगे। सरकार इस पर 270.62 करोड़ रुपए खर्च करेगी। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि हाल में हुई राज्य स्तरीय कृषि समिति की बैठक में इस कार्ययोजना को मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके पूर्व कैबिनेट में भी प्राकृतिक खेती और खेत तालाब योजना के लिए इसके पूर्व भी 1191.51 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली थी। सरकार ने बनाई ये योजना सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट में भी नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 124 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। सरकार की योजना है कि प्रदेश में गंगा सहित सभी स्थानीय नदियों जिन जिलों से गुजरती है उनके दोनों किनारों पर एक दायरे में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दिया जाए। ऐसी खेती जिसमें रासायनिक खादों और जहरीले कीटनाशकों की जगह उपज बढ़ाने और फसलों के सामयिक संरक्षण के लिए पूरी तरह जैविक उत्पादों का प्रयोग हो ताकि लीचिंग रिसाव के जरिए रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का जहर इन नदियों में घुलकर उनको प्रदूषित न कर सकें। 1000 से अधिक गांवों में हो रही है प्राकृतिक खेती उल्लेखनीय है कि गंगा के तटवर्ती 27 जनपदों में पहले से ही नमामि गंगे योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार गंगा के किनारे के 1000 से अधिक गांवों में प्राकृतिक खेती हो रही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 54 जनपदों में परंपरागत कृषि विकास योजना संचालित की जा रही है। सरकार की मंशा निराश्रित गोवंश के नाते सबसे प्रभावित बुंदेलखंड को प्राकृतिक खेती के लिहाज से उत्तर प्रदेश का हब बनाना है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल से ही यह सिलसिला शुरू हो चुका है। जिन करीब 5000 क्लस्टर्स में 18000 से अधिक किसान लगभग 10 हजार हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं उनमें नमामि गंगा योजना के तहत करीब 3300 क्लस्टर्स में 6 लगभग 6500 हैक्टेयर में प्राकृतिक खेती हो रही है। इस खेती से जुड़े किसानों की संख्या एक लाख से अधिक है।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

राष्ट्रपति मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति धनखड़ एवं मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि  डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल की सेवा भावना की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन से हम संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है" साथ ही मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना भी की। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

बावड़िया कला सोसायटी के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और गबन का आरोप, शिकायत दर्ज

भोपाल शहर के बावड़िया कला स्थित डीके देवस्थली वेलफेयर सोसायटी में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सोसायटी के रहवासियों द्वारा सोसायटी अध्यक्ष प्रियनाथ पाठक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक (आर्थिक अपराध शाखा) को शिकायत दी है। आरोप है कि पाठक ने फर्जी बिल, कैश वाउचर और अन्य माध्यमों से रहवासियों की जमा राशि का गबन किया है। शिकायत में कहा गया है कि सोसायटी के कर्मचारियों और वेंडर्स के जरिए यह वित्तीय अनियमितताएं की गईं। शिकायतकर्ता ने सभी सबूत शपथपत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, सोसायटी में बिना आम सहमति के अनावश्यक कार्य किए जाते हैं, जिससे भ्रष्टाचार की संभावनाएं बढ़ती हैं। इसके अलावा, पिछले तीन वर्षों में गर्मियों के दौरान पानी की किल्लत बनी रही, लेकिन फंड होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। वहीं, कुछ लोगों द्वारा निजी पंप लगाने से फेज-2 में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सोसायटी के रखरखाव में गिरावट आई है, और वृक्षारोपण न होने से हरियाली भी कम हुई है। शिकायत में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि गार्ड बुजुर्ग हैं और बिना किसी सत्यापन के घरेलू कामगार परिसर में घूमते रहते हैं। सोसायटी में होने वाले कार्यक्रमों का लेखा-जोखा भी पारदर्शी नहीं है, और कथित रूप से फर्जी बिलों के जरिए वित्तीय हेरफेर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सोसायटी में मार्ग अधिकार का उल्लंघन किया गया है, जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही है। नियम विरुद्ध अध्यक्ष बने रहने का आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी शिकायतकर्ता ने दावा किया कि प्रियनाथ पाठक पिछले तीन वर्षों से अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं, जबकि मध्य प्रदेश प्रकोष्ठ स्वामित्व अधिनियम 2000 के तहत यह पदावधि दो वर्ष से अधिक नहीं हो सकती। आरोप है कि उन्होंने इस अवधि के दौरान करीब 40 लाख रुपये का गबन किया और अब तक विस्तृत बैलेंस शीट भी प्रस्तुत नहीं की। शिकायत में फोरेंसिक ऑडिट और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले में पाठक की गिरफ्तारी जल्द की जा सकती है। इस संबंध में कोलार एसडीएम रविशंकर राय ने बताया कि सोसायटी में अध्यक्ष के द्वारा भ्र्ष्टाचार की लिखित शिकायत मिली हैं। जांच की जा रही है, कार्रवाई करेंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

माकपा की जनमुद्दों को लेकर आम सभा कल, सुभाषिनी अली पूर्व सांसद होंगी मुख्य वक्ता

कैलारस मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की दो दिवसीय राज्य समिति की विस्तारित मीटिंग कैलारस में बहादुर सिंह धाकड़ भवन में रखी गई है। इस मौके पर जन मुद्दों को लेकर पार्टी की विशाल आम सभा 2 मार्च रविवार को पुरानी सब्जी मंडी कैलारस में होगी। इस आम सभा की मुख्य वक्ता पूर्व सांसद माकपा की पॉलिट ब्यूरो की सदस्या सुभाषिनी अली, राज्य सचिव जसविंदर सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव बादल सरोज, किसान सभा के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी होंगें। उनके अलावा कई वरिष्ठ राज्य स्तरीय नेतागण इस आम सभा को संबोधित करेंगे। इस आम सभा में शक्कर कारखाना चालू कराने ,किसान कर्मचारियों का भुगतान कराने ,अटल प्रोग्रेस वे सड़क परियोजना रद्द करने, नगर में 2012 में तोड़ी गई 209 दुकानदारों को निशुल्क दुकान तत्काल बना कर देने , आवारा पशुओं का प्रबंध कराने,नैपरी बृजगढी मार्ग पर पक्का नाला, हाथ ठेला गुमटी व्यवसायियों को एक होकर्स जोन बनाने, कर्ज मुक्ति, किसान पेंशन , आवास योजना के अंतर्गत आवास के पट्टे ,आवास ,शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की व्यवस्था कराने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित राजनीतिक मुद्दे भी उठाई जाएंगे। इन मुद्दों पर माकपा और किसान सभा लगातार सड़कों पर संघर्ष के मैदान में हैं। आगे भी इन्हें तेज करने के बारे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बिनिश्चय किया है। इसके अलावा दो और तीन मार्च को माकपा राज्य समिति की विस्तारित मीटिंग भी कैलारस में ही होगी। जिसमें प्रदेश की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए जन मुद्दों पर संघर्ष तेज करने, संगठन को मजबूत बनाने आदि विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस मीटिंग को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से अभियान चलाया गया है और जनता ने भी दिल खोलकर सहयोग दिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

निया शर्मा ने दिखाई मॉम के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, शेयर की तस्वीरें

हाल ही निया शर्मा की मॉम का बर्थडे था, और एक्ट्रेस ने उन्हें बेहद स्पेशल सरप्राइज देकर उनके दिन को खास बना दिया। निया शर्मा ने मॉम के बर्थडे के जश्न की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। मां-बेटी इस खास मौके के लिए काफी स्टाइलिश तरीके से तैयार हुईं। निया शर्मा ने तस्वीरों में दिखाया है कि उन्होंने कैसे अपनी प्यारी मॉम का बर्थडे सेलिब्रेट किया। निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें निया की मॉम केक काटती और ट्रीट इंजॉय करती नजर आ रही हैं। निया ने यह भी दिखाया है कि उन्होंने मॉम के बर्थडे पर कितनी शानदार ट्रीट ऑर्गनाइज की और क्या कुछ था। निया ने सारा इंतजाम भाई विनय शर्मा के साथ मिलकर कियाय़ तस्वीरें शेयर कर निया ने लिखा, 'मॉम के बर्थडे पर ब्रंच का रिचुअल जो हम फॉलो करते हैं। उसी के लिए तैयार हुए। विनय शर्मा ये केक उनका (मॉम ऊषा शर्मा) का का फेवरेट है।' निया की मॉम पर फिदा फैंस, बोले- मां कम निया की बहन ज्यादा बर्थडे के लिए न सिर्फ निया बल्कि उनकी मॉम बेहद ग्लैमरस अंदाज में तैयार हुईं। निया पर तो उनकी मॉम ही भारी पड़ गईं। उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी, उसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। तस्वीरें देख फैंस भी फिदा हो गए हैं। उनका भी कहना है कि मॉम के आगे तो निया भी फीकी पड़ गईं। एक फैन ने तस्वीरों पर कमेंट किया है, 'ये तो मम्मी जैसी लगती ही नहीं।' एक और कमेंट है, 'ये तो चलती-फिरती कोकेन है।' एक और कमेंट है, 'तुम्हारी मम्मा कितनी सुंदर हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'ओएमजी, तुम्हारी मॉम तो हॉटी हैं। मां से ज्यादा तो बहन लग रही हैं। निया शर्मा और उनकी मां का बॉन्ड मालूम हो कि निया शर्मा और उनकी मां ऊषा एक-दूसरे के काफी करीब हैं। दोनों मां-बेटी ही नहीं, बल्कि पक्की दोस्त भी हैं, जो हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं। साथ पार्टी करती हैं और इंजॉय करती हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय बोला – लगातार विकास कर रहा छत्तीसगढ़

रायपुर  छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार विकास कर रहा है. प्रदेश में उद्योग को बढ़ाने वातावरण उचित है. नई उद्योग नीति जारी किए हैं. बड़ी मेहनत के साथ उद्योग नीति को तैयार किए हैं, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में निवेश करने वाले 14 उद्योगपतियों को प्रमाण पत्र दिया. EDII ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बांटे और MSME उद्योगपति को सहायता राशि भी दी गई है. इसके अलावा नए उद्योग लगाने वाले निवेशकों को इनविटेशन लेटर भी दिया गया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प रखा है. उद्योगों को बढ़ावा देने हमने योजनाएं तैयार की हैं. MSMS सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. हम इस योजना में काम करने जा रहे हैं. हम छोटा पौधा लगाते हैं, आगे चलकर यह विशाल वृक्ष बनता है, जिसे बढ़ाने हम दृढ़ संकल्पित हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश में इंडस्ट्रियल पार्क भी बना रहे हैं. नई दिल्ली और मुंबई में इन्वेस्टर समिट कर चुके हैं. हमें 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव भी मिले हैं. ज्यादा से ज्यादा काम मिले, इसके लिए हम काम कर रहे हैं. कार्यक्रम में मौजूद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उद्योग को पूरी तरह से बैठा दिया था. प्रदेश के विकास में एक बड़ा गड्ढा हो गया था. आज भाजपा सरकार उसी को भरने की कोशिश कर रही है. हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति बनाई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगे. पहले से चल रहे उद्योगों को लाभ मिल सके. मंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उद्योगों का साथ चाहिए. रैंप योजना का शुभारंभ किया गया है. भारत सरकार की योजना की छत्तीसगढ़ में भी शुरुआत की गई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

कटनी से अपने जीजा को लमतरा में छोड़कर बाइक से घर लौट रहे युवकों की कार की टक्कर से मौत

कटनी कटनी जिले के बरियारपुर गांव से अपने जीजा को लमतरा में छोड़कर बाइक से घर लौट रहे युवक और उसके दोस्त को कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कटनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बरियारपुर रीठी निवासी संतोष यादव पिता रामलाल यादव 35 साल, अपने गांव के ही दोस्त रोहित आदिवासी पिता बलुआ आदिवासी 45 वर्ष के साथ शुक्रवार की शाम को अपने जीजा को छोड़ने लमतरा गांव गया था। केलवारा गांव के पास हुआ हादसा जीजा को रात में लमतरा में छोड़ने के बाद दोनों मोटर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों कुठला थाना क्षेत्र के केलवारा गांव के पास पहुंचे उनकी मोटर साइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौराना दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने युवकों के स्वजनों को सूचना दी और शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें उसे स्वजनों को सौंप दिया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24